Hot News

बिहार

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ मेला यात्रियों हेतु विशेष भीड़ नियंत्रण प्रबंध

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल में कुंभ मेले के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष तैयारियां की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पिछले 10.02.2025 से ही एक वार रूम कार्य कर रहा है, जहां से मंडल के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख स्टेशनों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार उचित निर्देश जारी कर रहे हैं। जिससे मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण हो पा रही है। भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन के विशेष उपाय 1. विशेष ट्रेनों की व्यवस्था: भीड़भाड़ वाली ट्रेनों (GS & SL कोच सहित) और विशेष ट्रेनों को गृह प्लेटफॉर्म (Home PF) से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) का उपयोग न करना पड़े और यातायात नियंत्रण आसान हो।विशेष ट्रेनों के लिए एक निर्धारित प्लेटफॉर्म होगा, जहां केवल एक ही प्रवेश बिंदु से यात्रियों को लाया जाएगा। 2. होल्डिंग एरिया की स्थापना: सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहराव के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।इन क्षेत्रों में यात्रियों को पानी, मोबाइल UTS टिकटिंग, मेडिकल सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।केवल वैध (Bonafide) यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। 3. सुरक्षा और निगरानी: RPF, GRP एवं स्थानीय पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। सभी प्रमुख स्टेशनों पर CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।फुट ओवर ब्रिज (FOB) और प्रवेश/निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें उचित बैरिकेडिंग और रस्सी मार्गदर्शन (Rope Guidance) शामिल हैं। 4. यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु दिशा-निर्देश: •होम प्लेटफॉर्म से विशेष ट्रेनों का प्रस्थान सुनिश्चित कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। •होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में होगी •।मंडल के सभी स्टेशनों पर गहन टिकट जांच (Intensive Ticket Checking) की जा रही है ताकि केवल वैध टिकटधारी यात्री ही मुख्य स्टेशन पर प्रवेश कर सकें। यह व्यवस्था की गई है कि विशेष ट्रेनों के प्रस्थान के 30 मिनट बाद अन्य नियमित ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा ताकि स्टेशन पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके। यह विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।समस्तीपुर मंडल रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए इन विशेष प्रबंधों का पालन करें एवं अपने यात्रा अनुभव को सुगम बनाएं।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू,समस्तीपुर में कुल 78 केंद्रों व 5 आदर्श केंद्र पर हो रही है परीक्षा

नया विचार समस्तीपुर–  बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज 17 जनवरी से शुरू हो गई है । 25 फरवरी 2025 तक संचालित होने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से एग्जाम के आयोजनों को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही थी ।जिसको लेकर समस्तीपुर में कुल छात्राओं के लिए 41 व छात्र के लिए 37 केंद्र बनाया गया है ।कुल 78 केंद्र बनाए गए हैं साथ ही जिले में पांच आदर्श केंद्र बनाए गए हैं ।इन सभी केंद्रों पर कुल 86 हजार छह सौ तीन छात्र छात्राएं परीक्षा आज देंगे । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही हैं ।प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पूर्व यानी 9:00 बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश करा देना है उसके बाद परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी ।वही आज सुबह से ही परीक्षा केदो पर मैट्रिक परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया । छात्रों का बताना है कि आज पहला दिन है हम लोगों की पूरी तैयारी है परीक्षा अच्छा जाएगी वहीं परिजनों का बताना है कि सुबह से ही जाम की समस्या बनी हुई है सर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से परेशानी हुई है लेकिन किसी तरह केंद्र पर पहुंच गए इसको लेकर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ।

अपराध, ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में पांच मवेशी चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी पुलिस की ने शुक्रवार की रात मवेशी लदे पिकअप वैन के साथ छह मवेशी चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मवेशी चोरों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पुरैनिया गांव निवासी अजय कुमार,बबलु कुमार , मिथिलेश सहनी, शिवम कुमार, राज कुमार सहनी एवं शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना अंतर्गत फुल्काहां निवासी सनोज कुमार के रूप में की गई है। इससे संबंध में थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उक्त सभी चोर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ निवासी किसान राम बहादुर राय के बथान से एक दुधारू भैंस की चोरी कर उसे पिकअप वैन पर लादकर ले जा रहे थे। उक्त भैंस की कीमत करीब 1 लाख रूपए बताई गई है। पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने दल बल के साथ मुसरीघरारी चौराहा की नाकाबंदी कर सभी चोरों को मवेशी के साथ गिरफ्तार कर लिया । इन चोरों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल भी बरामद किया है। इन सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले दल में पीएसआई पिंकी कुमारी एवं एसआई शैलेन्द्र कुमार के अलावा आधा दर्जन सशस्त्र बल शामिल थे।

