Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

मंडल रेल परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

नया विचार समस्तीपुर -समस्तीपुर मंडल रेल परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की वर्ष 2024-26 की प्रथम बैठक बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (मरेप्र) विनय श्रीवास्तव ने की। बैठक में मंडल क्षेत्राधिकार के सभी 18 सदस्यों ने भाग लिया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने सर्वप्रथम सभी सदस्यों का स्वागत किया । उनके द्वारा बैठक का संचालन भी किया गया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने अपना अध्यक्षीय संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में प्राप्त उपलब्धियों पर संक्षिप्त रूप से चर्चा की।उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में मकई , खाद्यान्न , सीमेंट, रेलवे मैटेरियल एवं कंटेनर की बुकिंग के फल स्वरुप 752 रैक का लदान किया गया है जो पिछले वर्ष की कुल लदान 652 रैक की तुलना में 15.34% अधिक है। ◆समस्तीपुर मंडल में मकई लदान में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में कुल 208 रैक का लदान किया गया है जिससे कुल एक अरब रुपए रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है । ◆विपणन प्रयासों के फलस्वरूप मंडल द्वारा 2233 क्विंटल लीची देश के विभिन्न शहरों भेजा गया। ◆मंडल में “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना के तहत 36 स्टेशनों पर इसका संचालन किया जा रहा है। दीपावली एवं छठ पर्व के समय अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधा के उद्देश्य से प्रत्येक दिन लगभग 40 ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ ट्रेनों का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया । ◆यात्रियों की सुविधा हेतु जयनगर ,रक्सौल तथा नरकटियागंज स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लिफ्ट का प्रावधान किया गया है। ◆ इस वित्तीय वर्ष में 877 दिव्यांगजनों को ट्रेन के किराए में रियायत की सुविधा हेतु दिव्यांगजन कार्ड जारी किया गया है। ◆दुर्गा पूजा के समय मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, समस्तीपुर के द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के दौरान कुल 86 ‘मे आई हेल्प यू बूथ’ लगाकर कुल 2163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । ◆’*प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ *सफलतापूर्वक खरीद और* *स्थापना के मामले में पहले चरण में दरभंगा स्टेशन पर स्थापित* कर यह मंडल *पूरे ज़ोन में पहला और हिंदुस्तानीय रेलवे में दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि दूसरे चरण में समस्तीपुर स्टेशन पर स्थापना कर यह मंडल पूरे *हिंदुस्तानीय रेलवे में पहले स्थान पर रहा* । ◆यात्री सुविधा हेतु मंडल के 20 स्टेशनों पर ठंडे पर जल हेतु 48 अदद वाटर कूलर का प्रावधान किया गया । बैठक के दौरान डीआरयूसीसी के सदस्यों के साथ विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने रेल यात्री सुविधाओं, संरक्षा, संरचना विकास और परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।मंडल रेल प्रबंधक श्रीवास्तव ने बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों और सुझावों पर नियमानुसार विचार करने एवं उन्हें चरणबद्ध रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में मण्डल से क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति के लिए एक सदस्य का सर्वसम्मत्ति से चुनाव किया गया। इसके लिए सभी सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण कुमार को चुना गया।बैठक के समापन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) आलोक कुमार झा ने सभी सदस्यों के बहुमूल्य विचारों एवं सुझावों के प्रति आभार व्यक्त किया और रेलवे के विकास में सहयोग की अपील की।

समस्तीपुर

भगवान का अक्षरावतार है श्री रामचरितमानस रामायणी 

नया विचार मोरवा । श्री रामचरितमानस भगवान का अक्षरावतार है। उक्त बातें कहीं श्री राम कथा की कथा वाचिका रामायणी कुमारी ने , धर्मपुर बांदे में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए। रामायणी कुमारी ने स्पष्ट किया कि तुलसीकृत रामचरितमानस में शब्द शब्द महामंत्र के समान मानव कल्याण से भरे हुए हैं। मौके पर प्रमोद कुमार झा , कुमुद कुमार झा, रविंद्र झा, देवेंद्र झा, दीपक पांडे, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, संतों कुमार झा,सतीश कुमार, इंद्रमणि कुमारी, मनोज कुमार शर्मा, अशोक दास सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

