Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

पश्चिम चंपारण ने मेजबान समस्तीपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया

क्वार्टर फाइनल में पश्चिम चंपारण, सारण, समस्तीपुर और सिवान का दबदबा, अंतिम चार में दिखाया दम नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय स्पोर्ट्स मैदान में शिक्षा विभाग, बिहार प्रशासन, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17)-2026 के तीसरे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। क्वार्टर फाइनल के बाद स्पोर्ट्से गए पहले सेमीफाइनल में पश्चिम चंपारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान समस्तीपुर को 4-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। पहले सेमीफाइनल में पश्चिम चंपारण की प्रीति कुमारी ने दो गोल कर जीत की नींव रखी, जबकि अनु और बिंदिया कुमारी ने एक-एक गोल का योगदान दिया। मेजबान समस्तीपुर की ओर से काजल कुमारी ने एकमात्र गोल किया। मुकाबले में दोनों टीमों ने तेज गति से आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर पश्चिम चंपारण की टीम अधिक प्रभावी साबित हुई। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पश्चिम चंपारण ने कैमूर को 9-0 से पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत की। इस मैच में प्रीति कुमारी ने चार गोल दागे, जबकि गीता कुमारी एवं रितिका कुमारी ने दो-दो तथा बिंदिया कुमारी ने एक गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में सारण ने खगड़िया को 8-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। रिया राज ने चार गोल, चांदनी कुमारी ने तीन तथा खुशबू कुमारी ने एक गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान समस्तीपुर ने दरभंगा को 4-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुमन कुमारी ने दो गोल, जबकि ज्वाला कुमारी और साक्षी गुप्ता ने एक-एक गोल किए। चौथे क्वार्टर फाइनल में सिवान ने मुंगेर के खिलाफ 9-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित किया। रंजना कुमारी ने तीन, अंशु कुमारी ने दो तथा आराधना, बेबी, पिंकी और रोशनी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में उल्लेखनीय योगदान दिया। दिन के मुकाबलों का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ मंच हैं और सभी खिलाड़ियों को अनुशासन तथा स्पोर्ट्स भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। मुकाबलों में मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी रोहतास के शशि सिंह ने निभाई, जबकि मुजफ्फरपुर के अलीमउद्दीन, पूर्णिया के रजनीश पांडेय, समस्तीपुर के मोहम्मद शाहिद, मुंगेर की मोना कुमारी एवं सारण की सरिता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका का सफल निर्वहन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्पोर्ट्स विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी रही। सहायक वरुण कुमार सिंह, सुभीत कुमार बिट्टू, विनय कुमार विनय, राजीव तिवारी, राहुल कुमार, विघ्नेश कुमार, रजनीश कुमार पांडेय, संजीव कुमार, अमित कुमार, मदन भगत, कुमारी वंदना, वैजयंती प्रिया, निकिता एवं पूजा कुमारी सहित जिले के सहायक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

वृद्धापेंशन के लाभार्थी के खाते में आए 740 करोड़ रुपए

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के नौआचक पंचायत अंतर्गत गावपुर निवासी एक वृद्ध पेंशनधारी के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में अचानक अरबों रुपए आ गए। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर वृद्धघबरा गए। इधर,बैंक प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है। बता दें कि नौआचक पंचायत के गावपुर स्थित वार्ड 13 निवासी भरत ईश्वर (80) 10 जुलाई की शाम अपनी ₹1100 की प्रशासनी पेंशन निकालने पास के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर गए थे। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से जब उन्होंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से ₹1100 निकाले तो ट्रांजैक्शन रसीद पर उपलब्ध राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं भरत ईश्वर के होश उड़ गए। रसीद के अनुसार उनके खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपए यानी करीब 740 करोड रुपए से अधिक का बैलेंस दिख रहा था। इतनी बड़ी राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं बैंक खाताधारी घबरा गए। उक्त पेंशनधारी ने तत्काल सीएसपी संचालक के साथ सरायरंजन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अपनी समस्या से अवगत कराया। बैंक प्रबंधक ने उनकी बैंक खाता देखकर बताया कि आपके खाते में मात्र ₹500 यह ही बैलेंस है। उन्होंने बताया कि जब वह पासबुक अपडेट करेंगे तो उनके खाते में यही दिखाई पड़ेगी। कोई बड़ा ट्रांजैक्शन के खाते में नहीं देखेगा। बैंक प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना रीजनल मैनेजर को दी जा रही है।

