Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

भाजपा की बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं विस चुनाव को लेकर हुई चर्चा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन भाजपा नगर पंचायत की बैठक रविवार को गुढमा गांव में आयोजित हुई। बैठक में समस्तीपुर दक्षिणी भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही आगामी दीनदयाल उपाध्याय जयंती, महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से जीतने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सरायरंजन नगर भाजपाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने की। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश झा, सेवा पखवाड़ा के संयोजक हरेराम झा, प्रवीण ईश्वर, विनोद बिहारी वाजपेयी,भोला प्रसाद सिंह, शिव कुमार झा,पंकज कुमार झा,दीपक महाराज सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

रेल कारखाना पर 22 सितंबर से होगा अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन

पीओएच रेल डब्बा, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन रेल गुमटी पर औवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर नई रेल लाईन निर्माण है मुख्य मांग नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– रेल कारखाना में पीओएच डब्बा, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक रेल गुमटी पर औवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन निर्माण कार्य शुरू करने आदि मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा रविवार को डीआरएम चौक पर एक विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जीबछ पासवान ने की। मौके पर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, शिक्षक जीतेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, माकपा के रघुनाथ राय, राजद के राकेश ठाकुर, शंभू राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी दे।राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है। रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ। कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी।माकपा के रघुनाथ राय ने जिले के सभी सामाजिक एवं नेतृत्वक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है। बैठक से अनशन आन्दोलन की सफलता के लिए अनशनकारी का नाम तय किया गया साथ ही जगह-जगह बैठक करने, आमंत्रण पत्र एवं पर्चा वितरण करने, नुक्कड़ सभा, अपने-अपने संगठन एवं दलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाने आदि का निर्णय लिया गया।

बिहार, समस्तीपुर

ट्रेन संख्या 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत जोगियारा स्टेशन पर ट्रेन नं 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर सांसद, लोकसभा, मधुबनी, श्री अशोक कुमार यादव द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। 15561 आगमन- 15:34 प्रस्थान- 15:36 15562 आगमन- 22:38 प्रस्थान- 22:40 इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सहज आवागमन मिलेगा। जोगियारा एवं इसके आसपास के यात्रियों को सीधे बड़े शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण तथा कई गणमान्य अतिथि एवं आम जन उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सत्य प्रकाश, अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी प्रथम सिकेंद्र पासवान, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रूबी कुमारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।रोसड़ा न्यायालय में लंबित कुछ 742 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें आपराधिक सुलहनीय 82 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें नापतोल के एक वादों से ₹5000 वसूला गया। बिजली से संबंधित 20 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें 15 वादों का निष्पादन किया गया जिसमें कुल 1लाख 68 हजार 468 रुपया वासुला गया।5532 बैंक वादों में नोटिस किया गया जिसमें कुल 491 बैंक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें कुल एक करोड़ 20 लाख 28 हजार 434 समझौता राशि के विरोध 97 लाख 16 हजार 928 तत्काल वसूली की गई टेलीफोन के 65 वादों में नोटिस जारी किया गया था जिसमें एक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें₹2000 वसूला गया।

समस्तीपुर

दुर्गा पूजा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत अंतर्गत सरायरंजन बाजार में शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से पूजा समिति का गठन, पूजा पंडाल का भव्य निर्माण कराने, पंडाल को सुंदर तरीके से सजाने, माता दुर्गा की मूर्ति को अच्छा लूक देने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां काली स्थान के निकट विगत 25 सालों से अधिक समय से वे लोग माता दुर्गा की भव्य मूर्ति को स्थापित कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।इस साल भी अन्य सालों की तरह विशेष तरीके से पूजा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के अध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव राज कुमार राम, कोषाध्यक्ष रामानंद साह , परमानंद साह, विकास कुमार,सुरेंद्र राम, सुनील राम, जीवन राम, सुरेंद्र राम, सरवन राम, सुमित राम, पंकज राम, प्रदीप राम, मदन राम, विनोद राम, अर्जुन राम ,राजेंद्र राम, महेश्वर राम, देवन राम , किशन रामचंद्र राम सहित पूजा समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समस्तीपुर

मतदाता जागरूकता को लेकर नाटक का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आज समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी जिला जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशा त्याग कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना तथा समाज को नशामुक्त बनाना है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर उप विकास आयुक्त ने बैठक में दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जिलास्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग सुश्री शैलजा पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वीप कार्यक्रम से संबंधित तिथि-वार विवरणी तैयार कर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का सही दस्तावेजीकरण (Documentation) एवं फोटोग्राफी कर संकलन तैयार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी, डीपीएम जीविका श्री विक्रांत कुमार, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्रीमती सोनाली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। ↓

समस्तीपुर

मंत्री के आश्वासन पर विद्युत आपूर्ति का कार्य तेज 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित दुर्गा स्थान एवं घरेलू विद्युत आपूर्ति के लिए जोर शोर से विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर बहुत दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जलसंसाधन मंत्री से की गई थी। शिकायत के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति की जाएगी।इसके बाद विद्युत विभाग ने उक्त जगह के लिए शुक्रवार को विद्युत पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। विद्युत पोल लगाने के बाद उक्त पल में तार लगाकर दो से तीन दिनों में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अजीबोगरीब मामला : खड़ी क्लासिक 350 पर पल्सर बाइक का कट गया चालान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ( बीआर 33 बीजी 3575) रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी, लेकिन उसी नंबर प्लेट से जुड़ा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल का ऑनलाइन चालान काट दिया गया। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक को मोबाइल पर ऑटोमेटिक सिस्टम से चालान कटने का मैसेज मिला। चालान की तस्वीर और विवरण में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल दिखाई गई है, जबकि वही नंबर प्लेट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर लगी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि यह चालान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली में लगे सीसीटीवी कैमरे से काटा गया है। वाहन मालिक का कहना है कि चालान के समय उनकी क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी से ऑनलाइन सीसीटीवी आधारित चालान प्रणाली पर सवाल उठता है। वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गलत चालान रद्द करने की मांग की है।

समस्तीपुर

प्रखंड स्तरीय बैठक में उठी सवर्ण जाति के विकास की मांग 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को उच्च जाति के विकास के लिए राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्य के विस्तार हेतु तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के निर्गत करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रसाद सिंह,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामयाद शांडिल्य, प्रखंड उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर,मुखिया नवीन कुमार सिंह, महेंद्र राय, बृजभूषण कुमार, कविता कुमारी, प्रेम शंकर साह, अरुण सहनी, राजेश कुमार सिंह, वकील राय आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top