Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फरवरी में पीएम मोदी, राहुल गांधी और शरद पवार आ रहे बिहार, पूरे महीने चढ़ा रहेगा सियासी तापमान

देश के कई कद्दावर नेता इस महीने फरवरी में बिहार आ रहे हैं. इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार प्रमुख रूप से शामिल हैं. तीनों नेताओं का कार्यक्रम इस महीने तय है. इनमें सबसे पहला आगमन राहुल गांधी का होगा जो पटना के एक कार्यक्रम में आएंगे. वहीं शरद पवार सीमांचल का दौरा करेंगे जबकि पीएम नरेंद्र मोदी भागलपुर आएंगे. 5 फरवरी को राहुल गांधी आ रहे बिहार नेता विपक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को बिहार आ रहे हैं. पिछले महीने भी राहुल गांधी बिहार आए थे. इसबार पटना में उनका कार्यक्रम है. राहुल गांधी पटना में कृष्ण मेमोरियल हॉल में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि राहुल गांधी इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक भी कर सकते हैं. कांग्रेस के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी. ALSO READ: बिहार की 150 सीटों पर है शरद पवार की नजर, दो दशक बाद अब आ रहे सीमांचल, I-N-D-I-A पर लेंगे अहम फैसला 24 फरवरी को पीएम मोदी का होगा आगमन इधर, पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भागलपुर में तय है. पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार आने वाले हैं. प्रधानमंत्री इस दिन भागलपुर आएंगे और किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण पीएम करेंगे. बिहार के लोगों को कई सौगात मिलने की संभावना है. बता दें कि इस साल बिहार में चुनाव होना है और इस चुनावी वर्ष में पीएम का यह पहला बिहार दौरा है. उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी पर दिशा-निर्देश देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भागलपुर आने वाले थे लेकिन मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर पटना से भागलपुर नहीं आ सका था. 27 फरवरी को शरद पवार का है कार्यक्रम एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार भी फरवरी महीने में बिहार आ रहे हैं. शरद पवार सीमांचल के कटिहार आने वाले हैं. 27 फरवरी को कटिहार में शरद पवार का कार्यक्रम है. संगठन की मजबूती को लेकर वो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने कहा कि दो दशक बाद शरद पवार कटिहार आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की नजर बिहार की 150 सीटों पर है. The post फरवरी में पीएम मोदी, राहुल गांधी और शरद पवार आ रहे बिहार, पूरे महीने चढ़ा रहेगा सियासी तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarkari Naukri: IOCL में बंपर भर्ती, 1 लाख तक का मिलेगा आकर्षक वेतन

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न राज्यों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं. इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी जाती है. यह एक बेहतरीन अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो इंडियन ऑयल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने के इच्छुक हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिनकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज और विवरण सही तरीके से भर रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया के बाद, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाएगा. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल में काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जहां उन्हें आकर्षक वेतन, सुविधाएं और करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. कितने पदों पर होगी नियुक्ति ? IOCL का लक्ष्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे विभिन्न राज्यों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए कुल 456 अपरेंटिस पदों को भरने का है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो इन राज्यों में काम करने के इच्छुक हैं और इंडियन ऑयल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. क्या है योग्यता ? ट्रेड अपरेंटिस: उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए. टेक्नीशियन अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में तीन साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए. ग्रेजुएट अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास फुल-टाइम डिग्री (BBA/BA/BCom/BSc) होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आवेदकों की आयु 31 जनवरी 2025 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि प्रशासनी मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी. कैसै होगा सिलेक्शन ? कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा. चयन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा. चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अपरेंटिस ट्रेनिंग से गुजरना होगा. Also Read: CBSE: दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई और प्रशासन को डमी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश Also Read: IIM CAP 2025: 30 जनवरी से शुरू होगी आईआईएम कॉमन एडमिशन प्रोसेस के लिए स्लॉट बुकिंग, यहां देखें प्रोसेस The post Sarkari Naukri: IOCL में बंपर भर्ती, 1 लाख तक का मिलेगा आकर्षक वेतन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump का बड़ा बयान, यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ लगाने की दी धमकी, भारत को रहना होगा सतर्क

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बयान दिया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) पर भी जल्द ही टैरिफ लगाए जाएंगे. उनका कहना है कि यूरोप लंबे समय से अमेरिका का फायदा उठा रहा है और अब इस असंतुलन को खत्म किया जाएगा. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि हालांकि वह तारीखों का खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह कदम जल्द ही उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका वर्तमान में 27 देशों के साथ व्यापार घाटे का सामना कर रहा है, और यह स्थिति अस्वीकार्य है. मेक्सिको, कनाडा और चीन के बाद यूरोप की बारी ट्रंप ने अपनी प्रशासन के पहले दिनों में ही मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात पर भारी टैरिफ लगाए थे और अब उनका लक्ष्य यूरोपीय संघ है. ट्रंप के अनुसार, यूरोपियन देशों ने व्यापारिक फायदे के लिए अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन अब यह सिलसिला खत्म किया जाएगा. ट्रंप का यह कदम उनके व्यापारिक नीतियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और देश के आर्थिक हितों की रक्षा करना है. Also Read : हिंदुस्तान को फोर्ब्स लिस्ट से बाहर किया, मुस्लिम देश टॉप 10 में शामिल सैन्य सहयोग पर भी सवाल ट्रंप का यह भी कहना था कि यूरोपीय देशों को अमेरिका की सैन्य मदद पर निर्भर रहने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए खुद से कदम उठाने चाहिए. उनका मानना है कि यूरोप को अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए हथियारों पर खर्च करना चाहिए और अपने रक्षा बजट को बढ़ाना चाहिए. यह बयान यूरोपियन देशों के लिए एक संकेत है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा जिम्मेदार बनें. साउथ अफ्रीका पर कटौती ट्रंप ने साउथ अफ्रीका को मिलने वाली फंडिंग में भी कटौती की है, यह कहते हुए कि वहां एक खास वर्ग के साथ गलत व्यवहार हो रहा है. उनका कहना था कि जब तक इस मुद्दे की जांच पूरी नहीं होती, तब तक फंडिंग रोकी जाएगी. अमेरिकी आर्थिक हितों की रक्षा हालांकि ट्रंप का यह कदम अमेरिकी नागरिकों को कुछ समय के लिए कठिनाई में डाल सकता है, लेकिन उनका कहना है कि यह कदम अंततः अमेरिका के लिए फायदेमंद होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि जो लोग अमेरिका से प्यार करते हैं, वे उनके इस फैसले के साथ खड़े होंगे. उनका उद्देश्य अमेरिका को फिर से एक महान राष्ट्र बनाना है और इसके लिए वे किसी भी कीमत पर तैयार हैं. Also Read: बदल गए कई बड़े नियम, जल्दी करें जरूरी काम, नहीं तो उठानी पड़ सकती है मुश्किलें The post Donald Trump का बड़ा बयान, यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ लगाने की दी धमकी, हिंदुस्तान को रहना होगा सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chai Patti ke bina Chai: बिना चायपत्ती के भी बना सकते हैं चाय, जानें कैसे

