Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

इवीएम सुरक्षा पुख्ता, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जितवारपुर स्थित इवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं मशीनों के सुरक्षित भंडारण की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की उपस्थिति में वेयरहाउस को नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार इवीएम का विच्छेदकरण (Segregation) किया गया। इसके उपरांत मशीनों को संबंधित आरओ (Returning Officers) को सुपुर्द किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, तथा सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की जाए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी आरो (ARO) सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

समस्तीपुर

मतदान दल प्रशिक्षण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

संत कबीर महाविद्यालय परिसर में प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संत कबीर महाविद्यालय परिसर व होली मिशन प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री, प्रेजेंटेशन तथा मॉड्यूल के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि “स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी मतदान कर्मी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि निर्वाचन के दिन किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।” उन्होंने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सत्र को अधिक व्यवहारिक बनाते हुए प्रत्येक कर्मी को इवीएम एवं वीवीपैट संचालन की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया जाए। साथ ही उपस्थित मतदान कर्मियों से उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली और मौके पर ही कई बिंदुओं पर समाधान के निर्देश दिए। मौके पर नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग)-सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने सभी कर्मियों से यह भी अपील की कि वे निर्वाचन कार्य को लोकतंत्र के “महायज्ञ” के रूप में लें और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 3 घंटे बिजली बाधित रहेगी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन– 33 केवी गंगापुर फीडर का लाइन मेंटेनेंस कार्य हेतु मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:00 बजे से 9:00 तक 33 केवी लाइन बंद रहेगा। इसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मुसरीघरारी अंतर्गत गंगापुर पंचायत ,लाबेसपुरा पंचायत, फतेहपुर पंचायत विशंभरपुर ऐलोथ पंचायत, बखरी बुजुर्ग पंचायत, बरबट्टा पंचायत, बथुआ बुजुर्ग पंचायत, जितवारपुर कुमहिरा पंचायत एवं नौवाचक में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस आशय की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता मुसरीघरारी रिजवान कैसर ने दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि समय से पीने का पानी भंडारण कर ले ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन समाहरणालय प्रांगण, समस्तीपुर में किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, तथा नज़ारत उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। “पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “आपका वोट, आपका भविष्य” जैसे प्रेरणादायी नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। इन रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सक्रिय रूप से शामिल करना रहा।

समस्तीपुर

लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर समस्तीपुर समाहरणालय में माल्यार्पण कर किया गया नमन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर, आज जिला समाहरणालय समस्तीपुर के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जय प्रकाश नारायण जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नज़ारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग, पंचायती राज पदाधिकारी, तथा अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उपस्थित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में लोकनायक के आदर्शों और समाजवाद के प्रति उनके अटूट विश्वास को याद किया। यह समारोह लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी के महान योगदान को याद करने और उनके उच्च आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता को दोहराने का माध्यम बना।

समस्तीपुर

प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी (Participation of Railway Employees in Management) (PREM) की इस वर्ष की द्वीतीय बैठक में स्वच्छता पर जोर

रेल कॉलोनियों और स्टेशनों में सफाई व कचरा निस्तारण को लेकर बनी नई रणनीति नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – हिंदुस्तानीय रेल सदैव अपने कर्मचारियों को संगठन की प्रगति का आधार मानती है। इसी क्रम में रेलवे में -प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी-“(PREM) “(Participation of Railway Employees in Management)” प्रणाली लागू है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद, सहयोग तथा सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। विदित हो कि इस प्रणाली की शुरुआत वर्ष 1972 में हुई थी और 1994 में इसे और व्यापक रूप प्रदान किया गया। उसी क्रम में आज समस्तीपुर मंडल में इस वर्ष की द्वितीय PREM बैठक का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “*कॉलोनी एवं स्टेशनों की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था*”। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया । उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण कर्मचारियों की कार्यकुशलता के लिए आवश्यक है, तथा इस दिशा में रेलवे निरंतर प्रयासरत है। बैठक में वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री दुर्गेश कुमार सिंह ने एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें मंडल में साफ सफाई की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें बताया गया कि मंडल के 14 स्टेशनों पर कॉन्ट्रैक्ट आधारित सफाई व्यवस्था तथा 110 स्टेशनों पर इंप्रेस्ट सिस्टम से सफाई कार्य संचालित हो रहा है। समस्तीपुर में 16 कॉलोनियाँ और लगभग 2800 क्वार्टर हैं, जहाँ नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रैक की सफाई, प्लास्टिक वेस्ट हटाना, टॉयलेट व वेटिंग रूम की तीन शिफ्टों में धुलाई, नालों की सफाई, पेस्ट कंट्रोल तथा घर-घर से गार्बेज कलेक्शन और उसका उचित डिस्पोजल सुनिश्चित करने के निर्णय लिए गए हैं। आगे की योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि यात्रियों और कॉलोनीवासियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाने तथा डस्टबिन, बोतल क्रशर व सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन पर जोर दिया जाएगा। बैठक में यह स्वीकार किया गया कि साफ-सफाई के क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ भी हैं, जैसे यात्रियों और कॉलोनीवासियों द्वारा खुले में कचरा फेंकना या थूकना। इन समस्याओं के समाधान हेतु लोगों में व्यवहारिक जागरूकता लाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सबसे ज्यादा साफ सुथरे क्वार्टर को भी हर माह पुरस्कृत करने पर विचार किया गया। बैठक के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में कहा कि – > “स्वच्छता हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी दोनों है। इस दिशा में सभी की सहभागिता आवश्यक है। प्रेम के सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों और निवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करें। सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।” आज के इस बैठक में मंडल के सभी कर्मचारी संगठनों यथा पूमरे कर्मचारी यूनियन, ओबीसी कर्मचारी यूनियन, एससी/एसटी कर्मचारी यूनियन, प्रोमोटी ऑफिसर्स यूनियन तथा क्लास वन अधिकारी यूनियन के सचिवों ने भाग लिया तथा अपनी अपनी बातें रखीं। इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा किया गया। बैठक में मंडल के सभी शाखाअधिकारी भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि PREM प्रणाली की विशेषता यह है कि यह कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद का सशक्त मंच प्रदान करती है। इससे निर्णय प्रक्रिया में साझेदारी बढ़ती है, शिकायतों का त्वरित निवारण होता है, और कार्य संस्कृति में पारदर्शिता आती है। कर्मचारियों को इससे न केवल अपने सुझाव रखने का अवसर मिलता है बल्कि नीति निर्माण में भागीदारी से आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। “PREM” प्रणाली समस्तीपुर मंडल में विश्वास, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति को मजबूत बना रही है। यह मंच रेलवे परिवार के लिए एक सकारात्मक और सहभागी प्रबंधन की मिसाल है।

