Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

आधुनिक काल के महान नाटककार थे मोहन राकेश 

नया विचार सरायरंजन: आधुनिक काल के महान नाटककार थे मोहन राकेश। उक्त बातें केएसआर कॉलेज सरायरंजन के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित मोहन राकेश के शताब्दी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। प्राचार्य डॉ .विपिन कुमार झा के निर्देशन एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने मोहन राकेश को एक श्रेष्ठ नाटक कार, कहानीकार और उपन्यासकार बताया। अध्यक्षता करते हुए प्रो .अवधेश कुमार झा ने स्पष्ट किया कि हिन्दी साहित्य में जयशंकर प्रसाद के बाद,मोहन राकेश एक उत्कृष्ट नाटककार के रूप में सुख्यात हुए। अंधेरे बंद कमरे आदि अनेक अच्छी कृतियां हैं, तथापि लहरों के राजहंस मोहन राकेश की अत्यंत उत्कृष्ट नाट्य कृति है, जिसमें उन्होंने कहा है कि,नारी का आकर्षण जहां पुरुष को पुरुष बनाता है,वहीं नारी का विकर्षण उसे महात्मा बुद्ध बना देता है। मोहन राकेश हिन्दी साहित्य में नई कहानी आंदोलन के भी सूत्रधार थे। प्रो .हरेकृष्ण चौधरी,प्रो. मनोज कुमार झा,प्रो .शेखर प्रसाद चौधरी,प्रो .चन्द्रशेखर झा, प्रो .पवन कुमार चौधरी आदि ने जयंती समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर अधिकांश महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

अपराध, बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर : पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

नया विचार : समस्तीपुर पुलिस द्वारा गंभीर घटना के योजना को किया गया निष्फल, घटना के पूर्व बिहार एस०टी०एफ० के सहयोग से कुख्यात अपराधकर्मी विरेन्द्र सदा उर्फ बिरेन सदा को किया गया गिरफ्तार। मंगलवार को करीब 09:00 बजे सुचना प्राप्त हुआ कि कुख्यात अपराधकमी विरेन सदा तर्फ विरेन्द्र सदा पिता-या रामाशीष सदा राम्रा खेतापुर चर्मपुर थाना-सरायरंजन जिला-समस्तीपुर अपने घर आया हुआ है एवं कुख्यात अपराधकर्मी विकास आ के संपर्क में है तथा अपने गैंग को सक्रिय कर बठी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सत्यापन के क्रम में बिहार एस०टी०एफ० के टीम से सहयोग प्राप्त कर सूचना को सूचना के सत्यापित करते हुए तत्काल कार्रवाई की गयी एवं विरेन सदा सदा को एक मैगजीन सहित लोडेड देशी पिस्तौल, 05 जिंदा गोली, एक खाली मैगजीन एवं 01 रेडमी कंपनी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंध में सरायरंजन थाना कांड स०-03/25. दि०-07.01.2025, धारा 25 (1-बी) ए/20/35 शस्त्र अधि० दर्ज है। अपराधकर्मी जिरेन सदा उर्फ विरेन्द्र सदा लूट एवं डकैती गिरोह को संचालित करते है. जिनके द्वारा समस्तीपुर जिला के अन्य समीवर्ती जिला में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अन्य जिला से इनका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। ये सक्रिय एवं पेशेवर अपराधकर्मी है। ये जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद जेल में बंद अपराधकर्मी के संपर्क में आकर अपने संगठन को पुनः संगठित कर रहे थे। लेकिन इनके प्रयास को विफल कर दिया गया।

बिहार, राजनीति, समस्तीपुर

प्रशांत किशोर और BPSC अभ्यर्थियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई निंदनीय, जन सुराज बिहार के युवाओं के लिए सत्याग्रह जारी रखेगा – चंद्रमणि

