Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अपने को सांस चाहिए थोड़ी सी’, ऋषभ पंत की ऐसी मेहनत देख हिल जाएंगे कोहली और धोनी

IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में शामिल सभी खिलाड़ियों की तरह नेट्स पर समय बिता रहे हैं. हिंदुस्तानीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत की. एलएसजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पंत को गेंदबाज को सलाह देते हुए सुना गया, “टाइम ले के डालो कोई जल्दी नहीं है, अपने को भी सांस चाहिए थोड़ी सी”.  एलएसजी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पंत के बल्लेबाजी वीडियो के कैप्शन में कहा गया, “वह आवाज… उफ्फ़.” पंत ने इस दौरान आक्रामक स्ट्रोक लगाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया, जिससे गेंदबाज को सांस लेने का बहुत कम मौका मिला. वह अपने कुछ अपरंपरागत हिट के साथ शीर्ष फॉर्म में दिखे. ऋषभ पंत को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है, अब नई टीम के साथ उनका सफर निश्चित तौर पर नई शुरुआत होगी. Rishabh Pant during practice session. That sound… uffff 🤌 pic.twitter.com/hqjeKzbtdW — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 18, 2025 एलएसजी के साथ पंत की आईपीएल यात्रा इससे ज्यादा नाटकीय नहीं हो सकती. क्योंकि वह 24 मार्च को विशाखापत्तनम में अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल के खिलाफ एलएसजी के कप्तान के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. पंत ने 2016 से अपने पूरे आईपीएल करियर के लिए दिल्ली कैपिटल (डीसी) का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 110 मैचों में 35.31 की औसत से 3,284 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल हैं. उन्हें 2021 में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और उसी सीज़न में उन्होंने टीम को प्लेऑफ में पहुँचाया.  हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2025 की मेगा नीलामी से पहले जाने दिया और वे 27 करोड़ रुपये में लीग के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. एलएसजी ने पंत को खरीदा और बाद में उन्हें टी की कमान भी सौंप दी. हालांकि उनकी बल्लेबाजी स्थिति को लेकर अटकलें हैं, लेकिन एक बात तो तय है, पंत के प्रशंसक एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हैं. पंत हाल ही में हिंदुस्तान की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे, हालाँकि, उन्हें एक भी मैच स्पोर्ट्सने का मौका नहीं मिला. पंत ने अगस्त के बाद से हिंदुस्तान के लिए कोई भी सीमित ओवरों का मैच नहीं स्पोर्ट्सा है और आईपीएल का शानदार सीजन उन्हें फिर से हिंदुस्तान का पहला पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज बना सकता है.  इसे भी पढ़ें: निकल गई सारी तेजी! शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में लगे 4 छक्के, कीवी बल्लेबाज ने मचाया हाहाकार इसे भी पढ़ें: NZ vs Pak: फिर मुंह की खाए पाकिस्तानी, दूसरे मैच में भी कीवियों ने चटाई धूल, न्यूजीलैंड ने 2-0 से बनाई बढ़त इसे भी पढ़ें: ICC ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी की टॉप 10 गेंद, यार्कर से लेकर फिरकी तक, हिंदुस्तान से दो पाकिस्तान से चार शामिल, Video The post ‘अपने को सांस चाहिए थोड़ी सी’, ऋषभ पंत की ऐसी मेहनत देख हिल जाएंगे कोहली और धोनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शीतला अष्टमी का पावन व्रत, जानें ठंडी थाली का महत्व और पूजा विधि

Sheetala Ashtami 2025: होली के बाद मनाए जाने वाला शीतला अष्टमी का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आयोजित किया जाता है. इस दिन मां शीतला की पूजा की जाती है और विशेष परंपरा के अनुसार बासी भोजन का सेवन किया जाता है. मान्यता है कि माता शीतला ठंडक और शुद्धता का प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन गर्म या ताजा भोजन नहीं बनाया जाता. इसी कारण से इस त्योहार को कई स्थानों पर बसोड़ा, बूढ़ा बसोड़ा या बासियोरा के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व विशेष रूप से मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. शीतला अष्टमी 2025 कब है? इस वर्ष शीतला अष्टमी 22 मार्च 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 22 मार्च को सुबह 4:23 बजे से प्रारंभ होकर, 23 मार्च को सुबह 5:23 बजे समाप्त होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 बजे से शाम 6:50 बजे तक रहेगा. शनि-राहु का दुष्प्रभाव, जानें पिशाच योग क्या है और आपकी कुंडली पर इसका असर  बासी भोजन का चढ़ाना क्यों आवश्यक है? शीतला माता को ठंडा और बासी भोजन पसंद किया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन घर में चूल्हा जलाना निषिद्ध होता है. इसलिए, सभी खाद्य पदार्थ एक दिन पहले, सप्तमी तिथि को, तैयार कर लिए जाते हैं. विशेष रूप से चावल और घी का भोग माता को अर्पित किया जाता है, लेकिन यह भोजन अष्टमी के दिन नहीं बनाया जाता है. शीतला अष्टमी का महत्व मां शीतला को संक्रामक बीमारियों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है. इस व्रत के पालन से छोटी माता (चेचक), फोड़े-फुंसी और अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. मान्यता है कि माता शीतला की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. इस दिन भक्तगण मां शीतला के मंदिरों में जाकर उनकी पूजा करते हैं और ठंडे भोग अर्पित करते हैं. यह पर्व धार्मिक महत्व के साथ-साथ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्वच्छता और शुद्ध आहार पर जोर देता है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post शीतला अष्टमी का पावन व्रत, जानें ठंडी थाली का महत्व और पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम योगी ने LSG की टीम को दीं शुभकामनाएं, ऋषभ पंत समेत संजीव गोयनका ने की शिष्टाचार भेंट

