Hot News

बिहार

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

बलिया बेलौन. ग्राम पंचायत बीझारा के बीझारा टोला में घर तोड़फोड़ करने, मारपीट, गाली-गलौज करने पर पीड़ित अशोक कुमार राय ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में 11 नामजद सहित अन्य 10-15 लोगों की ओर से घटना स्थल पर अचानक पहुंच कर घर तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान मारपीट करने पर कई स्त्री को चोट लगी. कपड़ा फट गया. दो मोबाइल छीन लिया गया. मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित परिवार सहमे हुए है. उन्होंने बताया की सड़क की जमीन को बंद कर मेरा घर होकर नया रास्ता निकालते की मांग कर रहा था. आरोपितों ने बताया की निजी जमीन में घर बना कर रह रहा था. जमीन खाली कराने गये थे. आपस में कहा सुनी हो गया. साथ ही कहा की इस जगह हो कर पीडब्ल्यूडी सड़क कुरूम से बीझारा टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क बनाया जा रहा है. भुमि अतिक्रमण हो जाने के कारण सड़क निर्माण बाधित है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की घटना से संबंधित पीड़ित की तरफ से आवेदन मिलते ही कांड संख्या 13/25 दर्ज कर 11 नामजद एवं अन्य के खिलाफ हरिजन एक्ट 31 आरएसजेड सहित अन्य धारा के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

उत्पाद विभाग ने पांच हजार किलो जावा महुआ व 90 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट

जमुई. डीएम के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बुधवार को ड्रोन कैमरे के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान झाड़ियों और गड्ढों में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में जावा महुआ और चुलाई शराब को बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही कई भट्ठियों को भी ध्वस्त करते हुए शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. प्रत्येक दिन ड्रोन कैमरा और खोजी कुत्ता के साथ शहरी और जंगली क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट करते हुए धंधेबाजों पर भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि बुधवार को 5000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्पाद विभाग ने पांच हजार किलो जावा महुआ व 90 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

विदाई समारोह में 10वीं के छात्रों का शिक्षकों ने बढ़ाया हौंसला

बलिया बेलौन. आवर आन स्कूल दनीया आजमनगर में 10वीं के 156 छात्र-छात्राओं का सत्र पूरा होने पर विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय सचिव रियाज आलम ने बताया की इस सत्र के छात्रों ने अनुशासन का परिचय देते हुए मन लगा कर पढ़ाई की है. इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा अच्छी तरह से देने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम में 10वीं के बाद छात्र छात्राओं को कैसा केरियर चयन करना है. इसके लिए किस तरह की पढ़ाई करनी है. इस पर चर्चा की गयी. निदेशक मिन्हाज आलम ने बताया की 10वीं के बाद छात्र- छात्राएं एएमयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया, रहमानी 30, अजमल फाउंडेशन, अल अमीन, शाहिन एकेडमी, गोल एजुकेशन विलेज में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विदाई समारोह में 10वीं के छात्रों का शिक्षकों ने बढ़ाया हौंसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार

MP अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थकों ने दी भद्दी गलियां, Video हुआ वायरल

MP Ajay Mandal: भागलपुर सांसद अजय मंडल और उनके समर्थकों ने भागलपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की है. घटना उस वक्त घटी जब समाचार मिली की सीएम नीतीश कुमार का हेलीकाप्टर भागलपुर में लैंड कर सकती है. इसके लेकर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में था. एयरपोर्ट पर भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. इसी बीच सांसद अजय मंडल भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंच गए. उनकी काफिले में शामिल एक गाड़ी में कई स्त्रीएं और कार्यकर्ता सवार थे. इस गाड़ी को अंदर जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया. इस घटना की तस्वीर कुछ पत्रकारों ने लेनी शुरू कर दी. इस पर अजय मंडल भड़क गए. जदयू सांसद पर आरोप है कि अपने समर्थकों के साथ अजय मंडल ने पत्रकारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इस दौरान कई पत्रकारों को दौरा-दौराकर पीटा भी गया. भागलपुर सांसद अजय मंडल क्या बोले नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भागलपुर में सांसद अजय मंडल द्वारा पत्रकारों की पिटाई मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ” यह बेहद गंभीर मामला है. प्रशासन से इस पर सवाल पूछा जाना चाहिए. बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, प्रशासन अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं.” बचने का प्रयास करता पत्रकार BJP जिलाध्यक्ष ने की निंदा इस मामले पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा, “यह बेहद निंदनीय मामला है. इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है. पत्रकार पर हमला या अभद्र व्यवहार किसी भी तरह से सही नहीं है. देश के चौथे स्तम्भ के साथ यह व्यवहार चिंताजनक है.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अस्पताल में भर्ती पत्रकार अजित शर्मा बोले- मैंने वीडियो देखकर स्तब्ध हूं अजय मंडल के मामले पर भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने कहा, “मीडिया देश का चौथा स्तम्भ है. मैंने वीडियो में देखा कि जदयू सांसद ने उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार किया है. उन्हें किस तरह से गलियां दी है. किसी को हक नहीं है कि एक आम जनता को भी गाली दे या उसपर हाथ उठाये. यह मामला बेहद गंभीर है.” इसे भी पढ़ें: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी… The post MP अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थकों ने दी भद्दी गलियां, Video हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार

Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, चेक डैम निर्माण में लगी मशीन में लगाई आग

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में गिधवा नाला पर वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे चेकडैम पर मंगलवार की रात नक्सलियों ने हमला कर दिया. इस दौरान नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि पुलिस ने फिलहाल घटना पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है. यह घटना जिले के मदनपुर प्रखंड की दक्षिण उमगा पंचायत में घटी है. नक्सलियों ने पोकलेन में लगाई आग स्थानीय सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य जारी रहने से नक्सली संगठन नाराज था. उन्होंने पहले भी काम बंद करने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद जब काम जारी रहा तो देर रात नक्सलियों ने मौके पर हमला कर दिया और पोकलेन मशीन में आग लगा दी. देर रात तक आग की लपटें दिखाई देती रहीं. जली हुई पोकलेन मशीन मौके पर नहीं पहुंची है पुलिस घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और प्रशासन की निष्क्रियता से नक्सलियों का मनोबल बढ़ रहा है. Also Read: MP अजय मंडल में पत्रकारों को दौरा-दौराकर पीटा, समर्थकों ने भी भद्दी गलियां, Video हुआ वायरल प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने की मांग वन विभाग द्वारा गिधवा नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य को क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही थी. लेकिन नक्सली गतिविधियों के कारण इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है. चेक डैम निर्माण कार्य ठप हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने और विकास कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो नक्सलियों की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. Also Read: Mahakumbh Stampede: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर मची भगदड़, दिलीप जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी… The post Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, चेक डैम निर्माण में लगी मशीन में लगाई आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, रोजगार

बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी…

Mahakumbh Stampede: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु संगम के तट पर आए, उत्तर प्रदेश प्रशासन और भी अच्छे इंतजाम कर रही है. दिलीप जायसवाल ने कहा, “प्रयागराज की घटना दुखद है. भगवान उन पुण्य आत्माओं को शांति दे, जिनके साथ यह घटना घटी है. उत्तर प्रदेश की प्रशासन ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है. लेकिन करोड़ों की भीड़ आई है, जिसके कारण यह घटना घटी है. प्रशासन और भी कोशिश कर रही है कि कुंभ में क्या इंतजाम किया जा सकता है. इस बार कुंभ में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई है. हमने सोचा था कि इतनी ज्यादा भीड़ शायद नहीं आएगी, लेकिन लोगों की श्रद्धा के कारण इतनी भीड़ हुई.” कांग्रेस पर साधा निशाना बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से कांग्रेस ने हिंदू धर्म पर सवाल उठाया और लोगों का मजाक उड़ाया कि गंगा स्नान करके क्या होगा, तो ऐसे में सभी सनातनी गंगा स्नान करने जाएंगे. वे कांग्रेस को इस देश में धोने का काम करेंगे. हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि नेतृत्वक लोग धर्म का भी मजाक उड़ाते हैं. अगर उनको हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं. उनको यह बोलने की हिम्मत है कि – हज में लोग क्यों जाते हैं, इससे क्या गरीबी दूर हो जाएगी?” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें घटना पर क्या बोले पीएम महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर पीएम मोदी ने X पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य प्रशासन के संपर्क में हूं. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर आई सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, जानें आधी रात को क्या हुआ The post Mahakumbh Stampede: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार

भागलपुर में सांसद ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दी भद्दी भद्दी गालियां…जानिए क्या है पूरा मामला

