Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सूर्यपुर गांव के यती स्थान को पर्यटक स्थल घोषित करे बिहार सरकार : आचार्य सत्यनारायण

नया विचार प्रतिनिधि ,मोरवा: प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूर्यपुर गांव में रविवार को श्री यती बाबा मंदिर के प्रांगण में श्री यती बाबा सनातन पुस्तकालय उद्घाटन किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजक सुमन कुमार झा के द्वारा आगत अतिथियों को चादर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य ने कहा कि ऐतिहासिक यती स्थान के महान महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर्यटक स्थल घोषित करे। उन्होंने सनातन धर्म और पुस्तकालय के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए साधु वाद दिया। विभाग कार्यवाह रामलगन सिंह ने ऐतिहासिक यती स्थान में सनातन पुस्तकालय का महत्व बताते हुए शुभकामना प्रकट की।शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि अनंत कुमार राय ने पुस्तक को मानव जीवन का सच्चा मित्र बताते हुए पुस्तकालय से लाभान्वित होने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ठाकुर ने सनातन धर्म और सनातन पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. एस एन झा ने सनातन धर्म एवं सनातन पुस्तकालय को इस क्षेत्र के लिए वरदान बताया। अवकाश प्राप्त शिक्षक नवीन कुमार ठाकुर ने पुस्तक के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मारुति नंदन सिंह ने पुस्तक के ज्ञान को चरित्र में उतार कर क्षेत्र को गौरवान्वित करने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुमन कुमार झा ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए यती स्थान में आकर सनातन पुस्तकालय से लाभ उठाने का आह्वान किया। मोरवा प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा , एचएम रंजीत कुमार झा के संचालन में डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, उमेशचन्द्र झा,एचएम कामेश्वर पंडित, राम बाबू मिश्र, सरपंच विड्डू देवी, विनय कुमार झा, गोपी रमण झा, श्याम कुमार राय, विश्वनाथ ईश्वर,सुमन कुमार झा, पुजारी मन्ना झा आदि ने श्री यती बाबा सनातन पुस्तकालय उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर यती स्थान सेवा समिति के प्रशांत कुमार, यशवंत कुमार, बैद्यनाथ सिंह, नवीन कुमार झा, राहुल कुमार, रूपेश कुमार ईश्वर, रीतेश कुमार ईश्वर, मध्य विद्यालय तिसवारा के दर्जनों विद्यार्थी सहित सभी सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर उपस्थित सैंकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रम के अंत में रविवार की शाम आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

समस्तीपुर

पांच तारीख से लापता व्यक्ति का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी ।

नया विचार समस्तीपुर ।जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन लदौरा गांव से पिछले पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव बूढ़ी गंडक नदी में गोपालपुर घाट के पास नदी किनारे पानी में तैरते हुए बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।मृतक की पहचान लदौरा गांव निवासी स्वर्गीय मुखलाल कुंवर का साठ वर्षीय पुत्र राजदेव कुंवर के रूप में बताई गई है। मामले में परिजनों का बताना है कि बीते बुधवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक पांच दिन पहले घर से दो बजे के आस पास घर से निकले।लेकिन लौट कर घर नही पहुंचा था । परिजनों को शंका था कि वह नदी में डूब गया है । डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम शनिवार को नदी में खोज भी की थी।लेकिन शनिवार की शाम एसडीआरएफ की टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था।अचानक रविवार को सवेरे मछली पकड़ने के लिए नाविक ने देखा गया कि नदी में गारे गए लकड़ी के खम्भे में फंसा हुआ एक शव दिखाई दिया।जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार, समस्तीपुर

