Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

एसडीओ पर लगा डीसीएलआर के निजी ड्राइवर से मारपीट करने का आरोप ।ड्राइवर ने मारपीट के बाद वीडियो किया वायरल 

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल एसडीओ पर डीसीएलआर के निजी ड्राइवर ऋषि झा पर मारपीट का आरोप लगा है । ड्राइवर ने मारपीट के बाद का वीडियो जारी कर बताया कि 23 तारीख पटोरी थाना क्षेत्र के जगदंबा स्थान शाहपुर उंडी वार्ड 23 में मेरा घर है उसी चौक पर एक चाय दुकान पर चाय पी रहा था तभी एसडीओ विकास कुमार पांडे की गाड़ी लगी और मुझे बुलाया गया में गया तो गाली गलौज करते हुए विकास पांडे ने मुझे गाड़ी पर बिठा लिया और अपने अनुमंडल कार्यालय कार्यालय के पास ले जाकर रेकी करने के आरोप में मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए बताया कि में कहीं जाता हूं तो उसका तुम इनफॉरमेशन देते हो … बालू माफियाओं से मिला हुआ हो और मेरा मोबाइल छीनकर मारपीट करते हुए 112 की पुलिस को बुलाकर मुझे थाने ले जाने को कहा थाने ने मुझे 23 तारीख को ही शाम में कोई एविडेंस नहीं होने की वजह से छोड़ दिया ।डीसीएलआर प्रियंका कुमारी जिसका में गाड़ी चलाता हूं उनको मारपीट करने की सूचना दिया तो उन्होंने एसडीएम विकास कुमार पांडे से बातचीत कर जानकारी लेने की बात कही । वही इस पूरे मामले को लेकर पटोरी एसडीओ विकास कुमार पांडे ने बताया कि यह लोग बालू माफियाओं से जुड़े हैं जो आरोप लग रहे हैं वह बिल्कुल निराधार है ।आरोप इसलिए लगा रहें हैं ताकि बालू से जुड़े लोग कार्यवाही पर दबाब बना सकें वही आरोप लगा रहें युवक को थाने भेजे जाने के सवाल पर कहा कि बालू माफियाओं से जुड़े होने के संदेह पर उसे थाना को बुलाया गया था पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया गया । वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले पर वरीय अधिकारी से बात की जाए मुझे फोन आया था में 112 को भेजे थे ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर 02 जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेनों का 01 मार्च, 2025 से अस्थायी ठहराव

नया विचार समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 एवं 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर महाशिवरात्रि मेला एवं होली के अवसर पर दिनांक 01.03.2025 से 01.04.2025 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।

आस्था, समस्तीपुर

सुदामा चरित्र की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के रामपुर गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सुदामा चरित्र पर प्रवचन हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य सुजीत जी महाराज ने सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा मित्र वही है,जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही मदद कर दे। परंतु आजकल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है, तब तक मित्रता रहती है। जब स्वार्थ पूरा हो जाता है, मित्रता खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका जाते हैं। तब वे प्रहरियों से श्रीकृष्ण को अपना मित्र बताते हैं और अंदर जाने की बात कहते हैं। सुदामा की बात सुनकर प्रहरि उनका उपहास उड़ाते हैं और कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का मित्र एक दरिद्र व्यक्ति कैसे हो सकता है। प्रहरियों की बात सुनकर सुदामा अपने मित्र से बिना मिले ही लौटने लगते हैं। तभी एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को बताता है कि महल के द्वार पर सुदामा नाम का एक दरिद्र व्यक्ति खड़ा है और अपने आप को आपका मित्र बता रहा है। द्वारपाल की बात सुनकर भगवान श्रीकृष्ण नंगे पांव ही दौरे चले आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते हैं। कथा के बीच-बीच में भजन गायक पंडित अमित कुमार झा अपने मधुर संगीत से यहां का वातावरण भक्तिमय बनाने में जुटे हैं। मौके पर मुख्य आयोजक सीताराम झा एवं घनश्याम झा के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

समस्तीपुर

आक्रोशित शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर बीआरसी में दिया धरना

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ की गई गाली –गलौज एवं मारपीट की घटना से आक्रोशित शिक्षक– शिक्षिकाओं ने मंगलवार को विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में धरना दिया। धरनार्थियों का कहना था कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा ने सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर उस समय घात लगाकर हमला बोल दिया,जब वे विद्यालय बंद करने के पश्चात अपनी कर में सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। हमलावर ने उक्त प्रधानाध्यापक के साथ –गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए ना केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं,उक्त प्रधानाध्यापक के साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। धरने पर बैठे शिक्षकों का यह भी कहना था कि घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित युवक के विरुद्ध ना तो प्राथमिकी दर्ज हुई है ,ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई है, जबकि आरोपित युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

