Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

घायल सुबोध विश्वकर्माDhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा का मामला, घायल पति का एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाजDhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चाकू के हमला कर जख्मी कर दिया. घटना शुक्रवार की रात 10 बजे हुई. घटना में घायल बांसजोड़ा गोलाई निवासी सुबोध विश्वकर्मा को उसकी पत्नी व आसपास के लोगों ने एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, लोयाबाद पुलिस ने आरोपी प्रीतम कुमार भुइयां को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने घटना ने प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है. कैसे हुई घटना बताया जाता है कि बांसजोड़ा गोलाई निवासी एक युवक का वहीं की रहने वाली दो बच्चों की मां से प्रेम-प्रसंग हो गया. करीब 11 माह पहले दोनों बच्चों के साथ फरार हो गये और धनबाद में भाड़ा का रूम लेकर रहने लगे. करीब एक माह तक प्रेमी के साथ रहने के बाद प्रेमिका को अपने पति की याद आ गयी और वह प्रेमी को छोड़ कर वापस अपने पति के पास पहुंच गयी. शुक्रवार को शराब के नशे में प्रेमी रंग लगाने के लिए प्रेमिका के घर पहुंच गया. इसी बीच प्रेमिका का पति भी घर पहुंचा. पति को आता देख प्रेमिका ने प्रेमी को बिस्तर के नीचे छिपा दिया. लेकिन पति को इसकी भनक लग गयी और उसने प्रेमी को बाहर निकाला. इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया. इसके बाद घायल पति को अस्पताल ले जाया गया. वहीं सूचना पकर लोयाबाद पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया. इस संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है. विदित हो कि 17 अप्रैल को उक्त स्त्री ने अपने पति के सामने अपने प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवायी थी और एक शिशु को लेकर प्रेम के साथ घर से चली गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को चाकू घोंपा, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शव जलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल

घटना के बाद पहुंची पुलिस. Dhanbad News: दामोदर नदी के भाटडीह घाट पर हुई घटना, पुलिस ने धारा 144 लगायी. ग्रामीणों की बैठक में सुलझाया विवाद. Dhanbad News: महुदा थाना अंतर्गत भाटडीह ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी भाटडीह शिव मंदिर श्मशान घाट एक वृद्ध स्त्री का शव जलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई. एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी, भाटडीह ओपी, महुदा थाना, कपुरिया, सोनारडीह व धर्माबांध ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया. कैसे हुई घटना बताया जाता है कि कुमारडीह (थानेदार टोला) निवासी अनिल बाउरी की मां सुषनी देवी (90) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया था. इसके बाद थानेदार टोला के ग्रामीण शाम चार बजे शव का अंतिम संस्कार करने भाटडीह दामोदर नदी शिव मंदिर घाट पहुंचे. इस दौरान नदी में स्नान कर रही भाटडीह धौड़ा की कुछ स्त्रीओं ने घाट से दूर शव जलाने के लिए कहा. इस पर कुमारडीह थानेदार टोला के ग्रामीण नहीं माने और शव को वहीं जलाने लगे. इसकी सूचना धौड़ा की स्त्रीओं ने भाटडीह धौड़ा के लोगों को दी. इसके बाद धौड़ा के लोग घाट पहुंचे और शव जला रहे थानेदार टोला के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसमें कई लोग घायल हो गये. भाटडीह पुलिस ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया. कुमारडीह के लोग शव जलाकर घर चले गये. शनिवार की सुबह काफी संख्या में कुमारडीह थानेदार टोला के स्त्री-पुरुष भाटहीह धौड़ा पहुंचे और वहां के लोगों के साथ मारपीट करने लगे. इससे कई स्त्री-पुरुष घायल हो गये. सूचना मिलते ही महुदा पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी के अलावा कई थानों की पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. घटना में कुमारडीह थानेदार टोला के शत्रुघन बाउरी, बिरबल बाउरी, आनंद बाउरी, सागर बाउरी एवं संतोष बाउरी तथा भाटडीह धौड़ा के रमेश बाउरी, विक्की बाउरी, लक्ष्मी देवी, देवंती देवी आदि घायल हो गये. घटना के बाद भाटडीह घौड़ा एवं कुमारडीह बाउरी टोला में एसडीएम के निर्देश पर धारा 144 लागू करते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया. शनिवार की शाम को दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में बैठक कर विवाद को सुलझाया. इस संबंध में थाना में कोई शिकायत नहीं की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शव जलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस

