Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

करंट लगने से तीन की मौत, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  विभूतिपुर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या 12 नरहन गांव में बीते रविवार को हुई दर्दनाक घटना से पूरा इलाका गमगीन है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की विद्युत स्पर्शघात से मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय शांति देवी, उनके 40 वर्षीय पुत्र अरुण राम और 16 वर्षीय पौत्र अजीत कुमार के रूप में की गई थी। घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए आश्रितों को शीघ्र प्रशासनी सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। विद्युत विभाग द्वारा प्रीत परिवार के लोगों को मुआवजा राशि दी गई है।विद्युत कार्यपालक अभियंता रोसड़ा शिवम कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत पीड़ित परिजनों रामाशीष राम, अनिल राम और रिंकू देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। कुल मिलाकर परिवार को बारह लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। चेक प्राप्त करते समय परिजनों की आंखें नम थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना विभागीय लापरवाही का परिणाम है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 144 लीटर शराब लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक के निकट गुप्ता नीर के सामने से से पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब लदे ट्रक को जब्त किया है। उक्त ट्रक पर करीब 144 . 30 लीटर शराब लदा हुआ था। शराब के साथ ट्रक चालक एवं खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बिदुपुर थाना के खरीका वार्ड 06 निवासी वीरचंद्र भगत एवं खलासी की पहचान बिदुपुर थाना के ही मोहनपुर खजबट्टा निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरपुर एलौथ के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण एक शराब लदा ट्रक पल्टा हुआ है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देखकर ट्रक का चालक एवं उपचालक भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। बाद में जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की 144.30 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त शराब को कहीं बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन उक्त जगह से शराब के साथ ट्रक एवं चालक,खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हादसा, सिंघिया घाट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त

सीएसपी सेंटर चलाता था युवक , छह माह का बच्चा हुआ अनाथ नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर पूरब ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई । वही जीआरपी ने घटना की सूचना जीआरपी रेल थाना हसनपुर को दी मृत युवक के पास से मिले पहचान पत्र और कुछ कागजात से उसकी पहचान हो पाई इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की ।मृतक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड शाह निवासी सरवन कुमार के रूप में हुई है जो रोसरा बाजार में सीएसपी सेंटर चलता था वह कल समस्तीपुर से रोसरा ट्रेन से जा रहा था इस दौरान सिंघिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के दौरान कटकर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई सूरज शर्मा का बताना है कि हम लोग दो भाई हैं । मृतक रोसरा बाजार स्थित सीएसपी सेंटर चलाते हैं । कल कुछ सामान लाने के लिए समस्तीपुर गए थे । लेकिन शाम में एक फोन आया और बताया गया कि आपका भाई ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है इस सूचना पर गए हम लोगों ने शव की पहचान की है और पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है । मेरे भाई की शादी 2022 में हुई थी जिसे एक 6 महीने का बच्चा है ।

समस्तीपुर, हादसा

समस्तीपुर के कल्याणपुर में दर्द’नाक हा’दसा: गेंद निकालने के दौरान पोखर में डूबे 7 वर्षीय मासूम की मौ’त

पिता मजदूरी कर चलाते हैं परिवार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्पोर्ट्सने गए एक सात साल के शिशु की डूबने से हुई मौत । मृतक शिशु की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक वार्ड 12 निवासी गुलाम अफजल के 7 वर्षीय पुत्र अबू बसर के रूप में हुई बताया जाता है कि स्कूल से लौट के बाद वह स्पोर्ट्सने के लिए गया था लेकिन कोई नहीं होने की वजह से वह अकेले स्पोर्ट्स रहा था इस दौरान गेंद पोखर में चली गई जिसे निकालने के दौरान उसकी डूब कर मौत हो गई सभी लोगों ने जब शाम हुआ तो ढूंढना शुरू किया लेकिन नहीं मिला तो किसी ने बताया कि पास के पोखर के पास उसका शव मिला है । वह पहली कक्षा का छात्र था पिता गांव में ही मजदूरी करके दो बच्चों का लालन-पालन कर रहा था वही सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

