Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की धर्मपत्नी की पुण्यतिथि मनी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के वाजितपुर मेयारी में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की धर्मपत्नी वीणा मिश्र की छठी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करती हुई वरिष्ठ जदयू नेत्री प्रो. अप्सरा मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की पत्नी तथा राज्य के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र की मां वीणा मिश्र एक धर्मपरायण स्त्री थी। उनके मन में हमेशा गरीब गुरबों के प्रति आदर का भाव था। डॉ .जगन्नाथ मिश्र के सीएम बनने के बावजूद वे गैर प्रशासनी संगठनों के साथ मिलकर समाज के पिछले व वंचित वर्गों के लिए काम करती रहीं इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने दिवंगत वीणा मिश्र के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा सदस्यता प्रभारी डॉ. शिवानंद सिंह, अवकाशप्राप्त डीएसपी विजय कुमार झा, डॉ. रणधीर कुमार मिश्र,डॉ. राम किशोर चौधरी, रवींद्र कुमार ठाकुर, रामबाबू झा, प्रो. रामेश्वर राय, संतोष कुमार मिश्र,मनोज कुमार मिश्र, दिलीप कुमार मिश्र, रंजीत कुमार मिश्र,अशोक कुमार मिश्र, धर्मेंद्र यादव, चंदन पासवान,चंदन शर्मा, जीवछ राय वीराना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे

समस्तीपुर

Bihar News: छात्रा को ‘बैड टच’ करना शिक्षक को पड़ा भारी, किए गए सस्पेंड

Bihar News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा पर छेड़खानी का आरोप है. इसके बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. यह फैसला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यानी बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें आरोपी शिक्षक दोषी पाया गया है. आरोपी शिक्षक का नाम सौरव कुमार बताया जा रहा है. निलंबित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है. गांव में मचा हंगामा घटना के बाद से ही गांव में हंगामा मच गया है. छात्रा से छेड़छाड़ करने, भद्दी-फब्तियां कसने, अनुशासनहीनता एवं अर्मायादित आचरण करने आदि का आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के कारण निलंबित किया गया और साथ ही विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर निर्धारित किया गया है. निलंबन के दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ता मिलेगा. इस मामले की जांच के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में सुमित कुमार सौरभ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना एवं उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोहिउद्दीननगर को नियुक्त किया गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें समस्तीपुर की दूसरी समाचार भी पढ़ें 1 फरवरी से बिहार में इंटर 2025 की परीक्षा शुरू हुई है. इस बीच पहले ही दिन समस्तीपुर के आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में हंगामा और पुलिस लाठीचार्ज की घटना सामने आई. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं देने पर विवाद खड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. इस घटना ने छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी पैदा कर दी है. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने समय से पहले ही मेन गेट बंद कर दिया. जिससे शिशु अंदर नहीं जा पाए. जब बच्चों ने अंदर जाने की कोशिश की, तो ताला जड़ दिया गया. मजबूर होकर छात्रों ने गेट पर धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. ALSO READ: Bihar Land News: मोतिहारी में परिमार्जन के 26 हजार से अधिक मामले पेंडिंग, ऑफिसों के चक्कर काट रहे लोग The post Bihar News: छात्रा को ‘बैड टच’ करना शिक्षक को पड़ा भारी, किए गए सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पूर्व जिला परिषद स्व रंजीत राय की मनी पुण्यतिथि

नया विचार सरायरंजन- मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 11 उनके आवास पर शनिवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व रंजीत राय की पुण्यतिथि मनाई गई।जिसमें बिहार प्रशासन के मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी जदयू के युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, विद्याकार झा रंजीत पटेल अजय राय,रामजतन राय, समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता ने दिवंगत रंजीत राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मौके पर प्रमुख वीना देवी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर ,होरी साह,रजनीश यादव, गौतम गोस्वामी समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।इधर राजद खेमे से प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, रोमा हिंदुस्तानी,राजेश्वर महतो, विपिन सहनी, रामश्रेष्ट राय,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष मो. राजा, विक्की शेख,नाशिम अब्दुल्ला, अमरेश राय, मनीष यादव, फुलेंद्र राम, राजू यादव, अशोक अंजना, मो.खुर्शीद,प्रमोद महतो समेत कई लोगो ने दिवंगत रंजीत राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

