Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नदिया में गुब्बारे की गैस वाला सिलिंडर फटने से युवती की मौत

तीन घायलों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल प्रतिनिधि, कल्याणी नदिया जिले के कल्याणी के घोड़ागाछा में शनिवार देर रात मेले में गैस सिलिंडर फटने से एक युवती की मौत हो गयी. मृत युवती की पहचान मुस्कान मंडल (22) के तौर पर हुई है. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. मुस्कान मंडल का घर कल्याणी थाने के घोड़ागाछा इलाके में है. वह रात करीब 12 बजे मेला देखने चली गयी. घर आये रिश्तेदार उस समय मेले में थे. मेले में पहुंचकर उसने अपने एक रिश्तेदार को बुलाया. तभी पास में मौजूद गुब्बारा भरने वाले गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया. घटना में चार लोग घायल हो गये. मुस्कान की हालत गंभीर होने पर उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. तीन घायलों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल है. उनका इलाज किया किया जा रहा है. मेला समिति के एक सदस्य के अनुसार, गुब्बारे की दुकान मेले में नहीं थी. मेले के बाहर एक व्यक्ति गैस के गुब्बारे बेच रहा था. स्थानीय निवासी ताहुद्दीन मंडल ने कहा कि बाहर का आदमी गुब्बारा बेच रहा था. यह मेला सैकड़ों वर्ष पुराना है. यह कब्रिस्तान के मैदान में हुआ करता था. पिछले 6-7 सालों से जगह बदलकर यह स्कूल के मैदान में लग रहा है. इस बीच, मृत युवती की सास ताहुरा बीबी ने कहा कि करीब 12:00 से 1:00 बजे का समय था. वह अपने बेटे को मेरे पास छोड़कर अकेले चली गयी. उसने कहा- लड़का सो रहा है, तुम देखना, मैं मेले से आती हूं. मृत युवती के ससुर असीम मंडल ने कहा कि हम खाना खाकर बैठ गये. रिश्तेदार घर आये थे.वे मेले में गये. वे पहले ही चले गये थे. वह गैस सिलिंडर से कुछ दूर खड़ा होकर अपने परिजनों को बुला रही था. वहीं गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नदिया में गुब्बारे की गैस वाला सिलिंडर फटने से युवती की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

…जहां बस स्टैंड हो जाते हैं अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील

खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास मौजूद बस स्टैंड की भी ऐसी ही दशा अमित शर्मा, कोलकाता महानगर के कई व्यस्त व भीड़-भाड़ इलाकों में पोर्ट के भी कुछ इलाके शामिल हैं. यहां लोगों व राहगीरों की ही भीड़-भाड़ नहीं, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी काफी होती है. इन्हीं व्यस्त इलाकों में कुछ ऐसी भी जगह हैं, जहां अमूमन बस स्टैंड एक तरह अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील हो जाते हैं. फलस्वरूप आम लोगों को बस का इंतजार मेन रोड पर खड़ा होकर करना पड़ता है. लोगों के काफी करीब से तेज रफ्तार मालवाही व अन्य वाहन गुजरते रहते हैं. ऐसे में हादसों का खतरा भी बना रहता है. पोर्ट इलाके के खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास मौजूद एक बस स्टैंड की भी ऐसी ही दशा है, जिसके ठीक बगल में ही एक पेट्रोल पंप भी है. यहां बस स्टैंड के ही सम्मुख अवैध तरीके से टैक्सी व अन्य वाहनों की पार्किंग की जाती है. ऐसे में आम लोगों व राहगीरों को रोजाना ही परेशानी का सामना करना पड़ता है. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा :पोर्ट इलाके में ही ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के कुछ अधिकारियों से भी उपरोक्त समस्या को लेकर बात हुई. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही सटीक कदम उठाया जाता है. ट्रैफिक नियमों का सटीक पालन हो, इसके लिए पुलिस अपनी ओर से पूरी कोशिश करती है. जब फुटपाथ पर खड़े हों वाहन, तो कैसे आवाजाही करें लोग : पोर्ट के कुछ इलाकों में अवैध तरीके से टैक्सियों व अन्य वाहनों की पार्किंग ही केवल लोगों की समस्या नहीं है, अन्य भी हैं. यहां खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास, फैंसी मार्केट व बाबूबाजार मोड़ के पास फुटपाथों पर मोटरसाइकिलों की ही नहीं, बल्कि छोटे मालवाही वाहनों को रखा जाता है. ऐसे में राहगीरों को आवाजाही के लिए मेन रोड पर उतरना पड़ता है. ज्यादा दिक्कतें ऑफिस व स्कूल टाइम के दौरान होती हैं. छोटे-छोटे शिशु व विद्यार्थी भी फुटपाथ के बजाय मेन रोड से चलने को मजबूर होते हैं. जल्द समस्या का समाधान चाहते हैं लोग : खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास मौजूद बस स्टैंड के बजाय सड़क पर खड़े होने के लिए मजबूर कुछ लोगों से उपरोक्त समस्या के बारे में राय जानने की कोशिश की गयी. ज्यादातर लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है. अरमान नामक एक व्यक्ति ने कहा कि पोर्ट इलाके में केवल खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास ही नहीं, बल्कि खिदिरपुर मोड़ के पास भी यही हाल है. ऑफिस टाइम व शाम को यातायात जैसे परेशानी का सबब बन जाता है. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के सम्मुख ही टैक्सियों व अन्य वाहनों की पार्किंग को हटाने के लिए पुलिस को सख्त रवैया अपनाना चाहिए. रीता दास नामक एक युवती ने कहा कि उसने कई बार बस स्टैंड के पास पार्किंग करने वाले एक टैक्सी चालकों को वाहनों को हटाने के लिए कहा है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस इलाके में ऐसा लगता है कि हाल कभी सुधरेगा नहीं. ऐसी ही बातें, कुछ अन्य लोगों ने भी कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post …जहां बस स्टैंड हो जाते हैं अवैध टैक्सी स्टैंड में तब्दील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग्नेयास्त्र दिखा कर धमकाने के आरोप में पूर्व सैनिक अरेस्ट

