Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Samastipur News- महाजन से कर्ज लेकर कुंभ गई वृद्धा की मौ’त, शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे एंबुलेंस को चंदा कर ग्रामीणों ने दिया 28 हजार किराया

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरगछिया गांव में बीती रात महाजन से कर्ज लेकर कुंभ स्नान करने गई गांव की अनीता देवी की प्रयाग से एम्बुलेंस में लाश लेकर गांव पहुंचते के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस संचालक द्वारा रोते बिलखते गरीब परिजनों से किराए के रुपए मांगने शुरू कर दिए।एम्बुलेंस संचालक द्वारा किराए की मांग करते ही ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश प्रशासन और कुंभ प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल परिजनों ने सामाजिक स्तर पर 28 हजार रुपए चन्दा इकठ्ठा कर भाड़े पर लाश लेकर आए एम्बुलेंस संचालक को किराया चुकाना पड़ा।कुंभ स्नान में मौत हुई 62 वर्षीया अनीता देवी लहरगाछिया गांव निवासी स्व. जनार्दन दास की पत्नी थी। मृतका अनीता देवी की पुत्र लक्ष्मी दास ने बताया कि आस्था को लेकर महाजन से उधार की रुपए लेकर ट्रेन से 13 फरवरी को गुरुवार के दिन मां अनीता देवी के साथ प्रयाग चले थे। 15 फरवरी को कुंभ स्नान के बाद भीड़ के बीच दब गई। इसके बाद उनका तबीयत बिगड़ने लगा। बाद में कुंभ मेले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक अनीता देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुत्र लक्ष्मी दास समेत साथ गए ग्रामीण अस्पताल और यूपी कुंभ प्रशासन से शव को सही सलामत प्रशासनी एम्बुलेंस गांव तक भेजे जाने की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन मदद करने आगे नहीं आए। थक हार कर निजी एम्बुलेंस किराए कर मां अनीता देवी के शव को गांव लाना पड़ा। इधर मृतक अनीता देवी की बेटे की बात सुनकर क्षेत्र के लोगो में केंद्र पर यूपी प्रशासन द्वारा किए गए कुंभ मेले की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगा है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

समस्तीपुर

महाकुंभ की तैयारी को लेकर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

नया विचार समस्तीपुर । महाकुंभ 2025 के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों से उत्पन्न भीड़ के प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने जयनगर, मधुबनी, सकरी एवं दरभंगा स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीवास्तव ने यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित शाखाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मधुबनी स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर तथा स्वच्छता व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशनों पर यात्रियों से भी फीडबैक लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए रेलवे सभी आवश्यक तैयारियाँ करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यात्रियों से उचित टिकट लेकर उसी के अनुसार श्रेणीं में यात्रा करने के लिए अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग द्वारा किये जा रहे सघन टिकट जांच और रेल सुरक्षा बल द्वारा भीड़ प्रबंधन की भी जानकारी ली और उनका मुआयना किया।इस निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा अधिकारी एवं रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

जयनगर में किलाबंदी अभियान के तहत 346 बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल के जयनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को विशेष किलाबंदी करते हुए टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान कुल 346 मामलों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹68,780/- का राजस्व अर्जित किया गया।इस अभियान में निम्नलिखित स्टाफ की महत्वपूर्ण भागीदारी रही: TTE – 23, RPF – 5,SDRF – 10, CIAT – 10, GRP – 2 रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। रेलवे यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहेगा.

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

नया विचार सरायरंजन: थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित एसएच 88 पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी प्रदीप सहनी (55 ) के रूप में कि गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अधेड़ घर से साइकिल से किसी काम से एसएच 88 पर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। अधेड़ की मौत मौत की सूचना पाते ही उसके स्वजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गीता देवी, पुत्र रामबाबू सहनी,श्याम सहनी ,गोरेलाल सहनी,फूलकुमारी शहीद परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था।

समस्तीपुर

गले में फंदा डाल विवाहिता ने की खुदकुशी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गांव के ही राम प्रवेश सहनी की पत्नी अंजिला देवी (35) के रूप में की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक कारणों से उक्त विवाहिता ने मंगलवार की रात गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सुबह मृतका के स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे मृतका के स्वजनों के आवेदन देने एवं मृतका के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का खुलासा हो पाएगा।

समस्तीपुर

विभूतिपुर के समर्था में लगी आग, महिला झुलसी

नया विचार विभूतिपुर– विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 13 समर्था गांव में मंगलवार संध्या खाना बनाने के क्रम में आग लग गई। हल्ला मचाए जाने पर जुटे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपुर कोशिश की। मगर, तब तक घर के भीतर रखे समान जलकर राख हो गए। जल रहे समान को बचाने के प्रयास में गृहस्वामिनी स्व. राम विलास महतो की पत्नी राधा देवी झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों की मदद से जख्मी को आनन-फानन में उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंह सराय में भर्ती कराया गया। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आग से झुलसी स्त्री अपने घर में खाना बना रही थी। इस क्रम में आग अलाव में पकड़ने के साथ कपड़े में भी पकड़ ली। जिससे आग की लपटें और तेज हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास के बीच अग्निशमन टीम को इसकी सूचना दी। अग्नि चालक सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में आग पर काबू पा लिया गया। उप मुखिया अमरेश कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बगलगीर मुन्ना महतो की पत्नी प्रेमा देवी के भी घर आंशिक रुप से जले हैं। अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दी गई है।