नया विचार   : जन सुराज पार्टी के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना में पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के खिलाफ हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। चंद्रमणि सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर BPSC छात्रों के समर्थन में उनकी मांगों को लेकर गांधी मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से 2 जनवरी से अनशन पर बैठे थे। 6 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर, BPSC छात्रों और अन्य समर्थकों को बलपूर्वक अनशन स्थल से हटाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। गांधी मूर्ति के नीचे अगर बैठ कर कोई सत्याग्रह कर रहा है तो इसमें क्या गुनाह है? प्रशासन को इस बात का जवाब देना चाहिए।   *प्रशांत किशोर ने सत्याग्रह करने का आह्वान 30 दिसंबर को किया था, छात्रों की मांग मानने के लिए प्रशासन को दिए थे 2 दिन* जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने आगे बताया कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी 2 जनवरी 2025 से लगातार आमरण अनशन पर हैं। बिहार में BPSC परीक्षा में हुई धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशांत किशोर सबसे पहले 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद में शामिल हुए थे। छात्र संसद में ये निर्णय हुआ कि मार्च निकाला जाए। पुलिस ने छात्रों के मार्च को जेपी गोलंबर पर रोक दिया था। प्रशांत किशोर जी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और हजारों छात्रों के साथ इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारियों ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बिहार के मुख्य सचिव से मिलवाने का वादा किया और सभी छात्रों से मार्च को खत्म करने की अपील की। प्रशांत जी ने भी ये बात मीडिया और छात्रों के साथ साझा किया। इसके प्रशांत जी और ज्यादातर छात्र वहां से लौट गए। इसके बाद पुलिस ने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए कुछ बचे हुए सैकड़ों छात्र पर लाठियां बरसाई, पानी की बौछार की और उन्हें बेरहमी से पीटा। इस घटना से प्रशांत किशोर जी बेहद आहत हुए। हालांकि अगले दिन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की और अपनी बातों को रखा। प्रशांत किशोर जी ने 30 दिसंबर को कहा कि अगर प्रशासन 2 दिनों में छात्रों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो वो खुद 2 जनवरी से BPSC के छात्रों के साथ सत्याग्रह करेंगे।   प्रशासन ने BPSC छात्रों की मांगें नहीं मानी। इसके बाद 2 जनवरी से प्रशांत किशोर जी छात्रों के साथ पटना में गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्हें लगातार छात्रों का समर्थन मिलता रहा और बिहार के सभी ज़िलों के युवा, छात्र और उनके माता-पिता इस अभियान से जुड़ते चले गए और बड़ी संख्या में लोग पटना के गांधी मैदान पहुंच कर प्रशांत जी को अपना समर्थन देने लगे। प्रशांत जी को पूरे बिहार से मिल रहे इस व्यापक समर्थन से घबरा कर नीतीश और भाजपा की प्रशासन ने एक बार फिर कायरता दिखाई और 6 जनवरी के अहले सुबह करीब 4 बजे प्रशांत किशोर जी समेत सभी अनशनकारियों को जबरन उठाकर ले गई और गिरफ्तार कर उनके ऊपर FIR कर दिया। प्रशांत जी को पुलिस 5 घंटे से अधिक एंबुलेंस और फिर अन्य वाहन में पटना और उसके आसपास के इलाके में घुमाती रही। फिर उन्हें कोर्ट लेकर गई, जहां से उन्हें जमानत मिल गया।   *प्रशांत किशोर का आमरण अनशन अस्पताल में भी जारी, छात्रों के साथ न्याय करने की मांग पर कायम है जन सुराज* छात्रों और आमलोगों ने इस पुलिसिया कार्रवाई का भारी विरोध किया। हजारों की संख्या में लोगों ने पटना में सड़क पर उतरकर प्रशांत किशोर और अन्य लोगों की गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस ने प्रशांत किशोर जी को सिविल कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने सशर्त बेल लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया। उनके बेऊर जेल पहुंचने के कुछ घंटों के भीतर ही कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त जमानत दे दी। इस बीच प्रशांत किशोर जी ने अपना आमरण अनशन जारी रखा है। 7 जनवरी की सुबह प्रशांत जी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। उन्होंने कुछ खाने से इनकार कर दिया है और अस्पताल में भी अनशन जारी रखा है। जन सुराज पार्टी प्रशांत किशोर जी और BPSC छात्रों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। हमारी मांग है कि प्रशासन छात्र सत्याग्रह समिति की सभी 5 मांगों को मान कर अविलंब छात्र हित में निर्णय लें अन्यथा ये आंदोलन और तीव्र होगा। मौके पर जनसुराज जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, निरंजन ठाकुर संयोजक, रिंकी पासवान स्त्री अध्यक्ष,  राम बालक पासवान प्रदेश कोर कमेटी राज कपूर सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य,  गोविंद कुमार,  मनीष हिंदुस्तानी,  महेश ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, विजय वात्स्यायन उपस्थित रहें।

समस्तीपुर

स्वास्थ्य विभाग ने दी एचएमपीवी वायरस को ले हिदायत

नया विचार मोरवा ।स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव के द्वारा एचएमपीवी वायरस से सावधान रहने के लिए आगाह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी सह सचिव के द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में इसे चीन में सीजनल इनफ्लुएंजा बताया गया है जो कोरोनावायरस की तरह काम करता है। इस वायरस का प्रकोप चीन में पूरी तरह हो गया है, जिसकी संभावना हिंदुस्तान में भी बताई जा रही है। इसके कारण सर्दी जुकाम खांसी सांस लेने में तकलीफ के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। बच्चों और साठ वर्ष से उम्र से अधिक के वृद्धों तथा कमजोर लोगों पर इसका आक्रमण हो रहा है। संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट रहने तथा अन्य लोगों को संक्रमित व्यक्ति से बचने, सदा हाथ साफ रखने सहित कोरोना काल की तरह सावधान रहते हुए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव के द्वारा सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी,महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र भेजकर लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया गया है।