संवाददाता, कोलकाता लोगों को आग्नेयास्त्र दिखा कर धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर सुभाष गांव के पांचघड़ा इलाके में हुई. आरोपी का नाम अतियार रहमान मोल्ला उर्फ खोकन उर्फ अतीउर है. सूत्रों के अनुसार, मोल्ला पांचघड़ा इलाका स्थित अपने ससुराल आया हुआ था. इस दिन सुबह करीब नौ बजे नाला निर्माण को लेकर उसके ससुर का उसके पड़ोसी मिंटू घरामी के साथ विवाद हो गया था. घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य अयूब गाजी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगे. खोकन पर आरोप है कि इसी दौरान वह एक आग्नेयास्त्र लेकर बाहर आया और उसे दिखा कर मिंटू और उसके परिजनों का जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया व इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी. मौके पर पुलिस पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग्नेयास्त्र दिखा कर धमकाने के आरोप में पूर्व सैनिक अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इएम बाइपास स्थित सड़कों की जांच करेगा खड़गपुर आइआइटी

संवाददाता, कोलकाता महानगर के इएम बाइपास स्थित सड़कों की देखरेख कोलकाता नगर निगम (केएमसी) करता है. ऐसे में उल्टाडांगा से कमालगाजी तक 32 किलोमीटर तक फैले बाइपास में दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्र भी हैं. हालांकि, इसका कौन-सा हिस्सा दुर्घटना की आशंका वाला है, इसकी जानकारी निगम को नहीं है. इसलिए, उल्टाडांगा से कमालगाजी क्षेत्र तक लंबी सड़क पर ब्लैक स्पॉट ढूंढ़ने के लिए निगम ने यह कार्य आइआइटी खड़गपुर को सौंपा है. इस कार्य के लिए आइआइटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो डॉ भार्गव मैत्रा के साथ निगम की विस्तृत चर्चा हो चुकी है. ऐसे में आइआइटी खड़गपुर के विशेषज्ञ जल्द ही स्वास्थ्य जांच शुरू करेंगे. निगम के एक अधिकारी ने बताया : उल्टाडांगा से कमलगाजी तक लंबी सड़क पर प्रतिदिन चलने वाले तेज गति से चलने वाले वाहनों की संख्या का पूरा डेटा कोलकाता पुलिस यातायात विभाग के पास है. इस बार बाइपास के कम से कम 32 विभिन्न खंडों में सड़क की भार वहन क्षमता का परीक्षण किया जायेगा. उन्होंने कहा : यह कार्य आइआइटी खड़गपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जायेगा. हम देखेंगे कि क्या सड़क की वहन क्षमता पर्याप्त है? साथ ही हम यह भी देखेंगे कि बाइपास का ढलान कितना बढ़ा है. अधिकारियों का मानना है कि यदि सड़क की कंक्रीट सतह खराब हो गयी, तो हल्की बारिश भी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसके अलावा, वाहनों के यातायात डेटा का विश्लेषण करके यह देखा जायेगा कि कौन से क्षेत्र दुर्घटना-प्रवण हैं. सड़क की ढलान और गति को नियंत्रित करने के उपाय किये जायेंगे. कई मामलों में लैंपपोस्ट को सड़क के किनारे से थोड़ी दूर करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है. सिग्नल प्रणाली और गति नियंत्रण उपकरणों का उपयोग करने की भी योजना है. सर्वेक्षण कार्य अगले बुधवार रात से शुरू होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इएम बाइपास स्थित सड़कों की जांच करेगा खड़गपुर आइआइटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan news: बच्चों को पढ़ाई संग सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों की शिक्षा दें

