Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल व एसएफआइ समर्थकों के बीच ढाल बनी पुलिस

संवाददाता, कोलकाता शनिवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) कैंपस जैसे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जिसकी आंच बाहर भी देखी गयी. इस दिन जेयू कैंपस में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को छात्रों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. उनके वाहन में तोड़फोड़ भी की गयी, जिसमें वह घायल भी हुए. इधर, मंत्री की कार की चपेट में आकर एक छात्र के घायल होने का आरोप माकपा के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) की ओर से लगाया गया. घटना को लेकर एसएफआइ समर्थकों ने जादवपुर थाने के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. जवाब में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंत्री बसु पर हुए हमले के खिलाफ सुकांत सेतु से जादवपुर थाना के समक्ष तक रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व बिजली मंत्री अरूप विश्वास व जादवपुर की सांसद सायनी घोष ने किया. रैली जैसे ही जादवपुर थाना के समक्ष पहुंची तृणमूल समर्थकों और वामपंथी समर्थित छात्र संगठन के छात्रों के बीच जमकर वाद-विवाद भी होने लगा. हालांकि. दोनों पक्षों के बीच पुलिस ढाल बनकर खड़ी रही. वहां भारी संख्या पुलिस फोर्स व रैफ की तैनाती रही. पुलिस के संयुक्त आयुक्त पद के नेतृत्व में हालात पर काबू रखा गया. बता दें कि मंत्री ब्रात्य बसु वेस्ट बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (वेबकूपा) की एजीएम के लिए जेयू कैंपस पहुंचे थे, जहां उन्हें स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव की मांग को लेकर एसएफआइ से जुड़े विद्यार्थियों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा. घटना में घायल होने के बाद वह एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे. इसके बाद ही शनिवार की शाम को जादवपुर थाना के समक्ष तृणमूल व एसएफआइ की कार्यसूची से इलाके की पूरी यातायात व्यवस्था जैसे चरमरा गयी. जादवपुर थाना और जेयू के बाहर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती है. कैंपस में हुई घटना शर्मनाक : अरूप विश्वास मंत्री अरूप विश्वास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई घटना शर्मनाक है. केवल मंत्री ब्रात्य बसु पह ही हमला नहीं हुआ, बल्कि शिक्षकों से मारपीट की गयी. जो छात्र शिक्षकों पर हमला करते हैं, वह विद्यार्थी हो ही नहीं सकते हैं. मंत्री व शिक्षकों पर हमला ‘अलोकतांत्रिक’ और शर्मनाक है. इन्हें स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह बंगाल है और उन्हें दायरे में रहना होगा. बंगाल की संस्कृति और माहौल को बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है. जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘लोकतंत्र’ बहाल होने तक तृणमूल का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने माकपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि अपने नेतृत्वक फायदे के लिए वे छात्रों को आगे कर रहे हैं. उन्हें अलोकतांत्रिक काम के लिए उकसा रहे हैं. इसे बंगाल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल व एसएफआइ समर्थकों के बीच ढाल बनी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन

हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप संयंत्र लगेगा संवाददाता,पटना राज्य में ग्रामीण जनता को सेवा देने के लिए पंचायत प्रशासन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. पंचायती राज विभाग द्वारा हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है. ऐसे में सभी 8053 ग्राम पंचायतों में इसके निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से 80 हजार 530 किलोवाट सोलर बिजली का उत्पादन होने लगेगा. योजना में ग्राम पंचायतों में पैदा हुई अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सीधे ग्रिड नेटवर्क में कर दी जायेगी. इस अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अर्जित साख से भावी बिजली बिलों को चुकाने में मदद मिलेगी. इससे पंचायतों के अपने राजस्व के स्रोत में योगदान होगा. प्रशासन द्वारा आत्मनिर्भर बिहार-2 के तहत सात निश्चय योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत गावों में बेहतर रोशनी व्यवस्था को सुनिश्चित करने और लगातार ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी गांवों में सोलर लाइट उपलब्ध कराकर स्वच्छ और समृद्ध गांव बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इस योजना की विभाग स्तर पर सख्त मॉनीटरिंग भी की जा रही है. वर्ष 2023-24 में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए कुल 392 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति दी गयी है. पंचायतों में सोलर वाटर पंप प्रणाली का विकास भी किया जा रहा है. ग्रामीण पेयजल के लिए पानी टंकी, पंप और वितरण नेटवर्क जैसी संरचना विकसित की जा चुकी है. पंपों को चलाने के लिए बिजली की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग पर है. ऐसे में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती लागत के समाधान के लिए सोलर चालित पानी पंप प्रणालियों को विकसित करने की भी योजना पर विभाग काम कर रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो आइएएस और बिप्रसे के 16 अधिकारियों का तबादला

