Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल के रौतहट में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत

बैरगनिया/रौतहट(नेपाल). नेपाल के रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका वार्ड नंबर छह हनुमान मंदिर के समीप बागमती नदी में मंगलवार को सरस्वती पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक सूरज यादव(22 वर्ष) मुड़वलवा निवासी उमेश यादव का पुत्र था. बुधवार को 15 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों, गोताखोरों व सशस्त्र प्रहरी की मदद से शव को पानी से निकाला गया. गौर प्रादेशिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किये जाने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया गया है. रौतहट डीएसपी दीपक राय ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया. सूरज की मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेपाल के रौतहट में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिव्यांगजनों को ठहरने व बैठक के लिए वि भवन का होगा निर्माण- विधायक

गोगरी. प्रखंड कार्यालय परिसर बुधवार को दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिव्यांगजन कल्याण समिति गोगरी के संस्थापक सचिव आरिफ अराफत ने की. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार थे. विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन, बुजुर्ग, विधवा के आशीर्वाद से आपके प्रतिनिधि बने हैं. दिव्यांग संगठन की मांग पर विधायक ने कहा कि गोगरी क्षेत्र में दिव्यांगजनों को ठहरने और बैठक करने के लिए विधायक फंड से दिव्यांग भवन का निर्माण किया जायेगा. अगले वित्त वर्ष में निर्माण कार्य को पूरा होने की संभावना है. कहा कि अगर योजना का लाभ लेने में किसी भी प्रकार का समस्या हो तो संपर्क करें. विधायक ने कहा अपेक्षित दिव्यांगजन को सम्मान देकर उसे दिव्यांग न होने का एहसास कराएं. बीडीओ राजाराम पंडित ने दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी. योजनाओं के लाभ लेने में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. वहीं दिव्यांगजनों ने विधायक से दिव्यांगों के लिए यूनिक डिसएबल आइडेंटी कार्ड, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रेलवे रियायत प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजन लोन की उपलब्धता आदि समाधान की मांग की. वार्ड पार्षद राकेश कुमार उर्फ डब्ल्यू ने कहा कि आज दिव्यांगजन एवं विधवा को योजना को प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका समाधान संबंधित अधिकारी से करवाने की मांग की. मौके पर कल्याण समिति के परबत्ता ईकाई के प्रखंड अध्यक्ष हुलन साहनी, फुलेश्वर चौरसिया, मो. जहीर आलम, प्रीतम कुमार उर्फ सुकराम, विनय कुमार मिश्रा, अंसाद आलम, अभय कुमार, समीना खातून, बालेश्वर यादव, कीर्ति आनंद यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिव्यांगजनों को ठहरने व बैठक के लिए वि भवन का होगा निर्माण- विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये नियम से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी अंकुश

