Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : संयुक्त जन सुनवाई में पहुंचीं 102 में से 14 शिकायतों का हुआ निबटारा

Rourkela News : सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव ब्लॉक पंचायत समिति हॉल में सोमवार को संयुक्त जन सुनवाई का आयोजन किया गया. जिलापाल मनोज सत्यवान महाजन, सुंदरगढ़ एसपी प्रत्यूष दिवाकर, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे और स्थानीय लोगों की विभिन्न शिकायतें सुनीं. इसमें 102 शिकायतें पहुंची. जिसमें 35 व्यक्तिगत तथा 67 सामूहिक शिकायतें थी. इनमें से 14 शिकायतों का तत्काल निबटारा किया गया. वहीं अन्य शिकायतेां का निबटारा जल्द से जल्द करने को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : संयुक्त जन सुनवाई में पहुंचीं 102 में से 14 शिकायतों का हुआ निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : क्रिकेटर सौरभ तिवारी ड्यूटी पर लौटे, टाटा स्टील के कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Jamshedpur News : टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन और प्रमोशन किया गया है. टाटा स्टील टीएस ग्रुप प्रोक्योरमेंट पीटीइ लिमिटेड आइएल-3 एरिक दास को हेड मार्केटिंग व सेल्स एपएएमडी बनाया गया है. वे चीफ मार्केटिंग व सेल्स एफएएमडी को रिपोर्ट करेंगे और कोलकाता से कामकाज देखेंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को मैनेजर स्पोर्ट्स के पद पर फिर से बहाल कर दिया गया है. वे टाटा स्टील से लंबी छुट्टी पर थे, जिसके बाद वे फिर से ज्वाइन किये हैं. सौरभ तिवारी हेड एडवेंचर प्रोग्राम व स्पोर्ट्स एकेडमी को रिपोर्ट करेंगे.टाटा स्टील के चीफ फ्यूल मैनेजर एच अमरनाथ व्यास को प्रमोशन दिया गया है. उनको आइएल-2 स्तर का अधिकारी बनाया गया है. वे इससे पहले आइएल-3 स्तर के अधिकरी थे. 15 सितंबर 2024 को उनका पदस्थापन किया गया था. वे अपने चीफ फ्यूल मैनेजमेंट के ही पद पर काम करेंगे, लेकिन उनको प्रमोशन दिया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड में पदस्थापित मानस बंदोपाध्याय को तीन साल के लिए टाटा स्टील मिनरल्स कनाडा भेज दिया गया है. तीन साल के लिए उनका पदस्थापन किया गया है. वे भुवनेश्वर के बाद कनाडा जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : क्रिकेटर सौरभ तिवारी ड्यूटी पर लौटे, टाटा स्टील के कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : नौवीं कक्षा के छात्र की पत्थर से कुचलकर हत्या

Rourkela News : बरगढ़ के भटली थाना अंतर्गत केंदुगुड़िया गांव में नौवीं कक्षा के एक छात्र की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान केंदुगुड़िया गांव के समीर प्रधान के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह समीर प्रधान अपनी साइकिल पर स्पोर्ट्सने के लिए निकला और घर वापस नहीं लौटा. पिता दिव्यलोचन प्रधान ने भटली पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. सोमवार की सुबह केंदुगुड़िया गांव से पांच किलोमीटर दूर पंडरीतारे जंगल में शहद इकट्ठा करने गये कुछ लोगों को समीर का खून से लथपथ शव मिला. वहां साइकिल और चप्पल पड़ी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : नौवीं कक्षा के छात्र की पत्थर से कुचलकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : टाटा स्टील में ऑपरेटर ट्रेनी के दूसरे बैच की शुरुआत

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बीएससी पास कर्मचारियों के लिए ऑपरेटर ट्रेनी (ओटी) के दूसरे बैच की लॉन्चिंग हुई. सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में एसएनटीआई के चीफ जय सिंह पांडा, एचआर अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस बैच में 50 कर्मचारियों को शामिल किया गया है. दस माह की ट्रेनिंग पूरी करने पर ये कर्मचारी डिप्लोमा होल्डर के समकक्ष माने जायेंगे और आइएल-6 स्तर की परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे. पहले यह ट्रेनिंग बंद कर दी गयी थी, लेकिन यूनियन की पहल पर 2023 में इसे फिर शुरू किया गया. यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि इससे कर्मचारियों के करियर ग्रोथ में मदद मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : टाटा स्टील में ऑपरेटर ट्रेनी के दूसरे बैच की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीबीएमकेयू परिसर में दिनदहाड़े चोरी, छात्रों के बैग की हुई जांच

धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. सोमवार को एकेडमिक ब्लॉक के तीसरे फ्लोर से अग्निशमन पाइप का नोजल चोरी हो गया. यह घटना अपराह्न करीब दो बजे घटी. चोर ने पाइप काटने के लिए आम ब्लेड का इस्तेमाल किया था. इस दौरान दो पाइपों के नोजल काट दिये, लेकिन एक नोजल व ब्लेड चौथे फ्लोर पर पड़ा मिला. जबकि दूसरा नोजल चोर ले जाने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि अपराह्न दो बजे एकेडमिक ब्लॉक में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तीसरे फ्लोर पर सभी नोजल की जांच की थी, तब वे सही सलामत थे. पहले भी यहां नोजल चोरी की दो घटनाएं हुई थी. जब वे 10 मिनट बाद दोबारा वहां पहुंचे, तो दो नोजल कटे हुए मिले. उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद जब पूरे एकेडमिक ब्लॉक की तलाशी ली गई. इस दौरान चौथे फ्लोर पर एक नोजल और ब्लेड पड़ा मिला. छात्र संगठन के विरोध के बाद रोकी गयी जांच घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर विवि परिसर के मुख्य गेट पर छात्रों के बैग की जांच शुरू कर दी गयी. इस पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता रोहित पाठक ने कड़ी आपत्ति जताई. कहा कि विवि प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए छात्रों की जांच करा रहा है. यहां पुरुष गार्ड द्वारा छात्राओं के बैग की जांच करना गलत है. थोड़ी देर बाद यह जांच रोक दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू परिसर में दिनदहाड़े चोरी, छात्रों के बैग की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सती की स्मृति में निकाली बसियौरा मेला शोभायात्रा

प्रतिनिधि, पटना सिटी / फतुहा होली के समापन के बाद दीदारगंज के पुनाडीह से रविवार की रात को पारंपरिक बसियौरा मेला सती की स्मृति में निकाली गयी. जुलूस रात भर गांव में घुमने के बाद सोमवार की सुबह गुलमहिया बाग, पक्की दरगाह, कच्ची दरगाह, आलमपुर, टेढ़ी पुल, फतेहजामपुर समेत अन्य मार्गों का भ्रमण करते हुए दोपहर को सबलपुर पहुंचा. जहां पर होली गायन व रंग गुलाल उड़ा कर जुलूस का समापन किया गया. जुलूस में शामिल ग्रामीणों के बीच कलाकारों ने अपनी गीत संगीत व नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया. जुलूस में सती की झांकी पालकी पर सवार थी. जिसका मार्ग में लोग दर्शन-पूजन कर रहे थे. जबकि तांत्रिक रास्ते भर तंत्र क्रिया करते हुए चल रहे थे. इसके अलावा शोभायात्रा में राम सीता, राधे श्याम एवं शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकियों में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा व कीर्तन मंडलियों के साथ तंत्र साधक शामिल थे. शोभायात्रा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आयोजन में पटना सदर की उप प्रमुख माया देवी, पूनाडीह के मुखिया मनोज यादव, जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार लहेरी, राम स्वरूप सिंह, हरिनंदन सिंह,राजेंद्र सिंह, पारसनाथ यादव, उमेश यादव, श्रवण यादव, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अनिल पांडे, मदन पांडे, लगन साव , मदन शर्मा व अशोक शर्मा उर्फ बाबा के साथ अन्य जुलूस में शामिल थे. मार्ग में गुलमाहियाबाग में उदय बल्लभ , उमाशंकर सिंह कच्ची दरगाह में अशोक सिंह, शंभू सिंह, विनोद सिंह एवं फतेहजमपुर में प्रमुख पटना सदर नीलम देवी व नरेश चंद्र यादव ने लोगों को सम्मानित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सती की स्मृति में निकाली बसियौरा मेला शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब बेचने का विरोध करने पर चिमनी मालिक को पीटा

प्रतिनिधि, बाढ़ बाढ़ थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित एक चिमनी के मालिक और उसके एक स्टाफ को दारू बेचने से मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पीड़ित ने बताया कि चिमनी के पास में ही लोग देसी शराब बेचते हैं, जिसे मना करने पर असामाजिक तत्वों द्वारा रॉड, डंडे आदि से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. सीबीएम चिमनी भट्ठा के मुंशी सुधांशु कुमार ने बताया कि तस्करों द्वारा दारू बेचा जाता है. मना करने पर दो लाख रुपए की मांग करता है, जिसे नहीं देने पर मारपीट की. वहीं चिमनी के मालिक शशि शेखर ने बताया कि दारू बेचने से मना करने पर 20-25 की संख्या में लोग आये और हमलोग के साथ मारपीट की. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के एक रिश्तेदार ने बताया कि जिसे पुलिस पकड़ कर ले गयी है, उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है. वहीं जदयू नेता राणा सिंह चौहान ने इस पूरे मामले पर बाढ़ एएसपी से मीडिया के माध्यम से कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि 22 मार्च तक इन दोषियों की गिरफ्तारी नही की जाती है, तो ईंट भट्ठा चिमनी के मालिक व कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब बेचने का विरोध करने पर चिमनी मालिक को पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: होली की छुट्टियां खत्म, फिर शहर में लगने लगा जाम

