Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पुरी

नया विचार समस्तीपुर : जिला में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं प्रशासनी व गैर प्रशासनी कार्यालयों समेत शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ समारोह भी आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग जगहों पर ध्वजारोहण के लिए विभागीय तौर पर समय निर्धारित की गई है। इसको लेकर मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सह बिहार प्रशासन के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पटेल मैदान के कार्यक्रम में इस बार 29 विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री डीएम व एसपी के साथ पलाटून निरीक्षण कर सलामी लेंगे। उसके बाद पलाटून तिरंगे को सलामी देगी। वहीं डीएम पटेल मैदान के बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं महादलित टोला व पुलिस केंद्र पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। इधर समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फाइनल रिहर्सल किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।

समस्तीपुर

मोरवा में मनाया गया मतदाता दिवस 

नया विचार मोरवा ।प्रखंड मुख्यालय में बी डी ओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। बी डी ओ के द्वारा उपस्थिति ब्लाक के कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते हुए उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को हिंदुस्तान के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा अधिक युवा मतदाताओं को नेतृत्वक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया है। मौके पर बीपीआरओ संजीव कुमार, बीपीएम गोपी कृष्ण, काजल कुमारी, पिंकेश कुमार, गणेश सहनी, मो अकबर, राजकुमार पासवान, विजय कुमार, शंभू नाथ सिंह शशि कुमार, रूपेश कुमार कर्ण, अजीत कुमार, रोशन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के अधिकांश कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

शिविर लगाकर जाॅब कार्ड बनाने का निर्देश 

नया विचार मोरवा । मनरेगा भवन में पी ओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में आवास योजना में आवश्यकता को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर जाॅब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। आवास योजना में जाॅब कार्ड की अनिवार्यता के कारण अधिकांश लाभार्थियों के पास जौब कार्ड नहीं होने से कठिनाई हो रही थी। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण आदि प्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों से समस्या समाधान के लिए आग्रह के पश्चात जिलाधिकारी की सहमति से पी ओ रंजीत कुमार ने अतिरिक्त डाटा आपरेटर की व्यवस्था कर प्रखंड मुख्यालय में ही शिविर लगाकर जौब कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार गिरी, पंसस विष्णु देव सहनी, शर्वेन्दु कुमार,प्रवीण कुमार,बालिन्दर राय , सुरेश सिंह, राजेश सहनी, हेमनाथ राय,गौड़ी शंकर राम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन 

नया विचार मोरवा । मुश्किल से आजादी पायी, हुआ देश स्वतंत्र हमारा। सारी दुनिया से अच्छा है , हिंदुस्तान का गणतंत्र हमारा। आदि देशभक्ति गीतों से गूंज उठा धर्मपुर बांदे पंचायत। अवसर था गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन का। मणिपाल अकैडमी सह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कवि सम्मेलन में कई जिलों के कवि शामिल हुए। विद्यालय के संस्थापक निदेशक सतीश कुमार, प्राचार्या इंद्रमणि कुमारी, जिला पार्षद कैलाशी दास,अभय कुमार सिंह, विभा देवी,द्वारका राय सुबोध, डॉ सच्चिदानंद पाठक, चांद मुसाफिर, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, डॉक्टर प्रेम कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। मोहम्मद परवेज के संचालन में निर्देशक सतीश कुमार एवं प्राचार्या इंद्रमणि कुमारी ने अतिथियों का चादर माला पाग से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में देश भक्ति गीतों की गूंज से श्रोता ताली बजाने पर मजबूर होते रहे। डॉ एके झा के गीत, मुश्किल से आजादी पाई, हुआ देश स्वतंत्र हमारा , सारी दुनिया से अच्छा है, हिंदुस्तान का गणतंत्र हमारा। देश भक्ति गीत पर श्रोताओं में करतल ध्वनि की। डॉ सच्चिदानंद पाठक के गीत, सुनो दुनिया वालो , हिंदुस्तान हमारा है । देश भक्ति गीत पर श्रोता झूमने लगे। शिक्षक मोहम्मद जावेद आलम के गीत, सोने की चिड़िया हैं, कहते,वह हिंदुस्तान देश हमारा है। गीत पर श्रोता भाव विभोर हो उठे। द्वारका राय सुबोध के गीत,तन वृंदावन मन बरसाना, ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। डॉक्टर प्रेम कुमार की मधुर गीत ने भी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। चांद मुसाफिर,रामचंद्र चौधरी, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, दुखित महतो भक्तराज, किशोरी दास, बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर , डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, उमाशंकर सिंह, केदार सिंह आदि ने अपने देशभक्ति परक कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। डॉ मनोहर प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं में कलम वितरण किया। मौके पर छात्र, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्टी का आयोजन

