Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मोबाइल टावर से बैटरी की चोरी

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग स्थित इंडस टावर से बैटरी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में इंडस टावर के टेक्नीशियन मनोज कुमार के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना कांड सं.15/25 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

समस्तीपुर

मारपीट में चार घायल, प्राथमिकी दर्ज 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग स्थित योगी स्थान के ससमीप पूर्व के विवाद को लेकर कतिपय लोगों ने एक विवाहिता समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर लालबाबू राय की पत्नी किरण देवी के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद वार्ड 01 निवासी अरुण कुमार राय, सुरुचि राय, साधुशरण राय, अरविंद कुमार राय, मंगल राय समेत चार अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।

बिहार, समस्तीपुर

राज्य स्तरीय उमंग महोत्सव में जीईसी समस्तीपुर को मिले दो गोल्ड और सिल्वर 

नया विचार सरायरंजन : विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से पटना में आयोजित राज्य स्तरीय उमंग महोत्सव में समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में जीईसी के छात्र-छात्राओं ने दरभंगा कमिश्नरी का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष चेस प्रतियोगिता में 2023 बैच के कृष्णा कुमार ने स्वर्ण पदक जीता । महोत्सव के फैकल्टी को ऑर्डिनेटर अभय कुमार, स्वामी रंजनं,डॉ. वैशाली और सफ़क़ अजीज ने बताया कि 2024 बैच के छात्र श्रेय कुमार राय ने ग्रुप डिस्कशन में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। स्त्री बैडमिंटन में जीईसी की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। जिसमें 22 बैच की सलोनी कुमारी और श्रुति कुमारी , और 21 बैच की बिपाशा कुमारी , अंचला कुमारी और शगुन कुमारी शामिल थी ।लिटरेरी एवं कल्चरल एवं स्पोर्ट्स इवेंट्स में जी ई सी के छात्र-छात्राओं ने अपनी, प्रतिभा का परचम राज्य स्तर पर लहराया है।फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों ने बताया कि महोत्सव के लिए जीईसी से 41 छात्र-छात्राओं की टीम गई थी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कॉलेज स्तर पर उमंग महोत्सव का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रमंडल स्तर पर जनवरी में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में उमंग महोत्सव का आयोजन हुआ था। उस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों ने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी शानदार सफलता से संस्थान को गौरवान्वित किया है।जीईसी समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने उमंग महोत्सव में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि पटना स्थित पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।प्राचार्य ने कहा कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज न केवल तकनीकी शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि स्पोर्ट्स, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आस्था, समस्तीपुर

सरायरंजन में भक्ति भाव के साथ पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना 

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में रविवार को भक्ति भाव के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया ।इस संबंध में पंडित अमित कुमार झा ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग का पूजन भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाला होता है ।पार्थिव शिवलिंग का पूजन कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रायः शिव भक्त इच्छित मनोकामना की पूर्ति एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर शिवलिंग निर्माण पूजन अनुष्ठान करते हैं। मिट्टी से बनाए गए पार्थिव शिवलिंग की विधि पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर उसे पर दूध, दही, शहद पंचामृत, गंगाजल ,अक्षत ,फूल ,बेलपत्र, मधु, सेंट एवं दूध से अभिषेक किया जाता है। पंडित ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद सभी पार्थिव शिवलिंग का विधि पूर्वक पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जन कर दिया जाता है।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और चली गोली जिसमे आधा दर्जन लोग जख्मी, एक को लगी गोली

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले में बच्चों का विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गया और फायरिंग भी शुरू हो गई जिसमें एक को गोली लग गई ।पूरा मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह पंचायत के महुली गांव में बच्चों के बीच विवाद की है जंहा दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई ।जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरेराम यादव और परमानंद यादव के बच्चों के बीच स्कूल में विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय स्तर पर इन लोगों के द्वारा समझौता कर लिया गया । लेकिन पुनः शनिवार को दिन के दो बजे दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे से भीड़ गए । जिसमें कपिल देव यादव, संदीप कुमार यादव, पुनीत लाल यादव, विष्णु देव यादव, सौरभ कुमार और लंबू यादव जख्मी हो गए सौरभ कुमार के बाएं जांघ में गोली भी लगी है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को स्थानीय सीएचसी से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर हसनपुर पुलिस पहुंचकर मामले के जांच में जुटी है। वही इस घटना को लेकर हसनपुर थाना अध्यक्ष मीसा हिंदुस्तानी का बताना है कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था स्थानीय लोगो ने पंचायत कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था लेकिन फिर आज विवाद हुआ उस दौरान मारपीट हुई है जिसमे कुछ लोग दोनों पक्ष से घायल है । फायरिंग की बात अभी सामने नही आ रही है ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

समस्तीपुर के वारिसनगर में सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत एक जख्मी, तेज रफ्तार बाइक हुआ था अनियंत्रित

नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सबार युवक ने बिजली की खम्बे में मारी ठोकर से बाइक सवार तीन युवक में से दो की मौके पर ही मौत हो गई ।एक का इलाज जारी है मृतक युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही किशनपुर वार्ड 11 निवासी राजकुमार राय के 22 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई एवं दूसरा प्रमोद राय के 21 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई ।वहीं जख्मी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार समस्तीपुर अपने निजी कार्य से जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही बाइक ओं नियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई । जिसमें दो कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों सबको समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज और एक को इलाज के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष का निरंजन कुमार का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी बाइक सवार का सड़क दुर्घटना हो गया है ।जिसमें दो की मौत हो गई है जिसकी सूचना में पहुंची पुलिस ने दोनों शब्दों की पहचान किया और उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है ।वही मृतक के परिजनों का बताना है कि यह लोग निजी काम से समस्तीपुर जा रहे थे इस दौरान एक्सीडेंट हुआ था लोगों ने इसकी सूचना दी घटना स्तर पर पहुंचे तो दोनो की मौत हो चुकी थी ।