शहरी क्षेत्र में 50 बेड से कम संख्या वाले नर्सिंग होम की मान्यता रद्द होगी : हजारीबाग जिला में 153 नर्सिंग होम का हो रहा है संचालन जयनारायण हजारीबाग. आयुष्मान हिंदुस्तान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना व अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा अंतर्गत कई निजी अस्पतालों की मान्यता खत्म होगी. नये नियम के अनुसार, शहरी क्षेत्र के निजी अस्पतालों में बेड की संख्या 50 और ग्रामीण क्षेत्र के निजी अस्पतालों में बेड की संख्या 30 निर्धारित की गयी है. जो निजी अस्पताल इन अहर्ताओं को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें उनकी मान्यता रद्द कर दी जायेगी. हजारीबाग जिले में 153 नर्सिंग होम संचालित हैं. इसमें से 35 नर्सिंग होम आयुष्मान हिंदुस्तान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीएमजेएवाई) से सूचीबद्ध है. कई नर्सिंग होम के संचालकों ने आयुष्मान हिंदुस्तान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ने के लिए आवेदन भी दिया है. अधिकतर नर्सिंग होम 50 बेड से नीचे की क्षमता वाले हैं. हजारीबाग जिले में 134 ऐसे नर्सिंग होम हैं, जिनकी क्षमता 50 बेड से कम की है. अधिकतर नर्सिंग होम के पास 10 से कम बेड की व्यवस्था होने के बाद भी उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय से लाइसेंस निर्गत किये गये हैं. 50 बेड के लिए 4750 स्क्वायर मीटर भवन की जरूरत : हिंदुस्तानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक के अनुसार, 50 बेड वाले नर्सिंग होम के लिए 4750 स्क्वायर मीटर में भवन होना चाहिए. आइपीएचएस स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता के लिए मानक निर्धारित करता है. हजारीबाग के अधिकतर नर्सिंग होम के पास पर्याप्त भवन नहीं है. नर्सिंग होम छोटे से भवन में स्वास्थ्य मानक के विरुद्ध चलाये जा रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान हिंदुस्तान मुख्यमंत्री जन आरोग्य के अंतर्गत मान्यता प्राप्त नर्सिंग होमों की जल्द जांच की जायेगी. जो नर्सिंग होम मानक पूरा नहीं करेंगे, उनकी मान्यता व लाइसेंस रद्द किये जायेंगे. नर्सिंग होमों के लाइसेंस की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है. जल्द इस पर कार्रवाई होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये नियम से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी अंकुश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार पुलिस की दलील: तय मानक से अधिक साउंड में डीजे बजा रहे थे युवक हजारीबाग. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कराने गये मुफस्सिल थाना के एएसआई स्वपन कुमार राय के साथ मारपीट की गयी, जिसमें वे घायल हो गये. मुफस्सिल पुलिस ने एएसआई के साथ मारपीट करने के आरोप में दो युवकों सत्यम पासवान (पिता प्रदीप पासवान) और होरिल यादव (पिता टेकलाल यादव, लाखे निवासी) को गिरफ्तार किया है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि से डीजे बजाने पर डीजे सहित वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घायल एएसआई स्वपन राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गिरफ्तार दोनों युवकों समेत पांच-छह अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. क्या है मामला : लाखे मुहल्ला के मुन्नीलाल पान दुकान के समीप मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. इस मुहल्ले के युवक चार फरवरी की देर रात मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे. इस दौरान मानक ध्वनि से अधिक ऊंची ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था. प्रतिनियुक्त एएसआई स्वपन राय डीजे को मानक ध्वनि में बजाने के लिए कहा. इससे नाराज होकर विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने एएसआई स्वपन राय के साथ मारपीट कर दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और डीजे को जब्त कर लिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट हुई है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार दोनो आरोपी को मेडिकल जांच करा कर न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुधाम में तीसरे दिन परम गुरुदेव की निकाली गयी झांकी

बौंसी. गुरुधाम में आयोजित पांच दिवसीय वसंत उत्सव के तीसरे दिन बुधवार को परम गुरु भूपेंद्र नाथ सान्याल की झांकी के साथ दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रखंड क्षेत्र के अलावे आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की. गुरुधाम ट्रस्ट की ओर से करीब 200 से ज्यादा लोगों के बीच भोजन इत्यादि का वितरण किया गया. इसके पूर्व परम गुरु भूपेंद्र नाथ सान्याल की तस्वीर को सजे हुए विशेष कुर्सी पर बिठाकर शंखनाद और जयकारे की ध्वनि के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झांकी निकाली गयी. पंडित देवनारायण शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किये जा रहे थे. गुरु महाराज का जयकारे के बीच दरिद्र नारायण सेवा स्थल पर झांकी पहुंचने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये. इसके पूर्व सुबह में पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इस मौके पर गुरु पद पर आसीन देवसेना चक्रवर्ती, शेषाद्री चक्रवर्ती, बबली पाठक, प्रमोद झुनझुनवाला, पंडित गंगाधर मिश्रा, डॉ चंद्रशेखर त्रिवेदी, शशि शेखर त्रिवेदी, डॉ ऋषिकेश पांडे, श्याम सिंह, राजकुमार झा, धीरज पांडे सहित भारी संख्या में गुरु भाई-बहन मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुरुधाम में तीसरे दिन परम गुरुदेव की निकाली गयी झांकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ओलंपिक में प्रीतम ने गोल्ड मेडल जीतकर किया जिले का नाम रोशन

गोगरी. पैरा एथलेटिक्स ओलंपिक में भाग लेने गये गोगरी अनुमंडल के उसरी निवासी प्रीतम कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर खगड़िया जिले का नाम रोशन किया है. बताते चले की पटना में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ओलंपिक में खगड़िया की ओर से चयन कर दिव्यांगजन कल्याण समिति के शिष्य मंडल ने भाग लेने के लिए भेजा था. जिसमें प्रीतम ने 400 मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. इस अवसर पर दिव्यांग जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप पासवान, प्रदेश संयुक्त सचिव संदीप पटेल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से 400 मीटर की दौड़ में प्रीतम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया यह गौरव की बात है. अगले महीने चेन्नई में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में भाग लेकर हुए वे जिले ही नहीं बिहार का भी नाम रोशन करेंगे. हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ओलंपिक में प्रीतम ने गोल्ड मेडल जीतकर किया जिले का नाम रोशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ नप का अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना

बहादुगंज. प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर एक बार फिर से नगर प्रशासन एक्शन मोड में है. जहां प्रशासनिक सख्ती के बीच बुधवार को नगर पंचायत बहादुरगंज की टीम ने दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान नगर प्रशासन की छापेमारी टीम में पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे. छापेमारी के क्रम में अभियान दल ने लगभग दर्जन भर दुकानों से कुल 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग बरामद किया एवं कई दुकानदारों से कुल तीन हजार जुर्माना भी वसूल किया. मौके पर छापेमारी दल ने आर्थिक दंड लगाने के साथ ही संबंधित वैसे दुकानदारों को निकट भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किसी भी सूरत में नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी एवं हर हाल में संबंधित अधिनियम के शत प्रतिशत अनुपालन करने निर्देश दिया. इस दौरान नप की अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शिखा पात्रा, पुलिस सब इंस्पेक्टर मो जिकीरुल्ला, नप कर्मी अकील आजम सहित पुलिस के जवान साथ थे. इस बीच धावादल द्वारा अचानक ही बाजार में छापेमारी से दुकानदारों में एकबारगी फिर हड़कंप मच गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ नप का अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ दिलीप जायसवाल का होगा अभिनंदन: आलोक

14-प्रतिनिधि, अररिया अररिया जिला एनडीए गठबंधन की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अररिया पधार रहे बिहार प्रशासन के कैबिनेट मंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह इस क्षेत्र के जनप्रिय विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल व एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की जा रही है. अररिया जिले के चरघरिया बॉर्डर से अररिया कॉलेज स्टेडियम तक दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया जायेगा. अररिया जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड स्थित आलोक कुमार भगत के निजी प्रतिष्ठान के परिसर में भव्य अभिनंदन किया जायेगा. स्वागत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉ दिलीप जायसवाल का होगा अभिनंदन: आलोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शंभुगंज में नये बीईओ ने किया पदभार ग्रहण

शंभुगंज. शंभुगंज बीआरसी में डीपीओ प्रधानमंत्री पोषण योजना बांका के राजकुमार राजू द्वारा शंभुगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेकर पदभार ग्रहण किया गया. डीपीओ को बुके देकर शिक्षक व बीआरसी कर्मी के द्वारा स्वागत किया गया. वहीं नये प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों को बेहतर ढंग से किया जायेगा. इस मौके पर मध्य विद्यालय शंभुगंज के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ रघुनंदन सिंह, प्रो. मध्य विद्यालय कमरडीह के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) इकाई शंभुगंज के प्रखंड सचिव बालेश्वर कुमार, गोपी कांत मिश्र, बीआरसी कर्मी ललन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शंभुगंज में नये बीईओ ने किया पदभार ग्रहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व कैंसर दिवस: 10 फरवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

किशनगंज.विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले में कैंसर जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत की गई, जो 10 फरवरी तक जारी रहेगा. इस अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. कैंसर, एक ऐसा नाम जिससे हर कोई डरता है, लेकिन अगर समय पर इसका पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है. यह रोग असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है. प्रमुख रूप से धूम्रपान, तंबाकू सेवन, अस्वस्थ जीवनशैली, अनुवांशिक कारक और संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं. लेकिन समय पर जांच, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से इस बीमारी को हराया जा सकता है. इसी उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले में 10 फरवरी तक कैंसर जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जागरूकता रथ रवाना, लोगों को किया जाएगा सचेत प्रभारी जिला पदाधिकारी व डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “कैंसर जागरूकता रथ ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ विभिन्न इलाकों में जाकर कैंसर के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति आम जनता को जागरूक करेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी, सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की टीम मौजूद रही. समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने बताया कि कैंसर के मुख्य कारणों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन, असंतुलित खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनुवांशिक कारण शामिल हैं. उन्होंने कहा, “अगर प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान हो जाए, तो इसका इलाज संभव है. जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग से इस बीमारी से बचा जा सकता है. जिले में 10 फरवरी तक विशेष कैंसर जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व कैंसर दिवस: 10 फरवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top