समस्तीपुर

मासिक गुरुगोष्ठी में स्कूलों के बेहतर संचालन पर बल मासिक गुरु गोष्ठी में दिए गए कई निर्देश

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता करती हुई बीईओ निर्मला कुमारी ने नामांकित बच्चों का शत –प्रतिशत अपार आईडी बनाने, बेसलाइन टेस्ट को पूरा करने,ड्रेस डीबीटी रिपोर्ट तैयार करने, डाटा सुधार करने एवं सभी प्रतिवेदन को ससमय संकुल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में विद्यालयों की स्थिति,शिक्षकों की ससमय उपस्थित, मध्याह्न भोजन योजना जैसे मुख्य बिंदुओं की समीक्षा की गई। साथ ही बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी बल दिया गया। मौके पर साधनसेवी विपिन कुमार, प्रथम संस्था से मीनाक्षी कुमारी, लेखापाल वीरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार झा, अभिराम झा गुड्डू,ओम प्रसाद, पंकज कुमार चौधरी,निशांत नीलाभ,सत्येंद्र कुमार राय, अविनाश कुमार रंजन, दीपक कुमार चौधरी, पंकज कुमार,वेवी कुमारी, ज्योति प्रभा कुमारी, रीना कुमारी सहित कई अन्य शिक्षक– शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

कुंभ मेले के लिए समस्तीपुर रेल मंडल का सराहनीय प्रयास, भीड़ नियंत्रण में सफल

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर, 19 फरवरी 2025: कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले 10 दिनों में 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जिससे अधिकांश यात्रीगण बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सके।रेल मंडल प्रमुख स्टेशनों – जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी आदि पर वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर, वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा RPF बल की तैनाती के साथ भीड़ पर लगातार नजर बनाए हुए है।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वार रूम दिनांक 10 फरवरी 2025 से कार्यरत है, जिसके माध्यम से प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट आदि का 24×7 लाइव निरीक्षण वरीय पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, SDRF की टीम एवं स्थानीय पुलिस बल भी इन स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से होल्डिंग एरिया/पंडाल की ओर अग्रसर किया जा रहा है।रेलवे के सतत और समन्वित प्रयासों के कारण वर्तमान में भीड़ नियंत्रण में है, अतः आज दिनांक 19 फरवरी 2025 को किसी भी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन परिचालन की आवश्यकता नहीं प्रतीत हो रही है। हालांकि, रेलवे प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और आवश्यकता अनुसार तुरंत निर्णय लेने के लिए तैयार है।रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी यात्रा हेतु उचित यात्रा टिकट अनिवार्य रूप से लें तथा जिस श्रेणी/गाड़ी का टिकट लिया है, उसी में यात्रा करें। बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के रेल परिसर/गाड़ियों में प्रवेश रोकने हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

समस्तीपुर

पिछले 10 दिन में समस्तीपुर मंडल ने 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें

नया विचार समस्तीपुर – पिछले 10 दिन में समस्तीपुर मंडल ने 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं जिससे कुंभ जाने वाले अधिकांश यात्रीगण सुगमता से यात्रा कर पाए। समस्तीपुर रेल मंडल निरन्तर प्रमुख स्टेशनों पर जैसे कि जयनगर,रक्सौल, दरभंगा,समस्तीपुर,सहरसा,मधुबनी इत्यादि में वरीय अधिकारीगण के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर,वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ, RPF force, भीड़ पर नजर बनाएं हुए हैं। मंडल द्वारा वार रूम दिनांक 10.2.25 से चल रहा है जिसके माध्यम से प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, FOB, escalator, lift इत्यादि ka 24*7 लाइव निरीक्षण वरीय पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा निरन्तर किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस बल की तैनाती भी इन स्टेशनों पर सुनिश्चित की गई है जिससे प्रामाणिक यात्रियों को व्यवस्थित रूप से होल्डिंग एरिया/पंडाल की तरफ अग्रसरित किया जाता है। मंडल द्वारा निरन्तर और समन्वित प्रयास से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित है। अतः आज दिनांक 19.2.25 को कोई कुंभ स्पेशल ट्रेनें परिचालित करने की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है।आवश्यकता अनुसार एवं भीड़ की स्थिति देखते हुए रेल प्रशासन हर तरह से तैयार है। विदित हो कि बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के रेल परिसर/गाड़ियों में प्रवेश की रोकथाम हेतु मंडल में इस प्रकार के अभियान लगातार चलाये जाते हैं। रेलवे अपने यात्रियों से भी आग्रह करती है कि वे अपनी यात्रा हेतु उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी/गाड़ी का टिकट लें उसी में यात्रा करें।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान जारी

नया विचार समस्तीपुर- दिनांक 18 फरवरी 2025 को संपूर्ण समस्तीपुर मंडल में सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2521 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को 17.82 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।दरभंगा स्टेशन पर विशेष किलाबंदी (Fortress Check) अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 701 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 5.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ साथ दरभंगा दरभंगा सहित पूरे समस्तीपुर मंडल में 198 टीटीई को तैनात किया गया, जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।रेलवे लगातार इस तरह के जांच अभियानों को जारी रखेगा ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।रेलवे यात्रियों से आग्रह करता है कि वे अपनी यात्रा के लिए सही टिकट लेकर ही स्टेशन एवं गाड़ियों में प्रवेश करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top