मंत्री की मौजूदगी में आठ दर्जन लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के किशनपुर युसूफ पंचायत में रविवार को जदयू कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब बिहार में होने वाले चुनाव पर लोगों की नजर है। आगामी चुनाव में एनडीए के सामने इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा का चुनाव परिणाम हो, बिहार के चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम हो या दिल्ली का चुनाव परिणाम हो, यह आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का सिग्नल है। कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से बिहार में काफी बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हमेशा बिहार के विकास की बात कर रहे हैं। डबल इंजन की प्रशासन में बिहार को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान किया इसके पूर्व मंत्री ने प्रखंड के नौआचक निवासी जबी जविप्र विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण राय के पुत्र के निधन पर उनके शोकाकुल स्वजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। वहीं वे गंगापुर, मुसरीघरारी, सरायरंजन बाजार, अख्तियारपुर बलभद्र में जाकर भी कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों से आए आठ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, मुखिया विजय कुमार राय, विद्याकर झा, राम कुमार झा, हरेराम सहनी, अमित कुमार सिंह,दिनेश महतो, अरुण कुमार गुप्ता,गजेंद्र चौरसिया, दिनेश महतो, विकास कुमार ठाकुर,मो. शब्बीर, सुरेंद्र मुखिया,शिवनारायण महतो, अशोक कुमार सिंह, मिलन सिंह, इजहार अशरफ, शिवनाथ सिंह, संजय कुमार राय, जगन्नाथ पासवान, नागराज झा, रंगीलाल राय,जय प्रकाश राम, देवनंदन राय,श्याम गिरि,मिथुन पुरी, महेंद्र सदा,मनोज कुमार महतो, अरुण राय आदि मौजूद रहे। वहीं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व मुखिया महेंद्र राम, विनोद गुप्ता, उमाकांत सिंह, अजीत कुमार सिंह समेत आठ दर्जन लोग शामिल थे।

समस्तीपुर

मोबाइल टावर से बैटरी की चोरी

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग स्थित इंडस टावर से बैटरी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में इंडस टावर के टेक्नीशियन मनोज कुमार के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना कांड सं.15/25 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

समस्तीपुर

मारपीट में चार घायल, प्राथमिकी दर्ज 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग स्थित योगी स्थान के ससमीप पूर्व के विवाद को लेकर कतिपय लोगों ने एक विवाहिता समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर लालबाबू राय की पत्नी किरण देवी के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद वार्ड 01 निवासी अरुण कुमार राय, सुरुचि राय, साधुशरण राय, अरविंद कुमार राय, मंगल राय समेत चार अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।

बिहार, समस्तीपुर

राज्य स्तरीय उमंग महोत्सव में जीईसी समस्तीपुर को मिले दो गोल्ड और सिल्वर 

नया विचार सरायरंजन : विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से पटना में आयोजित राज्य स्तरीय उमंग महोत्सव में समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में जीईसी के छात्र-छात्राओं ने दरभंगा कमिश्नरी का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष चेस प्रतियोगिता में 2023 बैच के कृष्णा कुमार ने स्वर्ण पदक जीता । महोत्सव के फैकल्टी को ऑर्डिनेटर अभय कुमार, स्वामी रंजनं,डॉ. वैशाली और सफ़क़ अजीज ने बताया कि 2024 बैच के छात्र श्रेय कुमार राय ने ग्रुप डिस्कशन में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। स्त्री बैडमिंटन में जीईसी की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। जिसमें 22 बैच की सलोनी कुमारी और श्रुति कुमारी , और 21 बैच की बिपाशा कुमारी , अंचला कुमारी और शगुन कुमारी शामिल थी ।लिटरेरी एवं कल्चरल एवं स्पोर्ट्स इवेंट्स में जी ई सी के छात्र-छात्राओं ने अपनी, प्रतिभा का परचम राज्य स्तर पर लहराया है।फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों ने बताया कि महोत्सव के लिए जीईसी से 41 छात्र-छात्राओं की टीम गई थी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कॉलेज स्तर पर उमंग महोत्सव का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रमंडल स्तर पर जनवरी में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में उमंग महोत्सव का आयोजन हुआ था। उस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी शानदार सफलता से संस्थान को गौरवान्वित किया है।जीईसी समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने उमंग महोत्सव में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि पटना स्थित पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।प्राचार्य ने कहा कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज न केवल तकनीकी शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि स्पोर्ट्स, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आस्था, समस्तीपुर

सरायरंजन में भक्ति भाव के साथ पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना 