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आईपीएल सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और स्पोर्ट्स भावना का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपने स्पोर्ट्स कौशल से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है. राज्य में स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और स्पोर्ट्सभावना के साथ स्पोर्ट्सें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें. उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल में जीत दर्ज करेगी. भेंट के दौरान एलएसजी टीम ने उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम के खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट इस मुलाकात में टीम के कप्तान ऋषभ पंत (कप्तान) आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, एचआर सुहास, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, रवि विश्नोई, शार्दूल ठाकुर, शिवम मावी, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू पॉल, निकोलस पूरन, शामर माल्वर्न की उपस्थिति रही. साथ ही कोचिंग स्टाफ से मेंटॉर ज़हीर खान, जस्टिन लैंगर, विजय दहिया, लांस क्लूजनर की मौजूदगी रही. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एलएसजी के सीओओ विनय चोपड़ा और टीम मैनेजर सौम्यदीप आदि की मौजूदगी भी रही. The post सीएम योगी ने LSG की टीम को दीं शुभकामनाएं, ऋषभ पंत समेत संजीव गोयनका ने की शिष्टाचार भेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IIT JAM 2025 Result Out: आईआईटी जैम परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

IIT JAM 2025 Result Out: IIT JAM 2025 का परिणाम आज, 18 मार्च, 2025 को IIT दिल्ली द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है. परीक्षार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना IIT JAM 2025 स्कोरकार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक, AIR रैंक समग्र और श्रेणी और JAM 2025 कट-ऑफ शामिल होंगे. प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए, AIR के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों की संख्या किसी दिए गए विषय में प्रत्येक श्रेणी (GEN/OBC-NCL/EWS/SC/ST/PwD) में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या पर निर्भर करेगी. ये उम्मीदवार (जिन्हें अब योग्य उम्मीदवार कहा जाएगा) किसी भी संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. योग्य उम्मीदवारों के लिए JAM 2025 स्कोरकार्ड, जिसमें AIR और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक दर्शाए जाएंगे, 24 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2025 तक JAM 2025 वेबसाइट से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. कैसे डाउनलोड करें IIT JAM 2025 का परिणाम ? आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in/index.php पर जाएं. होम पेज पर उपलब्ध IIT JAM परिणाम लिंक पर क्लिक करें. अपना नामांकन संख्या/ईमेल आईडी और JOAPS पासवर्ड दर्ज करें. सबमिट पर क्लिक करें. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें. The post IIT JAM 2025 Result Out: आईआईटी जैम परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विकास और विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Governor Meets PM Narendra Modi| झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नयी दिल्ली स्थित पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार (18 मार्च 2025) को मुलाकात की. राज्यपाल ने पीएम मोदी से झारखंड के विकास की रूपरेखा और विधि-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘राज भवन पत्रिका’ की एक प्रति भेंट की. इस ‘राज भवन पत्रिका’ में 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की गतिविधियां संकलित हैं. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई इसे भी पढ़ें वार्षिक परीक्षा में जुगाड़ : बिना प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका के इम्तिहान दे रहे हैं शिशु बोकारो के सिंह टिंबर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों के छुटे पसीने, करोड़ो का नुकसान Bank Strike: झारखंड में 23-25 तक 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपने काम The post पीएम नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विकास और विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मैं पीएम मोदी का समर्थन करना चाहता…’ Rahul Gandhi ने क्यों कहा ऐसा?

