Hot News

समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, स्थिति नाजुक 

नया विचार विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-बजरंगी चौक मुख्य पथ पर थाना गेट के समीप बुधवार की रात्रि 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मी वृद्ध की पहचान साहिट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 विद्यापतिनगर गांव निवासी सुखदेव भगत (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि अपनी चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ़्तार अज्ञात वाइफ सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर 112 डायल पुलिस ने ज़ख्मी अवस्था में वृद्ध को पीएचसी लाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

समस्तीपुर

संसार में एकमात्र नारायण ही सत्य हैं बाकी सब माया- पंडित अमित 

नया विचार सरायरंजन। सत्य को नारायण के रूप में पूजना ही सत्यनारायण की पूजा है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि संसार में एकमात्र नारायण ही सत्य है ।बाकी सब माया है ।सत्य में ही सारा जगत समया हुआ है ।सत्य के सहारे ही शेष भगवान पृथ्वी को धारण करते हैं। यह बातें पंडित अमित कुमार झा ने बुधवार को मुसरीघरारी स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 में सत्यनारायण भगवान के पूजा के दौरान कथा में कहीं ।पंडित अमित कुमार झा ने कहा कि श्री सत्यनारायण व्रत का वर्णन देव ऋषि नारद जी के पूछने पर स्वयं भगवान विष्णु ने अपने मुख से किया है। एक बार नारद जी ने भ्रमण करते हुए मृत्यु लोक के प्राणियों को अपने-अपने कर्मों के अनुसार तरह-तरह के दुखों से परेशान होते देखा ।इससे उनका संत हृदय द्रवित हो उठा ।और वह वीणा बजाते हुए अपने परम आराध्य भगवान श्री हरि की शरण में हरि कीर्तन करते छीर सागर पहुंच गए ।और स्तुति पूर्वक बोले, हे नाथ यदि आप मेरे ऊपर प्रसन्न है तो मृत्यु लोक के प्राणियों की व्यथा हरने वाला कोई छोटा सा उपाय बताने की कृपा करें। तब भगवान ने कहा यह बात तुमने विश्व कल्याण की कामना से बहुत सुंदर प्रश्न किया है ।अतः तुम्हें साधु बाद है ।आज मैं तुम्हें ऐसा व्रत बताता हूं जो स्वर्ग में भी दुर्लभ है और महान पुन्यदाक है ।तथा मोह के बंधन को काट देने वाला है ।और वह है श्री सत्यनारायण व्रत। इसे विधि विधान से करने पर मनुष्य सांसारिक सुखो को भोगकर परलोक में मोक्ष प्राप्त कर लेता है ।मौके पर राधाकांत झा, मधु कान्त झा,बेबी कुमारी, अंजली सुमन ,शंकर सुमन, प्रिया सुमन, अमरेश झा सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

समस्तीपुर

मां ने ही ले ली अपने दोनों मासूम की जान, मृतक बच्चे के दादा ने थाने में मां और नानी पर लगाया हत्या का आरोप