यती बाबा सेवा समिति की बैठक 

नया विचार मोरवा । ऐतिहासिक यती स्थान सूरजपुर के प्रांगण में यती बाबा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुमन कुमार जाने बताया के मंदिर प्रांगण में यदि बाबा के नाम से यती बाबा सनातन पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। इसमें सनातन धर्म के मेरुदंड , वेद , उपनिषद, पुराण सहित सैकड़ो ग्रंथों को श्रद्धालुओं के सहयोग से खरीद किए जाने की जानकारी दी गई। सर्वसम्मति से 9 फरवरी रविवार को समारोह पूर्वक पुस्तकालय का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर यशवंत कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, पुजारी मन्ना झा, विवेकानंद झा,कारी झा सहित यती बाबा सेवा समिति के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद थे।

समस्तीपुर

देसी कट्टे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

नया विचार मोरवा । ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम के नेतृत्व में ताजपुर पुलिस धावा दल के द्वारा सोमवार की शाम निकसपुर चाय दुकान से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टे के साथ जो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उसकी पहचान मोरवा उत्तरी पंचायत के मोरवा डीह निवासी विपिन कुमार झा के पुत्र राहुल कुमार झा के रूप में की गयी है। ताजपुर थाने में कांड संख्या 19 / 25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ एवं छानबीन में उक्त अभियुक्त ताजपुर ,सरायरंजन, महुआ थाना सहित विभिन्न थानों के विभिन्न प्रकार के कांडों में संलिप्त बताया गया है। फल स्वरुप वह घर से फरार रहा करता था। पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर निकसपुर चाय दुकान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

समस्तीपुर

कैंसर रोगियों के लिए बिहार में भी बनेगा बाबा गाडगे आश्रम प्रशांत देशमुख 

नया विचार मोरवा । बिहार प्रशासन द्वारा जमीन मिलने पर बिहार के कैंसर मरीजों के लिए मुजफ्फरपुर में भी बनेगा बाबा गाडगे आश्रम। उक्त बातें कहीं मुंबई में कैंसर रोगियों की सहायता के लिए समर्पित बाबा गाडगे आश्रम के निदेशक संचालक प्रशांत देशमुख ने हलई में मंगल वार को आयोजित विश्व कैंसर दिवस की बैठक को सम्बोधित करते हुए बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशांत देशमुख ने विश्व में बढ़ रहे कैंसर बीमारी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यह बीमारी ला इलाज नहीं है। समुचित खान पान एवं समय पर इलाज से यह बीमारी दूर की जा सकती है। श्री देशमुख ने कहा कि बिहार के कैंसर मरीजों के लिए मुंबई का बाबा गाडगे आश्रम वरदान बना हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा गाडगे आश्रम मुंबई , के सहयोग से अब तक बिहार के इक्कीस लाख कैंसर मरीजों को कैंसर बीमारी से मुक्त कराया गया है। देशमुख ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अनुशंसा पर जितने भी बिहार के कैंसर मरीज मुंबई इलाज के लिए जाते हैं , उनकी हर प्रकार की सहायता आश्रम के द्वारा की जा रही है। यदि बिहार प्रशासन के द्वारा मुजफ्फरपुर कैंसर अस्पताल के निकट जमीन उपलब्ध करा दे, तो वहां भी गरीब कैंसर मरीजों के लिए निशुल्क सेवा सहायता केंद्र खोला जाएगा। श्री देशमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य मंत्रियों एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से सहयोग की अपील की गई है। जितनी जल्दी जमीन प्राप्त होगी, उतनी जल्दी बाबा गाडगे आश्रम मुंबई के द्वारा निशुल्क सेवा सहायता आश्रम खोला जाएगा। मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के कार्यालय सहायक क्रांति कुमार, शिव कुमार सिंह , राजेश कुमार, प्रो अवधेश कुमार झा , डॉ मनोहर सिंह, डॉ एम के झा, आदित्य कुमार शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

