Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

अभियुक्त गिरफ्तार

नया विचार मोरवा । हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने मरिचा पंचायत से एक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी पहचान वार्ड संख्या दस निवासी जीतनारायण राय के पुत्र उमेश राय के रूप में की गई है।वह कांड संख्या 443/23 अंतर्गत हत्याकांड का अभियुक्त बताया गया है। मृतक नरेश राय ताजपुर थाना के चकपहार का रहने वाला था । स्थानीय चौर स्थित एक तालाब के निकट उसकी लाश बरामद हुई थी। पुलिस छानबीन में उसकी हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था।उस हत्या कांड में कुल चार अभियुक्त बनाये गये थे।दो की पूर्व मे गिरफ्तारी हो चुकी है।

समस्तीपुर

माता पार्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

नया विचार मोरवा । जननी जगदंबा माता की कृपा पर ही सारी दुनिया चल रही है। उक्त बातें कहीं प्रखंड के धर्मपुर बांदे गंगाधर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में माता पार्वती की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने। माता पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर 1151 कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मंगल कलश में पवन जल को लेकर क्षेत्रीय परिक्रमा करते हुए कलश शोभा यात्रा के यज्ञ मंडप पर पहुंचते ही भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इसका नेतृत्व प्रतिनिधि डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह , अशोक दास ,पंडित विजय झा, दिलीप झा, प्रमोद कुमार झा, दीपक कुमार पांडे, गजेंद्र झा, राम नरेश झा, रविंद्र झा, संतोष कुमार झा, दीपक कुमार मिश्र, राजीव पांडे, शशि भूषण पांडे, आशुतोष पांडे आदि लोग कर रहे थे। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण शोभा यात्रा में शामिल थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तारः नल-जल योजना में 6.69 लाख रुपए गबन का आरोप, 10 लोगों पर हुई थी एफआईआर

नया विचार – नल जल योजना में गबन के आरोप में ताजपुर पुलिस ने हरपुर भिंडी पंचायत वार्ड-3 के पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पर वार्ड सदस्य गांव के ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी है। अनुराधा पर नल-जल योजना के 6.69 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। अनुराधा समेत 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर प्रशासन का एक करोड़ से अधिक रुपए गबन करने का आरोप है। हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी ने वर्ष 2022 में ताजपुर थाने में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिसिया अनुसंधान में 10 लोगों पर आरोप सत्य पाया गया। राशि खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया नल-जल योजना में वार्ड क्रियान्वयन समिति को सीधी राशि उपलब्ध होती थी, लेकिन पूर्व वार्ड सदस्यों ने राशि के खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया और न ही राशि प्रशासन के खाते में जमा की गई। इसके बाद 18 अप्रैल 2022 को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 1,2,3 और 6 के पूर्व वार्ड सदस्य उषा कुमारी, सपना कुमारी, मंजू देवी, अनुराधा देवी समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में अनुसंधान शुरू हुआ। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है पुलिसिया जांच में प्राथमिकी अभियुक्तों पर दोष सही पाया गया। जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड-3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अधिकतर लोग घर से फरार हो गए हैं। एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पूर्व वार्ड सदस्यों पर मुख्यमंत्री नल-जल योजना की राशि गबन करने का आरोप है। जांच में मामला सत्य पाया गया है। इसके बाद इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है।

समस्तीपुर

त्याग तपस्या से हासिल हुआ भारत को गणतंत्र : ओमप्रकाश 

नया विचार मोरवा । हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तपस्या के बाद स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस हिंदुस्तान को प्राप्त हुआ।निकस पुर पंचायत में आयोजित 76 वें गणतंत्र दिवस को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सु्ख्यात समाज सेवी एवं युवा नेता ओम प्रकाश हरिओम ने हिंदुस्तानीय गणतंत्र की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर प्रकार से देशभक्ति एवं समाज सेवा सहित त्याग एवं तपस्या करना आवश्यक बताया। समारोह को डॉक्टर बलराम सिंह लाखन सिंह कुशवाहा जुगल किशोर सिंह अरुण कुमार सक्सेना मुखिया संजू सक्सेना लाल बाबू सिंह कुशवाहा आदि ने संबोधित किया मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। दूसरी और प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख स्थानीय नेहा मंडे का भवन पर मनरेगा पदाधिकारी रंजीत कुमार, मणिपाल एकेडमी विद्यालय पर प्राचार्या इंद्र मणि कुमारी, सारंगपुर पश्चिमी में मुखिया सुनील कुमार राय, चकपहार में निक्की गिरी मोरवा उत्तरी में अरमान अली लरुआ में रानी कुमारी , ईन्द्रवाड़ा में रिंकू देवी,मरिचा में माला देवी,हलई थाना पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार स्वामी विवेकानंद मिशन विद्यालय पर प्रो अवधेश कुमार झा,ने समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन किया। मौके पर निदेशक श्याम कुमार राय प्रसाद रामकिशोर सिंह धनंजय कुमार संजीव कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक छात्र अभिभावक एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के प्रेम विवाह को लेकर चल रहा था विवाद

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घर में घुसकर अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलते हैं काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के बेटे के प्रेम विवाह को लेकर दो परिवार में विवाद चल रहा था. उसके बेटे की शादी साल भर पहले हुई थी. जिसे लेकर मामला थाने तक पहुंच चुका था. क्या है प्रेम विवाह का विवाद घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मृतक अमरेश राय के पुत्र नीतीश कुमार गढ़ी नेमोहनपुर गांव की एक लड़की से 1 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था. इस विवाह को लेकर विवाद चल रहा था. लड़की के पिता ने मोहनपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस दौरान पुलिस ने लड़की को बरामद भी किया और 164 का बयान कराया था. जिसमें लड़की ने अपने प्रेमी नीतीश कुमार के साथ जाने की बात कही. जिसे लेकर दोनों परिवार में विवाद आए दिन चल रहा था. मामले की जांच में जुटी पुलिस इधर, आशंका जतायी जा रही है कि इसी प्रेम विवाह के विवाद में अमरेश राय की हत्या कर दी गयी. दरवाजे पर आकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