नया विचार – संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी समस्तीपुर जिला के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उत्तरी और समस्तीपुर दक्षिणी क्रमशः नीलम सहनी और शशिधर झा ने संयुक्त रूप से किया।संचालन भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्त्री सशक्तिकरण कर देश के संविधान को मजबूती देने का काम किया जिसमें लोकसभा में 33 प्रतिशत स्त्रीओं के लिए आरक्षण लागू हुआ। वहीं समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि हिंदुस्तानीय संविधान विश्व मे सबसे बेहतर संविधान है और पीएम मोदी ने देश के नागरिकों को समानता,न्याय, स्वंतंत्रता और सबका साथ सबका विकास के साथ बाबा साहब के सपनो को साकार किया।साथ हि विधान पार्षद डॉ तरूण कुमार ने कहा कि आजादी मिलने के बाद से ही कांग्रेस संविधान से खिलवाड़ करता रहा है,देश में दो दो संविधान को लेकर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शहादत दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर संविधान का रक्षा करते हुए पूरे देश में एक संविधान लागू किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीस सूत्री के उपाध्यक्ष और निवर्तमान जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कांग्रेस अपने शासन काल में संविधान से बार बार खिलवाड़ कर आपातकाल घोषित करके लोगों के साथ अत्याचार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के रास्ते देश प्रगति पथ पर तेजी के साथ विकास कर रहा है। संगोष्ठी को रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र पासवान, भाजपा नेता प्रो विजय कुमार शर्मा, राम सुमिरन सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी,प्रो शील कुमार राय, सतेन्द्र सिंह, विमला सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार,भाजपा जिला महामंत्री कौशल पाण्डेय,प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मनोरंजन मोदी,ललन सिंह, रूपांजली, जिला मंत्री वीरेन्द्र यादव, जगदेव राम, रामाकांत राय, प्रदीप शाह शिवे, स्त्री मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, गायत्री सिंह, माला शर्मा , प्रवक्ता नीरज सिंह, आदित्य कुमार, सुनील राय,राजू पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुजय पासवान, दीपक सत्यार्थी, अरविंद कुशवाहा, सुशील चौबे, संग्राम सिंह, विजय शंकर ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, विष्णुदेव कुशवाहा, अमित सम्राट, रजनीश ईश्वर, सुशील गुप्ता सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

समस्तीपुर

जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामले की हुई सुनवाई, एक मामले का निष्पादन

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के सराय रंजन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने चार मामले का सुनवाई किया।इसमें पूर्व के नौ मामले एवं आज दो नए मामले आए । कुल ग्यारह मामले की सुनवाई हुई, । जमीनी विवाद केमामले में कुछ लोगों के कागजात अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया। वही एक मामले में दोनों पक्ष के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वहीं इनमें दूसरे पक्ष के लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन लोगों को अगली तिथि पर आने के लिए नोटिस भेजा गया। वही मुसरीघरारी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने चार पुराने मामले का अध्ययन किया चारों मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित नहीं थे एक पक्ष के लोग ही उपस्थित हो पाए थे दूसरे पक्ष को नोटिस के माध्यम से अगले तिथि में आने को कहा गया है मौके पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार , राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, एस आई ब्यूटी रानी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, राम जयपाल यादव, राहुल कुमार शाह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

अमरौली गांव में अष्टयाम महायज्ञ का हुआ समापन समारोह 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के अमरौली गांव में श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में दो दिन से चल रहे अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भक्ति मय माहौल बना रहा। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने जय रघुनंदन जय घनश्याम गौरीशंकर जय हनुमान के महामंत्र से क्षेत्र गुण्जायमान रहा। महायज्ञ का शनिवार को समापन समारोह हो गया। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार कराते हुए समापन कराया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्याओं का भी भोजन कराया गया। महायज्ञ को सफल बनाने में गांव के लोग सहयोग दिया।

समस्तीपुर

मतदाता दिवस को ले शपथ ग्रहण कार्यक्रम

नया विचार सरायरंजन- थाना परिसर में मतदाता दिवस को लेकर थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना के सभी पुलिसकर्मी व चौकीदार मौजूद थे। सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम हिंदुस्तान के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मौके पर थानाध्यक्ष प्रताप कुमार के साथ सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बिहार, समस्तीपुर

प्र अ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय में आयोजित किया गया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोह

नया विचार समस्तीपुर : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती समारोहपूर्वक प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी गरीबों, दलितों, अभिवंचितों के रहनुमा थे। समारोह का संचालन छात्रा पूजा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शत्रुघन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और शिक्षकों, छात्र- छात्राओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तदोपरांत शिक्षिका विमला कुमारी के द्वारा भजन गायन और मधुलिका कुमारी के द्वारा कर्पूरी जी के जीवनवृत्त को पटल पर रख विषय प्रवेश किया गया। इसके बाद छात्रा निहारिका ऋतु, अर्चना, नंदनी, निशु, शिक्षक मो अमजद हुसैन, शिवशंकर प्र, अंकिता कुमारी, विभा कुमारी, यशवंत कुमार, अनंत कुमार यादव आदि ने विस्तार से जननायक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा। प्रधानाध्यापक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सादगी का प्रतीक और प्रेरणा पुंज बताया। मौके पर संजीव झा, कैलाश राम, कैलाश सदा, अमरजीत कुमार, मो सद्दाम, रेणु कुमारी, यूथ क्लब और इको क्लब के सदस्य थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

समस्तीपुर

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दो आरोपित 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता के बयान पर एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गंगसारा निवासी शिव कुमार सहनी ने कहा है कि उनकी पुत्री लीला कुमारी (14) गंगसारा स्कूल में पढ़ती थी। विगत 11 जनवरी को वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो आज तक लौटकर नहीं आई है। खोजबीन के दौरान पता चला कि थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र राकेश महतो एवं उसका साला राजा महतो ने उनकी लड़की को लापता किया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top