Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

112 प्रखंडों के बीडीओ को सरकार ने दिया नया वाहन

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वाहनों की चाबी बीडीओ को सौंपी संवाददाता, पटना राज्य के 112 प्रखंड के बीडीओ को शनिवार को वाहन उपलब्ध कराया गया. पटना जिला परिवहन कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वाहनों की चाबी बीडीओ को सौंपी. इस दौरान मंत्री ने कहा कि वर्ष 2008-09 में ही 422 प्रखंडों के लिए वाहन का क्रय किया गया था. अब ये वाहन 15 वर्षों से अधिक पुराने हो गये थे. प्रखंडों में योजनाओं के अनुश्रवण और विकास कार्यों के कार्यान्वयन तथा प्रशासनिक कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नये वाहनों को उपलब्ध कराया गया है. मौके पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, अपर सचिव नंदकिशोर साह, उपसचिव रवि कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी, नलिन राणा और 112 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे. इन जिलों को मिले वाहन : पटना, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और भागलपुर जिले के पांच-पांच, भोजपुर, जमुई, सहरसा तथा पूर्णिया में तीन-तीन प्रखंडों के बीडीओ को वाहन मिला. बक्सर, नवादा, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, शेखपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, वैशाली और मधुबनी में चार-चार प्रखंडों के बीडीओ को वाहन मिला है. कैमूर, अरवल, पश्चिम चंपारण, मुंगेर और सुपौल में दो-दो प्रखंडों को वाहन मिले हैं. सुपौल, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सीवान, खगड़िया, बांका और औरंगाबाद में एक-एक ,रोहतास में छह और कटिहार में तीन प्रखंडों को वाहन मिले हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 112 प्रखंडों के बीडीओ को प्रशासन ने दिया नया वाहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा

:अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना : स्त्री का एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज : पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कर रही जांच संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक स्त्री के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. स्त्री के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. रॉड से उसके सिर व पैर पर वार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया. स्त्री का बायां पांव फ्रैक्चर हो गया है. उसके सिर में भी 10 से अधिक टांके लगे हैं. जख्मी स्त्री का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. जख्मी स्त्री के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़ित स्त्री ने बताया है कि वह बाजार समिति के समीप एक मकान में किराये पर रहती है. उसी मकान में रहने वाले दूसरा किरायेदार पर स्त्री ने आरोप लगाया है. बताया है कि आरोपी बीते 23 फरवरी की शाम उसके घर में घुसकर मेन गेट को बंद कर दिया. फिर, उसके कमरे में घुस गया. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर हमला कर दिया. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि एक स्त्री के घर में गलत नियत से घुसकर मारपीट करने की बात सामने आयी है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. नगर थाने की पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी मो. अरजमल उर्फ मो. आरिफ को पुलिस ने 24 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसको कल्याणी चौक से खदेड़ कर अंडीगोला होते हुए केदारनाथ रोड में पकड़ा है. पुलिस ने उसको 2001 के लूट कांड के मामले में कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार उसका कोर्ट से चार और कांड में नन बेलेबुल वारंट जारी था. जानकारी के अनुसार अरजमल शातिर अपराधी रहा है. 1990 से 2000 तक शहर के वांटेड अपराधियों की लिस्ट में टॉप पर था. उसके खिलाफ पूर्व में कई लूट, रंगदारी, छिनतई व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे. फिलहाल वह पुलिस से छिपकर केदारनाथ रोड में रह रहा था. कई कांडों में वह जमानत पर बाहर आया इसके बाद कोर्ट नहीं जाने से उसका बेल टूट गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही, फिर बदल डालें

एसकेजे लॉ कॉलेज में लगा दंत सुरक्षा जागरूकता व जांच शिविर उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही होती है. इसके बाद इसे बदल दिया जाना चाहिये. यह सुझाव है डॉक्टर सोनी सरस्वती व डॉ वी कुमार के. दोनों एसकेजे लॉ कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में दंत सुरक्षा जागरूकता व दंत जांच शिविर में मौजूद थे. दंत रोग विशेषज्ञों ने बताया कि 40 से अधिक दिनों तक टूथ ब्रश का उपयोग नहीं करना चाहिए. दो से तीन मिनट तक मुलायम ब्रश का उपयोग करें. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना ने शिक्षिकाओं व छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का समाधान बताया. कई छात्राओं की जांच कर उन्हें दवाएं दीं. मौके पर कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ केके एन तिवारी, उप प्राचार्य बीएम आजाद, प्रशासक रत्नेश कुमार, प्रोग्राम समन्वयक प्रो पंकज, डॉ एसपी चौधरी, डॉ अर्चना अनुपम, प्रो आशुतोष, डॉ रवि रंजन, प्रो आरए सहाय, प्रो बीएम दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टूथ ब्रश की उम्र 40 दिन ही, फिर बदल डालें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार मंजिला फ्लैट में फैली धुआं, सीढ़ी से लोगों को निकाला

