Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई

जमशेदपुर-टाटा स्टील लिमिटेड ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है. इस पर सोमवार को गोलमुरी क्लब में दोपहर 3 बजे झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गयी है, जबकि आदित्यपुर के लिए टाटा स्टील यूटीलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को) के प्रस्ताव पर 11 फरवरी को जनसुनवाई होगी. सुबह साढ़े 11 बजे से आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में सुनवाई होगी. जनसुनवाई में सभी इच्छुक व्यक्ति, संस्था, उपभोक्ता समूह उपस्थित होकर अपना सुझाव, आपत्ति एवं मंतव्य आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.  जनसुनवाई के लिए सार्वजनिक सूचना की गयी है जारी झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव राजेंद्र प्रसाद नायक की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गयी है. टाटा स्टील ने बिजली के फिक्सड चार्ज पर न्यूनतम दो और अधिकतम 46 रुपये और एनर्जी चार्ज में न्यूनतम 36 से अधिकतम 76 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है. टेल्को में ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन का वनभोज टेल्को स्थित थीम पार्क में रविवार को ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन झारखंड प्रांत का वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने अखबार वितरकों को उपहार वितरित किए. इस अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, मोंटी सिंह, अजीत सिंह टिक्कू, वीरू पांडे, नीरज सिंह राघो, सुरेंद्र सिंह पिंटू, शिव शंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, मनोज कपूर, प्रमोद कपूर समेत अन्य सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे. ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत ये भी पढ़ें: Success Story: रेशम की खेती से चमकी स्त्री किसान की किस्मत, लखपति बिलासी सोय मुर्मू कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचीं? The post टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले?

Dr Kumar Vishwas In Deoghar: देवघर-मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास रविवार को देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगायी. उन्होंने गर्भ गृह में बाबा पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि वह जब भी झारखंड आते हैं तो देवघर स्थित बाबा धाम जरूर पहुंचते हैं. इस मंदिर का बहुत बड़ा महत्व है और इस मंदिर से जिनको भी आशीर्वाद मिला है, वह दिन दोगुना, रात चौगुना आगे बढ़ते गये हैं. उन्होंने दिल्ली चुनाव में आप की हार पर कहा कि पवित्र स्थल पर किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए.  विश्व का सुप्रीम कोर्ट है बाबा का दरबार-डॉ कुमार विश्वास डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व का यह सुप्रीम कोर्ट है. डॉ विश्वास को बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में विधिवत अभयानंद झा ने संकल्प पूजा कराने के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कराया तथा पंचोपचार विधि से पूजा करायी. मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बाबा की स्तुति कर पूजा संपन्न करायी.  कवि सम्मेलन में भाग लेने आए थे धनबाद डॉ कुमार विश्वास धनबाद में एक कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद देवघर पहुंचे थे. इस मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. डॉ विश्वास ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पूछे गये सवालों पर डॉ विश्वास कुछ भी कहने से बचते नजर आये. उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए. इसलिए वह आम आदमी पार्टी की हार पर कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं. ये भी पढ़ें: टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत The post डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार

Hazaribagh Crime: हजारीबाग-पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसडीओ को पुलिस हजारीबाग सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. आरोपी एसडीओ पिछले एक माह से फरार थे. एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था. इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस ने तत्कालीन एसडीओ को गिरफ्तार किया है. कैसे हुई गिरफ्तारी ? हजारीबाग लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवारवालों पर लगातार दबाव बनाये हुए थे. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एसडीओ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार होटल बदल रहे थे. रविवार की शाम सात बजे सदर एसडीओ सड़क पर घूम रहे थे, इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लोकेशन छुपाने के लिए एक माह से मोबाइल से दूर थे थाना प्रभारी ने बताया कि तत्कालीन एसडीओ पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक माह से मोबाइल से दूरी बना लिया था. जिसके कारण पुलिस को उनके एग्जैक्ट लोकेशन पता नहीं चल पा रहा था. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एसडीओ को उनके दोस्त और परिजन मदद कर रहे थे. क्या है आरोप? 26 दिसंबर 2024 की सुबह झील परिसर स्थित एसडीओ अशोक कुमार के प्रशासनी आवास में उसकी पत्नी अनिता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी थी. इलाज के लिए तत्काल उसे हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल ले जाया गया. वहां से अनिता कुमारी को बोकारो अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया था. 28 दिसंबर की अलसुबह रांची स्थित देवकमल अस्पताल में अनिता कुमारी की मौत हो गयी .इस संबंध में मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत The post Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WATCH: दिल्ली की ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, अपनी ही बारात का दौड़कर किया पीछा, देखिए Viral Video