ट्रक में बना रखा था तहखानाः समस्तीपुर में करीब 15 लाख रुपए की शराब बरामद, एक तस्कर भी गिरफ्तार

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक के पास छापेमारी कर एक ट्रक में तहखाना बनाकर छुपाई गई करीब 15 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र के जामताड़ा गांव निवासी दिनेश साह का पुत्र बृजेश साह बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में तहखाना बनाकर झारखंड से शराब की बड़ी खेप रोसड़ा थाना क्षेत्र में उतारा जाना है। सूत्रों से मिल रही इनपुट के आधार पर कल्याणपुर चौक के पास झारखंड से अआ रही ट्रक को रोका गया। ट्रक ऊपर से खाली था लेकिन सूचना कंफर्म थी। जिसके बाद ट्रक की ऊपरी परत को कटर मशीन से काटा गया तो नीचे विभिन्न कार्टन में सजाकर रखी गई 1416 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया वहीं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि इस जिले में इन दिनों तहखाना से शराब बरामद होने का सिलसिला जा रही है। हाल ही में जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी घर के अंदर तहखाना बनाकर छुपाई गई शराब पुलिस ने बरामद की थी। एक स्त्री को भी गिरफ्तार किया था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में वाहन चालक बृजेश शाह पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर के रेलवे चिकित्सक डॉ अभिषेक रंजन की प्रयागराज में मौत, महाकुंभ में रेलवे ने लगाई थी ड्यूटी.

नया विचार – समस्तीपुर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभिषेक रंजन की रविवार को प्रयागराज में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में महाकुंभ मेला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉ अभिषेक रंजन की मौत हो गई। 28 वर्षीय डॉ अभिषेक समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर के रहने वाले थे। उनके पिता होमियोपैथ चिकित्सक हैं। अभिषेक की अचानक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में रेलवे की ओर से उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। 26 जनवरी से 5 फरवरी तक उनकी ड्यूटी थी। लेकिन ड्यूटी के पहले ही दिन सुबह-सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। अभिषेक की मौत से उनके परिवार समेत पूरे इलाके में मातम का माहौल है। समस्तीपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि डॉ अभिषेक संविदा पर बहाल हुए थे। आज सुबह प्रयागराज से पहले उनकी तबीयत खराब होने की समाचार आई। फिर बताया गया कि वे नहीं रहे। अभिषेक बहुत ही होशियार और होनहार डॉक्टर थे। उनके निधन से रेलवे अस्पताल को बहुत बड़ी क्षति हुई है। सीएमओ ने बताया कि डॉ अभिषेक 20 जुलाई 24 से रेलवे अस्पताल में तैनात थे। कुंभ के लिए रेलवे की ओर से उनकी ड्यूटी प्रयागराज में लगाई गई थी। रविवार की सुबह प्रयागराज के सीएमओ ने उनके अचानक बीमार होने और इलाज के दौरान निधन की जानकारी दी।

समस्तीपुर

सरायरंजन में गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण 

नया विचार सरायरंजन ।शहर से लेकर गांव तक हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुनील कुमार, अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी निशांत कुमार ,चकबंदी कार्यालय परिसर में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ,सीडीपीओ कार्यालय परिसर में सीडीपीओ पुष्पराज ,नगर पंचायत कार्यालय सराय रंजन परिसर में मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, पंचायत समिति कार्यालय परिसर में प्रमुख वीणा कुमारी, सरायरंजन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, मुसरीघरारी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी, मुसरीघरारी नगर पंचायत परिसर में मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदापट्टी में प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा, प्राथमिक विद्यालय उदाहाट वार्ड नंबर 4 में प्रधानाध्यापिका ज्योति प्रभा कुमारी, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाणा में चंदेश्वर झा, प्राथमिक विद्यालय उदापट्टी पूरव टोल में प्रधानाध्यापक शिवलाल महतो, गंगापुर पंचायत भवन में मुखिया विजय कुमार राय, गंगापुर पैक्स कार्यालय परिसर में पैक्स अध्यक्ष जयकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

समस्तीपुर

बखरी बुजुर्ग पैक्स भवन पर पैक्स अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण 

नया विचार सरायरंजन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को बखरी बुजुर्ग पंचायत के पैक्स भवन पर पैक्स अध्यक्ष राधाकांत झा ने ध्वजारोहण किया ।ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत वासी मौजूद थे। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद पैक्स अध्यक्ष राधाकांत झा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की तारीख हमारे लिए बेहद ऐतिहासिक है ।क्योंकि इसी दिन हमें हमारा संविधान प्राप्त हुआ। संविधान ही हमारे देश की आत्मा है ।और इसी से पंचायत से लेकर देश का संचालन होता है ।उन्होंने युवाओं से अपील किया की आप देश के भविष्य हैं ।और आप अगर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां को समझेंगे तो हमारा समाज बहुत तेजी से तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पंचायत में प्रशासन का सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का सही तरीके से संचालन कराया जाएगा।

समस्तीपुर

सरायरंजन में बखरी बुजुर्ग वार्ड नंबर 2 स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस 

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग वार्ड नंबर 2 में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी ने झंडा तोलन किया। झंडो तोलन से पहले विद्यालय के बच्चों ने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाला। झंडो तोलन के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी ने राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण के माध्यम से महापुरुषों के किए हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रधानाध्यपी बेबी कुमारी, विकास प्रभाकर ,वर्षा रानी, दीपक कुमार यादव सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top