समस्तीपुर

खेल जीत-हार से आगे बढ़कर व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का सशक्त माध्यम है, डीएम रोशन कुशवाहा

मुंगेर, खगड़िया और सारण ने जीत के साथ किया आगाज, समस्तीपुर में शुरू हुई 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : स्पोर्ट्स विभाग, बिहार प्रशासन, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पू.म.रे., समस्तीपुर स्पोर्ट्स मैदान में शुक्रवार से पांच दिवसीय 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17)-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह, एडीओ दिलीप कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय तथा जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एंव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल पर किक लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। इससे पूर्व जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का हरित पौधा, स्पोर्ट्स बैज एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि स्पोर्ट्स केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से स्पोर्ट्स भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा स्पोर्ट्स की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। वही उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ मंच हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की नई प्रेरणा देते हैं। मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन तथा स्पोर्ट्स मैदान सहित सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ रूप से की गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुकाबले में मुंगेर ने शानदार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 2-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वही दूसरे मुकाबले में कटिहार की टीम के निर्धारित समय तक मैदान पर उपस्थित नहीं होने के कारण खगड़िया को वॉकओवर देकर अगले दौर में प्रवेश दिया गया। जबकि तीसरे मुकाबले में सारण ने शानदार आक्रामक स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए वैशाली को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता में सीतामढ़ी के रोहित कुमार, पश्चिम चंपारण के राहुल प्रियांशी, पश्चिम चंपारण के समीर संजय तथा मुंगेर की मोना वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक, स्पोर्ट्स प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया।

समस्तीपुर

जन संवाद में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे। डीएम ने एक-एक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन संवाद के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागीय पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण करें और नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निष्पादन किया जाए। वहीं, जिन मामलों में विस्तृत जांच या विधिक प्रक्रिया की आवश्यकता है, उनमें भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनावश्यक देरी से बचा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदक को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक सरल और सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल शिकायतों का प्रभावी निस्तारण होता है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ती है। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई शुरू करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जन संवाद जैसे मंचों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

समस्तीपुर

40 नेत्र रोगियों की हुई निशुल्क जांच

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सक शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नेत्र रोग सर्जन डॉ.नीतिश कुमार द्वारा 40 नेत्र रोगियों की निशुल जांच की गई। इनमें आठ नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मोतियाबिंद के सभी रोगियों को गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से निशुल्क ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह,चिकित्सा कर्मी प्रमोद कुमार, राम किशोर गिरि, अजय कुमार, रंजीत कुमार, अश्वमेघ देवी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

आईआईटियन असीम आनंद ने मात्र 21 वर्ष की आयु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर बढ़ाया सरायरंजन का मान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के वाजितपुर निवासी शिक्षक दंपती अखिलेश ठाकुर एवं समता कुमारी के पुत्र असीम आनंद ने आईआईटी से बीटेक कर मात्र 21 वर्ष की आयु में सॉफ्ट इंजीनियर बनने का गौरव हासिल किया है। उसने टाटा एलेक्सी के कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त कर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित प्रोडक्ट मैनेजमेंट इकाई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर योगदान किया है। बता दें कि इस सफल छात्र ने 2022 में सीपीएस समस्तीपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण्यता प्राप्त की थी। इसके बाद उसने जेईई एडवांस के माध्यम से देश में 3704 वां स्थान प्राप्त कर आईआईटी तिरुपति में कंप्यूटर साइंस के बीटेक कोर्स में दाखिला लिया था। उसने विगत जून माह में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। उसकी सफलता पर पिता अखिलेश ठाकुर,माता समता कुमारी,बहन डॉ. आदित्या लक्ष्मी, डॉ. अपराजिता लक्ष्मी,चाचा रतन कुमार, दादी सावित्री देवी, नाना देवचंद मिश्र, नानी चंदा देवी सहित कई शुभचिंतकों उनके बेहतर भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

जिला नागरिक परिषद प्रशासन एवं आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करने का प्रभावी मंच : प्रभारी मंत्री दामोदर रावत