WATCH Groom Stuck in Delhi traffic Viral Video: दिल्ली में एक दिलचस्प घटना सामने आई, जिसमें ट्रैफिक के कारण एक दूल्हा अपनी ही बारात से पीछे छूट गया. इसके बाद, उसने अपनी शादी की पोशाक में पैदल दौड़ते हुए बारात का पीछा किया. इस वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दूल्हा शादी के कपड़े पहने और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बारात तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शौर्य डावर नाम के हैंडल से 24 जनवरी को शेयर किया गया था और तब से इसे 2.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि घटना की सही तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन क्लिप में दूल्हे को पूरी शादी की पोशाक पहने हुए, भीड़भाड़ वाली सड़क से पैदल ही गुजरते हुए, अपनी बारात से मिलने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. View this post on Instagram A post shared by Shaurya Dawar (@shourrya23) महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के 5 डीपफेक वीडियो हुए वायरल, देखो कहीं सच न मान लेना The post WATCH: दिल्ली की ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, अपनी ही बारात का दौड़कर किया पीछा, देखिए Viral Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नमो भारत ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने कही बड़ी बात, इस दिन से मुजफ्फरपुर से पटना तक चलेगी ट्रेन

नमो हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ा बयान दिया. पटना और मुजफ्फरपुर के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन दोनों शहरों के बीच शीघ्र ही नमो हिंदुस्तान ट्रेन चलेगी. बेतिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्पेशल ट्रेन से देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंचने पर रेल मंत्री इस बात की घोषणा किया. रेल मंत्री यहां अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे, मुजफ्फरपुर जंक्शन के 3-डी मॉडल को देखा. इस दौरान रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कम दूरी के लिए मुजफ्फरपुर से पटना नमो हिंदुस्तान ट्रेन चलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत हिंदुस्तान ट्रेनें व कम दूरी के लिए 50 नमो हिंदुस्तान ट्रेनें बनाने की योजना है. जिस पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में 442 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है. बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. वहीं थ्री-डी मॉडल को देखने के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया. करीब 20 मिनट संबोधित करने के बाद 7 बजे कर 3 मिनट पर पटना के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए. कार्यक्रम के दौरान कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद गोपालजी ठाकुर, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद उपस्थित थे. ये भी पढ़ें.. Railway News: दिल्ली के लिए मिलेगा नया रेलमार्ग, रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू The post नमो हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने कही बड़ी बात, इस दिन से मुजफ्फरपुर से पटना तक चलेगी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर-काशीडीह में सरस्वती पूजा कमेटी और काली मंदिर के पास रहने वाले युवकों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. सात फरवरी को दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद रविवार की रात फिर दोनों पक्ष काशीडीह लाइन नंबर 11 में आपस में भीड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी -डंडे के अलावा पथराव हुआ. इससे अफरा-तफरी मच गयी. इसमें एक पक्ष से ऋतिक सिंह, अभिनव दास और अमन दास घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष से सौरभ कुमार, रोहित कुमार, नितेश पांडेय और राहुल घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. इसके बाद मामला शांत हुआ. मामला शांत होने पर दोनों पक्षों ने साकची थाने में एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की. विसर्जन के दौरान युवकों ने किया था पथराव पूजा कमेटी के रिंकू महतो के अनुसार गत सात जनवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान आशीष दास समेत अन्य ने विसर्जन में शामिल युवकों के साथ मारपीट और पथराव किया था. उस मामले में केस हुआ था. जिसके बाद रविवार की रात काशीडीह लाइन नंबर 11 में आशीष दास का दोस्त अंशु, ऋतिक समेत 10 से 15 की संख्या में युवक पहुंचे और अचानक लाठी डंडे से हमला कर दिया. इसके अलावा पथराव भी किया. जिसमें हमारे कुछ साथी घायल हो गये. उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया. दूसरी ओर, घायल ऋतिक के साथी आदित्य कुमार ने बताया कि ऋतिक बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में सौरभ विश्वकर्मा समेत उसके साथी ने ऋतिक को रोक कर मारपीट की और पत्थर से हमला किया. पुलिस के अनुसार सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुये मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर केस दर्ज किया गया है. पुन: दोनों पक्ष रविवार की रात आपस में मारपीट और पथराव किया है. दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है. ये भी पढ़ें: Success Story: कभी दो वक्त रोटी के लिए थीं मोहताज, खेतीबाड़ी की इस तकनीक से बदली किस्मत, शीला उरांव की कमाई पर नहीं होगा यकीन The post जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत

Ramgarh Crime: रामगढ़-रामगढ़-हजारीबाग जिले की सीमा पर चरही थाना क्षेत्र की बहेरा पंचायत के पिपरा गांव में अपराधियों ने कई  ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया. घटना रात 10:30 बजे की है. अवैध कोयला कारोबार को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. कजरी और पिपरा के बीच अवैध कोयला ढो रहे ट्रैक्टरों पर अपराधियों ने धावा बोला है. ट्रैक्टर में आग लगाकर अपराधियों ने गोलीबारी भी की. ट्रैक्टर जलाने के पीछे किसका हाथ है. पुलिस जांच कर रही है. जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जानाकरी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. चरही थाना क्षेत्र के पिपरा गांव इलाके में कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है. अवैध कारोबार को लेकर विवाद के बाद यह ये घटना घटी है. ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल ये भी पढ़ें: Success Story: रेशम की खेती से चमकी स्त्री किसान की किस्मत, लखपति बिलासी सोय मुर्मू कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचीं? ये भी पढ़ें: Success Story: कभी दो वक्त रोटी के लिए थीं मोहताज, खेतीबाड़ी की इस तकनीक से बदली किस्मत, शीला उरांव की कमाई पर नहीं होगा यकीन ये भी पढ़ें: Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति ये भी पढ़ें: Success Story: कभी चूल्हा-चौका संभालती थीं प्रीति देवी, आज हैं लखपति, कैसे बदली जिंदगी? The post Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Public Holiday: 12 फरवरी को छुट्टी, स्कूल-ऑफिस-बैंक और मांस-शराब की दुकानें बंंद

Public Holiday: 12 फरवरी को स्कूल, प्रशासनी संस्थान, बैंक और मांस-शराब के दुकान बंद रहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भी प्रशासनी कार्यलयों के साथ-साथ शिक्षक संस्थाओं में छुट्टी रहेगी. प्रशासन के ओर से लिए गए इस अवकाश के फैसले का समाज के लोगों ने स्वागत किया है. किन राज्यों में रहेगी छुट्टी (Holiday) 12 फरवरी को जिन राज्यों में अवकाश की घोषणा की गई है उनमें मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल है. इन प्रदेश के राज्यों प्रशासनों ने सूबे में छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं पंजाब में रविदास जयंती के प्रकाश पर्व पर कई जिलों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी.  मांस-शराब की दुकानें बंद प्रकाश पर्व के दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी. धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब में मांस और शराब के दुकान को बंद रखने का ऐलान किया गया है. डीसी जालंधर डॉ.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि किसी प्रकार की कोई घटना न घटे इसके लिए प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए गए हैं.   कब मनाई जाती है रविदास जयंती? हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है. इस दिन उनके अनुयायी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और पवित्र नदियों में स्नान कर आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. तीन ऐच्छिक छुट्टियों की सुविधा मध्यप्रदेश प्रशासन के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारियों को इस महीने कुछ ऐच्छिक अवकाश भी मिल सकते हैं. राज्य प्रशासन के नियमों के तहत, कर्मचारी 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से अधिकतम तीन दिन की छुट्टियां अपनी सुविधा के अनुसार ले सकते हैं. हालांकि, इससे अधिक छुट्टियां स्वीकृत नहीं की जाएंगी. इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद ट्रेंड हो रहीं नूपुर शर्मा, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग The post Public Holiday: 12 फरवरी को छुट्टी, स्कूल-ऑफिस-बैंक और मांस-शराब की दुकानें बंंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Free Fire Max Redeem Codes 10 February 2025: आजकल अधिकांश लोग अपना खाली समय ऑनलाइन गेम स्पोर्ट्सकर बिताना पसंद करते हैं और इनमें से एक लोकप्रिय गेम है गरेना फ्री फायर मैक्स. इसे और रोमांचक बनाने के लिए, इसके डेवलपर 111 डॉट्स स्टूडियो रोजाना डेली रिडीम कोड्स जारी करते हैं. इन कोड्स का उपयोग करके खिलाड़ी शानदार गेमिंग आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं, जो उन्हें बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस ऑफर करते हैं. यह तरीका गेम को और आकर्षक बनाता है और खिलाड़ियों को नयी वस्तुएं हासिल करने का मौका देता है, जिससे उनका गेमिंग अनुभव और भी मजेदार हो जाता है. The post 10 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Quordle Answers 10th Feb 2025: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब

Quordle Answers 10th Feb 2025: क्वॉर्डल एक शब्द पहेली स्पोर्ट्स है, जिसमें खिलाड़ियों को चार संबंधित पहेलियों को हल करना होता है. इसमें चार पांच-अक्षरों वाले शब्द होते हैं, जो एक ग्रिड में जुड़े होते हैं. खिलाड़ी को दिये गए हिंट्स और रंगों के आधार पर सही शब्दों का अनुमान लगाना होता है. यह स्पोर्ट्स शब्दावली और भाषा कौशल को सुधारने में मदद करता है और खिलाड़ियों को सोचने तथा रणनीति बनाने के कई अवसर देता है. The post Quordle Answers 10th Feb 2025: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top