कपड़े बुनने से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता तक, जानिए Toyota ने कैसे बुना अनोखा इतिहास
सोचिए, एक ऐसी कंपनी जो आज हर साल करोड़ों वाहनों के कारोबार और दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजारों में अपनी मौजूदगी के लिए जानी जाती है, उसकी शुरुआत कार से हुई ही नहीं थी. यह कहानी है Toyota की, जिसकी जड़ें जापान की एक कपड़ा मिल और वहां चलने वाली टेक्सटाइल मशीनों से जुड़ी हैं. यही बात इस कार कंपनी को बाकियों से अलग बनाती है. आज Toyota दुनिया की सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली ऑटो कंपनियों में है. 2025 में Toyota Group ने करीब 1.13 करोड़ वाहन बेचे और लगातार छठे साल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑटो कंपनी रही. लेकिन, यहां तक पहुंचने का यह सफर इतना आसान नहीं था. करघे से कार तक कैसे पहुंची Toyota? Toyota की जड़ें उद्योगपति और टोयोटा इंडस्ट्रीज के संस्थापक Sakichi Toyoda के ऑटोमैटिक लूम बिजनेस से जुड़ी हैं. उनके बेटे Kiichiro Toyoda ने 1920 और 1930 के दशक में अमेरिका और यूरोप की ऑटो इंडस्ट्री का अध्ययन किया और एक बड़ा फैसला लिया. 1933: अपनी कपड़े बनाने वाली कंपनी ‘Toyoda Automatic Loom Works’ के अंदर ऑटोमोबाइल डिपार्टमेंट शुरू किया गया. 1936: कंपनी ने पहले G1 Truck और फिर अपनी पहली प्रोडक्शन पैसेंजर कार Toyoda Model AA पेश की. 28 अगस्त 1937: Toyota Motor Co. की स्थापना हुई. नाम क्यों बदला? एक दिलचस्प बदलाव इसी दौर में हुआ. कंपनी का नाम ‘Toyoda’ से बदलकर ‘Toyota’ कर दिया गया. दरअसल, जापानी भाषा में Toyota को लिखने के लिए आठ स्ट्रोक (8-strokes) लगते हैं, जिसे जापानी संस्कृति में शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यानी नाम बदला और कंपनी की किस्मत भी बदलने लगी. असली गेमचेंजर था ‘टोयोटा प्रोडक्शन सिस्टम’ Toyota की सबसे बड़ी सफलता किसी एक कार से नहीं, बल्कि उसकी फैक्ट्री के अंदर बनी रणनीति से आई. यहीं Toyota Production System (TPS) विकसित हुआ. इसकी मुख्य नींव इन चीजों ने रखीं. Just-in-Time (JIT): जितनी जरूरत है, उतना ही उत्पादन और बिल्कुल सही समय पर. Jidoka: अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो उत्पादन वहीं रोककर समस्या को तुरंत ठीक करना. Kaizen: लगातार छोटे-छोटे सुधार करते रहना. इस सिस्टम का मकसद था- बेकार खर्च, अतिरिक्त स्टॉक, समय की बर्बादी और खराब उत्पाद को खत्म करना. इसी ‘लीन मैन्युफैक्चरिंग’ मॉडल के दम पर Toyota ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा और कम लागत में बेहतर क्वालिटी देना शुरू किया. शुरुआती संकट और Land Cruiser की एंट्री 1950 के दशक की शुरुआत Toyota के लिए बहुत मुश्किल थी. बिक्री और मुनाफे पर भारी दबाव था, कंपनी में बड़ा श्रमिक विवाद हुआ और 1950 में Kiichiro Toyoda को इस्तीफा तक देना पड़ा. लेकिन, संकट से उबरते हुए कंपनी ने बाउंस बैक किया और फिर आया लैंड क्रूजर. 1951 में यह Toyota BJ के रूप में शुरू हुआ. इसकी खासियत थी- Reliability, Durability और Off-road capability. 