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार प्रशासन सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर जिला श्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिला नागरिक परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। इसके साथ ही परिषद के सभी सदस्यों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माननीय प्रभारी मंत्री श्री दामोदर रावत ने कहा कि जिला नागरिक परिषद का गठन शासन, प्रशासन एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से प्रशासनी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं एवं विकास संबंधी सुझावों से प्रशासन को अवगत कराते हुए विकास कार्यों की निगरानी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रचनात्मक भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला नागरिक परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप परिषद के सदस्यों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनी सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से जिला नागरिक परिषद के गठन का उद्देश्य, इसकी कार्यप्रणाली, परिषद के सदस्यों की भूमिका एवं दायित्व तथा जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित योगदान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद शासन एवं समाज के मध्य संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इसके माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर विकास योजनाओं एवं लोकसेवाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में परिषद के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न जनहित के विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा कहा कि जिला नागरिक परिषद को जनसरोकारों के समाधान का प्रभावी मंच बनाया जाएगा। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जिला नागरिक परिषद के अध्यक्ष माननीय मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार प्रशासन सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर जिला श्री दामोदर रावत हैं। परिषद के उपाध्यक्ष श्री वृंद शाह एवं श्री सुनील कुमार हैं। परिषद के अन्य सदस्यों में श्री अनिल कुमार सिंह ‘बाबा’, श्रीमती प्रेमलता, श्री प्रेम पासवान, श्री रणजीत कुमार, श्री छेदीलाल भरतिया, श्री मोहम्मद तौहीद अंसारी, श्रीमती रूपांजलि, श्री मोहन मल्लिक, श्री राकेश कुमार राज, श्री विशुनदेव सिंह एवं श्री बैजनाथ झा शामिल हैं। बैठक में माननीय विधायक, रोसड़ा श्री वीरेंद्र कुमार, माननीय विधायक, समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी, माननीय महापौर, नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, जिले के सभी नगर परिषदों के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला नागरिक परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा समन्वित एवं सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

समस्तीपुर, हादसा

वज्रपात से एक बच्चे की मौ”त तथा दूसरा गम्भीर रूप से घा’यल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत स्थित काली मन्दिर के निकट गुरुवार की शाम स्पोर्ट्स रहे दो बच्चों के ऊपर वज्रपात हो गया। नतीजतन दोनों शिशु गंभीर रूप से झुलस गए। शिशु को आनन फानन में खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां एक शिशु की नाजुक हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए भेज दिया गया। समस्तीपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही उक्त बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश सहनी के इकलौते पुत्र आर्यन कुमार (13) के रूप में हुई है। मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कृष्णपुर यूसुफ़ में आठवीं कक्षा का छात्र था। घायल शिशु की पहचान अशोक सहनी के छोटे पुत्र रजनीश कुमार (12) के रूप में की गई है। रजनीश भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कृष्णपुर यूसुफ़ में छठी कक्षा का छात्र है। घायल शिशु का इलाज़ स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है। इस घटना से मृतक आर्यन के पिता अखिलेश सहनी एवं माता दिव्या देवी का रोते –रोते बुरा हाल था।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

सरायरंजन के मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौ”त, परिजनों ने एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)| सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करते हुए ड्यूटी पर तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। मृत नवजात की मां की पहचान उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी प्रिंस कुमार राय की पत्नी कोमल कुमारी (27) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कोमल कुमारी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसी दिन सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया, जिसके बाद नवजात पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी गई थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन शिशु को लेकर हायर सेंटर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि शिशु की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से दो एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन दोनों ने अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर समुचित देखभाल और उपचार मिलता तो शिशु की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच का भरोसा दिया। मामले में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह ने बताया कि नवजात जन्म से ही रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस (आरडीएस) की समस्या से पीड़ित था। मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी और उपचार में जुटी थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। ड्यूटी पर तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, ताकि यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

समस्तीपुर

सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह ने उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर एवं मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न प्रशासनी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाए। बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 07 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 04 जन्म प्रमाण-पत्र, 02 मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं 01 आवासीय प्रमाण-पत्र शामिल हैं। जन्म प्रमाण-पत्र के अंतर्गत शुभ कुमार, भत्या झा, नक्ष राज एवं आराध्या कुमारी के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं महेश सिंह एवं रामप्रीत पासवान के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त आरटीपीएस के माध्यम से रामनाथ राम को आवासीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 04 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 03 जन्म प्रमाण-पत्र एवं 01 मृत्यु प्रमाण-पत्र शामिल हैं। शाहीन प्रवीण, छोटेलाल सिंह एवं मोहम्मद परवेज के अभिभावकों को जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि विनोद कुमार सिंह के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों में आवेदन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंह सराय श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top