संवाददाता,पटना राज्य प्रशासन ने आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 2011 बैच के आइएएस अघिकारी निर्मल कुमार को सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. ये अभी विवि सेवा आयोग के सचिव के पद पर कार्यरत थे. वहीं, 2018 बैच की अधिकारी साहिला को आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव से बदल कर प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. मधुबनी के एडीएम शैलेश कुमार को अरवल का डीडीसी बनाया गया है. कर्मचारी चयन आयोग के सचिव ब्रजेश कुमार को शिवहर का डीडीसी बनाया गया. जमुई के एडीएम सुभाष चंद्र मंडल को जमुई का डीडीसी, पटना नगर निगम के संयुक्त निगम आयुक्त शशिशेखर को एडीएम भोजपुर, उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर चौधरी को एडीएम बेगूसराय, सुपौल के अपर समाहर्ता निशांत को एडीएम सहरसा, विधानसभा में प्रतिनियुक्त सुबोध कुमार को रोहतास का एडीएम, निर्वाचन विभाग के ओएसडी दिनेश राम को एडीएम भागलपुर, पुपरी के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी साकेत कुमार को सिकरहना का एसडीओ, सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त सचिव एसएम परवेज आलम को राजभाषा विभाग में निदेशक उर्दू बनाया गया है. इसी प्रकार पदास्थापना की प्रतीक्षा में मंजूषा चंद्रा को प्रशासी पदाधिकारी स्त्री विकास निगम, मुमुक्षु कुमार चौधरी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव,शम्स जावेद अंसारी को पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव, संसदीय कार्य विभाग के उपसचिव सुशील कुमार मिश्र को सहरसा नगर निगम का नगर आयुक्त, स्त्री आयोग की संयुक्त सचिव अंजू कुमारी को आरा नगर निगम का नगर आयुक्त एवं दरभंगा के डीटीओ श्री प्रकाश को गन्ना उद्योग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो आइएएस और बिप्रसे के 16 अधिकारियों का तबादला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार डीएसपी बदले गये

पटना. राज्य प्रशासन ने चार डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. गृह विभाग द्वारा शनिवार की देर शाम जारी अधिसूचना के मुताबिक विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गयी.विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे मनोरंजन हिंदुस्तानी को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो आदिल बेलाल को बीसैप-10, जबकि राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी बनाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार डीएसपी बदले गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क व पुल निर्माण शुरू नहीं होने का विरोध

बंदरा़ पिलखी पुल के हरपुर बांध चौक से तेपरी जाने वाली जर्जर सड़क और रतवारा-ढोली घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर मुहिम तेज हो गयी है. तेपरी हनुमान मंदिर के प्रांगण में रविवार को रतवारा-ढोली घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने एवं पिलखी पुल से तेपरी वाया सैदपुर सड़क के चौड़ीकरण नहीं होने पर लोगों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया. लोगों ने अपने हाथो में रतवारा-ढोली घाट पर पुल का निर्माण करो, सड़क का निर्माण करो लिखे बैनर लहराते हुए नाराजगी जतायी़ रतवारा- ढोली घाट पुल निर्माण जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर ने बताया कि इस घाट पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग हो रही है. अब तक निर्माण नहीं होने से नाराजगी जताते हुए 21 मार्च से आमरण अनशन करने का आवेदन मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभाग को भेजा गया है. मौके पर तेपरी पंचायत के पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, विश्वनाथ विशु, विजय कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की घोषणा की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क व पुल निर्माण शुरू नहीं होने का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा

प्रतिनिधि, मनियारी महुआ-मुजफ्फररपुर मार्ग पर सोनबरसा धाम प्रांगण में शनिवार को स्थापित मनोकामना सिद्ध पंचमुखी हनुमान रोकड़िया मंदिर में महावीरी झंडा का आयोजन किया गया़ इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महावीरी झंडा जुलूस की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. इससे पहले पुजारी श्रीश्री 108 राम नारायण दास महाराज जी समेत ग्रामीणों ने प्रशासनी ध्वजारोहण किया. छबकी, सकरा, बरियारपुर, सोनबरसा डीह, हुस्सेपुर, वैशाली, समस्तीपुर समेत दूरदराज से भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर परिवार संग महावीरी झंडा लेकर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों की देखरेख में देवी-देवताओं की मनोरम झांकियों के साथ शोभा यात्रा भ्रमण करती हुई पुन: मनोकामना सिद्ध मंदिर पहुंची. पुजारी ने महावीरी ध्वजा को स्थापित कराया. सुरक्षा को लेकर थानेदार देवब्रत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बल मुस्तैद रहे. पुजारी राम नारायण दास महाराज ने बताया कि पंचमुखी रोकड़िया हनुमान की धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद भक्तजन झंडों के साथ आते हैं, जिसकी पूजा के बाद महावीरी झंडा को सुपुर्द किया जाता है. फोटो :- हाथों में महावीरी झंडा लेकर जाते हजारों श्रद्धालु. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएचइडी: दो कार्यपालक अभियंता किये गये निलंबित

पटना. प्रशासन की महत्त्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पीएचइडी द्वारा कार्रवाई करते हुए चार कार्यपालक अभियंताओं को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किया गया है. इसके अतिरिक्त दो कार्यपालक अभियंताओं को निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई उन अधिकारियों पर की गयी है, जिन्होंने राज्यव्यापी अभियानों के दौरान लगातार खराब प्रदर्शन किया है.विभाग ने किशनगंज, झंझारपुर, बांका एवं सीवान के कार्यपालक अभियंताओं पर कार्रवाई की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएचइडी: दो कार्यपालक अभियंता किये गये निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बौखलाहट में बोल रहे हैं तेजस्वी बेसुरे बोल: राजीव रंजन

संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी यादव के बारे में कहा है कि उनके बेसुरे बोल हैं. तेजस्वी द्वारा नीतीश के नेतृत्व में एनडीए प्रशासन को खटारा कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि विस चुनाव में राजद के संभावित सफाए से परेशान होकर वह ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. राजद कर रहा नेतृत्वक रूदाली : नीरज कुमार जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए प्रशासन को खटारा कहे जाने पर घेरा है़ उन्होंने कहा है कि आज के दौर में बिहार को विकास करने वाला चाहिए न कि नेतृत्वक रूदाली करने वाला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बौखलाहट में बोल रहे हैं तेजस्वी बेसुरे बोल: राजीव रंजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 साल पुरानी सरकार खटारा वाहन के समान : तेजस्वी

संवाददाता,पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की जनता चुनाव में बदलाव चाहती है. कहा कि दो दशक पुरानी प्रशासन को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा नीत एनडीए की प्रशासन अब राज्य के लोगों पर बोझ बन गयी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की 20 साल पुरानी प्रशासन को एक खटारा वाहन करार दिया. कहा कि पूरे बिहार में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है क्योंकि वे बहुत ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और जनता के लिए हानिकारक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 20 साल पुरानी खटारा एनडीए प्रशासन को राज्य में काम करने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 साल पुरानी प्रशासन खटारा वाहन के समान : तेजस्वी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में बनाया खटारा : सम्राट

संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि एक यशस्वी राजनेता को लालू परिवार के गाली देने से उनकी उम्र लंबी हो रही है. वे अभी और 15 साल बिहार की सेवा करते रहेंगे. बिहार में 20 साल में नीतीश प्रशासन के विकास का शानदार ग्राफ, राजस्व में 15 गुनी वृद्धि, 14.5 फीसदी की तेज विकास दर और प्रति व्यक्ति आय का सात हजार से बढ़ कर 66 हजार रुपये होना राजद को कबाड़ लग रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने 15 साल में बिहार को जर्जर सड़क, अपहरण उद्योग, बिजलीरहित गांव, जातीय हिंसा और सौ से ज्यादा नरसंहार दिये, उनका परिवार आज विकास का चकाचौंध प्रकाश नहीं देख पा रहा है. लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में खटारा बना दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में बनाया खटारा : सम्राट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top