दोनों आवेदन पर गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बन्हैती चौक स्थित दुर्गा मंदिर पोखर में सोमवार को पानी में मिला दोनों भाई आयांश राज (4 वर्ष) एवं अंश राज (2 वर्ष) का शव मामले में मृतक शिशु के दादा शिवनाथपुर वार्ड 2 निवासी ब्रह्मदेव सिंह ने पुत्रबधु निशा कुमारी (शिशु की मां), समधिन मीरा देवी (शिशु की नानी) समेत दो अन्य अज्ञात के द्वारा साजिश के तहत दोनों पौत्र को हत्या कर शव छिपा देने का आरोप लगाते हुए विभूतिपुर स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाया हैं। वहीं दूसरी ओर मृतक शिशु की मां निशा कुमारी ने पोखर के पास स्पोर्ट्सने के दौरान गायब व अगले दिन पोखर के पानी से लाश मिलने का बातें बताते हुए थाना अध्यक्ष से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।दादा के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पुत्र मुकेश कुमार की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व 2019 में गंगौली निवासी रामबालक सिंह की पुत्री निशा कुमारी के साथ सम्पन्न हुई । पुत्रवधु निशा कुमारी शादी के बाद से ही उनके घर पर दो-तीन तरह के लड़के बुलाता था ।जिसका विरोध वे तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य करते चले आ रहे हैं। तथा पुत्र एवं पुत्रवधु के दाम्पत्य जीवन के दौरान दो संताने अयांश राज (4 वर्ष) तथा अंश राज (2 वर्ष) जन्म लिया। पुत्र तथा पुत्रवधु के बीच उनके घर आने वाले अन्य अज्ञात लड़का को रोकने के कारण विवाद होना शुरू हुआ। उनकी बहु तथा समधिन मीरा देवी पति रामबालक सिंह का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने के कारण विवाद बढ़ता गया। समधिन उनके घर दिनांक 31.12.2023 समय 2 बजे दिन में आयी तथा पुत्रवधु को मेरे एवं मेरे परिवार के अन्य सदस्य के ऊपर मुकदमा करने के लिए उकसायी एवं आपस में षड्यंत्र कर मेरे पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्य के साथ हत्या करने की धमकी दी। जिस संदर्भ में उनके पुत्र मुकेश कुमार व्यवहार न्यायालय, रोसड़ा में सूचना आवेदन दाखिल किया । करीब एक वर्ष पूर्व मेरी पुत्रवधु एवं 02 अज्ञात को उनके घर बुलायी। जिसका उनके द्वारा विरोध करने पर पौत्र की हत्या करने की धमकी देकर पंचायत से उठकर ग्राम-बन्हैती सैदपुर चली गई। बोली हमको जो मन होगा करेंगे। हमको आपलोग रोक नहीं सकते हैं। दिनांक 9 फरवरी की संध्या 04 बजे में मेरी बहु और समधीन ने आपस में प्लान बना अज्ञात के साथ हमारे दोनों पौत्र की हत्या कर लाश छिपा दिया। दिनांक 10 फरवरी की दोपहर 12 बजे में सूचना मिली की पौत्र की लाश बन्हैती पोखर में मिली। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि पुत्रवधु निशा कुमारी और समधिन मीरा देवी दो अन्य अज्ञात लड़का के साथ प्लान करके दोनों पौत्र की हत्या कर लाश छिपा दी। वहीं दूसरी ओर मृतक शिशु की मां निशा कुमारी के द्वारा दिए गए आवेदन में दोनों पुत्र को नामांकित करते हुए कहा गया है कि 9 फरवरी को समय करीब 2:00 बजे दिन में अपने घर सैदपुर से स्पोर्ट्सने बगल के पोखर के पास चला गया। बहुत देर बाद तक नहीं लौटने पर आसपास एवं अपने सगे संबंधी के यहां काफी खोजबीन करने पर नहीं मिला। 10 फरवरी को समय करीब 11:00 बजे दुर्गा स्थान बन्हैती चौक तालाब से उसका लाश बरामद हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से उसे निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इसमें किसी का दोष नहीं है। दिए गए आवेदन में डूबने से ही उसका मौत होने की बातें स्पष्ट बताया नहीं गया है। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई करने का गुहार थानाध्यक्ष से लगाया गया है। वही इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष, विभूतिपुर आनंद कुमार कश्यप का बताना है कि दोनों ओर से आवेदन मिला है पुलिस जांच में जुटी हुई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा।

समस्तीपुर, हादसा

शॉर्ट सर्किट से दर्जनों दुकान में लगी आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र स्थित हाथी चौक में देर रात भीषण आग लग गई ।इस घटना में एक दर्जन दुकान जलकर राख हो गया बताया जाता है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है एक दुकान से आग की शुरुआत हुई और देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गया ।आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक स्थानीय लोग कुछ कर पाते हैं और दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक दुकानें जलकर राख हो गया था ।हालांकि स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद1 घंटे में आग पर काबू पा लिया । जिसमें अधिकांश सब्जी की दुकान थी जहाँ शाम में सब्जी का बाजार भी लगता था लेकिन आग ने इन दुकानों को अपने आगोश में ले लिया । वही पीड़ित दुकानदार लक्की कुमार का बताना है कि यहां श्रृंगार सहित आलू प्याज की गोदाम सहित सब्जी का दुकान था ।जिसमें शाम में बाजार लगता था सभी दुकानदारों ने रात में दुकान बंद कर घर चले गए देर रात 1:30 मिनट सूचना मिली कि अचानक आग लग गई है ।हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है ।लगभग सभी दुकानों का 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है ।वही जनप्रतिनिधि का बताना है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है दुकानदारों से प्रशासन बात कर रही है वह इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी वह अंचलाधिकारी को दी गई है । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस सभी पीड़ित दुकानदारों से का नाम दर्ज कर रही है जिससे जो भी हो आर्थिक मदद मिल सके । इस संबंध में पूसा थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह का बताना है कि देर रात लगभग 2 बजे पुलिस को सूचना मिली थी की हाथी चौक स्थित सब्जी की दुकानों में आग लग गई है सूचना पर दमकल की टीम और 112 की टीम भी पहुंची थी और आग पर काबू पा ली गई थी ।