समस्तीपुर

अध्यक्ष बनने पर बधाई 

नया विचार मोरवा । समस्तीपुर दक्षिणी से शशि धर झा एवं उत्तरी से नीलम सहनी के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। किसान मोर्चा के महामंत्री उदय कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार चौधरी, मनोरंजन मोदीन, पंकज कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह, रामकुमार सिंह,दीप नारायण सिंह ,ध्रुव प्रसाद सिंह ,फूलन कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह,हरेन्द्र ठाकुर,बिल्टू सहनी, त्रिलोकी झा,मनोज कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, कृष्णनंदन शर्मा, सत्येंद्र पांडे , नंदकिशोर झा, अंजनी झा,नारद राय आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है।

समस्तीपुर

भूकंप के झटके महसूस हुए 

नया विचार मोरवा। प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार की अहले सुबह प्रखंड के उत्तरी छोर चकपहाड़ पंचायत से लेकर मध्य क्षेत्र निकस पुर पंचायत सहित दक्षिणी छोर धर्म पुर बांदे पंचायत तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बावजूद किसी प्रकार की कोई क्षति की सूचना नहीं मिली है।

समस्तीपुर

जनसुराज की बैठक 

नया विचार मोरवा। धर्म पुर बांदे पंचायत में जनसुराज नेता धर्मनाथ शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनसुराज के संस्थापक एवं संरक्षक प्रशांत किशोर के धरनास्थल पर प्रशांत किशोर के साथ प्रतिनिधित्व करते हुए गिरफ्तारी देने पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही बी पी एस सी अभ्यर्थियों के समर्थन में धरना स्थल पर जायज मांगों को मानने की बजाय गिरफ्तार करने और रिहा करने की निंदा की गई।साथ ही प्रशांत किशोर द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में साथ देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया। रिंकी साह, चंदन कुमार साह, मनीष कुमार, आलोक कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में शराब लदे दो वाहन जब्त, कारोबारी फरार 

  नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर वार्ड 13 से रविवार की देर रात पुलिस ने दो वाहनों में लदे 209 कार्टन अंग्रेजी शराब को बरामद किया। वहीं पुलिस को देखते ही सभी कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागे कारोबारियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी नवीन कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र, उपेंद्र महतो उर्फ उपना एवं नवीन कुमार चौरसिया के अलावा गंगापुर निवासी नरेश महतो एवं इसी गांव के सत्यम सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर में बिक्री के लिए शराब के एक बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस जब निर्देश स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग एक ट्रक से शराब के कार्टन को उतार कर दूसरे ट्रैक्टर में लाद रहे हैं। पुलिस को देखते ही सभी कारोबारी शराब लदे वाहन को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जब उक्त ट्रक और ट्रैक्टर की तलाशी ली तो उसमें रखे विभिन्न ब्रांडों के 209 कार्टनों में 1864 लीटर शराब बरामद हुई। शराब लदे वाहनों को जब्त करने के बाद पुलिस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

एनीमिया मुक्त अभियान को ले दिया गया प्रशिक्षण

  नया विचार सरायरंजन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के सौजन्य से रविवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत शिक्षक– शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षकों को दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड परियोजना प्रबंधक रोशन कुमार ने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए उनका स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ बच्चा ही पढ़ने में तेज होगा। साथ ही बच्चों का मानसिक विकास भी तेजी से होगा। सभी शिक्षक प्रत्येक सप्ताह निश्चित रूप से अपने सामने शिशु को आईएफए की नीली गोली का सेवन करवाएंगे। वहीं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रीति कुमारी ने कहा कि समय से बच्चों को दवा खिलाकर प्रत्येक माह का प्रतिवेदन अगले माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध कराना होगा। मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, मणिकांत झा,दीपक कुमार यादव सुनील प्रसाद, प्रवीण सिंह राठौर, शिवलाल महतो, वर्षा रानी,ज्योति प्रभा समेत दर्जनों शिक्षक– शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

उत्तरी बिहार में अभी 2 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

  नया विचार प्रतिनिधि,पूसा :उत्तरी बिहार में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं सुबह शाम घाना को कुहासा भी लगा रहेगा। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान डॉ .ए सत्तार ने बताया कि उत्तरी बिहार में अभी दो दिनों तक घाना कुहासा के साथ पछिया हवा की तेज रफ्तार रहने के करण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा रिकॉर्ड आज का अधिकतम तापमान 16.0 एवं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top