Hot News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, मां की शिकायत पर SDPO, SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है. भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन के आधार पर SDPO, शाहपुर थाने के SHO समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. भोजपुर के एसपी राज ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है. घटना के बाद शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था.

मां ने आवेदन में लगाए गंभीर आरोप

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनका बेटा बाढ़ विस्थापितों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन से संघर्ष कर रहा था और लोगों की आवाज उठा रहा था.

आवेदन के अनुसार, घटना वाले दिन कई पुलिस पदाधिकारी और जवान उनके घर पहुंचे. पुलिस ने भरत तिवारी को अपने साथ चलने के लिए कहा. इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे लेकर परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं.

‘फेसबुक लाइव के दौरान हथियार फेंक दिया था’

आशा देवी ने अपने आवेदन में दावा किया है कि पुलिस के सामने पहुंचने के बाद भरत तिवारी ने फेसबुक लाइव के दौरान अपने हाथ में मौजूद हथियार फेंक दिया था. उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया था.

परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद उन पर लगातार गोलियां चलाई गईं. आवेदन में कहा गया है कि भरत तिवारी को पांच गोलियां लगी थीं.

DSP के आदेश पर गोली चलाने का आरोप

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि जगदीशपुर पुलिस उपाधीक्षक के आदेश पर गोली चलाई गई. परिवार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

‘कई घंटों तक नहीं दी गई सही जानकारी’

आशा देवी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस भरत तिवारी को अपने साथ ले गई. इसके बाद कई घंटों तक परिवार को सही जानकारी नहीं दी गई. परिजनों का कहना है कि शाम के समय उन्हें सूचना दी गई कि भरत तिवारी की मौत हो चुकी है. इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

केस में आया नया मोड़

अब आशा देवी के आवेदन के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. आने वाले दिनों में जांच की दिशा और पुलिस की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

Also Read: ‘तुम्हें बर्बाद कर देंगे, रोड पर भीख मांगने को मजबूर कर देंगे’, रौशन आनंद ने बताया, किस पुलिस अधिकारी ने दी थी धमकी

Also Read: ‘कितने भरत तिवारी को मारोगे’, न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने प्रशासन को घेरा

The post भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, मां की शिकायत पर SDPO, SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top