Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी सरायरंजन की छात्रा

नया विचार समस्तीपुर। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना,श्री‌कृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना एवं सांयस फाॅर सोसायटी, बिहार के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनांक 28 फरवरी 2025 को श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में आयोजित होने वाले प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय,लहेरियासराय, दरभंगा में किया गया। इस प्रतियोगिता में समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले से वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समस्तीपुर जिला से उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा, सरायरंजन की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रानी कुमारी ने भाग ली तथा प्रथम स्थान प्राप्त की।वक्तृत्व के लिए जल प्रबंधन एवं जल संरक्षण की हिंदुस्तानीय एवं वर्तमान परम्परा विषय राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित किया गया था। प्रमंडल स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा की छात्रा रानी कुमारी अपने मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद के साथ अब 28 फरवरी को श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।  रानी कुमारी की इस सफलता पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार, कार्यक्रम सहायक मो० शफीक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा, सरायरंजन के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा, शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, श्रीकांत कुमार, रंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनामिका दीक्षित,अमर कुमार महतो, नीरज कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रानी कुमारी से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने की अपेक्षा की।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

महाकुंभ स्नान हेतु स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन अलर्ट

नया विचार समस्तीपुर– महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशन जयनगर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। नेपाल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं।यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं रेलवे विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) एवं एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवान यात्रियों को ट्रेनों में सुचारू रूप से बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर रहे हैं। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जा रही हैं। गुरुवार को 18 जनरल बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 5 बजे जयनगर से रवाना हुई। यात्रियों की भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए प्लेटफार्म-1 पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई, जिससे यात्रियों को क्रमबद्ध रूप से डिब्बों में बैठाया जा सके। महाकुंभ का समापन आगामी 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा, जिसके चलते मिथिला क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा रखते हैं। प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। रविवार को भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आरपीएफ के तैनात जवानों ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने में सहायता की और भीड़ को व्यवस्थित करने में सक्रियता दिखाई।

समस्तीपुर

समस्तीपुर, दरभंगा तथा रक्सौल स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान जारी

नया विचार समस्तीपुर ।समस्तीपुर, दरभंगा और रक्सौल स्टेशनों पर 14 घंटे की अबाध किलाबंदी टिकट चेकिंग गुरुवार को की गई। इस दौरान 459 बिना टिकट/ उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के मामलों में 2,57,095/- रुपये के जुर्माने की वसूली की गई।इस दौरान सभी स्टेशनों पर विशेष किलाबंदी (Fortress Check) अभियान चलाया गया था जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 459 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 2,57,095 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ साथ दरभंगा सहित सभी उपरोक्त स्टेशनों पर टीटीई को तैनात किया गया था जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।   रेलवे लगातार इस तरह के जांच अभियानों को जारी रखेगा ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.

समस्तीपुर

समारोहपूर्वक मनाया गया मिजोरम राज्य का स्थापना दिवस

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को एक हिंदुस्तान श्रेष्ठ हिंदुस्तान क्लब के तत्वावधान में मिजोरम राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि 20 फरवरी 1987 को मिजोरम को राज्य का दर्जा मिला था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता के भाव को भरना है।उन्होंने मिजोरम राज्य की अनोखी सांस्कृतिक परंपरा के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्र– छात्राओं के बीच साझा किया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राज कुमार, संजीत कुमार,नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी,रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी, कुमार गौरव, राजीव रंजन, नवीन झा,मंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मृतक के स्वजनों से मिले भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी 

नया विचार सरायरंजन : वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी गुरुवार की दोपहर प्रखंड के गावपुर निवासी रामजानकी मठ के दिवंगत महंत राज किशोर गिरि के स्वजनों से मिले। वहीं इसी गांव के ग्रामीण चिकित्सक रामचंद्र गिरि की पत्नी कृष्णा देवी के असामयिक निधन को लेकर भी उनके स्वजनों से मिले। दोनों मृतकों के स्वजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें आपके साथ हैं। ईश्वर से मेरी कामना है कि वे आप सभी को दुख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें और मृतात्मा को चिर शांति प्रदान करें। मौके पर रामचंद्र गिरि,रामबाबू गिरि,मुकेश कुमार गिरि, विपत गिरि, विजय नंदन गिरि, बब्बन गिरि,विश्वजीत गिरि,अशोक गिरि, मनीषचंद्र गिरि सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्तीपुर

रेलवे के स्क्रैप के साथ कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार, चोर के निशानदेही पर आरपीएफ और सीआइबी ने की छापेमारी