Rahul Gandhi On Mahakumbh 2025: लोकसभा में पीएम मोदी ने आज प्रयागराज महाकुंभ को लेकर बयान दिया है. पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में हिंदुस्तान के विराट स्वरूप के दर्शन किए. महाकुंभ में हमने अपनी राष्ट्रीय चेतना के विराट दर्शन किए, जो नए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रेरित करती है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ठीक एक साल बाद महाकुंभ के सफल आयोजन ने कुछ लोगों द्वारा हमारी क्षमता पर किए गए संदेह को धता बता दिया है. राहुल गांधी ने लोकसभा में पीएम मोदी के बयान पर दी प्रतिक्रिया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है. एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी. जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था… लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन नहीं देते हैं, यह नया हिंदुस्तान है.” केंन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “वे विपक्ष के नेता हैं और मुझे उन पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें लोकसभा के नियमों की जानकारी नहीं है. अगर उन्हें जानकारी होती तो वह इस तरह के सवाल नहीं उठाते क्योंकि जब प्रधानमंत्री खुद खड़े होते हैं तो उस पर सवाल नहीं पूछे जाते, उन्हें इससे अवगत भी करा दिया गया, लेकिन मीडिया में बने रहने के लिए कुछ न कुछ बोलना राहुल गांधी की आदत है. The post ‘मैं पीएम मोदी का समर्थन करना चाहता…’ Rahul Gandhi ने क्यों कहा ऐसा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025: धोनी समेत इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, बल्लेबाजी से बिखेरेंग जलवा

IPL 2025 Top Uncapped Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) हमेशा से युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच रहा है. जहां वे अपनी कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं. आईपीएल 2025 में भी कई अनकैप्ड खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं. आइए नजर डालते हैं उन 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर, जो इस सीजन सबका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं.  क्रिकेट फैंस को करेंगे अपनी ओर आकर्षित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) केवल अनुभवी सितारों का स्पोर्ट्स नहीं है, बल्कि यह युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा मंच है. हर साल, कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित करते हैं. भविष्य के सुपरस्टार बनने की राह पर निकलते हैं. आईपीएल 2025 भी कोई अपवाद नहीं है, जहां कई युवा प्रतिभाएं अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. आइए नजर डालते हैं उन 11 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर, जो इस सीजन सबका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस में हुआ बड़ा फेरबदल, इनके पास पहुंची फ्रेंचाइजी की कमान यह भी पढ़ें- आईपीएल में शराब और तंबाकू के विज्ञापन पर प्रतिबंध, केंद्र प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में गिना जाता है. IPL 2025 में एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं.  हालांकि वह अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्र और फिटनेस के चलते टीम में उनकी भूमिका बदल सकती है. यदि CSK उन्हें एक अनकैप्ड खिलाड़ी की तरह इस्तेमाल करती है, तो वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने और विकेटकीपिंग में अपनी शानदार क्षमताओं से टीम को मजबूत कर सकते हैं.  रॉबिन मिन्ज (मुंबई इंडियंस) झारखंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज का T20 स्ट्राइक रेट 181 है, और वे एक कुशल विकेटकीपर भी हैं. पिछले सीजन में एक दुर्घटना के कारण नहीं स्पोर्ट्स पाए थे, लेकिन इस बार वे बड़ी वापसी करने को तैयार हैं.  सूर्यांश शेडगे (पंजाब किंग्स) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में 15 गेंदों पर 36* रन बनाकर और महत्वपूर्ण विकेट लेकर चर्चा में आए.  उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 252 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए और 8 विकेट भी झटके.  वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) महज 13 साल की उम्र में इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक जड़ा. अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया. वे आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं.  सी आंद्रे सिद्दार्थ (चेन्नई सुपर किंग्स) तमिलनाडु के दिग्गज खिलाड़ी एस शरथ के भतीजे, इस 18 वर्षीय बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में 68.00 की औसत से 612 रन बनाए.  बेवॉन जैकब्स (मुंबई इंडियंस) दक्षिण अफ्रीका के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज का टी20 स्ट्राइक रेट 148 है. हालांकि, उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने सबका ध्यान खींचा है.  अंशुल कांबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) एक बहुप्रतिभाशाली ऑलराउंडर, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्हें इस सीजन सीएसके की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है.  