Chai Patti ke bina Chai: अक्सर ऐसा होता है कि जब चाय पीने का मन करता है, तभी घर में चायपत्ती खत्म हो जाती है. ऐसे में अगर आपको बिना चायपत्ती के भी चाय बनाने का तरीका नहीं पता, तो चिंता की कोई बात नहीं! आप घर में मौजूद हर्ब्स जैसे तुलसी के पत्ते, नींबू पत्तियां या अन्य जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके भी एक बेहतरीन और हेल्दी चाय बना सकते हैं. यह न सिर्फ सेहतमंद होगी बल्कि इसका स्वाद भी अलग और ताजगीभरा होगा. Herbal Tea Recipe:आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके. 1. तुलसी की चाय (Tulsi Tea) Chai patti ke bina chai: बिना चायपत्ती के भी बना सकते हैं चाय, जानें कैसे सामग्री: 6-7 तुलसी के पत्ते 1 कप पानी 1 छोटा चम्मच शहद ½ छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) 1 छोटा चम्मच नींबू का रस बनाने की विधि: एक पैन में पानी गरम करें और उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 5-7 मिनट तक उबालें. जब पानी अच्छी तरह उबल जाए और तुलसी का अर्क उसमें आ जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे छानकर कप में डालें और स्वादानुसार शहद व नींबू का रस मिलाएं. आपकी हेल्दी तुलसी चाय तैयार है! Also Read: Jaggery Tea Tips: गुड़ की चाय बनाते समय नहीं फटेगा दूध, जानें सही तरीका और टिप्स 2. नींबू पत्ती की चाय (Lemon Leaf Tea) Chai patti ke bina chai: बिना चायपत्ती के भी बना सकते हैं चाय, जानें कैसे सामग्री: 5-6 नींबू के ताजे पत्ते 1 कप पानी 1 छोटा चम्मच शहद ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर बनाने की विधि: सबसे पहले नींबू के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. एक पैन में पानी गरम करें और उसमें नींबू के पत्ते डालें. इसे 5-7 मिनट तक उबालें, जिससे पत्तियों का पूरा फ्लेवर पानी में आ जाए. अब इसे छान लें और इसमें शहद और दालचीनी पाउडर मिलाएं. आपकी ताजगीभरी नींबू पत्ती की चाय तैयार है! Also Read: Benefits of Black Tea: काली चाय के सेवन से होते है आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ, सेहत के लिए है एक बेहतरीन पेय 3. हर्बल चाय (Herbal Tea) Chai patti ke bina chai: बिना चायपत्ती के भी बना सकते हैं चाय, जानें कैसे सामग्री: 4-5 तुलसी के पत्ते 2-3 पुदीने के पत्ते 1 छोटा टुकड़ा अदरक ½ छोटा चम्मच सौंफ 1 कप पानी बनाने की विधि: एक पैन में पानी गरम करें और उसमें तुलसी, पुदीना, अदरक और सौंफ डालें. इसे धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक उबालें. अब इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर पी लें. यह चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सर्दी-खांसी से बचाने में भी मदद करती है. क्यों फायदेमंद हैं ये चाय? यह प्राकृतिक हर्ब्स से बनी होती हैं, जिससे शरीर में कैफीन का प्रभाव नहीं पड़ता. तुलसी, नींबू पत्तियां और अदरक जैसी जड़ी-बूटियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं.हर्बल चाय पाचन को सुधारती है और पेट को हल्का रखती है.इन चायों की खुशबू और फ्लेवर तनाव दूर करने में मदद करते हैं. अब जब भी घर में चायपत्ती खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं! इन हर्बल चायों को बनाकर एक नई हेल्दी चाय का आनंद लें. Also Read: चाय छोड़ने से क्या होता है? Also Read: Eat Banana: खाली पेट केला खाने से क्या होता है? The post Chai Patti ke bina Chai: बिना चायपत्ती के भी बना सकते हैं चाय, जानें कैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICC में क्यों बढ़ रहा है पक्षपात और भ्रष्टाचार? कन्कशन विवाद पर इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा आरोप

Chris Broad: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बावजूद चौथे टी20 मैच में हुए कन्कशन सब्सटीट्यूट विवाद को लेकर चर्चा जारी है. रविवार को स्पोर्ट्से गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच के बाद भी यह मामला सुर्खियों में बना रहा. इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटर और कुछ हिंदुस्तानीय अब भी इस घटना पर अपनी राय दे रहे हैं. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस विवाद पर तंज कसते हुए पांचवें टी20 में अपने चार सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों को ‘इम्पैक्ट सब्स’ कहकर संबोधित किया. अब इस पूरे विवाद पर आईसीसी के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुछ चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं. X (पूर्व में ट्विटर) पर एक चौंकाने वाली पोस्ट में ब्रॉड ने दावा किया कि ICC गैर-तटस्थ मैच अधिकारियों को कार्यभार संभालने की अनुमति देकर ‘पक्षपात और भ्रष्टाचार’ के ‘बुरे पुराने’ दिनों की ओर लौट रहा है. क्रिस ब्रॉड ने एक्स पर लिखा, “इस तरह की स्थितियों को रोकने के लिए स्वतंत्र मैच अधिकारियों को लाया गया था! ICC पक्षपात और भ्रष्टाचार के ‘बुरे पुराने दिनों’ में क्यों लौट रहा है?” आपको बता दें कि इस मैच के लिए जवागल श्रीनाथ रेफरी थे. https://t.co/9WaxfmoJnt Independent match officials were brought in to stop situations like this! Why are the ICC returning to the ‘bad old days’ of bias and corruption? #BCCI #ICC #bias #INDvENG — Chris Broad (@ChrisBroad3) February 1, 2025 इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा था कि हर्षित राणा शिवम दुबे के लिए एक जैसे प्रतिस्थापन नहीं थे. क्रिस ब्रॉड ने कहा कि वह केविन से पूरी तरह सहमत हैं. पीटरसन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “बिल्कुल सहमत हूं.” “एक हिंदुस्तानीय मैच रेफरी इस हिंदुस्तानीय प्रतिस्थापन की अनुमति देकर कैसे बच सकता है? मैच अधिकारियों को पक्षपात को छोड़ने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए. Absolutely agree. How can an Indian Match Referee get away with allowing this Indian replacement? Match officials should be independent to omit bias! — Chris Broad (@ChrisBroad3) February 1, 2025 हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड खुद पिछले साल मई में ओवल में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. क्रिकबज से बातचीत करने के दौरान जब उनसे एक्स पोस्ट पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, “मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है.” ब्रॉड क्रिकेट के सबसे सम्मानित आईसीसी अधिकारियों में से एक हैं. वे अब तक 622 अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में रेफरी रह चुके हैं. वे सबसे ज्यादा मैचों में रेफरी रहने में तीसरे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में रंजन मदुगले (798) और जेफ क्रो (656) पहले और दूसरे नंबर पर हैं. गौतम गंभीर और सूर्यकुमार का कन्कशन सब्स्टीट्यूट वाला दांव हिंदुस्तानीय दिग्गजों को भी पसंद नहीं आया था. आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना की. महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर की अगुआई वाली टीम प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि कन्कशन सब्सटीट्यूट को अनुमति देना भी सही नहीं था. गावस्कर ने टेलीग्राफ़ कॉलम में लिखा, “पुणे के स्पोर्ट्स में, हेलमेट पर चोट लगने के बाद भी दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की, इसलिए स्पष्ट रूप से, उन्हें कन्कशन सब्सटीट्यूट की अनुमति देना सही नहीं था. हां, अगर बल्लेबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव होता तो कोई सब्सटीट्यूट हो सकता था, लेकिन वह सिर्फ फील्डिंग के लिए होता और वह गेंदबाजी नहीं कर सकते थे.” रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम हिंदुस्तानीय टीम के प्रतिस्थापन के चयन से नाराज थे. ऐसा लगता है कि इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में वे बहुत नाराज थे. इस बारे में पूछे जाने पर इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता ने कहा कि वे आगे बढ़ चुके हैं. “वह (मैकुलम) ठीक थे. (उन्होंने) स्पोर्ट्स के अंत में मैच रेफरी से बात की. हम आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन जिस हिसाब से यह मामला चल रहा है, इस पर विवाद बढ़ता दिख रहा है. अभिषेक शर्मा के तूफान में मुकेश अंबानी का फैन मोमेंट, तालियां बजाकर किया स्वागत, देखें Video ‘द अभिषेक शर्मा शो’, 135 रन की विराट पारी में ध्वस्त हो गए दिग्गजों के कीर्तिमान, देखें पूरी लिस्ट The post ICC में क्यों बढ़ रहा है पक्षपात और भ्रष्टाचार? कन्कशन विवाद पर इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Recipes of Makhana: घर आ रहे हैं मेहमान? सर्व करें ये अलग और हेल्दी डिश मखाना कस्टर्ड और मखाने का रायता