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के कबाड़ी दुकान पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त छापेमारी के दौरान कबाड़ी दुकान से रेलवे का स्क्रैप बरामद किया है जिसके बाद कबाड़ी दुकानदार को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है । बताते चले की स्क्रैप चोरी करते आरपीएफ ने एक को गिरफ्तार किया था ।जिससे पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त छापेमारी की टीम कबाड़ी दुकान पर की गई और कबाड़ी दुकान से चोरी कीया गया रेलवे का स्क्रैप बरामद कर लिया । साथ मे ही दुकान से ही कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।कबाड़ी दुकानदार की पहचान मुफ़्फ़ीसल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड 16 के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई है । वहीं पर काली चौक मंदिर के पास स्थित वह कबाड़ी की दुकान चलाता है ।जिससे आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुआ । वही इस पूरे मामले में टीम के के साथ पहुंचे आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वेद प्रकाश वर्मा सहित सीआईबी के अन्य टीम भी मौके पर मौजूद थे । सूत्रों की माने तो आरपीएफ ने रेलवे की स्क्रेप चोरी करते हुए सुबह में चोर को गिरफ्तार किया था ।उसी की निशानदेही पर कबाड़ी दुकान पर आरपीएफ और सीआईबी पहुंची थी । बड़ी संख्या में पुलिस की टीम देखकर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई । हालांकि पूरे मामले पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वेद प्रकाश वर्मा ने कहा कबाड़ी दुकानदार की गिरफ्तारी की गई है चोरी का समान बरामद हुआ है ।पूरा मामले का जल्द बताते है ।

नया विचार
बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतिभाशाली छात्र– छात्राएं 

नया विचार सरायरंजन : प्रखण्ड के नरघोघी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में आगामी 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ .राजकिशोर तुगनायत ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जिला स्तर पर विज्ञान,प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सर सीवी रमण टैलेंट सर्च इन साइंस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के प्रत्येक कक्षा के 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विभाग द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा क्रमशः 5000 तथा 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। शेष छात्रों को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। तृतीय से पांचवीं तक स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि के रुप मे क्रमशः 800,700 तथा 600 रूपये, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। छठी से दसवीं तक स्थान प्रदान करने वालों को सांत्वना पुरस्कार के तहत मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो .संतोष कुमार, प्रेम कुमार एवं आशीष कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को सर डॉ.सीवी रमन द्वारा रमन इफैक्ट की खोज की गई थी, जिसके उपलक्ष्य में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनके द्वारा विज्ञान में किये गये शोधों एवं खोजों से छात्रों को अवगत कराया जाएगा तथा विज्ञान के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाएगा।

समस्तीपुर

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध की गई कानूनी कार्रवाई

एक उपद्रवी गिरफ्तार, अन्य की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मधुबनी रेलवे स्टेशन पर दिनांक 10 फरवरी 2025 को गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के दरवाजे के अंदर से बंद होने के कारण उग्र होकर कुछ उपद्रवियों द्वारा ट्रेन के दरवाजों और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। रेल प्रशासन द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तकनीकी साक्ष्यों और स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में विभिन्न रेल अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।  रेलवे संपत्ति राष्ट्रीय संपदा का अभिन्न अंग है, और इसे नुकसान पहुंचाना एक दंडनीय अपराध है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेल प्रशासन बिहार प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), और रेल पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।  रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में स्टेशन अधिकारियों या हेल्पलाइन से संपर्क करें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  रेल प्रशासन यह भी अपील करता है कि यात्रीगण हमेशा उचित टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर करें तथा अपनी टिकट की श्रेणी के अनुसार ही उचित श्रेणी के डब्बों में प्रवेश करें। जिससे किसी को भी परेशानी नही होगी और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

समस्तीपुर

समस्तीपुर एसपी ने किया रोसड़ा एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, निरीक्षक के दौरान दिए कई निर्देश

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का बुधवार देर शाम एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। करीब घंटे भर तक फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में आदेश दिया। इसके उपरांत एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति व अपराध के नेचर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ सोनल कुमारी ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। एसपी ने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया, जिसमें अभिलेखों की सुरक्षा व कार्यो के निष्पादन पर अधिक जोर दिया। वहीं आगामी पर्व होली लेकर क्षेत्रों में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। होली को लेकर क्षेत्र के शराब धंधेबाज को चिन्हित कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की भी हिदायत दी। एसपी ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के तहत एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संचिकाओं का रखरखाव व अभिलेखों का संधारण संतोषजनक पाया गया । वहीं कई बिंदुओं पर एसडीपीओ को निर्देश दिए गए । मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह , इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

समस्तीपुर

Samastipur News- जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल कारा में बंद कैदी की कल अचानक तबियत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लखना चौक काशीपुर वार्ड 34 के मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है । कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना जेल प्रशासन के द्वारा उसके परिजन को दे दी गई है । बतातें चले कि नगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एनबीडब्लू के वारंटी मनोज कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था । बुधवार की दोपहर सीने में दर्द की शिकायत पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जंहा बीती रात उसकी मौत हो गई । इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि एनबीडब्ल्यू के वारंटी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया था । कल तबियत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक का विधिवत पोस्टमार्टम कराया जा रहा हसि । आगे जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी कि जाएगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top