Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

गुढमा में समाजसेवी का हुआ निधन, गांव व परिवार में शोक की लहर 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । सरायरंजन नगर पंचायत के सरायरंजन पश्चिमी पंचायत के गुढमा गांव में समाजसेवी उमेश ईश्वर की 75 की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। इनके निधन से गांव एवं परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया है।ये बहुत दिनों से बिमार चल रहे थे। इनके निधन की सूचना पाते हीं शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। इनके घर पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पूष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। समाजसेवी उमेश ईश्वर के शव यात्रा निकाली गई।शव यात्रा को गुढमा गांव से सरायरंजन बाजार तक लोगों के द्वारा ले जाया गया।इसके बाद वाहन पर लादकर सिमरिया गंगा घाट पर दाह-संस्कार के लिए ले गये। शोक संवेदना जताने वालों में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी,घुनेश ईश्वर, वीरेंद्र ईश्वर, विपिन ईश्वर, नवीन ईश्वर, महेश ईश्वर, बाबी ईश्वर, पंकज ईश्वर, रमेश ईश्वर, खगेश ईश्वर, मनीष ईश्वर,जगजीवन ईश्वर, अमित ईश्वर, जगन्नाथ ईश्वर, बैजनाथ ईश्वर, डा. प्रभाकर ईश्वर, डा. अमरनाथ ईश्वर, संजीव ईश्वर आदि सामिल थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन –  मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपौली बनघारा टोला में छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.बरामद शराब के साथ ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैइस संबंध में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

समस्तीपुर

समस्तीपुर में जल्द शुरू होगी आधुनिक खेल भवन-सह-व्यायामशाला, डीएम ने निरीक्षण कर शीघ्र हस्तांतरण के दिए निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक स्पोर्ट्स भवन-सह-व्यायामशाला की सुविधा मिलने वाली है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित स्पोर्ट्स भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन का हस्तांतरण जल्द पूरा कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि हस्तांतरण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को इसका लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्पोर्ट्स भवन का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रखरखाव, आवश्यक स्पोर्ट्स उपकरणों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि जिले में स्पोर्ट्स अवसंरचना को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक स्पोर्ट्स भवन-सह-व्यायामशाला शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिलेगी, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार, भवन निर्माण विभाग के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जीईएम पोर्टल पर सभी डीडीओ को मिला प्रशिक्षण, सरकारी खरीद में पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | प्रशासनी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभागार में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर जिले के सभी आहरण एवं वितरण पदाधिकारियों (डीडीओ) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में पटना से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने GeM पोर्टल के संचालन और प्रशासनी खरीद से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उपयोगकर्ता पंजीकरण, क्रेता प्रोफाइल का संचालन, वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद, डायरेक्ट परचेज, एल-1 खरीद, ई-बिडिंग, रिवर्स ऑक्शन, अनुबंध प्रबंधन, ऑनलाइन भुगतान तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पोर्टल के नवीनतम प्रावधानों और दिशा-निर्देशों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से GeM पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी ने सभी डीडीओ से GeM पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनी खरीद में GeM पोर्टल का अधिकतम उपयोग वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के आहरण एवं वितरण पदाधिकारियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई।

समस्तीपुर

पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर अभ्यास की सुविधा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | पटेल मैदान में अब क्रिकेट पिचों का रखरखाव और अधिक बेहतर ढंग से हो सकेगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराए गए क्रिकेट पिच रोलर का बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्पोर्ट्स अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक स्पोर्ट्स सुविधाओं के विकास से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और जिले की स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्सों के विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। क्रिकेट पिच रोलर मिलने से पटेल मैदान की पिचों का नियमित और गुणवत्तापूर्ण रखरखाव संभव होगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर स्पोर्ट्स सुविधा मिलेगी और जिला व राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सहूलियत होगी। एसबीपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिले में स्पोर्ट्स सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से क्रिकेट पिच रोलर उपलब्ध कराया है। अधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित और स्पोर्ट्स प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने क्रिकेट मैदान और नए पिच रोलर का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसबीपीडीसीएल के अधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्पोर्ट्स प्रेमी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, बोले- तय समय सीमा में पूरा करें लंबित कार्य

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय समितियों की समीक्षात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर चहारदीवारी एवं कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिला पर्यावरण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति तथा सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) रोकथाम से संबंधित बैठकों में प्लास्टिक मुक्त वातावरण, पौधारोपण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले के सभी थाना परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य की समीक्षा करते हुए शेष कार्य जल्द पूरा करने तथा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने को कहा गया। अवैध खनन और नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, जनजागरूकता और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने, यातायात नियमों के पालन और जनजागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटने का निर्देश दिया। भूमि विवाद और भू-समाधान पोर्टल के मामलों का शीघ्र निष्पादन करें भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से नियमित शिविर आयोजित कर मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। भू-समाधान पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को भी कहा। श्रावणी मेला और पीडीएस व्यवस्था की भी हुई समीक्षा आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जन वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी, खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीडीएस विक्रेताओं की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। दिव्यांगों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल देने के निर्देश दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित एवं विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