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में रविवार को भक्ति भाव के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया ।इस संबंध में पंडित अमित कुमार झा ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग का पूजन भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाला होता है ।पार्थिव शिवलिंग का पूजन कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रायः शिव भक्त इच्छित मनोकामना की पूर्ति एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर शिवलिंग निर्माण पूजन अनुष्ठान करते हैं। मिट्टी से बनाए गए पार्थिव शिवलिंग की विधि पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर उसे पर दूध, दही, शहद पंचामृत, गंगाजल ,अक्षत ,फूल ,बेलपत्र, मधु, सेंट एवं दूध से अभिषेक किया जाता है। पंडित ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद सभी पार्थिव शिवलिंग का विधि पूर्वक पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जन कर दिया जाता है।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और चली गोली जिसमे आधा दर्जन लोग जख्मी, एक को लगी गोली

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले में बच्चों का विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गया और फायरिंग भी शुरू हो गई जिसमें एक को गोली लग गई ।पूरा मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह पंचायत के महुली गांव में बच्चों के बीच विवाद की है जंहा दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई ।जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरेराम यादव और परमानंद यादव के बच्चों के बीच स्कूल में विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय स्तर पर इन लोगों के द्वारा समझौता कर लिया गया । लेकिन पुनः शनिवार को दिन के दो बजे दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे से भीड़ गए । जिसमें कपिल देव यादव, संदीप कुमार यादव, पुनीत लाल यादव, विष्णु देव यादव, सौरभ कुमार और लंबू यादव जख्मी हो गए सौरभ कुमार के बाएं जांघ में गोली भी लगी है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को स्थानीय सीएचसी से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर हसनपुर पुलिस पहुंचकर मामले के जांच में जुटी है। वही इस घटना को लेकर हसनपुर थाना अध्यक्ष मीसा हिंदुस्तानी का बताना है कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था स्थानीय लोगो ने पंचायत कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था लेकिन फिर आज विवाद हुआ उस दौरान मारपीट हुई है जिसमे कुछ लोग दोनों पक्ष से घायल है । फायरिंग की बात अभी सामने नही आ रही है ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

समस्तीपुर के वारिसनगर में सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत एक जख्मी, तेज रफ्तार बाइक हुआ था अनियंत्रित

नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सबार युवक ने बिजली की खम्बे में मारी ठोकर से बाइक सवार तीन युवक में से दो की मौके पर ही मौत हो गई ।एक का इलाज जारी है मृतक युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही किशनपुर वार्ड 11 निवासी राजकुमार राय के 22 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई एवं दूसरा प्रमोद राय के 21 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई ।वहीं जख्मी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार समस्तीपुर अपने निजी कार्य से जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही बाइक ओं नियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई । जिसमें दो कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों सबको समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज और एक को इलाज के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष का निरंजन कुमार का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी बाइक सवार का सड़क दुर्घटना हो गया है ।जिसमें दो की मौत हो गई है जिसकी सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों शब्दों की पहचान किया और उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है ।वही मृतक के परिजनों का बताना है कि यह लोग निजी काम से समस्तीपुर जा रहे थे इस दौरान एक्सीडेंट हुआ था लोगों ने इसकी सूचना दी घटना स्तर पर पहुंचे तो दोनो की मौत हो चुकी थी ।

समस्तीपुर

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का हुआ निपटारा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें तीन पुराने मामले और दो नए मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामले के निष्पादन के लिए दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात के साथ अगली तिथि पर आने को कहा गया। इस संबंध में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद को लेकर जो फरियादी आते हैं, उन्हें सही जानकारी देकर संतुष्ट किया जाता है। साथ ही सही कागजातों पर ही मामले का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी जितने भी विवाद हैं, उसका निपटारा जनता दरबार में ही करबाएं। इससे समय एवं अर्थ दोनों की बचत होगी। वहीं कोर्ट –कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कहा कि ऑनलाइन शुल्क देकर प्रशासनी अमीन द्वारा ही जमीन की मापी करबाएं। मौके पर एसआई शैलेंद्र कुमार,राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, फरियादी राजीव कुमार मिश्रा,अमित कुमार मिश्रा, जफर हुसैन, मो. मुर्तजा, ललन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top