समस्तीपुर

भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नया विचार समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत स्थित शंकर चौक एनएच 28 पर, बुधवार 12 फरवरी की अहले सुबह करीब 11 बजे हुई भीषण सड़क हादसे में, एक स्त्री व एक बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृत व्यक्ति अपनी बाइक से दलसिंहसराय से लौटकर अपने घर बाजितपुर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे, तो वहीं मृत स्त्री भी बाजार जाने के लिए एनएच 28 को पार कर रही थी। इसी दौरान वह दोनों अनियंत्रित तेज गति बस के चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों मृतक के शव को एनएच-28 पर रखकर एनएच जाम कर दिया । मृतक व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर बाजितपुर वार्ड 13 निवासी, रामलखन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रामनंदन सिंह, तथा मृत स्त्री की पहचान चाँदचौर मथुरापुर गांव निवासी, अनिल चौधरी की 50 वर्षिया पत्नी वीणा चौधरी के रूप में की गयी है। उधर घटना की सुचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के नाजिर के द्वारा दोनों मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना का चेक उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने चाँदचौर मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी रणवीर चौरसिया के द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त करा दिया गया। जिसके बाद उजियारपुर थाने की पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक दलसिंहसराय से लौटकर अपने घर बाजितपुर जा रहे थे। अपने घर जाने के लिए जैसे ही वह एनएच 28 को पार करना चाहे, इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से आ रही तेज गति अनियंत्रित बस ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर गए, और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसी दौरान मथुरापुर की स्त्री वीणा चौधरी भी बाजार जाने के एनएच 28 को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वह भी इस बस की चपेट में आकर घायल हो गयी। जिसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां जिला के ही एक निजि क्लिनिक में ईलाज के दौरान उक्त स्त्री की भी मौत हो गयी। इस दौरान करीब दो घंटों एनएच-28 पर यातायात बाधित रहा।वही इधर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई है ।आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया समझाने के बाद जाम हटाया गया है ।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मंडल रेल अस्पताल में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

208 लोगों के हृदय, हड्डी, कैंसर तथा स्पाइन रोगों हेतु स्क्रीनिंग की गई नया विचार समस्तीपुर – मंडल रेल अस्पताल में एक स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टर्स ने मरीज़ों की जांच की तथा उनके द्वारा आवश्यकतानुसार सलाह दी गई।इस समारोह की शुरुआत मण्डल रेल प्रबंधक विनय श्रीवस्तव , अपर मंडल रेल प्रबंधक, आलोक कुमार झा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस आयोजन में सर्वोदय हॉस्पिटल के चार विशेषज्ञ (1) डॉ यावर शोएब अली-(ब्रेन एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ, (2) डॉ रंजन मोदी, हॄदय रोग विशेषज्ञ, (3)डॉ अंकुश शर्मा- हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ तथा (4)डॉ अशोक कुमार, कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा 208 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उचित उपचार एव निदान दिया गया। इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मंडल रेल अस्पताल के डॉक्टर्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समस्तीपुर

गंगापुर एवं सरायरंजन पावर हाउस से गुरुवार को 5 घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

नया विचार सरायरंजन–  सरायरंजन ग्रिड मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सराय रंजन की सहायक विद्युत अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगापुर पावर हाउस एवं सराय रंजन पावर हाउस से निकलने वाले सभी फीडर का लाइन बंद रहेगा। इस दौरान मुसरीघरारी नगर पंचायत, सराय रंजन नगर पंचायत, बरबट्टा पंचायत, फतेहपुर, रुपौली बुजुर्ग, जितवारपुर , नौवाचक, गंगापुर, भगवतपुर,मेयारी गांव में बिजली बाधित रहेगी।संबंधित उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से पानी का भंडारण कर लेंगे।