बिहार के 38 रक्तवीरों ने वाराणसी में किया ऐतिहासिक SDP डोनेशन, कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर/वाराणसी, 27 जुलाई।  मानवता और सेवा के क्षेत्र में बिहार के रक्तवीरों ने एक नया इतिहास रचते हुए देशभर के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। 26 जुलाई 2026 (रविवार) को पहली बार बिहार के विभिन्न जिलों से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रक्तदाता “एसडीपी डोनर्स टीम बिहार” के बैनर तले एकजुट होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल पहुँचे और सामूहिक रूप से SDP (Single Donor Platelet) Donation किया। इस ऐतिहासिक अभियान में 38 स्वैच्छिक रक्तवीरों ने प्लेटलेट्स दान कर कैंसर सहित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह अभियान न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में स्वैच्छिक प्लेटलेट्स दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार (बादल) एवं समूह के सक्रिय सदस्य दीपक सिंह चौहान ने भी स्वयं SDP डोनेशन कर समाज को सेवा और समर्पण का संदेश दिया। क्या है SDP (Single Donor Platelet) डोनेशन? SDP (सिंगल डोनर प्लेटलेट) डोनेशन एक आधुनिक रक्तदान प्रक्रिया है, जिसमें विशेष मशीन (Apheresis Machine) की सहायता से केवल प्लेटलेट्स निकाले जाते हैं, जबकि रक्त के अन्य घटक (लाल रक्त कण एवं प्लाज़्मा) दाता के शरीर में वापस पहुँचा दिए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एक SDP डोनर से प्राप्त प्लेटलेट्स कई सामान्य रैंडम डोनर प्लेटलेट्स के बराबर प्रभावी मानी जाती हैं। इसका उपयोग विशेष रूप से कैंसर रोगियों, डेंगू के गंभीर मरीजों, बोन मैरो प्रत्यारोपण एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में किया जाता है। मानवता की मिसाल इस सामूहिक सेवा अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज सेवा का संकल्प मजबूत हो, तो राज्य की सीमाएँ भी मानवता के मार्ग में बाधा नहीं बनतीं। बिहार के रक्तवीरों की यह पहल निश्चित रूप से देशभर के युवाओं और स्वैच्छिक रक्तदाताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सभी 38 रक्तवीरों को इस ऐतिहासिक एवं मानवीय सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं नमन। उनका यह योगदान अनेक मरीजों और परिवारों के लिए जीवन की नई उम्मीद लेकर आया है। “रक्तदान महादान है, और SDP डोनेशन जीवन बचाने का एक अमूल्य संकल्प है।”

बिहार, समस्तीपुर

श्रावणी मेला के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है:- 1. गाड़ी सं. 05597/ 05598 जयनगर- आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (मधुबनी-दरभंगा- समस्तीपुर- बरौनी- किउल- झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन) :- गाड़ी सं. 05597 जयनगर- आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 01.08.2026 से 31.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बरौनी- किउल- जमालपुर- भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन) :- गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 00.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 18.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी । 3. गाड़ी सं. 05573/05574 राघोपुर- देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल (सुपौल-सहरसा-मानसी- खगड़िया- मुंगेर-सुलतानगंज- भागलपुर के रास्ते ) (प्रतिदिन) – गाड़ी सं. 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.03 बजे सरायगढ़, 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल, 22.15 बजे सरायगढ़ रूकते हुए 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी ।

समस्तीपुर

29 जुलाई की अधिनायक अनुदेशक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली अधिनायक अनुदेशक प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, असामाजिक तत्वों एवं कदाचार फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं सुगम प्रवेश-निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिले में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 6,576 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 3 उड़न दस्ता दल, 8 जोनल दंडाधिकारी तथा 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। उड़न दस्ता दलों में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की निगरानी करने का दायित्व दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

समस्तीपुर, हादसा

तालाब में डू”बने से छठी के छात्र की मौ”त, आ’क्रो”शित लोगों ने श”व रखकर सड़क जा’म की

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित एक विद्यालय के समीप शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से छठी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने छात्र का शव सरायरंजन बाजार चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मृतक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के द्वारीकापुर वार्ड संख्या-4 निवासी विमल राय के 10 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा का छात्र था। घटना कल्याणपुर गांव के वार्ड संख्या-7 स्थित विद्यालय के निकट एक तालाब में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंटू कुमार शनिवार को प्रतिदिन की तरह विद्यालय पढ़ने गया था। विद्यालय परिसर के समीप स्थित तालाब के पास वह पैर धोने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में उसे तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्र के शव को सरायरंजन बाजार चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना था कि जब विद्यालय चारदीवारी से घिरा हुआ है, तब छात्र विद्यालय परिसर से बाहर कैसे निकल गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही मृतक के आश्रित परिवार को प्रशासनी सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य करने की कोशिश की गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की मौत के मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।   इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम छात्र की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा जलाशयों के निकट आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top