2023 तक Land Cruiser परिवार की कुल बिक्री करीब 1.13 करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी थी. यह सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि Toyota को ग्लोबल ब्रांड बनाने वाली कार साबित हुई. Corolla ने Toyota को आम लोगों के घर तक पहुंचाया 1966 में लॉन्च हुई Corolla ने Toyota को बड़े पैमाने पर आम कार खरीदारों तक पहुंचाया. इसके बाद कंपनी ने किसी एक सेगमेंट पर निर्भर रहने के बजाय हर जरूरत के लिए अलग उत्पाद तैयार किए: मॉडल (Model) सेगमेंट (Segment) Corolla फैमिली कार Land Cruiser कठिन रास्तों की SUV Camry प्रीमियम फैमिली सेडान RAV4 SUV और लाइफस्टाइल सेगमेंट Hilux पिकअप Lexus लग्जरी कार अमेरिका से मुकाबला और ग्लोबल विस्तार 1980 के दशक तक आते-आते Toyota सिर्फ जापान की कंपनी नहीं रह गई थी. 1984: General Motors के साथ अमेरिका में NUMMI ज्वाइंट वेंचर के जरिए उत्पादन शुरू. 1988: Kentucky में Toyota का पहला पूरी तरह अपना अमेरिकी प्लांट शुरू हुआ. कंपनी ने एक अचूक रणनीति अपनाई- “जहां कार बिकती है, वहीं कार बनाओ.” इससे आयात लागत और करेंसी रिस्क कम हुए. आज Toyota का उत्पादन नेटवर्क जापान के अलावा उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में फैला है. Toyota ने Hybrid पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया? 1990 के दशक में ही Toyota समझ गई थी कि पेट्रोल-डीजल वाली कारों का भविष्य हमेशा सुरक्षित नहीं रहेगा. 1997: Toyota ने Prius लॉन्च की. यह दुनिया की पहली बड़े पैमाने पर उत्पादित हाइब्रिड पैसेंजर कार थी. Prius ने Toyota को पर्यावरण-अनुकूल कारों के बाजार में ऐसी बढ़त दी कि दूसरी कंपनियों को सालों लग गए. यहीं से Toyota की रणनीति Tesla से अलग हो गई. Tesla ने सिर्फ बैटरी ईवी पर फोकस किया, जबकि Toyota ने मल्टी-पॉथवे स्ट्रैटेजी अपनाई- हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड, बैटरी ईवी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल, सभी के रास्ते खुले रखे. EV की दौड़ में सवाल और वापसी की तैयारी जब Tesla और BYD जैसी कंपनियां बैटरी ईवी (BEV) पर तेजी से आगे बढ़ीं, तो Toyota की रणनीति पर सवाल उठे. Toyota का तर्क: हर देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली का स्रोत और ग्राहकों की आय अलग है. इसलिए सिर्फ BEV हर बाजार का समाधान नहीं हो सकता. भविष्य का प्लान: Toyota अब BEV को नजरअंदाज नहीं कर रही है. कंपनी का लक्ष्य 2026 से अगली पीढ़ी की BEV तकनीक को आगे बढ़ाना और 2027-28 तक ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी (Solid-State Battery) लाने का है. Toyota के लिए सबसे बुरा दौर कौन-सा था? कंपनी ने कई गहरे संकट भी झेले: 2008-09 की मंदी: स्थापना के बाद पहली बार कंपनी को करीब 461 अरब येन का भारी ऑपरेटिंग लॉस हुआ. 2009-10: बड़े पैमाने पर गाड़ियों का रिकॉल विवाद. 2011: जापान का विनाशकारी भूकंप-सुनामी संकट, जिससे सप्लाई चेन टूट गई. हालिया विवाद: Daihatsu और Toyota Industries की सर्टिफिकेशन अनियमितताएं. इन घटनाओं ने साबित किया कि बेहतरीन सिस्टम के बावजूद कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गलतियां हो सकती हैं. आज Toyota कितनी बड़ी कंपनी है? 31 मार्च 2026 और FY2026 के आंकड़ों के अनुसार: कर्मचारी: 3.90 लाख से ज्यादा रेवेन्यू (Revenue): करीब 50.68 ट्रिलियन येन ऑपरेटिंग इनकम: करीब 3.77 ट्रिलियन येन मार्केट कैप: करीब 34.2 ट्रिलियन येन (लगभग ₹20 लाख करोड़ से अधिक) हिंदुस्तान में Toyota की कहानी: भरोसे का दूसरा नाम हिंदुस्तान में Toyota ने 1997 में Toyota Kirloskar Motor (TKM) के जरिए कदम रखा. कर्नाटक के बिदाड़ी (Bidadi) में दिसंबर 1999 में उत्पादन शुरू हुआ. हिंदुस्तान में Toyota की सफलता का