समस्तीपुर

रूपौली बुजुर्ग पंचायत में लगाए गए दो समरसेबल पंप

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड की रूपौली बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 09 एवं 11 में पानी की भारी किल्लत को देखते हुए दो समरसेबल पंप लगाने का काम शुरू किया गया । पंचायत के पूर्व मुखिया अमरकांत चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों वार्ड में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही थी। पानी के लिए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को कहा गया था। उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दोनों वार्ड में समरसेबल पंप लगाने का आदेश दिया।इसके बाद दोनों वार्ड में सबमर्सिबल पंप लगाने का काम शुरू किया गया है। समरसेबल पंप लगाने का कार्य शुरू होने पर वार्ड के लोगों में भारी खुशी देखी जा रही है। लोगों ने जलसंसाधन मंत्री को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।मौके पर सुनील कुमार चौधरी, विपिन कुमार चौधरी, पंकज कुमार बबलू, पिंकू चौधरी, प्रकाश कुमार चौधरी, गौरव कुमार चौधरी, सत्यप्रकाश कुमार, सुजीत यादव, संतोष कुमार,संत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

समस्तीपुर

माकपा नेता शहीद रामनाथ महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नया विचार सरायरंजन : माकपा नेता शहीद रामनाथ महतो के 23 वें शहादत दिवस पर सरायरंजन लोकल कमिटी बैनर तले शहादत दिवस मनाईं गई। इसके बाद माकपा के लोगों ने शहीद रामनाथ महतो के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामनाथ महतो विभूतिपुर ही नहीं बल्कि समस्तीपुर और बिहार मे शोषण विहीन समाज की स्थापना के साथ किसान मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकार के लिए संघर्ष जारी किए थे। इसलिए हमलोग उन्हें याद करते आ रहे हैं।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि उमेश ने की। मौके पर जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, माकपा लोकल सचिव सुरेश महतो, विष्णु कुमार वर्मा,राम कृपाल गिरि, घूरन ठाकुर, चन्दन कुमार, राजेश्वर महतो, किसन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा को हाइवे पुलिस ने पीटा, आक्रोशित लोगों के विरोध के भागी पुलिस

intermediate exam समस्तीपुर में एनएच 28 पर हाइवे पुलिस ने शनिवार को एक परीक्षार्थी छात्रा पर बाइक जांच के क्रम में लाठी से प्रहार कर दिया. इससे छात्रा जख्मी हो गयी. उसकी आंख में चोट लगी है. बताया जाता है कि बंगरा थाने के सरसौना गांव के रौशन मिश्रा का पुत्र अपनी बहन कोमल कुमारी को बाइक से समस्तीपुर में इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहा था. बंगरा थाने के सामने एनएच 28 पर हाइवे पुलिस बाइक जांच कर रही थी.  पुलिस ने कोमल के भाई की बाइक जांच के लिए रोक ली. कागज दिखाने को बोला. उसने कहा कि सभी कागजात मेरे पास हैं, लेकिन परीक्षा में लेट हो रहा है, जाने दीजिए. इसी बात पर प्रभारी ने लाठी चला दी.  लाठी छात्रा की आंख पर लग गयी. छात्रा को रोते देखकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये. इसके बाद लोगों ने छात्रा के परिजन को सूचना दी. मुखिया प्रतिनिधि ने कराया इलाज मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार बबलू ने छात्रा को स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज कराया. इसके बाद उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया गया. लेट से पहुंचने के कारण वहां भी काफी मिन्नत के बाद उसे अंदर जाने दिया गया. इधर, परिजनों ने समझा कि बंगरा पुलिस ने ऐसा किया है, तो सभी लोग बंगरा थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे. थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया, तो लोग शांत हुए.  लोगों ने थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने एवं दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की. ये भी पढ़ें… Budget 2025: वित्त मंत्री ने मछली पालकों को दिया बड़ा तोहफा, जानें बिहार के कितने मछुआरों को मिलेगा लाभ The post इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा को हाइवे पुलिस ने पीटा, आक्रोशित लोगों के विरोध के भागी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

खोकसाहा चौक के समीप दो बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर, रेफर 

