Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

रोजगार एवं परामर्श शिविर में 85 युवाओं को मिली नौकरी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के केएसआर कॉलेज सरायरंजन में शुक्रवार को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने किया। इस रोजगार शिविर में टाटा मोटर्स, सुजुकी मोटर्स, कृष्णा मारुति, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन और डेल्फी टीवीएस जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ताओं ने हिस्सा लिया। युवा जंक्शन सरायरंजन की टीम के द्वारा विभिन्न योग्यता और कौशल के आधार पर 194 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के बाद एचआर ने टाटा मोटर्स के लिए 52, सुजुकी मोटर्स के लिए 08, कृष्णा मारुति के लिए 10, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 04, माइक्रोफाइनेंस के लिए 05 और मोबाइल निर्माण क्षेत्र के लिए 06 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया, सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को युवा जंक्शन सरायरंजन, सरैया चौक की टीम द्वारा उनकी जॉइनिंग प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राचार्य विपिन कुमार झा ने ग्रामीण युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में प्लेसमेंट ऑफिसर कोमल रानी, केंद्रीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रबंधक अभिषेक कुमार, उजाला कुमारी, शानू कुमार, विवेक आर्यन, बबली कुमारी, स्मिता शर्मा उपस्थित थे। यह रोजगार शिविर ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

समस्तीपुर

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के लाटबसेपुरा में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इनमें मुख्य रूप से हर घर शुद्ध जल,हर गली पक्की सड़क, 125 यूनिट बिजली फ्री, वृद्धा पेन्शन 400 से बढ़कर 1100 रुपए करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,प्रशासनी विधालयों में शानदार भवन, छात्र –छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए ब्याज रहित लोन की सुविधा, हर महीने मुफ्त राशन की सुविधा, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के बारे मे सभी लोगों के साथ चर्चा की गई। मौके पर पूर्व सरपंच चितरंजन शर्मा, सद्दाम हुसैन, राजीव कुमार दास, संजय दास, विपीन कुमार, राजेश रजक, जामुन सहनी,विकास सहनी, सुरेश राय, छोटेलाल सहनी, टुना चौरसिया, शिव कुमार राम, किशोरी महतो आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में पिंक स्कूटी रैली से गूँजा मतदाता जागरूकता का संदेश

गुलाबी परिधान में स्कूटी पर निकली स्त्री सेविकाएँ ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश  नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इस क्रम में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता भव्य पिंक स्कूटी रैली निकाली गई। उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्त्री पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएँ गुलाबी परिधान में स्कूटी पर सवार थीं। स्कूटी पर सजे हुए स्लोगन और हाथों में लिए गए बैनर लोगों का ध्यान खींच रहे थे। पूरे शहर में ” वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैं” “मतदान है हमारा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ, वोट ज़रूर डालें” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। स्त्रीओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश जाएगा। एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता, सहित सभी प्रखंडों के बाल विकास पदाधिकारी रैली में मौजूद थे। उनका कहना था कि स्त्री सेविकाओं की यह पहल आने वाले चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने में सहायक साबित होगी।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं के स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

डीएम रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह-2025 की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस बार पोषण माह की थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखी गई है। डीएम ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्त्रीओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना और पोषण संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के माध्यम से छोटी बच्चियों से लेकर युवतियों और वृद्ध स्त्रीओं तक का स्वास्थ्य परीक्षण, स्क्रीनिंग और आवश्यक उपचार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर रोगों से बचाव संभव होगा। इस दौरान स्कूल जाने वाली बच्चियों को पोषण, संतुलित आहार और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी ताकि उनमें कुपोषण जैसी समस्याओं से बचाव हो सके। पोषण रथ के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, स्त्री एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाएं और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएँ इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएगी. साथ ही डीएम ने शपथ दिलाई और अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और स्वस्थ समाज निर्माण में सहयोग दें. तत्पश्चात स्त्री पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं द्वारा समाहरणालय परिसर में रंगोली बनाते हुए पैदल मार्च कर मतदाता जागरूकता एवं पोषण अभियान में सही पोषण की महत्ता बताते हुए आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया. मौके पर डीडीसी शैलजा पाण्डेय, डीपीआरओ रजनीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता सहित स्त्री पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी.

समस्तीपुर

तालाब में नाले का पानी बहाए जाने के कारण मछलियां मरी, मत्स्यपालक को हुआ 2 लाख रुपये का हुआ नुकसान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी हाट स्थित तालाब में बड़ी मात्रा में मछलियां मर गई हैं। इससे मत्स्य पालक को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में मत्स्यपालक तेज नारायण सहनी ने बताया कि चार दिन पूर्व डेढ़ क्विंटल मछली के बीज को तालाब में खरीद कर गिराया गया था, लेकिन अचानक गुरुवार को सारी मछलियां मरी पड़ी थी। इससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तेज नारायण सहनी ने आरोप लगाया है कि इस तालाब में अभियंत्रण महाविद्यालय से नाली के माध्यम से गंदा पानी छोड़ा जाता है, जिससे मछलियों को ऑक्सीजन लेने में परेशानी हुई और सभी मछलियां मर गईं। उन्होंने विभाग को और वन एवं पर्यावरण विभाग को नाला बंद करवाने और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि इस तालाब में वर्षों से लोग छठ पूजा और दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन करते आ रहे हैं, लेकिन अब इस तालाब की स्थिति जर्जर हो गई है, जिससे लोगों को छठ पूजा और मूर्ति विसर्जन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2020 में इस तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए मनरेगा योजना से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। बारिश के पानी को स्टोरेज करने के लिए नाला का निर्माण कराया गया था और सोलर संचालित पंप भी पानी के लिए लगाया गया था, लेकिन आज देखरेख और विभागीय उदासीनता के कारण इस तालाब की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। मंत्री मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड सरायरंजन के मत्स्य पालक तेज नारायण सहनी ने विभाग से मांग की है कि नाला बंद करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही तालाब की स्थिति सुधारने के लिए भी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और लोगों को पूजा करने में भी परेशानी न हो।