पटना सिटी. अगमकुआं थाना के भूतनाथ रोड स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में स्थित चार मंजिला अर्पाटमेंट में शनिवार की शाम आग लगने से फ्लैट में धुआं फैल गया. इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कई सीढ़ी जोड़ कर फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के संबंध में प्रथम तल्ले पर रहने वाली वाणिज्यकर विभाग के जीएसटी में सुप्रीटेंडेट के पद पर कार्यरत प्रेमचंद कुंवर की पत्नी कल्पना कुमारी ने बताया कि वह शिशु के साथ फ्लैट में थी. तभी शोर सुनायी पड़ा की दरवाजा खोलो और बाहर निकली तो देखा की आग लगी है. इसके बाद जब दरवाजा खोला तो धुआं अंदर भर गया. इसी बीच में स्थानीय लोगों ने सीढ़ी जोड़ कर नीचे उतारा. बताया जाता है कि अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में विद्युत पैनल में आग लग गयी थी. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग एक दर्जन लोगों को फ्लैट से नीचे उतारा गया. हालांकि प्रथम तल्ला के एक फ्लैट आग एसपी में आग पकड़ ली. जिससें घर में आग फैला और रखा सामान जल गया. सूचना पाकर अगमकुआं थानायक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद एक-एक कर मौके पर दर्जनभर फायर यूनिट पहुंची. पटना सिटी फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि तीन बड़ी यूनिट सिटी से भेजा गया. जबकि कंकड़बाग से छह से अधिक यूनिट, बाइक यूनिट मौके पर पहुंच आग बुझाया. उपरि तल्ले पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सीढ़ी के सहारे सकुशल बाहर निकाल लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार मंजिला फ्लैट में फैली धुआं, सीढ़ी से लोगों को निकाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्थो में इलाजरत बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

पटना सिटी. एनएमसीएच के आर्थो विभाग में पांच फरवरी से भर्ती समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी निवासी राजीव कुमार के बेटे पांच वर्षीय रामायण कुमार की मौत शनिवार को सूई देने के दौरान हो गयी. शिशु की मौत से नाराज परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर आलमगंज थाना पुलिस थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची. थानाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पिता राजीव कुमार व मां रिंकी देवी ने बताया कि पैर टूट गया था. इसी का उपचार कराने को अस्पताल में भर्ती था. बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था. चिकित्सकों की लापरवाही से उसकी मौत हुई है. अस्पताल की अधीक्षक डॉ अलका सिंह ने कहा कि शिशु का ऑपरेशन होना था. ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन दिया गया. उससे दवा का रिएक्शन (एनाफाइलेक्सिस) हो गया. ऐसी घटना हजारों में किसी एक में होती है. परिजनों की ओर से हंगामा मचाने और इंसाफ की मांग के बाद मामले में जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि मामले में जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी में आर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ प्रो अजय कुमार सिन्हा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रो वीर प्रकाश जायसवाल शामिल हैं. उपाधीक्षक ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आर्थो में इलाजरत शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक से दस लाख की 109 कार्टन शराब बरामद

फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की स्पेशल टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बताया जाता है कि ट्रक में छुपा कर केबिन बनाया गया था जिसमें करीब 10 लाख की अंग्रेजी शराब रख वैशाली ले जा जाया जा रहा था. बरामद शराब करीब 109 कार्टन है. पुलिस टीम ने पूछताछ में चालक से पता लगाया कि यह शराब के खेप झारखंड के डाल्टनगंज से बिहार की सीमा में प्रवेश किया था जिसे वैशाली में डिलीवरी करना था. मद्य निषेध विभाग के पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना मिलने पर परसा बाजार के धनु चक गांव के पास पुलिस टीम एक ट्रक को रोककर तलाशी ली. जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी गयी. ड्राइवर करनी राम व खलासी रिछपाल वर्मा की गिरफ्तारी की गयी. दोनों चालक खलासी राजस्थान के रहने वाले हैं. मारपीट कर झपटा मोबाइल और रुपये पटना सिटी. आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट बैरियर के पास ऑटो सवार बदमाशों ने मीना बाजार निवासी विकास और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपये झपट फरार हो गये. पीड़ित ने इसकी सूचना आलमगंज थाना को दी है. पुलिस को बताया है कि बाइक से अपने दोस्त को बैरियर के पास से लाने गया था. बाइक के आगे ऑटो खड़ा था. जब उसे साइड करने को कहा. तो सवार बदमाश ऑटो से उतरे और मारपीट कर सिर फोड़ दिया. इसके बाद मोबाइल व दो हजार रुपये झपट कर फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अरफाबाद निवासी छोटू और संतोष को इस मामले में आरोपित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक से दस लाख की 109 कार्टन शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान

सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान संवाददाता, पटना. यूआइडीएआइ का सर्वर ठप होने से शनिवार को डाकघर स्थित केंद्र समेत अन्य जगहों पर आधार कार्ड संबंधी काम नहीं हो पाया. इसके कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दूर-दराज इलाके से आये लोग निराश होकर वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे से ही यूआइडीएआइ का सर्वर ठप था. इसके कारण डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान रहे. दोपहर 12 बजे सर्वर में सुधार हुआ. इसके बाद नया आधार कार्ड बनाने, नाम आदि में परिवर्तन, आधार अपडेट व अन्य आधार संबंधी काम हो सका. डाक विभाग के मुताबिक पटना और आसपास इलाके में लगभग दो हजार से अधिक आधार कार्ड बनाये और आधार से संबंधित कार्य के लिए पहुंचते हैं. सबसे अधिक परेशानी उनलोगों को हुई सुबह पांच बजे ही पहुंच गये थे. डाकघर की ओर से लोगों के बीच टोकन बांटा जाता है. उसी के आधार पर आधार कार्ड का काम होता है. डाक विभाग (बिहार सर्किल) के डाक निदेशक (मुख्यालय) पवन कुमार ने बताया कि यूआइडीएआइ का सर्वर काम नहीं करने से लोगों के आधार संबंधी कार्य प्रभावित हुए. वैसे सर्वर डाउन होने से काम पिछले दो-तीन दिन से प्रभावित है. इसकी सूचना यूआइडीएआइ को दी गयी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सर्वर ठप होने से नहीं बने आधार कार्ड, हजारों लोग हुए परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :चौकीदार परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने दिया धरना, निकाली पदयात्रा

चौकीदार भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने मेधा सूची प्रकाशित करने की मांग को लेकर जिला छात्र संघ के बैनर तले शनिवार को डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया. उन्होंने पदयात्रा भी निकाली. पदयात्रा में सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल थे. यह पदयात्रा कर्पूरी ठाकुर चौक, भगत सिंह चौक, बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए टावर चौक पहुंचे. 16-17 जिलों में ज्वाइनिंग की प्रक्रिया भी पूरी अभ्यर्थियों ने कहा कि लिखित और शारीरिक जांच पूरी होने के बाद अभी तक मेधा सूची प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि लगभग 16-17 जिलों में मेघा सूची जारी कर ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी है. इसे लेकर डीसी और अन्य अधिकारियों को लिखित आवेदन देने के साथ-साथ कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया. जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है. मौके पर रीतेश कुमार राय, रामलखन सिंह, कृष्णदेव सिंह, मंजीत शर्मा, सूरज कुमार मंडल, पवन कुमार राय, राजेश कुमार राम, अनीता टुडू, अनीता सोरेन, प्रिया कुमारी सोरेन, बंटी कुमार शर्मा, सुधीर यादव, मंटू यादव, सचिन कुमार राना, सुधीर वर्मा समेत दर्जनों लिखित एवं शारीरिक जांच में सफल अभ्यर्थी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :चौकीदार परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने दिया धरना, निकाली पदयात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :जमुआ को स्वच्छ बनाये रखने में सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी, फल विक्रेताओं व बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की जमुआ चौक साफ एवं स्वच्छ रहे तथा जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जमुआ के बीडीओ अमल कुमार प्रयासरत हैं. कई बार चौक की साफ-सफाई करायी गयी. छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग, सब्जी विक्रेताओं तथा एजेंटों के साथ बातचीत कर चौक को स्वच्छ बनाने का प्रयास बीडीओ कर चुके हैं. शनिवार को बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी व फल विक्रेताओं तथा बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की. इसमें सभी का मंतव्य लेते हुए चौक को स्वच्छ बनाने व जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने पर चर्चा हुई. बीडीओ ने कहा कि जमुआ 42 पंचायतों वाला जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है. पुराना प्रखंड व मिर्जागंज पुराना बाजार होने के कारण प्रखंड मुख्यालय में लोगों का जमावड़ा लगाता है. इससे ठोस, तरल व प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या बनी रहती है, जो काफी चिंतनीय है. सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम लगती है. इससे निबटने के लिए स्थानीय गणमान्य, सामान्य लोगों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, नेतृत्वक दलों व पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहयोग जरूरी है. बैठक में लिए गये कई निर्णय बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगाने, जमुआ चौक के चारों दिशा में बस को चौक से पांच सौ मीटर दूर लगाने, अस्पताल के निकट सब्जी दुकान लगाने, जमुआ अस्पताल व प्रखंड चहारदीवारी के निकट बने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत कर नियमित रूप से चालू करवाने, उसकी देखभाल व साफ सफाई को लेकर एक सफाईकर्मी को रखने, जमुआ चौक से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण को लेकर वरीय अधिकारियों से पत्राचार करने समेत अन्य निर्णय लिये गये. कहा कि शीघ्र ही इसका अनुपालन करवाया जायेगा. मौके पर सीओ, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, झामुमो के चीना खान व मुस्लिम अंसारी, कांग्रेस के निजामुद्दीन अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, समाजसेवी संजीत यादव, रंजीत राम, उमेश यादव, दिनेश मंडल, फल विक्रेता रंजीत साव, दिलीप साव आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :जमुआ को स्वच्छ बनाये रखने में सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top