Hot News

190km रेंज, 90kmph स्पीड और 35 लीटर स्टोरेज… इन फीचर्स के बावजूद Simple Energy ने बंद किया अपना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Simple Energy ने अपनी OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी अब इसका फोकस हाल ही में लॉन्च हुई Wave फैमिली पर करने जा रही है. पिछले महीने लॉन्च हुई Wave की शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये है. कंपनी के मुताबिक, Wave को खासतौर पर उसी सेगमेंट के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां OneS मौजूद थी. बता दें, कंपनी ने OneS को ₹1.78 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (बेंगलुरु) में पेश किया था. 

Simple OneS: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

नई Simple Wave के आने से पहले Simple OneS कंपनी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर था. इसमें 3.7 kWh का बैटरी पैक मिलता था, जो कंपनी के मुताबिक IDC सर्टिफिकेशन के तहत 190 km तक की रेंज दे सकता था.

परफॉर्मेंस की बात करें तो OneS में मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई थी. यह मोटर 6.4 kW की पीक पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती थी. इसकी टॉप स्पीड 90 kmph थी. स्कूटर में Eco X, Eco, Ride और Air, यानी कुल चार राइडिंग मोड भी मिलते थे, ताकि जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस और रेंज के बीच बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 300+ km रेंज की गारंटी, 35 लीटर तक बूट स्पेस और कीमत 92,499 से स्टार्ट… डेली यूज के लिए परफेक्ट हैं ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Simple OneS: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Simple OneS में 7-इंच का TFT कंसोल दिया गया था, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते थे. इसके अलावा, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, ‘Find My Scooter’ फीचर और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी दी गई थी. सामान रखने के लिए स्कूटर में 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता था.

Simple OneS: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

राइडिंग और सेफ्टी के लिए इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया था. स्कूटर 12-इंच के पहियों पर चलता था, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ CBS (Combined Braking System) दिया गया था.

OneS बंद हुआ तो Wave और One के बीच बढ़ी दूरी

Simple OneS के बंद होने के बाद कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में एक बड़ा गैप बन गया है. फिलहाल कंपनी के पास एक तरफ हाल ही में लॉन्च हुआ Simple Wave है, जिसकी कीमत 1.09 लाख रुपये से शुरू होकर 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) तक जाती है. इसे खासतौर पर ऐसे कस्टमर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है, जो फैमिली यूज के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं.

दूसरी तरफ Simple One मौजूद है, जो Wave के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी है, लेकिन इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है. One की कीमत 2.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है. यानी Wave के टॉप वेरिएंट और One के बीच करीब 30,000 रुपये का सीधा अंतर है.

ये भी पढ़ें: 92km से 212km की रेंज, कीमत 49,999 रुपये से शुरू… TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली यूज के लिए हैं बेस्ट

The post 190km रेंज, 90kmph स्पीड और 35 लीटर स्टोरेज… इन फीचर्स के बावजूद Simple Energy ने बंद किया अपना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top