Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के झखड़ा बाबा टोल के निकट सरायरंजन – बसढिया मुख्य सड़क पर विगत 19 फरवरी की दोपहर अज्ञात बाइक की ठोकर से एक स्त्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल स्त्री को इलाज के लिए सीएचसी सरायरंजन लाया गया।वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। डीएमसीएच से भी इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान झखड़ा गांव के बाबा टोल निवासी स्व. उपेन्द्र झा की पत्नी उषा देवी ( 65) के रूप में कि गई है। मृतका के पुत्र रंजीत झा एवं सुजीत झा ने बताया कि 19 फरवरी को एक बाइक की ठोकर से उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीएमसीएच रविवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के स्वजनों को सांत्वना देने वालों में अमरेन्द्र झा, संजय झा, रमेश झा, विजय कुमार झा, रामनरेश झा, अजय कुमार झा, नवीन कुमार झा, पप्पू कुमार झा आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

चोरों ने देर रात सुधा कॉर्नर दुकान से की हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एनएच 122बी स्थित बजरंगी चौक के समीप रविवार की रात सुधा कॉर्नर में चोरों ने गुमती का पल्ला व ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान सहित नकदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी रिंकू कुमार ने बताया कि वह बजरंगी चौक पर सुधा और पान का दुकान चलाते हैं। रविवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। सोमवार की सुबह 6 बजे ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि मेरे दुकान का पल्ला खुला हुआ हैं। जानकारी मिलते ही जब दुकान पर आया तो देखा कि पल्ला खुला हुआ है। साथ ही गुमती का पल्ला एवं ताला तोड़ नीचे फेका हुआ है। चोरों ने दुकान से मिठाई सहित गल्ले में रखे नकद रुपये की भी चोरी की। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि लगभग बीस हजार रुपये का सामान एवं नकद रुपये की चोरी हुई है।वही थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा आज 3 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एवं यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

नया विचार समस्तीपुर। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल द्वारा आज तीन विशेष कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें निम्नलिखित हैं: 1. जयनगर से कुंभ स्पेशल ट्रेन – प्रस्थान समय: 16:00 बजे, मार्ग: जयनगर (JYG) – मधुबनी (MBI) – सकरी (SKI) – दरभंगा (DBG) – समस्तीपुर (SPJ) 2. रक्सौल से कुंभ स्पेशल ट्रेन – प्रस्थान समय: 17:00 बजे, मार्ग: रक्सौल (RXL) – सीतामढ़ी (SMI) – दरभंगा (DBG) – समस्तीपुर (SPJ) 3. जयनगर से दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन – प्रस्थान समय: 18:00 बजे, मार्ग: जयनगर (JYG) – मधुबनी (MBI) – सकरी (SKI) – दरभंगा (DBG) – समस्तीपुर (SPJ) समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए निम्नलिखित विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं: स्टेशनों पर हेल्पडेस्क: यात्रियों की सहायता हेतु प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। अतिरिक्त टिकट काउंटर: यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। पेयजल एवं स्वच्छता: ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा: रेलवे पुलिस बल (RPF) एवं Government Railway Police (GRP) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। मेडिकल सुविधा: किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए प्रमुख स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में घर से लापता तीन भाई-बहन का शव कुएं से बरामद । मां और बाप दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया ।

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित मालीनगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंहा बीती रात घर से लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव रविवार की सुबह तीनो बच्चों के घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया । तीनों मासूम सहोदर भाई बहन है। मृत बच्चों की पहचान चंदन कुमार के 6 वर्षीय बेटे तरुण कुमार, 4 वर्षीय बेटी तान्या कुमारी और 2 वर्षीय बेटे तनिष्क कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। वही मौके पर एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। इधर शक के आधार पर पुलिस ने मृत तीनों बच्चों की मां और पिता को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने बताया की पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीण मां पर तीनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या करने की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने स्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इधर घटना को लेकर गांव चर्चा हो रही है। ग्रामीण द्वारा मां पर तीनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दिये जाने चर्चा की जा रही हैं। पुलिस स्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में चर्चा के अनुसार बीती शाम दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस बीच सभी सोने चले गये तो रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास बच्चों की मां ने तीनों मासूम की घला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुंए में फेंक दिया। फिर सुबह होने पर बच्चों के गायब होने का हल्ला करने लगी। पुलिस द्वारा स्त्री से पूछताछ और कंबल में खून देखकर उसपर शक हुआ।

समस्तीपुर

मोरवा में विकास की गाड़ी चलती रहेगी विधायक 

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन नया विचार मोरवा ।मोरवा विधानसभा में विकास की गाड़ी चलती रहेगी। उक्त बातें कहीं विधायक रणविजय साहू ने लरुआ पंचायत में पी सी सी सडक के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए। चौदह लाख नवासी हजार पांच सौ की लागत से लरूआ पंचायत के वार्ड 6 में चंद्रदेव राय के घर से असेसर राय के घर तक बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक रणविजय साहू के द्वारा किया गया। अध्यक्ष मुन्ना राय,पंचायत अध्यक्ष बाला लखींद्र कुशवाहा,मनोज राय,चंदन साव,राहुल राय,योगेन्द्र राय,सुमंत राय,प्रशांत राय,उमेश सहनी आदि ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर चंदन कुमार राय, प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों मौजूद थे।