अभिषेक पोरेल (दिल्ली कैपिटल्स) यह युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में अपनी निरंतरता और प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं. इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.  आयुष बडोनी (लखनऊ सुपर जायंट्स) एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके बडोनी, LSG के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस सीजन उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी.  शशांक सिंह (पंजाब किंग्स) पिछले सीजन में 44.25 की औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे. खासतौर पर केकेआर के खिलाफ 262 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.  प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स) प्रभसिमरन सिंह एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कई प्रभावशाली पारियां स्पोर्ट्सी हैं. घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद वे अभी तक हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं स्पोर्ट्से हैं. जिससे वे आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी बने हुए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.  धोनी को छोड़कर ये सभी अनकैप्ड खिलाड़ी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके ये युवा खिलाड़ी इस सीजन में अपनी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर साबित करने का सुनहरा मौका पाने वाले हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-कौन अपनी टीमों के लिए गेम-चेंजर साबित होता है.  इनपुट- आशीष राज यह भी पढ़ें- MI IPL 2025 Full Schedule: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, समय और तारीख यहां देखें The post IPL 2025: धोनी समेत इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, बल्लेबाजी से बिखेरेंग जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: भारतीय बाजार ने भरी ऊंची उड़ान, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल

Share Market: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौजूदा ब्याज दरों को बनाए रखने की उम्मीदों के बीच मजबूती के साथ शुरुआत की. मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 388.45 अंकों की बढ़त के साथ 74,558.41 पर खुला, जबकि निफ्टी 153.50 अंकों की तेजी के साथ 22,662.25 पर कारोबार शुरू हुआ. शुरुआती कारोबार में बढ़त और गिरावट वाले शेयर निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 43 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि सात कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई. शीर्ष लाभार्थी: हिंडाल्को (Hindalco) आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक्सिस बैंक (Axis Bank) श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) शीर्ष नुकसान वाले शेयर: एचसीएल टेक (HCL Tech) टीसीएस (TCS) टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ओएनजीसी (ONGC) सन फार्मा (Sun Pharma) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति पर नजर बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने बताया, “इस सप्ताह 10 केंद्रीय बैंक अपनी ब्याज दरों पर निर्णय लेने वाले हैं. ऐसे में जोखिम भरे निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी हुई हैं. फेड फ्यूचर्स में 99% संभावना जताई जा रही है कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी.” उन्होंने आगे कहा, “जापान और इंग्लैंड के केंद्रीय बैंक भी फिलहाल अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं. अमेरिकी बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए हैं, जिसकी वजह अमेरिका में उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री के आंकड़े हैं. एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई है.” एफपीआई और डीआईआई का प्रभाव विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा बड़ी मात्रा में नकद बिक्री के बावजूद हिंदुस्तानीय बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुआ. इसका मुख्य कारण घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का मजबूत प्रदर्शन रहा. संभावित अस्थिरता की चेतावनी बग्गा ने आगाह किया कि एफओएमसी बैठक के बाद बुधवार को बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा, “फेड फ्यूचर्स दर्शा रहा है कि बाजार 2025 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती की संभावना का अनुमान लगा रहा है. यदि फेडरल रिजर्व के अधिकारी इस पर कोई कड़ी टिप्पणी करते हैं, तो बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्का बिकवाली दबाव देखने को मिल सकता है.” निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व पर निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति और इसके बाद के बयानों पर टिकी रहेगी, जो आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. Also Read: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, जानिए किसे छोड़ा पीछे The post Share Market: हिंदुस्तानीय बाजार ने भरी ऊंची उड़ान, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन का महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और अनुष्ठान विधि

