Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सरायरंजन में 11 सौ लीटर शराब का हुआ विनष्टिकरण

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन थाना परिसर में शनिवार को सीओ पंकज कुमार झा एवं थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह की देखरेख में शराब का विनष्टिकरण किया गया। यहां कुल 11 सौ लीटर शराब का विनष्टिकरण करण किया गया। यह शराब विभिन्न कांडों में जब्त किया गया था।इन सभी शराब को पुलिस कर्मियों ने हाथ से एवं जेसीबी मशीन से विनष्ट किया गया । मौके पर सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

टीएलएम मेला में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़ 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में शनिवार को स्कूल कम्प्लेक्स स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मेले में शिक्षक सह स्वागतकर्ता अखिलेश ठाकुर ने कहा कि टीएलएम मेला में शिक्षक– शिक्षिकाएं शिक्षण अधिगम सामग्री का विकास करते हैं। इस मेले के जरिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही इस मेले में अच्छे ,किफायती और ज्ञानोपयोगी टीएलएम का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के मेले में चयनित प्रतिभागी शिक्षक– शिक्षिकाओं में हिंदी विषय में विनोद कुमार झा,गणित विषय में रंजू कुमारी, अंग्रेजी विषय में ममता सुमन, पर्यावरण विषय में कुमार गौरव एवं उर्दू विषय में मुसर्रत परवीन के नाम शामिल हैं। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को डॉ .रामप्रीत सिंह ने पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक राकेश कुमार ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि विपिन कुमार, जूरी मेंबर सेवानिवृत शिक्षिका मांडवी कुमारी, जीविका सदस्य नेहा कुमारी, साधनसेवी संतोष कुमार मौजूद रहे।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

नया विचार सरायरंजन – सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” पर एक विशेष कार्यक्रम एवं हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल “नयी उम्मीद: ए बेटर टुमारो” के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. शिवा राम कृष्णा ने किया। उदबोधन कार्यक्रम में प्राचार्य ने कहा इस प्रतियोगिता के युग मे मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए योग एवं मेडिटेशन का प्रयोग बेहद आवश्यक हो गया है। मुख्य अतिथि और वक्ता, डॉ. मनोज कुमार सिंह (मनोचिकित्सक, गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी) और श्री कुणाल कुमार (फाउंडर और डायरेक्टर, नारायणम इन्फो ऑनलाइन, समस्तीपुर) ने भी छात्रों को मार्गदर्शन किया कार्यक्रम में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर के अधीक्षक डॉ जी सी कर्ण, स्वास्थ प्रबंधक अंजनी आनंद ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर गहराई से प्रकाश डाला और छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में छात्रों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को मानसिक विकारों जैसे तनाव, अवसाद और अन्य समस्याओं से निपटने के उपाय बताए। वहीं, श्री कुणाल कुमार ने विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रमुख शिक्षक, प्रो. एम. जिया हुसैन और प्रो. अभय कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रो. शिवा राम कृष्णा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने में मदद की, बल्कि उनमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी किया।

समस्तीपुर

अवैध वसूली को ले डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत केएसआर इंटर कॉलेज, सरायरंजन में इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2025 के नाम पर छात्र –छात्राओं से अवैध वसूली की मिल रही शिकायत को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कॉलेज के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रेषित स्पष्टीकरण में कहा गया है कि प्राचार्य के द्वारा इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2025 में छात्र –छात्राओं से अवैध राशि की वसूली की शिकायत मिली है। प्राचार्य के द्वारा किन परिस्थिति में छात्र-छात्राओं से अवैध रसूली की जा रही है,इसके संदर्भ में पत्र प्राप्ति के साथ ही अपना स्पष्टीकरण अपने मंतव्य के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कॉलेज के कर्मियों ने बताया कि उनके कॉलेज का बैंक खाता कतिपय कारणों से बंद है। कॉलेज की तरफ से प्रायोगिक परीक्षा में आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए रसीद काट कर पूर्व में छात्र-छात्राओं से शुल्क लिया गया , जिसे बाद में बंद कर दिया गया। वहीं प्राचार्य बद्री नारायण झा ने बताया कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों के अनुदान का भुगतान न्यायालय के आदेश से विगत 8 माह से लंबित है। इसलिए साजिश के तहत वे लोग कॉलेज प्रशासन को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन वे अपनी साजिश में सफल नहीं हो पाएंगे।

समस्तीपुर

जनता दरबार में भूमि विवाद के पांच मामले की हुई सुनवाई, एक मामले का निष्पादन

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पांच मामले का सुनवाई किया।इसमें पूर्व के 4मामले समेत कुल 5 मामले की सुनवाई हुई, । जमीनी विवाद केमामले में कुछ लोगों के कागजात अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया। वही एक मामले में दोनों पक्ष के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वहीं इनमें दूसरे पक्ष के लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन लोगों को अगली तिथि पर आने के लिए नोटिस भेजा गया। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, एस आई ब्यूटी रानी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