Recipes of Makhana: अगर घर में मेहमान आने वाले हैं और आप लंच के साथ कुछ अलग और हेल्दी डिश सर्व करना चाहते हैं, तो मखाने से बनी दो शानदार रेसिपी—मखाना कस्टर्ड (Makhana Custard) और मखाने का रायता (Makhana Raita) ट्राई करें. ये दोनों डिशेज न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. खासतौर पर गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा रायता खाने से ताजगी मिलती है, जबकि मखाना कस्टर्ड मिठास का परफेक्ट टच देता है. आइए जानते हैं इनकी आसान रेसिपी. Makhana Raita Recipes:  मखाने का रायता रेसिपी Recipes of makhana: घर आ रहे हैं मेहमान? सर्व करें ये अलग और हेल्दी डिश मखाना कस्टर्ड और मखाने का रायता सामग्री: 1 कप मखाने 2 कप दही ½ कप अनार के दाने 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच काला नमक ½ छोटा चम्मच सफेद नमक 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) 1 छोटा चम्मच शहद (स्वाद अनुसार) बनाने की विधि: सबसे पहले एक पैन में मखानों को बिना तेल या घी के 5-7 मिनट तक हल्का भून लें, जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं. अब एक बड़े बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए. इसमें भुने हुए मखाने डालें और अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, जीरा पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और अनार के दाने डालें. इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. परोसने से पहले धनिया पत्ती डालें और ठंडा-ठंडा रायता सर्व करें. Also Read: Benefits of Pomegranate:  सुबह खाली पेट खाएं 4 चम्मच अनार के दाने, वजन घटाने के साथ बालों और दिमाग के लिए भी है फायदेमंद मखाना कस्टर्ड रेसिपी: Makhana Custard Recipe Recipes of makhana: घर आ रहे हैं मेहमान? सर्व करें ये अलग और हेल्दी डिश मखाना कस्टर्ड और मखाने का रायता सामग्री: 1 कप मखाने 2 कप दूध 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर ¼ कप चीनी या शहद ½ कप कटे हुए फल (सेब, केला, अंगूर) ¼ कप अनार के दाने 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 5-6 बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए) बनाने की विधि: सबसे पहले एक पैन में मखानों को सूखा भून लें और फिर हल्का दरदरा पीस लें. एक बर्तन में दूध गरम करें और उसमें चीनी डालें. कस्टर्ड पाउडर को आधा कप ठंडे दूध में घोलें और धीरे-धीरे गरम दूध में डालें, लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें. अब इसमें भुने और पिसे हुए मखाने डालें और धीमी आंच पर पकने दें. जब कस्टर्ड थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसे गैस से उतारकर ठंडा होने दें. अब इसमें कटे हुए फल, अनार के दाने, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें. इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा करें और फिर सर्व करें. क्यों खास हैं ये डिशेज? मखाने का रायता (Makhana Raita) पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडक देता है. मखाना कस्टर्ड (Makhana Custard) मीठे की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करता है. दोनों डिशेज फाइबर से भरपूर होती हैं और वजन नियंत्रित रखने में मददगार हैं. अनार के दाने इनमें फ्रेशनेस और हल्की मिठास जोड़ते हैं, जो टेस्ट को बढ़ाते हैं. इस बार जब भी घर में मेहमान आएं, लंच के साथ मखाने का रायता और मखाना कस्टर्ड जरूर बनाएं और सबको हेल्दी और टेस्टी ट्रीट दें! Also Read: How to Roast Makhana: ये है मखाने को भूनने का सही तरीका, हर बाइट में पाएं जबरदस्त क्रंच Also Read: Do Vegetarians live longer: क्या शाकाहारी लोगों की उम्र होती है ज्यादा? The post Recipes of Makhana: घर आ रहे हैं मेहमान? सर्व करें ये अलग और हेल्दी डिश मखाना कस्टर्ड और मखाने का रायता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Grammy Awards 2025: भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने इस कैटेगरी में अवॉर्ड किया अपने नाम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है. अवॉर्ड शो का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ. इसमें हिंदुस्तानीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. चंद्रिका