राजनगर. राजनगर प्रखंड( हेंसल) के डांगरडीहा साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश चंद्र मिश्र ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के बारे में भी बताना चाहिए. कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरायकेला ज़िला छऊ नृत्य के लिए दुनियाभर में विख्यात है. ऐसे में ज़िले के हर स्कूल के एनुअल फंक्शन में छऊ नृत्य की प्रस्तुति होनी चाहिए.इस अवसर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी प्रैक्टिकल लैब का उद्घाटन किया गया. कहा गया कि लैब का उद्घाटन होने से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में मदद मिलेगी. साथ ही 45 कंप्यूटर वाले एक अत्याधुनिक लैब का भी उद्घाटन किया गया. वार्षिकोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह में बीइइओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ ममता कुमारी, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, मुखिया निर्मला सरदार, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan news: बच्चों को पढ़ाई संग सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों की शिक्षा दें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news राजद कार्यकर्ताओं ने की समानांतर बैठक

पीरपैंती उच्च विद्यालय मलिकपुर के सामुदायिक भवन में राजद कार्यकर्ताओं ने समानांतर बैठक की. अध्यक्षता राजद के नेता दीप नारायण यादव ने की. विस चुनाव के पूर्व पुराने सक्रिय नेताओं ने पूर्व विधायक रामविलास पासवान पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. राजद के नेताओं ने सर्वसम्मति से दीपनारायण यादव को तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है. संयोजक के रूप में अजय कुमार मधुकर और मुख्तार आलम को मनोनीत किया है. अध्यक्षता कर रहे दीपनारायण यादव ने आरोप लगाया कि संगठन के अधिकारी और पूर्व विधायक रामविलास पासवान संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उपेक्षित किया है. आरोप लगाया कि संगठन के निवर्तमान पदाधिकारी और पूर्व विधायक ने पार्टी को कमजोर किया है. बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए बुलायी थी. मौके पर दीपनारायण यादव, अजय कुमार मधुकर, मुख्तार आलम, आलोक कुमार, सदानंद यादव मौजूद थे. पीरपैंती में किसान सभा का अंचल सम्मेलन संपन्न पीरपैंती बाखरपुर में अखिल हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा का अंचल सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता वरन मंडल और संचालन प्रो भोला यादव ने किया. कम्युनिस्ट नेता रामेश्वरनाथ तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. अंचल सम्मेलन में 25 फरवरी को भागलपुर में आयोजित जिला सम्मेलन के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का चयन किया गया. कार्यक्रम में विजय कुमार राय ने जन गीत प्रस्तुत किया और स्वागत समिति की ओर से किसान नेता तुंगनाथ तिवारी ने स्वागत भाषण किया. काॅ जितेंद्र कुमार ने कहा कि देश के किसान खड़े हो जाएं, तो कॉरपोरेट के इशारों पर चलने वाली एनडीए की प्रशासन को उखाड़ फेंका जा सकता है. किसानों को रौंदने के लिए मोदी प्रशासन के तीन कृषि कानून वापस लिया गया था, जो इनके संघर्षों का परिणाम था. कृषि उत्पाद का उचित मूल्य न मिलने से किसान बर्बाद हो रहे हैं. मुख्य अतिथि काॅ रामबाबू कुमार ने कहा कि खेती को अलाभकारी बनाने का षडयंत्र मोदी प्रशासन कर रही है, ताकि परेशान किसान खुद ही अपने खेतों को बड़ी कंपनियों को सौंप दें. काले कृषि कानून लंबे संघर्षों और सात सौ से अधिक किसानों की शहादत के बाद वापस तो लिया, लेकिन पिछले दरवाजे से पुनः लागू कर दिया. तीन से पांच मार्च को मोतिहारी में राज्य सम्मेलन में किसान सभा कॉरपोरेट के हाथों किसानों की जमीन सौंपने के खिलाफ और किसानों के हक की लड़ाई की रूपरेखा तय होगा व बिहार में किसान आंदोलन को व्यापक बनाया जायेगा. मौके पर कॉ संजय कुमार, इरफान अहमद फातमी, भोला पासवान, देवकुमार यादव, अशोक कुमार यादव, बद्री राणा, अंबिका यादव ने संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news राजद कार्यकर्ताओं ने की समानांतर बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: बिहुला विषहरी पूजा महासमिति ने लोक भजन व झांकी का कराया पूर्वाभ्यास