नया विचार – भागलपुर में सांसद अजय मंडल ने बुधवार को संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी की समाचार कवरेज कर रहे पत्रकारों की जमकर पिटाई की। साथ ही पत्रकारों को भद्दी भद्दी गालियां दी। पत्रकारों को वीडियो बनाते देख सांसद भड़के मिली जानकारी के अनुसार, घायल पत्रकारों की पहचान कुणाल शेखर और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सांसद का बोर्ड लगा हुआ गाड़ी हवाई अड्डा में प्रवेश करती है जिसको पत्रकार कवरेज कर रहे थे। सांसद हवाई अड्डा में ही चल रहे तैयारी की जायजा ले रहे थे। इसके बाद सांसद गाड़ी में बैठकर वापस हवाई अड्डा से बाहर निकले उसके बाद अपने पांच गुर्गों को अपने स्कॉर्पियो में बैठाकर फिर से हवाई अड्डा पहुंचे। जिसका वीडियो पत्रकार बना रहे थे। वहीं,वीडियो बनाते देख सांसद भड़क उठे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया, उसके बाद पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई की। इस घटना में दोनों पत्रकारों को गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद, भागलपुर के पत्रकारों में इसको लेकर खासा नाराजगी जाहिर की है। पत्रकारों ने सासंद पर कार्रवाई की मांग की है।

ताजा ख़बर, बिहार

Bihar Teacher: सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम, हर क्लास में अब इतने शिक्षक जरूरी

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से पांच (प्राथमिक स्कूल) और कक्षा छह से आठ (मध्य विद्यालय) तक के प्रशासनी स्कूलों के लिए शिक्षकों की मानक संख्या तय कर दी है. इसके अनुसार प्राथमिक प्रशासनी स्कूलों में पांच और मध्य विद्यालयों में कम से कम नौ शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. नियुक्ति और पदस्थापन के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि तय किये गये इन मानकों के हिसाब से राज्य के प्राथमिक और मध्य स्कूलों के लिए स्वीकृत बल और रिक्तियों की संख्या 31 जनवरी तक इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करें. हर प्राथमिक स्कूल में होगा एक प्रधान शिक्षक प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा एक से पांच तक के ऐसे प्राथमिक स्कूल जहां 120 तक नामांकन हैं, वहां चार शिक्षक और जहां 121 से 150 तक शिशु नामांकित हैं, वहां पांच शिक्षक तैनात होंगे. 150 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में हर 40 विद्यार्थी पर एक शिक्षक नियुक्त होंगे, हर प्राथमिक स्कूल में एक प्रधान शिक्षक होगा, जो उक्त शिक्षक के अतिरिक्त होगा. मध्य विद्यालय में हर 35 विद्यार्थी पर एक शिक्षक होगा ऐसे मध्य विद्यालय जहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है, वहां कक्षा एक से पांच तक में विद्यार्थियों के नामांकन के अनुसार प्राथमिक स्कूलों की तरह ही शिक्षक रखे जायेंगे. हालांकि कक्षा छह से आठ तक के लिए 105 तक नामांकित बच्चों पर चार शिक्षक नियुक्त होंगे. इसमें विज्ञान व गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी और अंग्रेजी के एक-एक शिक्षक तैनात होंगे, जहां 105 से अधिक नामांकन हैं, वहां हर 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त होगा. हर मध्य विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत है, जो शिक्षकों की संख्या के अतिरिक्त होगा. Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी ट्रेनों में कम नहीं हो रही तीर्थयात्रियों की भीड़, AC कोच का जनरल सा हाल शिक्षा विभाग के अहम फैसले वैसे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल जहां एक से आठ तक की कक्षाएं है, वहां भी शिक्षकों की संख्या का निर्धारण तय मानक के अनुसार होगा. विषयवार शिक्षकों की संख्या का निर्धारण जिलास्तर पर होगा. नामांकन अधिक होन पर विज्ञान और गणित के एक से अधिक शिक्षक रखे जा सकते है. उर्दू व संस्कृत के लिए भी प्रावधान हो सकता है. हर शिक्षक के लिए कम से कम एक वर्ग कक्ष होना चाहिए, शिक्षकों का वास्तविक मूल्यांकन स्कूल के कमरों की उपलब्धता के आधार पर होगा. मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षकों का प्रावधान जिन मध्य विद्यालयों में मूल कोटि के शारीरिक शिक्षक है, वहां स्वीकृत और कार्यरत बल में शारीरिक शिक्षक अंकित होंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Teacher: प्रशासनी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम, हर क्लास में अब इतने शिक्षक जरूरी appeared first on Naya Vichar.