को उनके एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज,एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया. चंद्रिका की जीत पर पूरा देश खुश है. उन्होंने स्टेज पर जाकर ये अवॉर्ड लिया. इस दौरान उन्होंने एथनिक आउटफिट पहना था. आपको विनर्स की पूरी लिस्ट बताते हैं. चंद्रिका टंडन ने अपने नाम किया ग्रैमी अवॉर्ड चंद्रिका टंडन पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन है. उन्होंने अपने सहयोगियों वाउटर केलरमैन और इरु मात्सुमोतो के साथ मिलके ये अवॉर्ड जीता. अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका ने कहा कि, ये बहुत अच्छा फील हो रहा है. इस कैटेगरी में बहुच अच्छे-अच्छे नोमिनेज थे. हमारा जीतना काफी स्पेशल पल है. हमारे साथ कई शानदार संगीतकार भी नामांकित हुए थे. Congrats @wouterkellerman Eru Matsumoto and Chandrika Tandon – Grammy win for “Triveni”: Best New Age, Ambient or Chant Album #Grammys #GRAMMYS2025 pic.twitter.com/9su1DJLrbO — Jennifer Su (Jen Su) (@jennifer_su) February 2, 2025 विनर्स की पूरी लिस्ट देखें- बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)- एमी एलन ) प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)- डेनियल निगरो बेस्ट कंट्री सॉन्ग- केसी मुसग्रेव्स बेस्ट रैप एल्बम (एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग)- डोएची बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग)- सबरीना कारपेंटर बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग- वन हेललूजाह बेस्ट कंट्री एल्बम (काउब्वॉय कार्टर सॉन्ग)- बेयोन्से बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम- कैरन स्लैक बेस्ट रॉक एल्बम (हैकनी डायमंड्स सॉन्ग)- द रोलिंग स्टोन बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- चौपल रोआन बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम (लास मुजेरेस या नो लिबरन सॉन्ग)- शकीरा बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस (3 एएम सॉन्ग)- रैप्सडी बेस्ट पॉप युगल/समूह प्रदर्शन- लेडी गागा और ब्रूनो मार्स- डाई विद अ स्माइल बेस्ट रैप एल्बम- Alligator Bites Never Heal by Doechii बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस (नाउ एंड देन)- द बीटल्स बेस्ट जैज परफॉर्मेंस- ट्विंकल ट्विंकल लिटिस मी, समारा, जॉय सुलिवान फोर्टनर बेस्ट जैज वोकल एल्बम- ए जॉयफुल हॉलीडे- समारा जॉय बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- रिमेंबरेंस, चिक कोरिया एंड बेला फ्लेक बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- विजन, नोरा जोन्स बेस्ट कंटेम्परी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- प्लॉट ऑर्मर, टेलर ईगस्टी बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम- शकीरा बेस्ट न्यू एज,एम्बिएंट या चैंट एल्बम- त्रिवेणी, हिंदुस्तानीय-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन डीआर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड- एलिसिजा कीज रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर बेस्ट पॉप युगल/ग्रुप परफॉर्मेंस- लेडी गागा और ब्रूनो मार्स The post Grammy Awards 2025: हिंदुस्तानीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने इस कैटेगरी में अवॉर्ड किया अपने नाम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में होगी पूरी

Bihar News: राजधानी पटना के लोगों को अगले महीने यानी मार्च में बड़ी सौगात मिलने वाली है. बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क लोगों के लिए मार्च से चालू हो जाएगा. इसका 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अगले महीने से इस फोरलेन पर गाड़ियां दौड़नी शुरू हो जाएंगी. फिलहाल पटना से बख्तियारपुर तक 50 किलोमीटर फोरलेन सड़क पर बीते 10 सालों से परिचालन जारी है. यहीं नहीं बाढ़ से मोकामा के बीच की सड़क पर भी बिना उद्घाटन के वाहनों का परिचालन बीते एक साल से हो रहा है. एक घंटे का बचेगा समय अब मोकामा होते हुए यह सड़क सीधे राजेंद्र पुल और गंगा नदीं पर बन रहे सिमरिया पुल से जुड़ जाएगी. इससे उत्तर बिहार आना-जाना सुगम हो जाएगा. इस सड़क के तैयार हो जाने से यात्रियों का कम से कम एक घंटे का समय बचेगा. वर्तमान