Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन सात से

धनबाद. मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन सात अप्रैल से होना है. जिला स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है. सेंटर चयनित किया गया है, जहां कॉपियों की जांच होगी. झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से डीइओ को जरूरी निर्देश जारी किया गया है. पांच अप्रैल को परिषद कार्यालय के प्रेक्षागृह में मूल्यांकन केंद्र निदेशकों की कार्यशाला होनी है. इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया जाना है. इस दौरान मूल्यांकन कार्य से संबंधित गोपनीय सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. जारी किये गये जरूरी दिशा निर्देश जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये सुरक्षा बल, लाठी बल एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति एवं उनके कार्यकलाप की मॉनिटरिंग की जाये. इसका ध्यान रखना है कि सुरक्षा बल के कर्मी बिना अनुमति मूल्यांकन केंद्रों में प्रवेश नहीं करे. मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त रौशनी, पंखा आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो मूल्यांकन केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध होगा, केंद्र परिसर में किसी भी व्यक्ति या कर्मी को मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी. परीक्षक के रूप में योगदान नहीं करने वाले शिक्षक की सूची तैयार कर अविलंब परिषद एवं डीइओ को उपलब्ध करानी है. सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी केंद्र में मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में करायी जानी है. पूरे मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी लगा हो एवं वह चालू स्थिति में होनी चाहिए. परीक्षक को जलपान, भोजन आदि कार्य मूल्यांकन केंद्र पर ही करना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन सात से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: नगर निगम की सात दुकानें होंगी सील, छह सदस्यीय टीम गठित

धनबाद. नगर निगम की सात दुकानों को सील किया जायेगा. तीन-तीन नोटिस के बाद भी दुकान का बकाया किराया नहीं देने पर नगर आयुक्त ने 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि धनबाद नगर निगम अंतर्गत हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, हरि गोपाल मजूमदार रोड हावड़ा मोटर के दुकानदारों द्वारा कई वर्षों से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है. सात दुकानदारों को तीन-तीन नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. नगर प्रबंधक रजनीश लाल के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कर संग्रहक कृष्ण कांत सिंह, राम कुमार शर्मा, राजीव माथुर व मनोज कुमार सिंह की टीम बनायी गयी है. टीम को 31 मार्च को दुकानों को सील करने का निर्देश दिया गया है. इनकी दुकानें होंगी सील बकाया किराया मकसूद आलम (पुराना बाजार) 16632 रु मो मोईज (पुराना बाजार) 42000 रु सुमन कुमार भगत (पुराना बाजार) 40000 रु परशुराम सिंह (पुराना बाजार) 32340 रु मोस्मात सारो (पुराना बाजार) 63000 रु राजेश कु साव( हीरापुर हटिया) 76800 रु संजय साव (हीरापुर हटिया) 23040 रु डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: नगर निगम की सात दुकानें होंगी सील, छह सदस्यीय टीम गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू- विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

संवाददाता, पटना विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट पटना विश्वविद्यालय में आयोजित की गयी थी. प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 397 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 157 आवेदकों ने 20 मार्च को विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्री-प्लेसमेंट वेबिनार में भाग लिया था. इसके बाद एक लिंक के माध्यम से 103 प्रतिभागियों ने प्लेसमेंट की आगे की प्रक्रिया के लिए खुद को पंजीकृत किया था. ग्रुप डिस्कशन के बाद 18 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए चुना गया और अंत में विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया. कैंपस प्लेसमेंट में वाणिज्य महाविद्यालय की असरा फातमा, लावण्या सिन्हा, विशाल व सुकन्या कुमारी हैं. इनके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों का भी चयन किया गया है. इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह व परामर्श, प्रशिक्षण एवं नियोजन कोषांग के प्रभारी प्रो (डॉ) एसबी लाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू- विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी परीक्षा रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी

संवाददाता, पटना बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है. मूल्यांकन कार्य के लिये राज्य में कुल सात केंद्र बनाये गये. बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य में 2200 शिक्षकों को लगाया गया था. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक मो नूर इस्लाम ने बताया कि इस बार फौकानिया और मौलवी की परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. जल्द ही बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा. वहीं बोर्ड के पदाधिकारी रिजल्ट जारी करने को लेकर कार्यों की समीक्षा की है. निर्धारित अवधि में अपने कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी परीक्षा रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू छात्रसंघ चुनाव : आज साइंस कॉलेज में होगा प्रेसिडेंशियल डिबेट

प्रेसिडेंशियल डिबेट के साथ ही शाम से थम जायेगा चुनाव प्रचार संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पटना साइंस कॉलेज में दोपहर दो बजे प्रेसिडेंशियल डिबेट आयोजित की जायेगी. प्रेसिडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के सभी आठ उम्मीदवार अपने चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. डिबेट में प्रत्येक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सात से आठ मिनट का समय दिया जायेगा.डिबेट के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ओर से स्थानीय थाना और जिला प्रशासन से भी मदद मांगी गयी है. डिबेट में किसी तरह का हंगामा या फिर झगड़ा न हो इसके लिए पीयू प्रशासन की ओर से भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी है. प्रेसिडेंशियल डिबेट के साथ ही शुक्रवार शाम से चुनाव प्रचार थम जायेगा. स्त्री कॉलेजों वे हॉस्टल में शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार-प्रासर थम जायेगा. छात्र संघ चुनाव 29 मार्च को आयोजित की जायेगी. चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कंस्टीट्यूएंसी पर बैलेट बॉक्स पहुंचाना शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार से ही चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बैलेट-बॉक्स खोलने बंद करने के साथ ही सीलिंग को लेकर भी ट्रेनिंग दी जायेगी. चीफ इलेक्शन ऑफिसर रजनीश कुमार ने बताया कि बैलेट पेपर की छपाई भी अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि सेंट्रल पैनल के अलग-अलग पांच पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे. जिस रंग का बैलेट पेपर होगा, उसी रंग का बैलेट बॉक्स पर पेपर लगा होगा. बैलेट पेपर लाल, हरा, ब्लू, सफेद और पीला रंग का होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू छात्रसंघ चुनाव : आज साइंस कॉलेज में होगा प्रेसिडेंशियल डिबेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. नाटक के जरिये कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

हाजीपुर. जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी. आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के कलाकारों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. सबसे पहले जंदाहा प्रखंड के चकमउद्दीन में कार्यक्रम प्रस्तुत कर ट्रांसजेंडरों के कल्याण की योजना, परवरिश योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा बाल विवाह, बाल श्रमिक, दत्तक ग्रहण, पॉक्सो आदि से संबंधित जानकारी दी गयी. महनार प्रखंड के विशुनपुर में भी गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया. संस्था के दलनायक विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शंभु साजन, शकुंतला देवी, रामाकांत पासवान, लालबाबू भगत, किरण देवी, संजना कुमारी, बेबी कुमारी, रंजीत कुमार सहित अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि दत्तक ग्रहण किसी शिशु को कानूनी रूप से गोद लेना है. इसके लिए हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में संपर्क कर सकते हैं. सार्वजनिक जगहों पर छोड़े गये तथा अस्पताल, नर्सिंग होम आदि से बच्चा गोद लेने से बचने की सलाह दी गयी. लोगों को बताया गया कि लावारिस बच्चों की सूचना 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति या जिला बाल संरक्षण इकाई या चाइल्डलाइन 1098 को दें. बिना सूचना के बच्चा रखने पर 10 हजार रुपये जुर्माना या छह महीने का कारावास हो सकता है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चियों की पढ़ाई, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित जानकारी दी गयी. बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की तथा 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी करना, दहेज लेना और देना, अपराध है. पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ जेल की सजा हो सकती है. लिंग परीक्षण एवं भ्रुण हत्या जैसे अपराध के लिए भी सजा हो सकती है. होटल, ढाबे, मोटर गैरेज समेत अन्य जगहों पर काम करते बाल श्रमिक दिखने पर उन्हें मुक्त कराने और शिक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. नाटक के जरिये कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : जमीन विवाद में दो सौतनाें व बच्चों के बीच मारपीट