समस्तीपुर

भारत के महान समाजसेवी संत थे बाबा गाडगे महाराज 

नया विचार मोरवा । हिंदुस्तान के महान समाजसेवी संत थे बाबा गाडगे महाराज। उक्त बातें कहीं बाबा गाडगे महाराज की जयंती को संबोधित करते हुए बाबा गाडगे आश्रम के संचालक प्रशांत देशमुख ने। श्री देशमुख ने स्पष्ट किया की दलित जाति धोबी कल में जन्म लेने वाले बाबा घाट के महाराज ने जन सहयोग एवं प्रशासन के द्वारा संपूर्ण देश में सवा सौ से अधिक समाज सेवी संस्थाओं की स्थापना की । तथा 80 से अधिक विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की स्थापना की। बाबा गाडगे महाराज द्वारा स्थापित मुंबई सहित देश के विभिन्न भागों स्थापित गाडगे आश्रम में हजारों लाखों गरीब बीमारों को निशुल्क भोजन एवं सहायता की जा रही है। वक्ताओं ने ऐसे महान संत को हिंदुस्तान रत्न देने की मांग की। प्रो ए के झा,मुन्ना शर्मा,अनिल कुमार राय, राजेश्वर राय, राकेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार चौधरी आदि ने जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में एक दर्जन लोगों ने ली जन सुराज की सदस्यता

नया विचार सरायरंजन: सरायरंजन में रविवार को जनसुराज कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में जनसुराज के जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह की मौजूदगी में विभिन्न दलों से आए एक दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राम प्रवेश दास ज्योति,निरंजन राय, कामिनी कुमारी, अंगद कुमार रजक, सुजीत कुमार, जुगेश्वर राय,अभिषेक कुमार, सुरेश सदा, राहुल कुमार आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी को धारदार बनाने को लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। वे बिहार को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रयासरत हैं। 2025 में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे, इसका ख्याल रखा जा रहा है। मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष साकेत सिंह,स्त्री मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकी पासवान,प्रखंड युवा अध्यक्ष केशवानंद हिंदुस्तानी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामबली झा आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नया विचार सरायरंजन : भाजपा की सरायरंजन विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को धर्मपुर पंचायत में आहुत की गई। इस बैठक में आगामी 27 फरवरी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओ की भागीदारी पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी, मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं,सक्रिय सदस्य को बैठक में जाने की बात कही गई। वहीं सरायरंजन विधानसभा से एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने का संकल्प लिया गया इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा, सरायरंजन विधानसभा संयोजक संजय सिंह,सरायरंजन उत्तरी के अध्यक्ष जय कुमार सिंह,मुसरीघरारी नगर के रत्नेश चौरसिया, विद्यापतिनगर उत्तरी के अविनाश भारद्वाज,वीणा साह,राम सागर सिंह कुशवाहा, जयकृष्ण झा, हरेराम झा,राम याद शांडिल्य बिरजू राय अमरेश झा,रंजीत राय,मणिकांत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग के पूर्व मुखिया को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित डिहवारणी स्थान में शनिवार को पूर्व मुखिया विशनाथ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने पूर्व मुखिया विशनाथ प्रसाद सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वही वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह पंचायत के आदर्श मुखिया थे। वे पंचायत के विकास एवं मान और सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को पंचायत के लोग हमेशा याद रखेंगे। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे। मौके पर कमलेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत निर्गुणी , अरुण कुमार सिंह, परमानंद प्रसाद सिंह, प्रमोद महतो, अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, गोपाल कृष्ण प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, संतोष कुमारसहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

समस्तीपुर

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है शांति व मुक्ति: मंत्री

नया विचार सरायरंजन । श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है शांति व मुक्ति। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं श्रीमद् भागवत कथा का निरंतर श्रवण करने की जरूरत है। यह बात रविवार को गुढमा गांव में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के समारोह को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कही। श्री चौधरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक वह आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के सुनने का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि श्रीमद् भागवत कथा का लाभ सुनने और सुनाने वाले दोनों की मन:स्थिति पर निर्भर करता है। यदि कथा सुनने में सुनाने वाले की मन: स्थिति शुद्ध और निस्वार्थ है तो उसका पूर्ण लाभ मिलता है। और यह व्यक्ति को शांति और मोक्ष की ओर ले जाता है।इधर,श्री चौधरी ने क्षेत्र के नौआचक, हरिपुर बरहेता, हरसिंगपुर आदि गांवों में जाकर कई शादी समारोहों में भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को सफल बनाने में डा. अमरनाथ ईश्वर, डा. प्रभाकर,डा. सुधाकर, बैजनाथ ईश्वर, जगरनाथ ईश्वर, विश्वनाथ ईश्वर, पंकज कुमार ईश्वर, लालबाबू ईश्वर, अनिल ईश्वर, सुनील ईश्वर, उमेश प्रसाद ईश्वर, राकेश ईश्वर, आदित्य ईश्वर, नवीन ईश्वर ,नलीन ईश्वर, खगेश ईश्वर आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। मौके पर रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, रजनीकांत चौधरी,महेंद्र राय, रितेश यादव, विद्याकर झा, ललन कुमार गिरि,सद्दाम हुसैन, रजनीश यादव, राम विनोद चौधरी, भोला कुमार, मिलन सिंह, संजय राय अजय राय, मो. सरवर आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top