नया विचार । विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट खोकसाहा के मुख्य पथ पर खोकसाहा चौक उमेश महतो के घर के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जोड़दार आमने-सामने टक्कर हो गई । जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक बाइक सवार युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां गंभीर स्थिति देखकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मोहम्मद सरफराज आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरा का इलाज कहीं अन्य जगह होना बताया गया है। बाइक सवार जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ाब मुहल्ला वार्ड 21 निवासी बैजनाथ ठाकुर के पुत्र किशन ठाकुर के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक खोकसाहा चौक की ओर से तीव्र गति से घर वापस लौट रहा था। तभी घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा खोकसाहा चौक की ओर जा रहे बाइक के साथ जोड़दार आमने-सामने टक्कर मार दिया ।

समस्तीपुर

जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड मुख्यालय स्थित जल संसाधन अतिथिशाला में शुक्रवार को जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हर किसानों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि पूरे जिला में संगठन का विस्तार किया गया है। पार्टी की नीतियों से किसानों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि पार्टी से अधिक से अधिक किसान जुड़ सके। वहीं प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जय कुमार राय ने किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ को जिला में मजबूती देने पर चर्चा की। मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश नारायण सिंह, पूर्व सांसद सह जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रकोष्ठ के जिला महासचिव प्रो .संजीव कुमार सिंह,प्रधान महासचिव अवधेश प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव पासवान ,प्रखंड अध्यक्ष राम विनोद चौधरी, प्रखंड जदयूअध्यक्ष रामाश्रम प्रसाद, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी,सत्यभामा ठाकुर,परमानंद मिश्र,देवेंद्र झा, राम विलास सिंह, ललन कुमार गिरि,प्रमोद कुमार राय, संदीप कुमार उर्फ मुन्ना जी, सुबोध सिंह,गंगा प्रसाद , उमेश कुमार त्रिवेदी, प्रवीण कुमार रोशन, मो. नौशाद आलम, मो. सिफतेन आज़म उर्फ कैफी,मो .परवेज, मो. शमी उज्जमा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

खेल महाकुंभ में सफल प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत

नया विचार सरायरंजन : अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद की सरायरंजन इकाई द्वारा आयोजित ‘स्पोर्ट्स महाकुंभ’ का समापन समारोह विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर आज संपन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि एबीवीपी की सरायरंजन इकाई द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2025 को स्टेडियम ग्राउंड बथुआ बुजुर्ग में प्रखंड स्थित कई माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच दौड़ खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्पोर्ट्स महाकुंभ के पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने किया। श्री ठाकुर ने इस अवसर को गौरवशाली बताते हुए कहा कि एबीवीपी ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है,जो छात्रों के मानसिक,बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास हेतु कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक विश्वनाथ राम ने कहा कि जीवन के लिए स्पोर्ट्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्र जीवन में सभी को अपनी- अपनी रुचि के स्पोर्ट्सों में भाग लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रदेश सह-मंत्री अनुपम कुमार झा ने एबीवीपी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं रचनात्मक गतिविधियों की व्यापक चर्चा करते हुए स्पोर्ट्स महाकुंभ की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार चौरसिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने किया। इस अवसर पर शारदा कुमारी, व्यंती प्रिया,मदन कुमार भगत, आर्या निक्कू,चंदन कुमार,मोहित कुमार,राजेश कुमार,निलेश कुमार, प्रिंस प्रिय रंजन, स्नेहल आर्यन, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में विजेता टीम की घोषणा इस प्रकार हुई। दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ छात्रा में उच्च विद्यालय बथुआ बुजुर्ग की छात्रा संगम कुमारी एवं अर्चना कुमारी द्वितीय, उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन की छात्रा रूपा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 200 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के छात्र मो. आफताब प्रथम, इसी विद्यालय के छात्र नीतीश कुमार द्वितीय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा के छात्र मो. आशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी के छात्र विजेता टीम उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा एवं उप-विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग रहे। कबड्डी छात्रा वर्ग में विजेता टीम उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा एवं उप-विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय रंजन की टीम रही। खो-खो छात्रा में विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन एवं उप-विजेता उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग की टीम विजयी हुई।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में जनवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया

नया विचार समस्तीपुर । समस्तीपुर मंडल में जनवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। इस माह में कुल 39 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है।विदित हो कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top