तिसवारा में भक्ति गीतों पर रात भर झूमते रहे श्रोता 

 नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा के अवसर पर सोमवार की रात जगह – जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तिसवारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने सबसे पहले “जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा …, से शुरूआत की। इसके बाद “जय हो सरस्वती मैया तोरे कृपा से आती है विद्या…,”जय अंबे गौरी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,आदि दर्जनों गीतों पर रात भर श्रोता झूमते रहे। वहीं श्रोतागण ताली बजाकर गायक एवं गायिका का हौसला बढ़ाते रहे। मौके पर अनिल ठाकुर, राजीव कुमार झा, धनंजय कुमार ठाकुर, विजय ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, नवनीत कुमार ठाकुर, गांधी कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, गणेश चंद्र ठाकुर, पप्पू ठाकुर, पवन कुमार ठाकुर, नवीन कुमार झा, मनोज कुमार ठाकुर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में दो वाहन की हुई भीषण टक्कर 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव के निकट एन एच 28 पर मंगलवार की सुबह में दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दूध टैंकर एवं एक कार शामिल है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक वाहन दलसिंहसराय एवं दूसरा वाहन मुसरीघरारी की ओर से आ रहा था। इस दौरान दोनों वाह अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । हालांकि इस टक्कर में किसी भी चालक, खलासी एवं कार सवार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की बाड़ी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि कार चालक एवं टैंकर चालक को नींद लग गई थी, जिस कारण उक्त घटना घटी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ।

समस्तीपुर

जमीन पर अवैध कब्जा जमाने के मामले में आठ आरोपित 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में कतिपय लोगों द्वारा एक किसान की आठ कठ्ठे जमीन पर अवैध कब्जा जमाने का मामला प्रकाश में आया है ।इस संबंध में थाना क्षेत्र के मौलानाचक निवासी नौशाद अहमद,तुफैल अहमद एवं इमरान अहमद के संयुक्त आवेदन पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित लोगों में गांव के ही आफताब अहमद,इम्तियाज अहमद, फातमी फैयाजी, एहतेराम फैयाजी, यासिर अराफ़ात समेत समेत आठ लोगों के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

150 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के भगवतपुर स्थित वार्ड 7 से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के 150 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गांव के ही दर्शन महतो के पुत्र मंतोष महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कारोबारी के घर बिक्री के लिए शराब की एक बड़ी खेप उतरी है। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस निर्दिष्ट स्थान पर पहुंची तो उक्त कारोबारी पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जब पुलिस उक्त कारोबारी के फूस के घर की तलाशी ली तो वहां से विभिन्न ब्रांडों के 150 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

आस्था, समस्तीपुर

श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने के प्रसंग पर भाव विभोर हुए श्रोता

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के लाटबसेपुरा स्थित बिरजेश्वर धाम ब्रह्मवाना में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान सोमवार को उज्जैन से आई कथा वाचिका श्याम मिश्रा ने श्रीराम के द्वारा शिव के धनुष को तोड़ने का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा जनक ने जनकपुरी में धनुष यज्ञ रखा। तमाम देशों के राजा –महाराजा इस धनुष यज्ञ में शामिल हुए। सभी राजा महाराजाओं ने बारी– बारी से धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। वे लोग धनुष को हिला तक नहीं सके। कई तो धरती पर औंधे मुंह गिरे। इस पर राजा जनक ने दुखी होकर कहा कि लगता है धरती वीरों से विहीन हो गई है। इस पर महर्षि विश्वामित्र और प्रभु श्री राम संग धनुष यज्ञ में शामिल लक्ष्मण क्रोधित हो गए। वे ललकारते हुए धनुष उठाने बढ़े। उन्हें विश्वामित्र ने रोका और श्रीराम को धनुष उठाने को कहा। श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को प्रणाम किया और धनुष उठाया। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गई। इस दौरान आकाश से पुष्प वर्षा हुई। सीता माता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई। मौके पर यजमान नवीन कुमार चौधरी, हीरा मिश्र, सत्य नारायण मिश्र,हरिशंकर झा,गंगाधर झा, राम रतन झा, कृष्ण मोहन मिश्र,नाराज झा, कीर्तन झा,विभूति नाथ झा,रामकृपाल झा, कृष्ण कुमार झा, सुशील कुमार झा, मनोज चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top