ताजा ख़बर, बिहार

वक्फ संशोधन अधिनियम पर PK का बयान, बोले – केंद्र के कानून से मुस्लिम समाज असहज महसूस कर रहा है

नया विचार पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वक्फ कानून पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज केंद्र प्रशासन देश के संसद से ऐसे कानून ला रही है जिससे की मुस्लिम समाज का एक बड़ा वर्ग असहज महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस मुस्लिम कौम ने इस देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी, उस देश की संसद से आज भाजपा प्रशासन ने CAA NRC का कानून बना दिया, जो की मुस्लिम समाज के साथ अन्याय है। उसी संसद से वक्फ बोर्ड में बड़े बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है, जिसको समाज के लोगों को भरोसे में लिए बिना ही नई कहानी लिखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मॉब लांचिंग पर कहा कि जब किसी गरीब, लाचार, असहाय मुस्लिम की भीड़ द्वारा बेहरमी से हत्या कर दी जाती है तब उसके साथ उस समाज का वोट लेने वाले 10 नेता भी खड़े नहीं होते और आज यह मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है।

ताजा ख़बर, बिहार

जन सुराज की फंडिंग पर PK का JDU को जवाब, बोले – पैसा मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है, मैं ठेकेदार, सांसद और विधायक तो कभी नहीं रहा

नया विचार पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू द्वारा उन पर और उनकी पार्टी जन सुराज पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि प्रशांत किशोर इतना पैसा कहां से ला रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी ठेकेदारी नहीं की, न कभी विधायक, सांसद बना। न ही मैं किसी प्रशासनी पद पर रहा और न ही मैं IAS या IPS रहा। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से है और हम सब जानते हैं कि जिस पर सरस्वती जी की कृपा होती है उसके पास लक्ष्मी जी अवश्य आती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार के इस बेटे के पास जो कुछ भी है, वह उसने अपनी बुद्धि से कमाया है, उनके पिताजी ने नहीं दिया है, ताकि बिहार का कोई भी युवा कमजोर न रहे।उन्होंने आगे कहा कि क्या पैसा सिर्फ गुजरात के लड़कों के पास रहेगा। बिहार के लड़कों का वोट, बिहार के लड़कों की ताकत, बिहार के लड़कों की आवाज और पैसा गुजरात के लड़कों के पास, ये अब नहीं चलेगा। बिहार के लड़के मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।

ताजा ख़बर, बिहार

जन सुराज पार्टी से विधानसभा उम्मीदवार होने के लिए तीन स्तर पर होगा आवेदकों मूल्यांकन

11 मार्च तक चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोग कर सकते हैं आवेदन नया विचार पटना। आज जन सुराज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा चुनाव- 2025 के लिए जन सुराज पार्टी से उम्मीदवारी के लिए आवेदकों की चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मापदंडों को प्रेस के साथ साझा किया।केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक आर. एन सिंह ने बताया कि आवेदकों का मूल्यांकन तीन स्तरों पर किया जाएगा जिसमें पार्टी द्वारा मूल्यांकन के 10 मापदंड तय किए गए हैं। पहले स्तर पर हर विधानसभा में जन सुराज से जुड़े स्थानीय लोग, पदाधिकारी और विधानसभा प्रभारी समिति मूल्यांकन करेगी। दूसरे स्तर पर जिला संगठन और अनुमंडल पदाधिकारी निर्धारित मापदंडों पर मूल्यांकन करेंगे। तीसरे स्तर पर 11 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति जिला समिति द्वारा दी गई अनुशंसा का मूल्यांकन कर अपनी अनुशंसा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी।प्रेस वार्ता में चुनाव समिति संयोजक के साथ चुनाव समिति सदस्य सरवर अली, डॉ. भूपेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, विनोद चौधरी, सुरेश शर्मा और रामप्रकाश सहनी भी मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार

रेलवे स्टेशनों पर कुम्भ मेला जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ की सुव्यवस्था एवं यात्री सुविधा हेतु मंडल द्वारा विशेष प्रबंध

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल के मधुबनी, दरभंगा तथा समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर दिनांक 10 फरवरी 2025 को कुंभ मेला जाने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यात्रा हेतु विशेष उपाय किए गए।दरभंगा, मधुबनी, तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, टिकट जांच दल (TTE), टिकट चेकिंग स्टाफ (TC) एवं अन्य वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार होने में सहायता प्रदान की गई। इस दौरान स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को उचित जानकारी दी जाती रही।अत्यधिक भीड़ के कारण जो यात्री निर्धारित ट्रेन में सवार नहीं हो सके, उनके लिए टिकट वापसी की सुविधा प्रदान की गई, जिसमें दरभंगा स्टेशन पर 126 अनारक्षित एवं 21 आरक्षित टिकट वापस किए गए।वहीं अव्यवस्था फैलाने एवं तोड़फोड़ करने वाले 4 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि यात्रियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2025 को दरभंगा, रक्सौल, जयनगर तथा सहरसा स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।    