में बख्तियारपुर से मोकामा जाने के लिए पुरानी सड़क का प्रयोग होता है, जिसमें डेढ़ घंटे का वक्त लगता है अब यह दूरी सिर्फ आधे घंटे में तय की जा सकेगी. सड़क का निर्माण कार्य फरवरी 2016 में शुरू हुई थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पंडारक में लगेगा टोल यह फोरलेन सड़क के तैयार हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय और पूर्वी व पूर्वोत्तर बिहार जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी. अभी आधिकारिक रूप से लोग फोरलेन का इस्तेमाल पटना से बख्तियारपुर के बीच ही करते हैं. बता दें, बाढ़ से मोकामा के बीच फोरलेन पर अभी लोग मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. वहीं मार्च 2025 में जब बख्तियारपुर से बाढ़ के बीच के स्ट्रेच का निर्माण कार्य पूरी तरह खत्म हो जाएगा फिर पंडारक में टोल लगेगा. बख्तियारपुर से मोकामा की तरफ जाने के लिए करनौती गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण कार्य जारी है. एक लेन का काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद दूसरे लेन का निर्माण शुरू होगा. ALSO READ: Bihar News: चार जिलों में टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी,  2 करोड़ से अधिक का माल जब्त The post Bihar News: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में होगी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway Stocks Today: रेलवे स्टॉक्स में गिरावट, RVNL और IRFC 8% तक फिसले, निवेशकों की नजर बाजार पर

Railway Stocks Today: प्रशासनी रेलवे कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार, 3 फरवरी को भी जारी रहा. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), हिंदुस्तानीय रेलवे वित्त निगम (IRFC), इरकॉन इंटरनेशनल और रेलटेल कॉर्पोरेशन के शेयरों में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के पीछे केंद्रीय बजट 2025 के बाद से जारी बिकवाली का दबाव मुख्य कारण माना जा रहा है. राइट्स लिमिटेड को सबसे बड़ा नुकसान रेलवे सेक्टर में राइट्स लिमिटेड को सबसे अधिक नुकसान हुआ, जिसके शेयरों में 7.7% की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, RVNL और IRFC के शेयर भी कमजोर प्रदर्शन करते हुए 5-5% तक लुढ़क गए. इरकॉन इंटरनेशनल में 4% और रेलटेल कॉर्पोरेशन में 3% की गिरावट देखी गई. निवेशकों की धारणा पर असर बजट के बाद निवेशकों की ओर से रेलवे कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे इन शेयरों में दबाव बढ़ गया. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, रेलवे क्षेत्र में दीर्घकालिक दृष्टि से सकारात्मक संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. आगे की रणनीति विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बाजार में स्थिरता आती है, तो रेलवे कंपनियों के शेयर फिर से मजबूती पकड़ सकते हैं. निवेशकों को इन शेयरों पर नजर बनाए रखनी चाहिए और लंबी अवधि के दृष्टिकोण से ही निर्णय लेना चाहिए. Also Read : बिक्री में कमी से टाटा मोटर्स के शेयर धड़ाम, निवेशकों की निगाहें आगे के रुझानों पर The post Railway Stocks Today: रेलवे स्टॉक्स में गिरावट, RVNL और IRFC 8% तक फिसले, निवेशकों की नजर बाजार पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में हंगामा, मृतकों की सूची जारी करने की मांग

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी है. विपक्ष मृतकों की सूची जारी करने की मांग कर रहा है. हादसे पर सदन में चर्चा की मांग की जा रही है. संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन सोमवार को निचले सदन में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच सुबह 11 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई. विपक्ष के सांसद लगातार नारे लगाते नजर आए. ओम बिरला ने नारेबाजी के लिए विपक्षी सदस्यों की आलोचना की प्रश्नकाल के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की आलोचना की. उन्होंने कहा, ”क्या हिंदुस्तान के लोगों ने आपको नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सांसद चुना है?” The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में हंगामा, मृतकों की सूची जारी करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top