Dhanbad News: धर्माबांध ओपी क्षेत्र की धर्माबांध बस्ती में शनिवार की सुबह रमेश महतो की पत्नी बसंती देवी (27) का शव घर में मिला. परिजनों ने तत्काल उसे निचितपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतका के मायके वालों ने धर्माबांध पुलिस को सूचना दी. ओपी प्रभारी मनोज पांडे दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया. पुलिस पति रमेश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, मृतका बसंती देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने शुक्रवार की रात नौ बजे को फोन किया था उसका पति उसके साथ मारपीट कर रही है. शनिवार सुबह सूचना मिली की बेटी की मौत हो गयी है. मेरी बेटी की हत्या की गयी है. पहले भी उसके साथ मारपीट की जा रही थी. मृतका के दोनों बच्चों से पूछने पर बताया कि हम लोग सो गये थे. कुछ नहीं मालूम है. मृतका की 10 साल की एक बेटी व आठ साल का बेटा है. पति ईंट भट्टा में मजदूरी करता है. मृतक का मायका मनियाडीह थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पत्नी की मौत कैसे हुई, मुझे नहीं पता : पति इधर, पूछताछ में मृतका के पति रमेश महतो ने कहा कि पत्नी की मौत कैसे हुई, उसे पता नहीं है. शुक्रवार को होली स्पोर्ट्सने के बाद एक ही कमरे में सोये हुए थे. शनिवार की सुबह उठने पर पत्नी को जमीन पर नीचे पड़ा पाया. फिर उसे उठा कर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज धर्माबांध ओपी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मृतका के पिता भिखू महतो की शिकायत पर पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की शिकायत पर कार्रवाई 2500 प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और दर्जनों मोबाइल जब्त संवाददाता, कोलकाताविधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने उच्च माध्यमिक (एचएस) समेत विभिन्न परीक्षाओं के फर्जी प्रश्न पत्र तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2500 प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और दर्जनों मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीमंत गोराई (19) और अल्फाज शेख ( 25) के तौर पर हुई है. श्रीमंत पुरुलिया के रघुनाथपुर का रहने वाला है, जबकि अल्फाज मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना के मिर्जापुर का निवासी है.पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विधाननगर साइबर क्राइम थाने में सात मार्च को एक शिकायत दर्ज करायी गयी कि फिजिक्स का फर्जी पेपर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इस तरह से राज्य प्रशासन और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की छवि धूमिल करने और परीक्षार्थियों को भ्रमित करने के लिए गिरोह के लोग ऐसा कर रहे थे. इसका पता चलते ही उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उसी दिन विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने पहले श्रीमंत को गिरफ्तार किया. उससे लंबी पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और फिर पुलिस ने उसके सहारे अल्फाज शेख को गिरफ्तार किया. श्रीमंत ने अल्फाज के साथ अपना संबंध भी कबूल कर लिया, जो अपराध को व्यवस्थित करने के लिए पूर्व-सक्रिय सिम कार्ड की आपूर्ति किया करता था. अल्फाज को मिर्जापुर के बांदपाड़ा प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किये जाने के साथ ही उसके कब्जे से 2,500 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 65 कीपैड मोबाइल हैंडसेट और 9 एंड्रॉइड मोबाइल हैंडसेट बरामद किये गये. इस गिरोह में और कोई शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मामले में बड़ा गिरोह हो सकता है शामिल पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह है, जो इस तरह से सोशल मीडिया पर अपराध में सक्रिय है. गिरोह के लोग सोशल मीडिया में एक वीडियो के जरिये फर्जी पेपर वायरल किया करते थे. केवल एचएस का ही नहीं बल्कि अन्य परीक्षाओं के भी फर्जी पेपर वायरल करते थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नदिया : नदी में मिला साहूकार का शव

परिवार ने दो कर्जदारों पर लगाया हत्या का आरोप रानाघाट. पुलिस ने नदिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने दो कर्जदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मृतक की पहचान नासुराम विश्वास के रूप में हुई है जिसका शव शनिवार दोपहर रानाघाट जिले के ताहेरपुर थाना क्षेत्र में चूर्णी नदी से बरामद किया गया.पुलिस अधीक्षक सनी राज ने बताया: शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हमने आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. विश्वास के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विश्वास से भारी रकम कर्ज लेने वाले दो लोगों ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया.परिवार ने दावा किया कि दोनों ने उसे होली के दिन शराब पार्टी में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने उसे नशे में धुत कर दिया और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नदिया : नदी में मिला साहूकार का शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छिटपुट बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत

बदला मौसम का मिजाज : आरामबाग में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान संवाददाता, कोलकातारविवार को मौसम ने अचानक करवट ली. कोलकाता में बादल गरजे व छिटपुट बारिश भी देखने को मिली. कई जिलों से ओलावृष्टि और बूंदाबांदी होने की समाचार है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से बारिश की फुहारों ने थोड़ी राहत पहुंचायी है. हुगली जिले के आरामबाग सब-डिविजन के गोघाट थाना क्षेत्र में रविवार की शाम अचानक हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इस प्राकृतिक आपदा से आलू और प्याज की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है. वहीं, आम के बौर (मंजरी) भी झड़ गये. बांकुड़ा व पुरुलिया और पश्चिमी मेदिनीपुर में भी बारिश होने की सूचना है. रविवार को पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के घाटाल दासपुर और मेदिनीपुर शहर से सटे आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. उधर, अलीपुर मौसम कार्यालय ने बताया कि 20 व 21 मार्च को दक्षिण बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मंगलवार से तापमान में कुछ कमी आनी शुरू होगी. गुरुवार से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी. कोलकाता सहित अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से आकाश पर बादल छाये रहेंगे. तापमान में आयेगी गिरावट: मौसम विभाग अलीपुर मौसम कार्यालय ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को तेज हवा व गरज के साथ मध्यम व हल्की बारिश कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में हो सकती है. कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छिटपुट बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मृत्यु कुंभ’ टिप्पणी को लेकर योगी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

एजेंसियां, गोरखपुर/कोलकाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ रहे, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा था.’ मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा: पहली बार तमिलनाडु से लोग आये थे. केरल से भी लोग आये थे. उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई उपद्रव हुए. जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ थे, उन्होंने कहा था कि प्रयागराज का महाकुंभ मृत्यु कुंभ था.’ उन्होंने कहा: लेकिन हमने कहा कि यह मृत्यु नहीं है, यह मृत्युंजय है. यह महाकुंभ है. इस कुंभ ने साबित कर दिया है कि महाकुंभ के 45 दिनों में, हर दिन पश्चिम बंगाल के 50 हजार से एक लाख लोग इस आयोजन का हिस्सा थे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 फरवरी को कहा था कि भगदड़ की घटनाओं के कारण महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है. उन्होंने दावा किया था कि महाकुंभ में मौतों के वास्तविक आंकड़े को अधिकारियों ने दबा दिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक संबोधन के दौरान सुश्री बनर्जी ने कहा था: उन्होंने मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया है. भाजपा शासन में महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है. इसके बाद 20 फरवरी को ममता बनर्जी ने कोलकाता के पास न्यूटाउन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करती हैं. उन्होंने कहा था, ‘किसने कहा कि मैं अपने धर्म का सम्मान नहीं करती? याद रखें कि धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं. हमारे देश में हमारे पास कई राज्य हैं और प्रत्येक की भाषा, शिक्षा, जीवन जीने का तरीका, संस्कृतियां तथा मान्यताएं अलग-अलग हैं. लेकिन हम सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं और यही कारण है कि विविधता में एकता हमारा दर्शन और विचारधारा है.’ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ‘मृत्यु कुंभ’ टिप्पणी को लेकर योगी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: शहर में इंद्रधनुषी रंगों के साथ मनी होली, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, मस्ती का भी चला दौर

Rourkela News: राउरकेला शहर में शनिवार को होली का त्योहार इंद्रधनुषी रंगों के साथ मनाया गया. इसमें जमकर अबीर व गुलाल उड़े. साथ ही मस्ती का दौर भी चला. बच्चों से लेकर युवा, स्त्री व पुरुषों समेत बुजुर्गों में भी इस त्योहार को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. सभी के चेहरे अलग-अलग रंगों से पुते नजर आये. साथ ही गली-कूचों में छोटे-छोटे शिशु पिचकारी में रंग भरकर आने-जाने वालों को भिगाेते नजर आये. कई स्थानों पर हाेली मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें बड़ों ने छोंटों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, तो छोटों ने बड़े-बुजुर्गों के पैरों पर रंग डालकर उनका आशीर्वाद लिया गया. इसके अलावा अलग-अलग मोहल्लों में स्त्रीओं की टोलियां घर-घर जाकर होली स्पोर्ट्सती नजर आयी. रंगारंग कार्यक्रमों व अल्पाहार का लिया आनंद विभिन्न सामाजिक संगठनों व नेतृत्वक दलों की ओर से होली को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी. इसी कड़ी में राउरकेला शहर के मुख्य मार्ग में जैन मंदिर के निकट युवा व्यापारी संघ की ओर से होली को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ धमाल का भव्य आयोजन किया गया. साथ ही अल्पाहार का वितरण किया गया. वहीं बिसरा चौक से लेकर पानपोष चौक समेत इस्पातांचल के अलग-अलग सेक्टरोंं में होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया. राउरकेला टैक्सी स्टैंड के सामने युवाओं ने एक-दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इसी प्रकार शिवाजी मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में सुबह के समय होली मिलन का आयोजन किया गया. इसमें संघ के काफी कार्यकर्ता शामिल हुए. राउरकेला इस्पात नगरी के अनेक जगहों पर युवाओं ने जमकर होली स्पोर्ट्सी. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे. हर चौक-चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे. राजस्थानी व हरियाणवी लोकगीतों से बांधा समा, नृत्य ने मोहा मन पानपोष रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार की शाम होली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन किया गया. इसका आयोजन महाराजा अग्रसेन सेवा संघ की ओर से राजस्थान परिषद और हरियाणा नागरिक संघ के साथ संयुक्त रूप से किया गया. शहर के सभी मारवाड़ी संगठन इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर गुलाल-अबीर लगाकर होली की सभी को शुभकामनाएं दी गयीं. भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर तीनों संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. होली स्नेह मिलन को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत राजस्थानी लोक गीत, नृत्य एवं हरियाणवी लोकगीत का आयोजन किया गया. वहीं धप एवं धमाल पर उपस्थित लोग नाचने, गाने और झूमने लगे. कोलकाता और इंदौर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति इस कार्यक्रम में कोलकाता से आयी हर्पिता डीडवानिया, इंदौर से सुधा शर्मा एवं कोलकाता के रवि शर्मा एवं टीम के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. इस मौके पर प्रवेश कूपन का लकी ड्रॉ भी किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बापोड़िया, हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, राजस्थान परिषद के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल बरसुआं समेत संगठन के पदाधिकारियों का सक्रिय योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: शहर में इंद्रधनुषी रंगों के साथ मनी होली, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, मस्ती का भी चला दौर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली में जुमे की नमाज को लेकर पूरे दिन सशंकित रही पुलिस, गश्त करती रही पुलिस