समस्तीपुर

कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर बथुआ बुजुर्ग में टीएलएम मेला का हुआ भव्य आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्च उत्तर माध्यमिक विद्यालय सा परिसर रिसोर्स सेंटर बथुआ बुजुर्ग में मंगलवार को नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह का उद्घाटन संयुक्त रूप से समन्वयक सुखराम पासवान एवं संचालक संतोष कुमार सुमन ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राम किशोर गिरि ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों में शिक्षकों का यह टीएलएम सीखने की ललक पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से स्थानीय भाषा में पढ़ाई करने की सुविधा के उद्देश्य से इस तरह के मेले का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर बीआरपी बिपिन कुमार, बीर बहादुर महतो , राम नरेश पांडेय, विश्वनाथ राम,रतन कुमार, रवींद्र मोहन कंठ,विकास कुमार , चंचला कुमारी ,शशि कला , चंपिका, रेणु कुमारी,संजना कुमारी, कुमारी नम्रता, अपराजिता , अंजना आलोक, पुष्कर ,गीता , आशुतोष डिंपी , संगीता, ममता, रीना ,अर्चना निरंजन, संजीत आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए । शिक्षा विभाग और मेला के उद्देश्य को छात्र तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया ।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल से होगा आज दो कुंभ विशेष गाड़ियों का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर मंडल के यात्रियों की सुविधा हेतु आज, दिनांक 25 फरवरी 2025, को जयनगर एवं दरभंगा से एक-एक (कुल दो )कुम्भ विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जाना प्रस्तावित है। 1. जयनगर (JYG) से कुम्भ विशेष गाड़ी: यह गाड़ी शाम 16:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी एवं मधुबनी (MBI), सकरी (SKI) होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। 2. दरभंगा (DBG) से कुंभ विशेष गाड़ी: यह गाड़ी शाम 18:00 बजे दरभंगा से रवाना होगी एवं समस्तीपुर (SPJ) होते हुते गंतव्य तक जाएगी।

आस्था, समस्तीपुर

जीवन को भक्तिमय एवं आनंदमय बनाने की सीख देती है भागवत कथा

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गुढमा गांव में श्रीमद् भागवत कथा जारी है। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन दरभंगा से पधारे कथावाचक गोविंदाचार्य जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। कई दुख दूर हो जाते हैं। इसलिए सनातन धर्मावलंबियों को अवश्य श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन को भक्तिमय एवं आनंदमय बनाने की सीख प्रदान करती है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे हमारा जीवन पवित्र हो जाता है। बता दें कि गुढमा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की कई झांकियां भी प्रस्तुत की जाती हैं,जिससे श्रद्धालु भक्ति में भाव विभोर हो जाते हैं। प्रत्येक दिवस पर कथा के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया जाता है। इसलिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। इस कथा के आयोजन में डॉ .अमरनाथ ईश्वर, डॉ .प्रभाकर, डॉ .सुधाकर,वैद्यनाथ ईश्वर, जगन्नाथ ईश्वर, विश्वनाथ ईश्वर, पंकज कुमार ईश्वर, लाल बाबू ईश्वर,बॉबी ईश्वर, अनिल ईश्वर, सुनील ईश्वर,उमेश ईश्वर, राकेश ईश्वर, आदित्य ईश्वर, नवीन ईश्वर, नलिन ईश्वर, खगेश ईश्वर आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

समस्तीपुर

आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली, आवास सहायक को बनाया गया बंधक।

नया विचार समस्तीपुर– खानपुर प्रखंड के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक और बिचौलिया के द्वारा 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान, गुस्साए ग्रामीणों ने आवास सहायक और बिचौलिया को बंधक बना लिया।ग्रामीणों ने इन दोनों को पकड़कर वीडियो बनाकर शिकायत की, जो बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को सौंपी गई। बीडीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित स्थान पर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आवास सहायक और बिचौलिया नुनु झा के माध्यम से 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इस वसूली की शिकार कई लोग हैं, जिनमें रामदाना देवी, कंचन कुमारी, संतोलिया देवी, विभा देवी, सुधीर राम, अजीत राम, और रूबी देवी शामिल हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने ने कहा की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। पीड़ितों ने बीडीओ से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आवास सहायक और बिचौलिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग को सूचित किया गया है, और जांच जारी है।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

अनियंत्रित ट्रेक की ठोकर से ऑटो सवार युवक की मौत

नया विचार सरायरंजन:मुसरीघरारी स्थित एनएच 28 पर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी आटो में ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में आटो सवार एक यात्री की मौत हो गई। वहीं एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधुबनी जिला के बेनिपट्टी गांव निवासी रामफल मंडल के पुत्र मोहन मंडल (40) के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान अशोक कामत की पुत्री चंदा कुमारी के रूप में की गई है।घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर सुधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में आटो सवार स्त्री श्रद्धालु रूणा देवी ने बताया कि आटो में मोहन मंडल समेत नौ लोग सवार थे । उक्त जगह पर आने से एक ट्रक चालक ने पिछले से ठोकर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई और एकअन्य घायल हो गए हैं। बताया गया है कि सभी यात्री गंगा स्नान कर आटो से घर मधुबनी लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि ठोकर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर खजुरी चौर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप विगत 18 फरवरी की शाम सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा निवासी सत्य नारायण रजक के छोटे पुत्र मिथुन कुमार रजक (35 )के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विगत 18 फरवरी की शाम अख्तियारपुर खजुरी चौर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट उक्त बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायरंजन ले जाया गया था, जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज़ हेतु पटना रेफर किया गया था। इलाज़ के दौरान पटना स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह युवक का शव उसके पैतृक घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के शव को देखने लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की मां सुनैना देवी,भाई अमरेश रजक,पत्नी रूणा देवी,बहन जुली कुमारी,सोनी कुमारी,व दो पुत्र अंशु कुमार(08),आंसू कुमार(05) का रो –रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। सांत्वना देने वालों में संजीव कुमार इन्कलाबी, मंतोष रजक,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि टुनटुन महतो,शिक्षक सुनिल कुमार रजक सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top