वरीय संवाददाता, भागलपुर मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा महासमिति की ओर से रविवार को खरमनचक के एक विवाह भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोक भजन व झांकी को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया. विवाह भवन से झांकी निकालकर भामाशाह चौक, स्टेशन चौक, नया बाजार होते हुए घंटाघर विषहरी स्थान पर पूरा हुआ. इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. केंद्रीय पूजा महासमिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महामंत्री शशिशंकर राय, उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, मंत्री रूपा रानी शाह, संरक्षक शरद कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष हेमकांत झा, विधि सलाहकार जयप्रकाश यादव व्यास, ओमप्रकाश तिवारी, उदय नारायण सिंह, विम्मी शर्मा, अधिवक्ता रवि रंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: बिहुला विषहरी पूजा महासमिति ने लोक भजन व झांकी का कराया पूर्वाभ्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेज रफ्तार बाइक से गिर कर युवक की मौत, दो घायल

गोड्डा. जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पसय के पास बाइक सवार अनियंत्रित हो जाने से तीन बुरी तरह घायल हो गये . इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक का नाम गुड्डू पंडित उम्र 25 वर्ष है, जो पसई का ही रहनेवाला था. उसके सिर में काफी चोट लगी थी. घटना रविवार की देर शाम की बतायी जाती है. तीनों युवक फुटानी हटिया से अपने घर लौट रहे थे. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. हालांकि घटना की सूचना के बाद तुंरत परिजन पहुंचे और घायल को एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दो युवकों का उपचार चल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेज रफ्तार बाइक से गिर कर युवक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जोताई के दौरान खेत में ट्रैक्टर पलटा, युवक गंभीर रूप से घायल

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत आराजोरी गांव में रविवार को खेत जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर से दबने से युवक राहुल कुमार बर्मा 20 वर्ष घायल हो गया. दरअसल, ट्रैक्टर से युवक खेत की जोताई कर रहा था. इसी बीच अचानक हल गिर गया. उसका दोनों पैर ट्रैक्टर के हल में फंस गया. ट्रैक्टर चालू रहने के कारण हल घूमने लगा और उसका दोनों पैर फंस गया और दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जमा हुए.आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए देवघर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर युवक की स्थिति गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर राहुल कुमार सिंह, मुखिया पति संजय बर्मा मौके पर पहुंचकर दुख प्रगट करते हुए अस्पताल भिजवाने में मदद की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जोताई के दौरान खेत में ट्रैक्टर पलटा, युवक गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेक ईन इंडिया के तहत बनाया गया है केंद्रीय बजट : जिला मंत्री

महागामा. महागामा के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर कार्यकर्ताओं के बीच जिलास्तरीय परिचर्चा आयोजित की गयी. इस दौरान हिंदुस्तान प्रशासन के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विगत दिनों केंद्रीय बजट 2025-26 को लोकसभा में पेश करने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया. परिचर्चा के दौरान केंद्रीय बजट पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे ने कहा कि बजट किसान, मजदूर, युवाओं और मां बहनों को समर्पित है. मेक इन इंडिया पर फोकस किया गया है. किसानों को लाभ पहुंचाने के किसान क्रेडिट कार्ड की राशि तीन लाख से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये कर दी गयी है. मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिले इसके लिए 12 लाख 75 हजार रुपये तक की आमदनी को कर से मुक्त रखा गया है. भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पप्पू ठाकुर, महागामा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हिंदुस्तान विश्व की तीसरी इकोनॉमी को प्राप्त कर सके और युवाओं के रोजगार सृजन का रास्ता और सुगम हो सके. मौके पर पवन साह, विपीन भगत, श्याम रविदास, सुदर्शन मंडल, सुनील भगत, सिकंदर, ईश्वर आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेक ईन इंडिया के तहत बनाया गया है केंद्रीय बजट : जिला मंत्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top