होली के दौरान जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में रही. शुक्रवार को कई स्थानों पर होली मनायी गयी थी. इसी दिन जुमे की नमाज भी थी. ऐसे में पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर पहले से ही लोगों को सचेत रहकर त्योहार मनाने को कहा गया था. आपस में विवाद नहीं करने को कहा गया था. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतर्कता बरती गयी थी. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की तैनाती दिखी. शहर में एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारी असनबनी चौक पर तैनात रहे. साथ ही पुलिस पूरे जगहों पर गश्त करती रही. इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गश्त करते रहे और विधि व्यवस्था की जानकारी लेते दिखे. एक ओर जिले में होली में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया, वहीं दूसरी ओर पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली में जुमे की नमाज को लेकर पूरे दिन सशंकित रही पुलिस, गश्त करती रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आबकारी विभाग के सरकारी वाहन पर लदा नकली विदेशी शराब जब्त

पथरगामा थाना क्षेत्र के ऊरकुसिया चेकनाका पर शुक्रवार को बिहार उत्पाद विभाग के बोलेरो से शराब की बोतलें बरामद हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या बीआर-39के 3900 की डिक्की में रखे एक बैग में शराब की बोतलें मिली. बोलेरो झारखंड की सीमा से बिहार की ओर जा रहा था. इस दौरान उरकुसिया चेकनाका पर तैनात चौकीदार ने वाहन को रोका, जहां एक बैग में शराब रखा देखा. चौकीदार ने फोन से इसकी सूचना पथरगामा थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस उर्कुसिया चेकनाका पहुंचीं. ऐसी चर्चा है कि पथरगामा पुलिस के पहुंचने से पहले बिहार उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व तैनात चौकीदार के साथ नोंकझोंक भी हुई. इस दौरान चेकनाका के आसपास ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख बिहार उत्पाद विभाग के पदाधिकारी वाहन छोड़कर खिसक गये. चेकनाका पहुंचने पर पथरगामा पुलिस उत्पाद विभाग के वाहन को अपने कब्जे में लेकर पथरगामा थाना ले आयी. इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि झारखंड बिहार की सीमा बिरनिया के पास बिहार राज्य के हिस्से में बिहार उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब को जब्त किया था. शराब के बैग में 375 एमएल का 8 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ-साथ वाहन में हथकड़ी भी था. बताया कि चालक ने गलती से बोलेरो को झारखंड की सीमा में प्रवेश कर दिया. बताया कि उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों से पूछताछ में बताया गया कि जब्त शराब के मामले में उत्पाद विभाग द्वारा बिहार में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है. इधर इस मामले को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा है. लोगों का कहना है कि जब बिहार से शराब जब्त किया गया था, तो झारखंड की सीमा में बिहार उत्पाद विभाग का बोलेरो कैसे पहुंच गया. ……………………………………. बोआरीजोर में देसी 30 लीटर अवैध शराब जब्त, जावा महुआ किया नष्ट प्रतिनिधि, बोआरीजोर ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलातरी 2 एवं गोढ़िया गांव के पास सड़क के किनारे झोपड़ीनुमा घर में अवैध देसी शराब बनाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी किया गया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान 30 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है एवं लगभग 50 किलो जावा व महुआ को नष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को देखते हुए शराब बनाने वाले भागने में सफल हो गये, हालांकि पुलिस ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि शराब बनाना एवं बेचना असंवैधानिक है. इससे घर परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आबकारी विभाग के प्रशासनी वाहन पर लदा नकली विदेशी शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top