अपराध, बिहार

बिहार में मेडिकल टेक्नीशियन की पीट-पीट कर हत्या, एंबुलेंस पलटने से नाराज थे मरीज के परिजन

नया विचार – बिहार में एक एंबुलेंस के पलट जाने के बाद मरीज के आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. वारदात गया जिले के बथानी की है. 30 साल के मृतक का नाम कुंदन कुमार बताया जा रहा है. इस पूरे मामले में मरीज के परिजनों और आसपास के लोगों पर पीटने का आरोप लगा है. कुंदन कुमार नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र के एक सारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मरीज के परिजनों से पूछताछ कर रही है. गुस्साये परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला जानकारी के अनुसार, बथानी थाना क्षेत्र के ढकनी बी से एक मरीज को लाने के लिए यह एम्बुलेंस गया था. मरीज को एम्बुलेंस में रखने के बाद जब गाड़ी को बैक किया जा रहा था, इसी दौरान मरीज सहित एंबुलेंस पलट गयी. एंबुलेंस पलटने पर ईएमटी कुंदन कुमार ने दूसरे एंबुलेंस के लिए अस्पताल को फोन किया. इस बीच, इसके बाद मरीज के परिजन और कुछ स्थानीय लोग भड़क गए. एम्बुलेंस पलटने की जानकारी मिलते ही वहां पर ग्रामीण जुट गये. उग्र होती भीड़ को देखकर ड्राइवर और मृतक कुंदन वहां से भागने लगे. ड्राइवर ने बताया कि वह खेत के रास्ते भागा, जबकि कुंदन सड़क के रास्ते भागने कोशिश में पकड़ा गया. वहां पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया.   जांच में जुटी पुलिस दूसरा एंबुलेंस लेकर जब 112 की टीम के साथ एंबुलेंसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा गया कि सड़क पर कुंदन अधमरा स्थिति में पड़ा हुआ था. उसे आनन-फानन में बिहार शरीफ के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एंबुलेंस में मौजूद गर्भवती स्त्री को 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचा. इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नीमचक बथानी थाना ने कुंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा है. इस घटना को लेकर कुंदन के परिजन में कोहराम मचा हुआ है. वहीं अस्पताल के कर्मी इस घटना को लेकर स्तब्ध है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस अब एंबुलेंस बुलानेवाली आशा देवी से पूछताछ कर रही है.  

बिहार, समस्तीपुर

हायोरब्बा! मास्टर साहब ने किया घोटाला, एक साथ पांच टीचर सस्पेंड, डबल बर्थडे वाले गुरुजी पर भी शिकंजा

नया विचार समस्तीपुर: एक साथ पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। ये मामला मोरवा प्रखंड के बाजितपुर करनैल स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय का है। स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये के गबन का आरोप है। विभागीय निर्देशों की अनदेखी और मानक से अधिक भुगतान भी किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच हुई और ये घोटाला सामने आया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य का पैसा एक शिक्षक के निजी खाते में भेजा गया था। डीईओ ने पूर्व प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। एक अलग मामले में, परिहार के एक शिक्षक पर फर्जी जन्मतिथि के आधार पर नौकरी करने का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। समस्तीपुर के मोरवा में पांच स्कूल टीचर सस्पेंड समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, बाजितपुर करनैल में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इसके साथ ही विभागीय निर्देशों की अनदेखी और मानक से अधिक भुगतान जैसे आरोप भी सामने आए हैं। इस मामले में स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल के नवनिर्माण और चारदीवारी निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की। ग्रामीणों को शक था कि निर्माण कार्य में प्रशासनी नियमों की अनदेखी की जा रही है और पैसे का गबन हो रहा है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत मोरवा विधायक रणविजय साहू से की। विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मामले की जांच के आदेश दिए। स्कूल की बाउंड्री निर्माण में गड़बड़झाला डीईओ के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमार सत्यम के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया। जांच में पाया गया कि स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में स्कूल प्रबंधन समिति और अन्य सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी गई। यह भी पता चला कि निर्माण कार्य के लिए जो पैसा स्कूल के खाते से संबंधित एजेंसी को भेजा जाना चाहिए था, वो एक शिक्षक के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। चारदीवारी निर्माण में 20 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया, जो वास्तविक लागत से कहीं ज्यादा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त तरुण कुमार झा, वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य विकास कुमार झा और शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार और चंदन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। डीईओ के आदेश पर विभागीय प्रक्रिया के तहत दोषी शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मोरवा के बीईओ राकेश कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। डबल बर्थडे वाले मास्टर साहब पर भी शिकंजा वहीं, एक अलग मामले में, परिहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू ने बीडीओ आलोक कुमार को मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रखंड शिक्षक राम दिनेश राय पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राम दिनेश राय पर फर्जी जन्मतिथि के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि राम दिनेश राय फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जांच करवाई। जांच में यह बात सामने आई कि राम दिनेश राय ने दो अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज कराकर प्रशासनी नौकरी हासिल की है। इसके बाद डीईओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर राम दिनेश राय के खिलाफ विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top