कलेर . महेंदिया थाना क्षेत्र के जमुहारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की दो पत्नियों व उनके बच्चों के बीच मारपीट हो गयी. इस झगड़े में आठ लोग घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जमुहारी गांव के बाबूचंद की पहली पत्नी लीला देवी ने बताया कि उनके पति ने दो शादियां की हैं. वह मायके अग्नूर गांव में बच्चों के साथ रहती हैं. बाबूचंद की दूसरी पत्नी बुच्चीया देवी के साथ जमुहारी गांव में रहते हैं. बाबूचंद ने जमीन के बंटवारे को लेकर उन्हें बुलाया था. इसी दौरान उनकी सौतन, उसके बेटे और बहू ने उन पर हमला कर दिया. इस मारपीट में लीला देवी, उनकी बेटी किरण देवी और बहू नीलम देवी व रानी देवी घायल हो गयी. बुच्चिया देवी ने आरोप लगाया कि लीला देवी चार साल से जमीन को लेकर विवाद कर रही हैं. वह अक्सर झगड़ा करने आ जाती हैं. आज भी वह मारपीट की नीयत से आयी थीं. इस दौरान उनके बेटे मुन्ना कुमार, बहू पूजा देवी और सीमा देवी के साथ उन पर हमला किया गया. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : जमीन विवाद में दो सौतनाें व बच्चों के बीच मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अरवल. जिला प्रशासन के द्वारा जिला मुख्यालय के अरवल जहानाबाद रोड में अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर करवाई दूसरे दिन भी जारी रहा. 12 से अधिक दुकानों और मकान से अतिक्रमण हटाये गये. एन एच 33 पर अतिक्रमण करने वाले लोंगो के घरो के सीढ़ी तोड़े गये और करकट सेड गिराया गया. सड़क जाम की समस्या को लेकर आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. आमलोगों के आवागमन में हो रहे परेशानियों के मद्देनजर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, अरवल को उक्त पथों से अतिक्रमण हटाने हेतु निदेशित किया गया था. जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में अनुमण्डल पदाधिकारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : 40वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन

जहानाबाद नगर. 46वां नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज जहानाबाद के गांधी मैदान में गुरुवार को हुआ. 26 से 30 मार्च तक चलने वाले नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने किया. इनके साथ हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार राज्य एवं जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य से आए टीमों ने मार्च पास्ट में शामिल हो अतिथियों को सलामी दी. देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, तकनीकी पदाधिकारी एवं हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने बिहार प्रशासन के स्पोर्ट्स नीति एवं कार्यक्रम की चर्चा विस्तार से की, जिसमें बिहार में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बिहार के खिलाड़ियों को छात्रवृति से लेकर नौकरी तक मिल रही सुविधा की बात कही. उन्होंने नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में भरपूर प्रशासनिक सहयोग देने की बात बिहार हैंडबॉल संघ एवं आयोजन समिति को दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : 40वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में महागामा के दो खिलाड़ियों का चयन

महगामा की साक्षी कुमारी, पिता शंभू पोद्दार और लक्ष्मी कुमारी, पिता प्रदीप शर्मा का चयन 47 में राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ है. इस संबंध में जिला हैंडबाल संघ के सचिव जयशंकर सिंह ने बताया कि 25 से 30 मार्च तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में प्रतियोगिता आयोजित होने जा रहा है. इसके लिए देवघर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रखा गया था, जो 22 से 24 मार्च तक चला. इसमें गोड्डा जिले से इन दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है. वहीं महागामा के हरिनचारा निवासी अभिषेक कुमार, पिता अनिल कुमार कुशवाहा का झारखंड कोच के रूप में चयन हुआ है. तीनों खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए गोड्डा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव जयशंकर सिंह, अध्यक्ष याहया सिद्धकी और कोषाध्यक्ष अनंत टेकरीवाल, महासचिव इमरान मसूद खान,शमीम अहमद, इम्तियाज अहमद, अनिल कुमार, विशाल कुमार ने बधाई दिया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोड्डा के साथ झारखंड का नाम रोशन करने को लेकर प्रोत्साहित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में महागामा के दो खिलाड़ियों का चयन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top