Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

स्वच्छता कर्मियों की समीक्षा बैठक

नया विचार मोरवा । प्रखंड मुख्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत बी डी ओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कचड़ा प्रबंधन को महत्व पूर्ण बताते हुए बीडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया।बैठक में डोर टू डोर कचड़ा उठाव की समीक्षा की गई। कर्मियों द्वारा शुल्क वसूलने को लेकर बी डी ओ ने आवश्यक निर्देश दिया।स्वच्छता कर्मियों के बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की गयी। स्वच्छता मित्र ऐप्प के बारे में पर्यवेक्षकों को जानकारी दी । कार्य करते हुऐ स्वच्छता कर्मियों का जीपीएस फ़ोटो भेजने का निर्देश दिया गया पर्यवेक्षको ने कई महीनों से मानदेय भुगतान नहीं होने की जानकारी दी ।मौके पर प्रखंड स्वच्छता वॉर रूम कर्मी पिंकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश सहनी, शिवेंद्र राम , सुदीप शर्मा,संतोष कुमार, हृषिकेश झा,राजेश कुमार ठाकुर, सियाराम पंडित,शिवानंद राय, सरस्वती देवी आदि उपस्थित थे।

आस्था, समस्तीपुर

अखिल ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं भगवती ललिता: सत्यनारायण 

नया विचार मोरवा  । अखिल ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं भगवती ललिता। उक्त बातें कहीं ऐतिहासिक खुदनेश्वरस्थान प्रांगण में आयोजित ललिता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य ने। न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवती ललिता को देवी के महान रूपों में लालित्य एवं सौम्यता गुण संपन्न प्रमुख भगवती बताया।उप प्रमुख स्मिता शर्मा,अवधेश कुमार शर्मा,सौरभ कुमार शर्मा बबलू जी, गौरव कुमार शर्मा मुन्ना जी,पुजारी चंदन हिंदुस्तानी, रंजीत कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र, विद्यानंद झा, अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा,जगदीश झा, दिनेश झा ,सुशील कुमार वर्मा , विभूति नाथ झा आदि में संबोधित किया। मौके पर बिरिया देवी, कृष्ण देव राय, अरुण कुमार झा, महेश झा,उमेश झा सहित सभी न्यास समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

आर्य संस्कृति के उन्नायक थे स्वामी दयानंद सरस्वती

नया विचार मोरवा।आर्य संस्कृति के उन्नायक थे स्वामी दयानंद सरस्वती। उक्त बातें कहीं चकलाल शाही में आयोजित दयानंद सरस्वती के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने। स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती साहेब जी की अध्यक्षता में आयोजित दयानंद जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आर्य संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने सत्यार्थ प्रकाश नाम के महत्व पूर्ण ग्रंथ के द्वारा वेदों की पुनर्स्थापना का महान प्रयास किया। शिवांश विद्यालय के संस्थापक स्वामी गणेशानंद आर्य,यादवानंद आर्य,वेद प्रकाश आर्य, मृत्युंजयानंद आर्य, मृगेंद्रानंद आर्य, धर्मेंद्र आर्य आदि ने जयंती समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर आर्य समाज के कई दर्जन कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन बुधवार को आम्रपाली केंद्र समस्तीपुर में किया गया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें विभिन्न विधाओ के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया ।कार्यक्रम का संयोजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी द्वारा किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रति स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मोमेंट को देकर भी सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समस्तीपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं जिला एवं कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी को बेहतर कार्यक्रम के संयोजन के लिए शुभकामना दी गई।

समस्तीपुर

Morwa- आग लगने से हजारों का नुकसान

नया विचार मोरवा – प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत नदी किनारे इकरी में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया है। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण जगदीश शाह, राम दिनेश गुप्ता, सुबोध मिश्र, राम गोविंद शाह सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों की यारी में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया, तब तक आग के कारण कई हजार की इकरी जल कर राख हो गयी।

समस्तीपुर

अनुमंडल अधिकारी ने भूमि विवाद के पांच मामले को किया निष्पादन

नया विचार समस्तीपुर।अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार गुरुवार कोअनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद की सूनवाई की , जिसमें कुल-10 मामले की सूनवाई की गयी जिसमे 05 मामले निष्पादन किये गये एवं शेष 05 को अगले तिथि निर्धारित की गयी है। बैठक मे उपस्थ्ति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल कार्यपालक दण्डाधिकारी विभिन्न अंचलो से आये परिवादी, अचंलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

अपराध, समस्तीपुर

चालक का ऑटो खराब हो गया था तो दोस्तो संग मिलकर बना दिया दूसरा ऑटो लूटने की योजना, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

