Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

जनसुराज के जिला अध्यक्ष को दी बधाई 

नया विचार सरायरंजन : जनसुराज के जिला अध्यक्ष पद पर राज कपूर सिंह को मनोनीत किए जाने पर सरारंजन प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और विस्तार में तेजी आएगी। बधाई देने वालों में जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साह, सुरेश कुमार सिंह,जगदीश महतो,केशव आनंद हिंदुस्तानी, सुधीर कुमार शर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाये 40 हजार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर एसबीआई के एटीएम से एक उचक्के ने एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिए। ठगी के शिकार वृद्ध की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 01 निवासी विनोद गुप्ता के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध अपने एटीएम कार्ड से एसबीआई के एटीएम केंद्र से रुपये की निकासी करने गये थे। इस बीच एक अनजान युवक ने उक्त वृद्ध को अपना एटीएम कार्ड दिखाने को कहा। एटीएम कार्ड दिखाने के क्रम में उक्त युवक ने वृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 40 हजार की निकासी कर ली। ठगी के शिकार वृद्ध ने इस घटना की सूचना मुसरीघरारी थाने को दे दी है।

समस्तीपुर

गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर पैक्स के सौजन्य से कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में स्थानीय 500 गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। आयोजित समारोह में पैक्स अध्यक्ष जय कुमार सिंह उर्फ मुन्नाजी ने कहा कि आज जरूरतमंद गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच भीषण ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर सुरेंद्र कुमार शर्मा,सुनील प्रसाद सिंह,अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह,वीरेंद्र प्रसाद सिंह ,विनोद चौधरी, जय नारायण प्रसाद सिंह,कामता प्रसाद सिंह, विकास कुमार, रोशन कुमार, स्वर्ण सिंह,निशांत कुमार, प्रशांत कुमार, आशीष कुमार, अनुराग कुमार आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

यज्ञ से पर्यावरण होता है शुद्ध, भगवती पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के धर्मपुर बांदे गंगाधर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में माता पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह का आयोजन किया गया है।प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह में भगवती पार्वती की प्रतिमा को अन्नाधिवास, जलाधिवास एवं जलाधिवास के साथ पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर आयोजित यज्ञ समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ करने, एवं इसके द्वारा घी तिल चावल के हविष्यान्न के द्वारा आहूति से धरती का पर्यावरण पवित्र होता है।इस अवसर पर आयोजन द्वारा सुश्री रामायणी कुमारी श्रीराम कथा का भी आयोजन किया गया है। पंडित विजय झा, दिलीप झा के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान दीपक पाण्डेय, रामनरेश झा, रवीन्द्र झा, संतोष झा, दीपक मिश्र, प्रमोद कुमार झा,कुमुद कुमार झा, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, अशोक दास, धर्मनाथ साह वीरू, मनोज कुमार शर्मा,राजीव कुमार पाण्डेय सहित समस्त ग्रामीणो के द्वारा सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।

समस्तीपुर

बोल बम के जयकारों से गूंज उठा खुदनेश्वर स्थान 

नया विचार मोरवा ।नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर ऐतिहासिक बाबा खुदनेश्वर स्थान श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अहले सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खुदनेश्वर के स्वयंभू मनोकामना ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक शुरू कर दिया गया। बाबा खुदनेश्वर के शिवलिंग के साथ ही, माता पार्वती,भगवान गणेश, कार्तिक,भैरव, हनुमान जी, सिद्धिदात्री माता, भगवान विष्णु लक्ष्मी तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। मौके पर न्यास समिति अध्यक्ष ईन्द्रदेव शर्मा, जगदीश झा, विभूति नाथ झा, गंगा प्रसाद मिश्र,अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा, सुशील कुमार वर्मा सहित मंदिर न्यास समिति सदस्यों द्वारा सहयोग किया जा रहा था।

समस्तीपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली विश्व व्यापी प्रतिष्ठा : शशिधर 