आस्था, ताजा ख़बर, बिहार

समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का आज होगा संचालन

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल (SPJ Division) द्वारा कुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर (CNB) तक संचालित की जाएंगी। ट्रेनों का विवरण निम्नलिखित है: 1. रक्सौल (RXL) से कानपुर (CNB) मार्ग: सीतामढ़ी (SMI) – मुजफ्फरपुर (MFP) – पटना (PPTA) – दीनदयाल उपाध्याय जं. (DDU) लोड: 20 डिब्बे (LWLRRM-01, LSLRD-01, LS-05, LWSCN-13) संभावित प्रस्थान: रक्सौल से 11 फरवरी 2025 को सुबह 06:30 बजे 2. दरभंगा (DBG) से कानपुर (CNB) मार्ग: समस्तीपुर (SPJ) – मुजफ्फरपुर (MFP) – पटना (PPTA) – दीनदयाल उपाध्याय जं. (DDU) लोड: 21 डिब्बे (LWLRRM-01, LSLRD-01, LS-01, LWSCN-13, LWACCN-03, LWACCW-02) संभावित प्रस्थान: दरभंगा से 11 फरवरी 2025 को सुबह 06:00 बजे 3. जयनगर (JYG) से कानपुर (CNB) मार्ग: समस्तीपुर (SPJ) – मुजफ्फरपुर (MFP) – पटना (PPTA) – दीनदयाल उपाध्याय जं. (DDU) लोड: 19 डिब्बे (LWLRRM-01, LSLRD-01, LS-17) संभावित प्रस्थान: जयनगर से 11 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे 4. सहरसा (SHC) से कानपुर (CNB) मार्ग: मानसी (MNE) – खगड़िया (KGG) – बरौनी (BJU) – शाहपुरपटोरी (SPP) – हाजीपुर (HJP) – पटना (PPTA) – दीनदयाल उपाध्याय जं. (DDU) लोड: 18 डिब्बे (SLR/C-02, GS-05, GSCN-11) संभावित प्रस्थान: सहरसा से 11 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित स्टेशनों से अधिक जानकारी प्राप्त करें।

ताजा ख़बर, बिहार

रेल मंत्री द्वारा बेतिया में समपार सं. 02 पर नवनिर्मिति सड़क उपरि पुल का राष्ट्र को समर्पण