समस्तीपुर

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का हुआ निपटारा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें तीन पुराने मामले और दो नए मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामले के निष्पादन के लिए दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात के साथ अगली तिथि पर आने को कहा गया। इस संबंध में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद को लेकर जो फरियादी आते हैं, उन्हें सही जानकारी देकर संतुष्ट किया जाता है। साथ ही सही कागजातों पर ही मामले का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी जितने भी विवाद हैं, उसका निपटारा जनता दरबार में ही करबाएं। इससे समय एवं अर्थ दोनों की बचत होगी। वहीं कोर्ट –कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कहा कि ऑनलाइन शुल्क देकर प्रशासनी अमीन द्वारा ही जमीन की मापी करबाएं। मौके पर एसआई शैलेंद्र कुमार,राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, फरियादी राजीव कुमार मिश्रा,अमित कुमार मिश्रा, जफर हुसैन, मो. मुर्तजा, ललन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकाली कलश शोभायात्रा

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के वार्ड-13 में नवनिर्मित महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा को यज्ञ स्थल से शुरू कर वार्ड 12 स्थित महावीर मंदिर,पंचायत भवन ,कुम्हिरा टोला होते हुए गाजे –बैंड बाजे के साथ भ्रमण कराया गया।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हरसिंगपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया।कलश में जल भरने के बाद कलश को यज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किया गया ।विदित हो कि आगामी रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा एवं सोमवार को महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कराई जाएगी। साथ ही सोमवार से ही अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मुखिया नवीन कुमार सिंह, उप मुखिया सुजीत सिंह, दीपक सिंह, पप्पू सिंह, मनोरंजन सिंह, प्रवीण सिंह, ललित सिंह, विनोद सिंह, बलवंत सिंह राठौर,राकेश सिंह, बृजनंदन सिंह, रामविलास सिंह, रघुवंश सिंह, विपिन सिंह, अवधेश सिंह, मनीष सिंह, विजय कुमार सिंह,नरेश राय,सोहन रजक समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर लोजपा सांसद शाम्भवी का बयान- दिल्ली तो अभी झांकी है बिहार अभी बाकी है

नया विचार समस्तीपुर- : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा सांसद शांभवी ने कहा कि यह सरप्राइजिंग रिजल्ट नहीं है । ये चीज बिल्कुल क्लियर था कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार वाली प्रशासन के खिलाफ थी । वो बदलाव चाहती थी । जिस जिस राज्य में एनडीए की प्रशासन है उन उन राज्य में बहुत सारे काम हुए हैं । लेकिन दिल्ली में आप की प्रशासन में लोगों को बेसिक चीज जैसे शुद्ध हवा , पानी , नाली की समस्या से जूझना पड़ रहा था । आप प्रशासन ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया । शाम्भवी ने कहा दिल्ली तो बस झांकी है बिहार अभी बाकी है ।बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्विटर के माध्यम से नीतीश प्रशासन पर लाँ एंड ऑर्डर को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा कि वो बस ट्विटर के नेता बन कर रह गए हैं । विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उपस्थित नहीं रहते हैं । जमीनी स्तर पर भी वो कहीं नजर नहीं आते हैं । शांभवी ने उनके माता-पिता के शासनकाल को दोहराते हुए कहा कि जब वो सत्ता में थे । तब बिहार दंगों में डूब रहा था । संगठित अपराध का बिहार गढ़ बना हुआ था । वहीं अमेरिका के द्वारा अप्रवासी हिंदुस्तानीयों को अमेरिकी सेना के विमान से हिंदुस्तान भेजे जाने को लेकर विपक्ष के हमले के सवाल पर कहा कि विपक्ष भी मानता है कि यह अमेरिकन पॉलिसी है । इंडियन पॉलिसी के हिसाब से इलीगल इमीग्रेशन थे । इलीगल इमीग्रेशन को वापस करने का ट्रेंड हिंदुस्तान का किसी भी देश के साथ क्रूशियल पार्ट है । जो इलीगल इमीग्रेशन है उनको वापस आना होगा । हमारे देश में भी जो इलीगल इमीग्रेशन है उनको वापस भेजा जाता है । यह एक इंटरनेशनल पॉलिसी है । अमेरिका ने आज पहली बार वापस नहीं भेजा है । 2009 से यह वापस आ रहे हैं । हिंदुस्तान तो अपने नागरिक को पूरे रिस्पेक्ट के साथ वापस ले रहा है , लेकिन कुछ ऐसे देश हैं जैसे पाकिस्तान तो अपने सिटीजंस को वापस तक नहीं ले रहा है ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में दिखने लगा तेज रफ्तार का कहर, रफ्तार ने ली 24 घण्टे में दो की जान

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत हो गई। जिसमें एक एक अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर ब्रहट्टा काली मंदिर के पास हो गई । जिसकी पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा पतेली वार्ड 10 के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार शाह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है । बताया जाता है कि वह सुबह 11:00 बजे सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया और युवक वहीं घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है । वहीं देर रात कल बारिश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक स्त्री को ठोकर मार दिया जहां घटनास्थल पर ही स्त्री की मौत हो गई जिसकी पहचान बसंती देवी पति स्वर्गीय शिवनारायण महतो उम्र करीब 50 वर्ष पंचायत सतमलपुर वार्ड चार निवासी के रूप में हुई इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क भी जाम किया था सूचना व पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गया ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top