मोरवा में भाजपा का सम्मान समारोह नया विचार मोरवा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान को विश्व व्यापी प्रतिष्ठा मिली है। उक्त बातें कहीं भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशि धर झा ने मोरवा खुदनेश्वर स्थान के सामुदायिक भवन में आयोजित अटल बिहारी शताब्दी समारोह सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए।जिलाध्यक्ष श्री झा ने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में चल रहे युद्ध को बुद्ध के रास्ते पर लाकर शांति व्यवस्था का प्रयास किया गया है, इसमें सफलता भी मिली है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धारा 370 हटा कर एक देश एक संविधान का निर्माण कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रशासन की देशवासियों के लिए जन्म से मृत्यु तक दिये जाने वाले लाभों एवं उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे एन डी ए गठबंधन की प्रशासन बनाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयार होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सभी मंच मोर्चा, शक्ति को सशक्त करने के साथ ही एक बूथ सौ युथ को सफल बनाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में दसों सीट एन डी ए गठबंधन को दिलाने पर ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सफल होना बताया। इसके लिए सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं को पुरानी बातें भूलकर एक जुट होकर पार्टी के द्वारा देश सेवा में अग्रसर रहने का आह्वान किया। समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने केंद्र प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना आदि योजनाओं को विस्तार से बताते हुए जिला के सारे कार्यकर्ताओं को एकजुट रह कर भाजपा की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष शुरू होने पर जिला भाजपा द्वारा शुरू किए गए कार्य क्रमों के लिए धन्यवाद दिया । साथ ही,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिंदुस्तान का इतिहास पुरुष बताते हुए उनके हाथों को देश से प्रदेश तक मजबूत करने में सहयोग के साथ ही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को हर संभव सहयोग देने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष ने केंद्र प्रशासन की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए मोरवा विधानसभा में फिर से गठबंधन उम्मीद वार को जिताने का आह्वान किया। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा बाबा खुदनेश्वर की पूजा अर्चना की गई।राष्ट्र गान के बाद मंडल अध्यक्ष उदय चौधरी एवं प्रमोद सहनी द्वारा दोनों जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सहित डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को चादर माला पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र कुमार चौधरी के संचालन में प्रदेश नेत्री विमला सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, राम याद शांडिल्य, कौशल पाण्डेय, प्रभात ठाकुर,कैप्टन कमलेश सहनी, वीणा देवी,अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष उदय कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार सहनी, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,हरि पोद्दार, रामेश्वर राय,नवीन कुमार झा,दीपक कुमार, मोहन मल्लिक,प्रेमलाल दास, धर्मेंद्र सहनी, दिलीप कुशवाहा ,सुशील वर्मा,अजय कुमार चौधरी, राजकुमार पंडित, नरेंद्र सिंह, हरेन्द्र ठाकुर,श्याम सुन्दर त्यागी,आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राम याद शांडिल्य ने किया।मौके पर त्रिलोकी झा, रामदयाल राय,शिव शंकर राय, राजीव कुमार सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

किन्नरों ने मारपीट मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए किया प्रदर्शन, पुलिस से भी की मारपीट

नया विचार सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सैकड़ो कि संख्या में किन्नरों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर जमकर प्रदर्शन किया ।जिस दौरान मुसरीघरारी चौराहा बाधित कर प्रदर्शन किया जिस बजह से यातायात भी प्रभावित हुआ ।वही पुलिस के समझाने बुझाने के घण्टो बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया ।पूरा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में शिशु के जन्मदिन पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों की एक टोली पर गृहस्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें करीब आधा दर्जन किन्नर गंभीर रूप से जख्मी हो गये । स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ निवासी रूपा किन्नर, सुहाना किन्नर, खुशी किन्नर, रूबी किन्नर, नैना किन्नर, सानिया किन्नर, नेहा किन्नर के रूप में बताई गई है. जख्मी रूपा किन्नर के बताया कि वह किन्नरों की गुरु है. हरपुर एलौथ स्थित अल्फा विद्यालय के पास एक मकान में सभी किन्नर रहते हैं ।जहां गृहस्वामी समेत आठ-दस लोगों ने लाठी और लोहे के राॅड से जानलेवा हमला कर दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. जख्मियों ने स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की थी वही आज गृहस्वामी के खिलाफ कोई कार्यवाई नही होने से नाराज किन्नरों ने सैकड़ो की संख्या में मुसरीघरारी थाना का पहले घेराव किया उसके बाद मुसरीघरारी चौराहे को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया उस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी किन्नरों ने हमला किया । वही एएसपी संजय पांडे ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन पुलिस की कार्यवाही न करने की गलत अफवाह को लेकर किन्नरों ने प्रदर्शन किया है ।पुलिस जांच कर जल्द ही उचित कार्यवाही करेगी ।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक दिया कई निर्देश