विद्युत ऊर्जा की चोरी की प्राथमिकी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में की जा रही विद्युत ऊर्जा की चोरी को लेकर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मोहनपुर में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने कांड सं .5/25 के तहत दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के आदेश अनुसार हरपुर एलौथ निवासी अमला देवी, पति नरेश चौधरी के घर में छापेमारी की गई तो पता चला की मैन सर्विस तार के इनपुट टर्मिनल से टैपिंग करके विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। इस विद्युत ऊर्जा की चोरी से कंपनी को 11766 रुपए के राजस्व की क्षति हुई है । वहीं उनके यहां पूर्व का बकाया राशि 11775 का भुगतान लंबित है।

समस्तीपुर

लोक कल्याणकारी व्यक्तित्व के धनी थे विभूति रंजन 

नया विचार सरायरंजन : स्वतंत्रता सेनानी परमानंद ठाकुर के पौत्र एवं समाजसेवी योगेंद्र ठाकुर के पुत्र लोक कल्याणकारी व्यक्तित्व के धनी थे विभूति रंजन ठाकुर। उक्त बातें समाजसेवी महेंद्र ठाकुर ने कहीं । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर ने स्व. ठाकुर के सौम्य व्यक्तित्व की प्रशंसा की। अध्यक्षता करते हुए जिला मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ राजू झा ने स्व. विभूति निरंजन ठाकुर के विराट व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि स्व. ठाकुर एक पदाधिकारी के रूप में जहां लोकप्रिय थे, वहीं सामाजिक जीवन में भी वे अत्यंत जनप्रिय थे। समाजसेवी योगेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार ठाकुर,आलोक कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, कन्हाई कुमार ठाकुर, डॉ. मृगेंद्र नारायण चौधरी, रामकिशोर झा,प्रो. विनोद कुमार ठाकुर, प्रो. रामनरेश राय,मिथिलेश कुमार ठाकुर,वीरेन्द्र कुमार चौधरी, भुवनेश्वर झा, लोकेश कुमार,मंटू जी, पिंटू जी, विकास पदाधिकारी कुमार मनोज, सचिन रंजन कुमार, विजय कुमार ठाकुर, छोटू कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में पैक्स चुनाव को ले एक अध्यक्ष व 11 सदस्यों ने किया नामांकन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत मुसरीघरारी बखरी बुजुर्ग पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को एक अध्यक्ष दीपक कुमार झा समेत 11 सदस्यों ने नामांकन किया। इसमें सदस्यों में अजय कुमार झा, बिरजू कुमार सिंह, राधाकांत झा, मंजू देवी,रूपम देवी,रिंकी देवी, संतोष कुमार ठाकुर, शंकर दास, सुधा देवी, सुनीता देवी एवं राजा बाबू पासवान के नाम शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने नामांकन का पर्चा दिया। मौके पर कई कर्मी मौजूद थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जनरल मैनेजर विवेक कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में स्टार्टअप्स के महत्व और उनके विकास के लिए आवश्यक संसाधनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत स्टार्टअप सेल के इंचार्ज प्रो. तन्मय कुमार द्वारा किया गया। इसके बाद संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए स्टार्टअप्स एक बेहतरीन अवसर हैं, जिनसे वे न सिर्फ अपने करियर को दिशा दे सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्टार्टअप्स को न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से भी अत्यधिक लाभकारी बताया। संगोष्ठी में विभिन्न स्टार्टअप्स के संस्थापकों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे स्टार्टअप्स न केवल रोजगार सृजन में सहायक होते हैं, बल्कि यह नवाचार और नए विचारों के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी और विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने स्टार्टअप्स से संबंधित अपने विचार और सवालों को मुख्य अतिथि और अन्य विशेषज्ञों के सामने रखा। कॉलेज के स्टार्टअप सेल के इंचार्ज प्रो. तन्मय कुमार ने अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को भविष्य में और भी प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया। इस आयोजन से छात्रों में स्टार्टअप्स को लेकर जागरूकता और उत्साह बढ़ा।

समस्तीपुर

बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार : रामनाथ 

नया विचार मोरवा : बिहार में आगामी विधानसभा में फिर एनडीए की प्रशासन बनेगी। उक्त बातें कहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बनवीरा पंचायत में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोजपा अभय सिंह ने रामविलास पासवान एवं चिराग पासवान के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। लोजपा नेता के द्वारा आयोजित नव वर्ष सह मकर संक्रांति समारोह को संबोधित करते हुए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एन डी ए कार्यकर्ताओं को अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर देने का आह्वान किया।जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, अश्वमेध देवी , भाजपा जिलाध्यक्ष शशि धर झा,नीलम सहनी,दिग्विजय नारायण सिंह, विवेक कुमार सिंह, आर्यन कुमार आदि ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों से प्रतिनिधि गण्यमान्य लोग एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top