समस्तीपुर

भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय रेल के बीच एमओयू पर आधारित विशेष सेमिनार का आयोजन,रेलकर्मियों को मिलेंगी अनेक सुविधाएँ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र में हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक एवं हिंदुस्तानीय रेल के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) के अंतर्गत रेलकर्मियों को रेल सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली विशेष बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, समस्तीपुर मुख्य शाखा के प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री गणनाथ झा भी उपस्थित थे। सेमिनार में 100 से अधिक रेलकर्मियों ने भाग लिया। इसमें स्टेट बैंक में वेतन खाता खोलने पर रेलकर्मियों को मिलने वाले विशेष लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। विदित हो कि हिंदुस्तानीय रेल और हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक के बीच हुए इस समझौते के तहत रेलकर्मियों को रेल सैलेरी पैकेज के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी – •शून्य बैलेंस खाता एवं सभी SBI एटीएम पर असीमित निशुल्क लेन-देन। •व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर ₹1 करोड़ तक का कवर (w.e.f. 04.09.2024)। •हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर ₹1.6 करोड़ तक का कवर। •स्थायी विकलांगता (Permanent Total Disablement) पर ₹1 करोड़ तक का कवर। •आंशिक विकलांगता (Permanent Partial Disability) पर ₹80 लाख तक का कवर (w.e.f. 04.01.2025)। •समूह जीवन बीमा (Group Term Life Insurance) का लाभ ₹10 लाख तक। •होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन व कार लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस में 50% तक की छूट। •लॉकर शुल्क में 50% तक की छूट। •निशुल्क ड्राफ्ट, मल्टी-सिटी चेक बुक, SMS अलर्ट, और ऑनलाइन NEFT/RTGS सुविधा। •SBI Rewardz के तहत हर ट्रांजेक्शन पर लॉयल्टी पॉइंट्स। •परिवार के लिए SBI रिश्ते (Family Savings Account) योजना के तहत विशेष लाभ। •31.01.2025 तक व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं।

समस्तीपुर

प्रेक्षकों के आगमन को लेकर डीएम ने किया स्थलों का निरीक्षण

अतिथि गृहों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान केंद्रीय राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अतिथि गृह, जिला अतिथि गृह, तथा सरायरंजन स्थित जल संसाधन विभाग के अतिथि गृह का विस्तृत भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित संबंधित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रेक्षकों के आवास, भोजन, परिवहन एवं तकनीकी सहायता से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर और मानक के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रेक्षकों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए लाइजिंग ऑफिसर, पुलिस ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रिंटर तथा अन्य सभी आवश्यक संसाधन हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।” निरीक्षण के दौरान पूसा के डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रेक्षक कोषांग-सह-नजारत उप समाहर्ता, रजनीश कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और तैयारियों की समीक्षा में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

समस्तीपुर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभाकक्ष, समस्तीपुर में सभी विधानसभा क्षेत्रों के R.O एवं ARO का ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के ज्ञान और दक्षता का आकलन करना और उसमें सुधार लाना था। प्रशिक्षण के लिए लिंक सुबह 11:00 बजे उपलब्ध कराया गया था, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने 11:00 बजे से 12:15 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से मूल्यांकन के प्रश्नों के उत्तर दिए। सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना अनिवार्य आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस ऑनलाइन मूल्यांकन में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्य था। यह स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जो भी अधिकारी इस मूल्यांकन में असफल होंगे, उन्हें उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया जाएगा। यह कदम चुनावी कार्यों में उच्च स्तरीय दक्षता और गंभीरता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उपस्थिति इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया।

समस्तीपुर

131-कल्याणपुर में सिंगल विंडो केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्वाचन तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश, कहा – पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या–131) अंतर्गत स्थापित सिंगल विंडो केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नामांकन प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि “नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न होनी चाहिए।” डीएम ने नामांकन स्थल पर बनाए गए विभिन्न काउंटर, अभ्यर्थियों के प्रवेश मार्ग, रसीद काउंटर, मीडिया वेटिंग एरिया, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा प्वाइंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री कुशवाहा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से दुरुस्त रहें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने उपस्थित कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और हर कार्य को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। समग्र रूप से निरीक्षण संतोषजनक पाया गया। जिला पदाधिकारी ने अंत में कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियाँ समयपूर्व पूरी की जाएँ, ताकि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top