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग में मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत में मृतक पंकज कुमार साह के घर पर मंगलवार की सुबह शव आने से कोहराम मच गया । मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं मृतक के शव आने की सूचना पर शव को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घर के दरवाजे पर परे शव को देखकर देखने वाले ग्रामीणों के भी आंख से आंसू निकलने लगे। ग्रामीणों एवं स्वजनों ने बताया कि युक्त युवक के साथ दो अन्य युवक सोमवार की शाम अपनी ही बाइक से दलसिंहसराय के लिए चला था।इसी दौरान खजुरी चौक एवं मंगल चौक के बीच सड़क दुघर्टना का शिकार हो गया। जिसमें पंकज कुमार साह की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का इलाज दलसिंहसराय के अस्पताल में चल रहा है। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ था। शोक संवेदना जताने वालों में हरेराम साहनी, संजीत साह, रविंद्र साह, मिथुन पूरी, सुशील पुरी, गनौर साह, मनजीत पुरी, सुधीर पुरी, उपेंद्र शाह, शंकर गिरि, अनिल साह, उमेश साहनी, मुकेश कुमार आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा ।

पहले हुई शिशुं की मौत चार दिनों बाद मां की भी मौत हो गई, आशा के द्वारा कराई गई थी भर्ती । नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले में एक संचालित निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही ने एक स्त्री की जान ले ली । मौत के बाद निजी क्लीनिक के संचालक व डॉक्टर फरार है ।पूरा मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर के मुख्य द्वार के ठीक सामने संचालित निजी नर्सिंग होम की है । मृतक के मां का बताना है कि चार दिन पूर्व 8 फरवरी की देर शाम प्रशासनी अस्पताल से प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां ऑपरेशन करने की बात डॉक्टर ने कहा उसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया जिसके तुरंत बाद ही शिशु की मौत हो गई ।वही आज सुबह में स्त्री की भी मौत हो गई । उसके बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया ।हंगामा होता देख मौके से निजी नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर फरार हो गया ।मृतक की मां का बताना है कि सबसे पहले उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुनीता देवी आशा के द्वारा उसे भर्ती करा दिया ।लेकिन वहीं से सुनीता देवी ने उसे सामने संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होम में भर्ती करने की बात कही और वहां ले जाकर भर्ती करा दिया ।मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी अमित कुमार की 24 वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी के रूप में की गई है वह अपने मायके उजियारपुर थाना के हसौली गांव अपने मायके प्रसव करने के लिए आई हुई थी ।वही इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरे पास कोई आवेदन नहीं आया है आवेदन मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने निजी नर्सिंग होम में हंगामा हुआ और पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है ।

समस्तीपुर

डीआईजी ने सदर डीएसपी 1 के कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, गम्भीर श्रेणी के पूर्व के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

नया विचार समस्तीपुर। दरभंगा प्रक्षेत्र कि डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम समस्तीपुर पहुंची जंहा उन्होंने आज सदर डीएसपी 1 के कार्यालय का निरीक्षण किया । सबसे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । उसके बाद डीआईजी ने कार्यालय के संचिकाओं का बारीकी से समीक्षा की । इस दौरान डीआईजी ने घूम घूम कर कार्यलय का निरीक्षण भी किया । इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी ने कहा कि सदर डीएसपी 1 के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया है । निरीक्षण में मुख्य रूप के कार्यलय कार्यो की समीक्षा की जाती है । विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड जो कार्यालय के द्वारा मेंटेन करने होते है उसकी समीक्षा की गई है । इसका बहुत बड़ा इम्पेक्ट पुलिसिंग पर होता है । प्रिवेंशन में बहुत मदद मिलती है । इसके अतिरिक्त पुराने मामलों की भी समीक्षा की गई है । इसमें निर्देश दिया गया है कि जो गंभीर मामले है उंन्हे प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन कराया जाय । अरेस्टिंग और अन्य कार्रवाई त्वरित रूप से कराई जाए। इसके साथ साथ क्राइम प्रिवेंशन को लेकर काफ़ी सारे निर्देश दिए गए है । प्रयास ये रहेगा कि गश्ती व्यवस्था सुदृढ रहे । प्रोपर्टी रिलेटेड ऑफेंसेस कम से कम हो और जो हो चुके है उनका जल्द से जल्द डिडेक्शन हो ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top