धनबाद. होली को लेकर राज्य प्रशासन और प्राइवेट सेक्टर में शुक्रवार से रविवार तक अवकाश रहा. इसके बाद सोमवार को सभी प्रशासनी और प्राइवेट कार्यालय खुल गये. इसका असर सोमवार को सड़कों पर देखने को मिला. सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक शहर की सड़कों पर जाम का नजारा रहा. व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस दिन भर परेशान रही. जाम रहा बैंक मोड़ ओवरब्रिज बैंक मोड़ ओवर ब्रिज पर सुबह साढ़े नौ बजे से ही जाम लगा था. इस दौरान जेपी चौक से बिरसा मुंडा चौक और नया बाजार सुभाष चौक से श्रमिक चौक तक जाम लगा रहा. इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जिस पुल को पार करने में चार-पांच मिनट लगते थे, उसे पास करने में सोमवार को आधा घंटे से 45 मिनट का समय लगा. वहीं दूसरे लेन में भी जाम की समस्या रही. स्टील गेट में भी सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था, जो दोपहर 12 बजे तक लगाता रहा. उसके बाद कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन फिर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग गया. इसमें फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: होली की छुट्टियां खत्म, फिर शहर में लगने लगा जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मियों में निराशा

धनबाद. झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रयास से धनबाद समेत 14 जिलों को अनुपूरक बजट अंतर्गत माध्यमिक निदेशालय से वेतन के लिए आवंटन मिल गया है. लेकिन प्लस 2 विद्यालय के लिए मांगी गई राशि 2.87 करोड़ से आधी राशि 1.47 करोड़ रुपये ही निदेशालय से मिलने पर पीजीटी शिक्षकों में निराशा है. उनका कहना है कि प्लस टू के शिक्षकों को दिसंबर माह तक ही वेतन मिला है. वर्तमान में जो राशि मिली है, उससे मात्र जनवरी के वेतन का ही भुगतान हो पायेगा. फरवरी का वेतन नहीं मिलने से आयकर की कटौतियों में परेशानी हो जाएगी. इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने डीडीओ को राशि वितरित करने के बाद शेष राशि के लिए मांगपत्र निदेशालय को भेजा जा रहा है. शिक्षक घबराएं नहीं, जैसे ही उपवंटन की राशि प्राप्त होगी, इसे निर्गत कर दिया जायेगा. कर्मचारियों का चार माह का है बकाया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को विगत चार माह से आवंटन के अभाव में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी हतोत्साहित हैं. उनका कहना है कि निदेशालय से 41 लाख रुपये का मांग पत्र भेजा गया था किंतु जो आवंटन जिला कार्यालय को कर्मियों के भुगतान के लिए प्राप्त हुआ है उससे मात्र एक से डेढ़ माह का ही भुगतान हो पायेगा. निदेशालय से इस संबंध में संघ के जिला सचिव जय होरो ने संपर्क कर वस्तु स्थिति की जानकारी मांगी, तो सूचना मिली कि जिला कार्यालय के कर्मियों के लिए अनुपूरक बजट में मात्र दो करोड़ का ही प्रावधान किया गया. उसी आवंटन से सभी जिलों को राशि आवंटित की गई है. यदि कोई जिला में आवंटित राशि वापस करती है तो उसे धनबाद जिला को उपलब्ध कराया जाएगा. अन्यथा अप्रैल के पहले सप्ताह में बकाया समेत नए सत्र के लिए राशि आवंटित की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मियों में निराशा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट परीक्षा को लेकर कैमरा लगाने का निर्देश

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में 4 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश नीट परीक्षा की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य प्रफुल्लित लकड़ा ने उपायुक्त को बताया कि परीक्षा में कुल 97 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया जाना है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को नामित कर समिति का गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिया. परीक्षा के संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने सभी क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रश्न पत्र को बैंक से परीक्षा केंद्र पहुंचाने व आंसरशीट को पुनः बैंक तक पहुंचाने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का आदेश दिया गया. बैठक में एसपी सौरभ, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीट परीक्षा को लेकर कैमरा लगाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top