Ram Navami 2025: राम नवमी का उत्सव सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, और इस दिन का बेसब्री से इंतजार भगवान राम के अनुयायियों को रहता है, राम नवमी की तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिन मनाया जाता है, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं और जिनका जन्म अयोध्या में हुआ था, इस पर्व को श्रीराम के भक्तों द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि का आरंभ 5 अप्रैल 2025 को शाम 07:26 बजे होगा और इसका समापन 6 अप्रैल 2025 को शाम 07:22 बजे होगा, उदयातिथि के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा, राम नवमी पर पूजा का शुभ समय सुबह 11:08 से दोपहर 01:39 के बीच रहेगा, राम नवमी का मध्याह्न क्षण दोपहर 12:24 बजे होगा, प्रभु श्रीराम का जन्म दिन के समय अभिजीत मुहूर्त में हुआ था, इसलिए राम नवमी की पूजा अभिजीत मुहूर्त में करने का विशेष महत्व है. क्या आपकी कुंडली में हैं सुखी वैवाहिक जीवन के संकेत? जानें विशेष योग राम नवमी का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार, राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इन ग्रंथों में उल्लेख है कि दुष्ट रावण के अत्याचारों का अंत करने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में माता कौशल्या के गर्भ से राजा दशरथ के घर में अवतार लिया. राम नवमी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, जिसे हिंदू धर्म के अनुयायी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जिसे राम नवमी कहा जाता है, के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है, इस दिन संत गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना की शुरुआत की थी. भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम का पृथ्वी पर आगमन का मुख्य उद्देश्य अधर्म का विनाश करना और धर्म की पुनर्स्थापना करना था, ताकि सामान्य मानव शांति से अपना जीवन जी सके और भगवान की भक्ति कर सके, उन्हें किसी भी प्रकार का दुःख या कष्ट सहन न करना पड़े. राम नवमी शुभ मुहूर्त राम नवमी 2025 में 5 अप्रैल को मनाई जाएगी, इस दिन कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त मध्याह्न काल में होता है, जो दोपहर 11:43 बजे से 2:18 बजे तक रहेगा. यह समय देवी के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. कन्या पूजन विधि कन्याओं का स्वागत: घर को स्वच्छ करके, कन्याओं को आमंत्रित करें और उनका स्वागत करें. पाद प्रक्षालन: कन्याओं के चरण धोकर उन्हें आसन पर बैठाएं. तिलक और आरती: कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारें. भोजन और उपहार: कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराएं और उपहार या दक्षिणा देकर विदा करें. The post रामनवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन का महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और अनुष्ठान विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सालों बाद शो से नैतिक को बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कहा कल से मत आ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है 16 सालों से टीवी पर आ रहा है और राजन शाही का शो अभी भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा से हुई थी, जो अक्षरा और नैतिक का रोल निभाते थे. हिना से पहले सीरियल को करण ने अचानक छोड़ दिया था. उनके शो से बाहर होने पर दर्शक काफी निराश हो गए थे. अब इतने सालों बाद शो के निर्माता राजन शाही ने खुलासा किया कि आखिर किस वजह से करण को शो से बाहर होना पड़ा. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता से करण मेहरा को क्यों निकाला गया था? सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए राजन शाही ने बताया कि ‘करण मेहरा ने अचानक फैसला लिया कि उसे ये शो नहीं करना. उस समय चैनल उसे लाख रुपये दे रहा था और वह सिर्फ आठ घंटे ही शूटिंग कर रहा था. उसने कहा, अभी मुझे ये शो नहीं करना है. कोई वजह नहीं थी. वह एक ब्रेक लेना चाहता और निशा के करियर पर फोकस करना चाहता था. मुझे अभी भी याद है, उस वक्त कोई नेगेटिविटी नहीं थी, लेकिन उसने कहा, सर मेरा मन नहीं कर रहा है सेट पर आने का कल से, तो जब उसके मुंह से ये निकला ना. तो मैंने कहा बेटा कल से मत आ, मैं खुद बना लूंगा तेरा एक्जिट.’ ये रिश्ता क्या कहलाता है में करण मेहरा को फिर एक्टर विशाल सिंह ने रिप्लेस किया था. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे. शो 16 साल बाद भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. शो की लोकप्रियता अभी भी दर्शकों के बीच बनी हुई है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अरमान अब पोद्दार हाउस में नहीं रहते, बल्कि उन्होंने शिवानी के साथ मिलकर वह घर छोड़ दिया है. शिवानी ही अरमान की असली मां है और माधव की पत्नी है. विद्या और कावेरी नहीं चाहते कि शिवानी उनकी जिंदगी में रहे. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान माता-पिता बनने का सोचते हैं और इसके लिए वह आईवीएफ का सहारा लेते हैं. The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सालों बाद शो से नैतिक को बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कहा कल से मत आ… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top