बेतिया एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों के चल रहे पुनर्विकास कार्यों का रेल मंत्री ने लिया जायजा नया विचार हाजीपुर: बेतिया में रविवार को समपार सं. 02 पर नवनिर्मित सड़क ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) का राष्ट्र को समर्पण हेतु आयोजित समारोह में अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा नारी शक्तिस्वरूप स्त्रीओं के माध्यम से आरओबी का राष्ट्र को समर्पित कराया गया । इस दौरान उपस्थित सांसदों एवं जनसमूह द्वारा बेतिया के रास्ते गोरखपुर और पटना के बीच वंदे हिंदुस्तान ट्रेन चलाने की भारी मांग पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही पूरे हिंदुस्तान में कई वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें चलायी जाएगीं । रेल मंत्री द्वारा अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे बेतिया स्टेशन के 3डी मॉडल का भी अवलोकन किया गया । इस अवसर पर बेतिया में आयोजित समारोह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री, हिंदुस्तान प्रशासन सतीश चंद्र दुबे,  सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार, सांसद गोपालजी ठाकुर एवं  विधायकगण सहित कई अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।समारोह के उपरांत बेतिया स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, हिंदुस्तान प्रशासन अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रूपये का बजट दिया है । यानी पिछली प्रशासन की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक बजट आवंटित किया है। इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के समग्र विकास हेतु 95 हजार 566 करोड़ रूपए का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है जिससे अगले 05 वर्षों में बिहार में रेलवे का नेटवर्क का कम्पलीट ट्रांसफॉर्मेशन होने वाला है । उन्होंने कहा कि बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी बिहार में 2009 से 2014 के मध्य जहां औसतन प्रतिवर्ष 64 किमी नई लाइन का निर्माण होता था वहीं 2014 से 2025 के मध्य प्रतिवर्ष औसतन 167 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ है, जो लगभग 2.6 गुणा ज्यादा है । आपके बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार में 2014 से अब तक 1832 किमी नई रेल लाईन का निर्माण किया जा चुका है जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है । इसके साथ ही बिहार में 2014 से 3020 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है । इसी का परिणाम है कि आज बिहार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है । उन्होंने कहा कि अमृत हिंदुस्तान स्टेशन के तहत चम्पारण के आसपास के प्रमुख स्टेशनों जैसे – बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल आदि सहित बिहार में कुल 98 स्टेशनों का पुर्नविकास किया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना के विकास हेतु नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गयी है । वर्तमान में वाल्मीकिनगर-सगौली एवं सगौली-मुजफ्फरपुर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र में और कई ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा । इससे पहले आज सुबह रेल मंत्री द्वारा गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन द्वारा गोरखपुर-वाल्मीकिनगर-बगहा-बेतिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान रेल मंत्री का वाल्मीकिनगर, बगहा एवं नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों पर उपस्थित जनसमूह द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया । विदित हो कि बेतिया शहर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 103 करोड़ रुपए की लागत से बेतिया और कुमारबाग स्टेशन के मध्य बेतिया (छावनी) के निकट समपार सं. 02 पर सड़क ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) के निर्माण की मंजूरी दी गयी थी । इस परियोजना के तहत आरओबी के साथ ही रेलवे लाईन के एक तरफ बेतिया-लौरिया लेन तथा दूसरी तरफ मैनाटांड एवं नरकटियागंज लेन का निर्माण किया जाना था। पिछले वर्ष मार्च, 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस आरओबी के बेतिया-लौरिया लेन का उद्घाटन किया गया था। इस आरओबी के मैनाटांड लेन तथा नरकटियागंज लेन भी पिछले वर्ष मई, 2024 में चालू कर दिए गए थे। इस परियोजना का शेष बचा भाग सड़क उपरि पुल का निर्माण कार्य पिछले माह जनवरी 2025 में पूरा कर लिया गया था जिसका रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया । इस आरओबी के चालू होने के बाद बेतिया शहरवासियों को एक ओर जहां ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी वहीं यातायात की आवाजाही आसान और तेज़ होगी। साथ ही, ट्रेनों की परिचालन की संरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी। बेतिया में आरओबी का राष्ट्र को समर्पण के उपरांत रेल मंत्री ने स्पेशल ट्रेन द्वारा मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे मुजफ्फरपुर जं. के 3डी मॉडल का भी अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर वासियों के लिए हर्ष की बात है कि 442 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर जं. का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत हिंदुस्तान ट्रेनें तथा कम दूरी के लिए 50 नमो हिंदुस्तान ट्रेनें बनाने की योजना है । उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा 95 हजार युवाओं की भर्ती हेतु प्रक्रिया चल रही है । पिछले वर्ष हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा पारदर्शी तरीके से 1.51 लाख से ज्यादा भर्तियां की गयी हैं ।

बिहार, समस्तीपुर

मंत्री की मौजूदगी में आठ दर्जन लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के किशनपुर युसूफ पंचायत में रविवार को जदयू कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब बिहार में होने वाले चुनाव पर लोगों की नजर है। आगामी चुनाव में एनडीए के सामने इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा का चुनाव परिणाम हो, बिहार के चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम हो या दिल्ली का चुनाव परिणाम हो, यह आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का सिग्नल है। कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से बिहार में काफी बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हमेशा बिहार के विकास की बात कर रहे हैं। डबल इंजन की प्रशासन में बिहार को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान किया इसके पूर्व मंत्री ने प्रखंड के नौआचक निवासी जबी जविप्र विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण राय के पुत्र के निधन पर उनके शोकाकुल स्वजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। वहीं वे गंगापुर, मुसरीघरारी, सरायरंजन बाजार, अख्तियारपुर बलभद्र में जाकर भी कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों से आए आठ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, मुखिया विजय कुमार राय, विद्याकर झा, राम कुमार झा, हरेराम सहनी, अमित कुमार सिंह,दिनेश महतो, अरुण कुमार गुप्ता,गजेंद्र चौरसिया, दिनेश महतो, विकास कुमार ठाकुर,मो. शब्बीर, सुरेंद्र मुखिया,शिवनारायण महतो, अशोक कुमार सिंह, मिलन सिंह, इजहार अशरफ, शिवनाथ सिंह, संजय कुमार राय, जगन्नाथ पासवान, नागराज झा, रंगीलाल राय,जय प्रकाश राम, देवनंदन राय,श्याम गिरि,मिथुन पुरी, महेंद्र सदा,मनोज कुमार महतो, अरुण राय आदि मौजूद रहे। वहीं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व मुखिया महेंद्र राम, विनोद गुप्ता, उमाकांत सिंह, अजीत कुमार सिंह समेत आठ दर्जन लोग शामिल थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top