नया विचार समस्तीपुर– समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाली वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 तथा बसंत पंचमी के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। सर्वप्रथम इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद द्वारा परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाए गए मानदंडों एवं दिशा निदेशो को विस्तार से सभी केंद्राधीक्षक को एवं उपस्थित पदाधिकारियों की को अवगत कराया गया ।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा प्रतिनियुक्त सभी डंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने हेतु तथा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने हेतु केंद्र पर बेहतर तरीके से छात्र-छात्राओं की जांच करने, यातायात को सुगम बनाए रखने एवं समय से छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाने हेतु पहले से सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की कुल समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत 50 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित है ,इसके अतिरिक्त रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत कुल 13 परीक्षा केंद्र पर दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत कुल 5 परीक्षा केंद्र पर तथा पटोरी अनुमंडल अंतर्गत कुल 9 परीक्षा केंद्र पर इस प्रकार कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाना है ,जिसके लिए स्टैटिक दंडाधिकारी फ्रिस्किंग पदाधिकारी/ कर्मी पुलिस पदाधिकारी , जोनल दंडाधिकारी तथा सुपर जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। इसके लिए विस्तृत संयुक्त आदेश निर्गत किया जा चुका है जिसका अध्ययन सभी संबंधित पदाधिकारी कर लेंगे एवं उसका अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा एवं लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी/ कर्मी के विरुद्ध त्वरित गति से एक्शन लिया जाएगा ।इसी प्रकार आगामी बसंत पंचमी में सरस्वती पूजन के अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी ,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी स्थापित किए जाने वाले मूर्तियों की संख्या देख लेंगे एवं नियमानुसार उनका लाइसेंस निर्गत है अथवा नहीं इसकी जांच कर लेंगे । साथ ही विसर्जन का रूट का निर्धारण कर लेंगे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाई मनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे ।शांति समिति की बैठक भी कर लेंगे जिससे आगामी वसंत पंचमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से डीजे प्रतिबंध का पालन करेंगे सामान्य परिस्थितियों में भी अगर कोई डीजे 10:00 बजे रात्रि के बाद बजाता हुआ पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाब देही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बसंत पंचमी या किसी भी अन्य त्योहार पर डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है अगर कोई डीजे बजता हुआ पाया जाता है तो उस डीजे को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक मे अपर सामान्य समस्तीपुर ,विशेष कार्य पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समस्तीपुर ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी थाना प्रभारी एवं परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक मौजूद थे।

समस्तीपुर

देसी पिस्टल के साथ कई कांडों के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित डोभी पुल के समीप एनएच 28 पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया । वहीं एक युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवकों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवाडीह निवासी विपिन झा के पुत्र रोशन कुमार झा एवं इसी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी धर्मेंद्र महतो के पुत्र वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। तलाशी के क्रम में रोशन कुमार झा के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल पर बरामद की गई। वहीं वीरेंद्र कुमार के पास से भी एक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं एक बाइक बरामद की गई। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना कांड सं. 9 /25 दर्ज की गई है। सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार झा ताजपुर थाना अंतर्गत विगत 21 दिसंबर की संध्या में रामपुर महेशपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना का वह अभियुक्त था। इस संबंध में ताजपुर थाना कांड सं .265 /24 दर्ज था। इस कांड में वह फरार चल चल रहा था। इसके अलावा उनके विरुद्ध मुसरीघरारी थाना कांड सं. 75/24 एवं 224 /22 तथा खानपुर थाना कांड सं. 153/ 19 दर्ज है। छापेमारी दल में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, पुअनि सिकंदर कुमार, सअनि रिंकू कुमार के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

समस्तीपुर

हरपुर भिंडी में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विद्यालय में 8 बजे रात तक झंडा नहीं उतारने एवं चार बोरी सीमेंट गायब होने के विरुद्ध किया सड़क जाम नया विचार मोरवा– ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में आक्रोषित ग्रामीणों द्वारा विद्यालय शिक्षक की लापरवाही के विरुद्ध सड़क जाम किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर भिंडी में 5 बजे शाम के बदले 8 बजे रात के बाद तिरंगा झंडा उतारने तथा चार बोरी सिमेंट विद्यालय से गायब होने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया। सुबह नौ वजे शिक्षकों के पहुंचने पर विद्यालय के निकट ताजपुर हलई सड़क को आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा जाम करने के साथ ही विद्यालय का ताला नहीं खोलने दिया जा रहा था। फल स्वरुप दो घंटे तक शिक्षकों की उपस्थिति नहीं बनने दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हेड मास्टर द्वारा लापरवाही बरतने एवं स्थानांतरित करने को लेकर सड़क जाम किया गया। सुबह 9बजे से 11 तक सड़क जाम लगा रहा।बी ई ओ राकेश कुमार द्वारा जांचोपरांत कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top