समस्तीपुर

हर घर दस्तक कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने हर घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर लोगों के बीच एनडीए प्रशासन के द्वारा किए गये कार्यों को बताया और एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हर घर दस्तक कार्यक्रम के बाद एक सभा भी आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने देश में पीएम नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व अगम कुमार गुप्ता एवं गौतम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। सभा को प्रो. अमरेन्द्र कुमार, नागराज झा, विशाल कुमार, सोनू कुमार, भोला सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों स्त्रीएं एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का सरायरंजन में भव्य स्वागत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : आगामी 20 सितंबर को आयोजित होने वाले बिहार अधिकार यात्रा को लेकर गुरुवार को हिंदुस्तान प्रशासन के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के भगवतपुर निवासी मो.अली रजा के दरवाजे पर आगमन हुआ। इस अवसर पर एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल भगवतपुर के पंचायत अध्यक्ष राम प्रसाद राय ने की। बैठक में बिहार अधिकार यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। साथी आयोजित कार्यक्रम में अधिक अधिक भागीदारी के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की गई। बैठक में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार ईश्वर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव रामबाबू चौरसिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अब्दुल्ला, पूर्व सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, समाजसेवी वीरचंद्र सहनी, मो. कबीर,मो.जावेद,मो. आफताब, मो. कमरुल,स्त्री सेल की प्रखंड अध्यक्ष अर्चना कुमारी, हीरालाल राम, ब्रह्मदेव साहू, बम बहादुर राय,प्रियदर्शन कुमार, नीरज कुमार झा, राम श्रेष्ठ राय, सरवन कुमार निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत मंडलीय रेल अस्पताल, समस्तीपुर में आज एक विशेष स्त्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्त्रीओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्त्री कर्मचारियों एवं रेल परिवार की स्त्रीओं ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, थायरॉइड, कैल्शियम आदि जांचें की गईं तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुनील कुमार ने शिविका निरीक्षण किया और उन्होंने बताया कि स्त्रीओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। ऐसे शिविरों से स्त्री कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह आयोजन “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत किया गया, ताकि स्त्रीओं और बालिकाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके। कार्यक्रम के दौरान “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

समस्तीपुर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रम संसाधन विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं राशि हस्तांतरण किया

नया विचार न्यूज़ –  बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” इस योजना के अंतर्गत 16,04,929 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रति श्रमिक ₹5000 की दर से वस्त्र सहायता योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल ₹802 करोड़ 46 लाख की राशि सीधे लाभुकों के खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना राज्य के प्रशिक्षित युवाओं को MSME, सार्वजनिक उपक्रमों एवं प्रशासनी संस्थानों में इंटर्नशिप हेतु नियोजन व आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विशेष वेब पोर्टल का शुभारंभकिया गया। इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह ने की। साथ ही सभी जिले के जिलाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी एवं लाभुक भी जुड़े रहे. समस्तीपुर जिला के समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के साथ सभी अधिकारी एवं लाभुक जुड़े थे। इस पहल से न केवल निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा बल्कि राज्य के युवाओं • रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

समस्तीपुर

प्रधानमंत्री ने स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का किया उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ । दिनांक 17.09.2025 को प्रधानमंत्री, हिंदुस्तान प्रशासन, श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन मध्यप्रदेश राज्य के धार जिले से किया गया। उक्त अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सभी स्त्रीओं से स्वास्थ्य जाँच कराए जाने का अनुरोध किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जाँच, रक्त अधिचाप जाँच, रक्त शर्करा जाँच, कैंसर की स्क्रीनिंग, सिकल सेल एनीमिया की जाँच, नाक कान एवं गला की जाँच, मनोचिकित्सा, आँख जाँच तथा मुफ्त चश्मा वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का जिला में उद्घाटन हिंदुस्तान प्रशासन के दिशा-निर्देश के आलोक में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री माननीय श्री राम नाथ ठाकुर जी के द्वारा किया गया। उनके द्वारा सभी उपस्थित स्त्रीओं से अपना स्वास्थ्य जाँच कराने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य विधान सभा क्षेत्र, रोसड़ा श्री विरेन्द्र कुमार जी, श्री रोशन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर, सुश्री शैलजा पाण्डे, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, डॉ० संजय कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, समस्तीपुर, श्री रजनीश कुमार राय, नजारत उप समाहर्त्ता, श्रीमती सुनिता, डी०पी०ओ० (आई०सी०डी०एस०), डॉ० ज्ञानेन्द्र शेखर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, समस्तीपुर सहित अनेकों कार्यकर्ता तथा आमजन भी उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top