नया विचार समस्तीपुर ।ऑटो चालक का ऑटो हुआ खराब तो उसने अपने ही दोस्तों के साथ दूसरा ऑटो लूटने का प्लान ही बना लिया पूरा मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 19 जनवरी की है जहां एक टेंपो चालक के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था कि उसके साथ सुनसान जगह में अपराधियों के द्वारा पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें पांच की संख्या में अपराधी था ।जिसमे टेम्पो चालक के पास से पैसा , मोबाइल और सीएनजी टेम्पु लूट लिया ।थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी और उसका सफल उद्वेदन करते हुए दलसिंहसराय पुलिस पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक मिस्त्री भी शामिल था ।एसडीपीओ विवेक शर्मा का बताना है कि 19 जनवरी को पुलिस को एक टेंपो लूट मामले का आवेदन मिला था जिसका एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जाने पर इस मामले में पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया पूरा मामला में गिरफ्तार अपराधी में एक टेंपो चालक अजित कुमार योजना बनाते हैं की एक सीएनजी ऑटो लूटेंगे पहले यह लोग मुजफ्फरपुर जाते हैं वहां से दलसिंहसराय के लिए सीएनजी ऑटो बुक करके पहुंच कर एक सुनसान रास्ते में ले जाकर पिस्टल के बल पर ड्राइवर का हाथ पैर बांध करके पैसा और ऑटो दोनों छीन लेते हैं ।इस घटना का मास्टर माइंड वह अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाता है वह खुद भी पहले से ऑटो चालक रहा है जिसने एक फाइनेंसर से ऑटो खरीदता है लेकिन ऑटो सही से नहीं चल पाता जिसके लिए उसे बैट्री और नए इंजन की आवश्यकता होती है । इसी को लेकर वो ऑटो लूट की घटना को अंजाम देता है ।हालांकि पूर्व में इनका कोई आपराधिक इतिहास नही है ।

अपराध, समस्तीपुर

मानसिक रूप से कमजोर युवती से पूजा कर घर लौटने के दौरान दुष्कर्म मामले मे आरोपी गिरफ्तार, मां ने दिया था थाने में आवेदन

नया विचार समस्तीपुर ।:समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से 5 फरवरी को एक रेप का मामला पुलिस के सामने आया था जंहा एसएफएल की टीम ने दिए गए आवेदन में आधार पर जांच की मामला सच पाए गए । बताते चले की पूजा कर घर लौट के दौरान युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का मामला को लेकर पीड़िता की मां ने विद्यापतिनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। बुधवार को दोपहर में घर के समीप एक मंदिर में पूजा करने गई थी, इसी दौरान थाना क्षेत्र के विद्यापतिधाम निवासी गंगा गिरी के पुत्र गोविंद गिरी ने बहला-फुसलाकर मंदिर के पीछे झाड़ी में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया ‌तथा डरा-धमका कर घर भेज दिया।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया और मामले सच पाए गए जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । वही इस मामले में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा ने बताया कि एक मामला 5 फरवरी को पुलिस के सामने आया था जिसमें मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात कही गई थी इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, स्थिति नाजुक 

नया विचार विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-बजरंगी चौक मुख्य पथ पर थाना गेट के समीप बुधवार की रात्रि 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मी वृद्ध की पहचान साहिट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 विद्यापतिनगर गांव निवासी सुखदेव भगत (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि अपनी चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ़्तार अज्ञात वाइफ सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर 112 डायल पुलिस ने ज़ख्मी अवस्था में वृद्ध को पीएचसी लाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

समस्तीपुर

संसार में एकमात्र नारायण ही सत्य हैं बाकी सब माया- पंडित अमित 

नया विचार सरायरंजन। सत्य को नारायण के रूप में पूजना ही सत्यनारायण की पूजा है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि संसार में एकमात्र नारायण ही सत्य है ।बाकी सब माया है ।सत्य में ही सारा जगत समया हुआ है ।सत्य के सहारे ही शेष भगवान पृथ्वी को धारण करते हैं। यह बातें पंडित अमित कुमार झा ने बुधवार को मुसरीघरारी स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 में सत्यनारायण भगवान के पूजा के दौरान कथा में कहीं ।पंडित अमित कुमार झा ने कहा कि श्री सत्यनारायण व्रत का वर्णन देव ऋषि नारद जी के पूछने पर स्वयं भगवान विष्णु ने अपने मुख से किया है। एक बार नारद जी ने भ्रमण करते हुए मृत्यु लोक के प्राणियों को अपने-अपने कर्मों के अनुसार तरह-तरह के दुखों से परेशान होते देखा ।इससे उनका संत हृदय द्रवित हो उठा ।और वह वीणा बजाते हुए अपने परम आराध्य भगवान श्री हरि की शरण में हरि कीर्तन करते छीर सागर पहुंच गए ।और स्तुति पूर्वक बोले, हे नाथ यदि आप मेरे ऊपर प्रसन्न है तो मृत्यु लोक के प्राणियों की व्यथा हरने वाला कोई छोटा सा उपाय बताने की कृपा करें। तब भगवान ने कहा यह बात तुमने विश्व कल्याण की कामना से बहुत सुंदर प्रश्न किया है ।अतः तुम्हें साधु बाद है ।आज मैं तुम्हें ऐसा व्रत बताता हूं जो स्वर्ग में भी दुर्लभ है और महान पुन्यदाक है ।तथा मोह के बंधन को काट देने वाला है ।और वह है श्री सत्यनारायण व्रत। इसे विधि विधान से करने पर मनुष्य सांसारिक सुखो को भोगकर परलोक में मोक्ष प्राप्त कर लेता है ।मौके पर राधाकांत झा, मधु कान्त झा,बेबी कुमारी, अंजली सुमन ,शंकर सुमन, प्रिया सुमन, अमरेश झा सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top