आस्था, समस्तीपुर

रायपुर में हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित भवानी मन्दिर के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर ,किशनपुर सहित गंगसारा पंचायत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगातार तीसरी बार गंगसारा की टीम ने विजय हासिल की। विजेता टीम को 1100 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर आयोजन कर्ताओं की तरफ से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल में अमरजीत पुरी,शिवम कुमार,पवन कुमार सहनी,विकाश यादव,विकेश सहनी,सिद्धार्थ यादव,रणधीर कुमार आदि लोग मौजूद रहे। विजेता टीम में कप्तान संतोष कुमार सहनी सहित गुलशन कुमार पासवान,विकाश कुमार गुप्ता,मनजीत यादव,विकास कुमार,सौरव कुमार, शशि,अमन,रोहित,हिमांशु,सन्नी,दिलखुश कुमार ओम कुमार,रवि आदि प्रतिभागी शामिल हुए। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी एवं चांदसी क्लिनिक के निदेशक अभिषेक कुमार ने पहुंचकर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया।इधर, प्रखंड के दामोदरपुर महुली में भी मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें गंगसारा की टीम विजयी रही। बता दें कि ग्रामीण अविनाश कुमार पासवान और गोपाल मिश्रा के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अख्तियारपुर,किशनपुर,रायपुर तथा गंगसारा पंचायत केे प्रतिभागियों ने अपना करतब दिखाया। आयोजक मंडल में अभिनंदन कुमार,संजय रजक,निखिल कर्ण, चन्दन साह,राहुल रजक आदि लोगों ने सफल आयोजन किया। विजेता टीम को 3100 रुपए नकद राशि दिया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों को सम्मानित किए।

समस्तीपुर

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए गए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत स्थित बाजार में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को तन मन धन से जीताने का प्रयास करें। चुनाव नजदीक आ रहा है,इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दें। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष को आश्वत किया कि हमारे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।इसके हमलोग आपको वचन देते हैं कि चुनाव में काम और विकास के आधार पर हमलोग लोग वोट मांगने का काम करेंगे। सरायरंजन विधानसभा में वर्तमान विधायक सह जलसंसाधन मंत्री द्वारा जो कार्य और विकास किया गया है ,वह सराहनीय है।इनके कामों को लोगों के बीच रखकर वोट देने की अपील की जाएगी। बैठक को वीरेंद्र कुमार ईश्वर, राम कुमार झा, अवधेश प्रसाद,अजहर इमाम, रामानंद झा, राजीव कुमार मिश्र,पवन कुमार चौरसिया, अमित साह, परमानंद साह, मिथिलेश कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किए गए डॉ० शैलेश कुमार सिंह

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – देश की आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के एन० डी० एम० सी० कन्वेंशन सेन्टर में समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक व जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ० शैलेश कुमार सिंह को ‘ राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार हिंदुस्तानीय सेना के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों व वाई० एस० एस० फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा समाज सेवा और जन सम्पर्क के क्षेत्र में राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉ० श्री सिंह किये गए कार्यों के मूल्यांकन के पश्चात समस्तीपुर के पूर्व डाक जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह गया । इस अवसर पर डॉ० शैलेश ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं उन तमाम वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ , जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हमारा प्यार हिंदुस्तान वर्ष आजाद है और हम सभी देशवासी आज स्वतंत्र हिंदुस्तान में उन्मुक्त सांस ले रहे हैं । आगे उन्होनें कहा कि आज का यह पल मेरे लिए गौरव और सम्मान का है कि देश के प्रहरी हिंदुस्तानीय सेना के पूर्व अधिकारियों की टीम और वाई० एस० एस० फाउंडेशन द्वारा मुझे देश और समाज के भिन्न विधाओं में श्रेष्ठ 100 गौरव रत्नों में शामिल कर ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है । यह सम्मान मेरा ही नहीं वरन एक तरफ बिहार व समस्तीपुर के तमाम उनलोगों का है , जिन्होंने समय-समय पर मेरा साथ और सहयोग दिया तो दूसरी ओर इस सम्मान के पात्र समस्तीपुर जिले के तमाम इलेक्ट्रॉनिक / प्रिंट मीडिया से जुड़े हमारे साथी और सहयोगियों का हैं , जिन्होंने समय-समय पर मेरे द्वारा किये गए कार्यक्रमों को प्रमुखता से अपने समाचार पत्र / पत्रिका / रेडियो /टीवी / पोर्टल / चैनलों के माध्यम से प्रकाशित व प्रदर्शित कर शहरों की चकाचौन्ध से सहमी , शर्मायी झोपड़ियों में रहने वाले समाज के अंतिम कतार में रहने वाले व्यक्तियों तक मेरे कार्यक्रमों और सेवा कार्यों को पहुँचाने का काम कर मेरा उत्साहवर्धन किया है । डॉ० श्री शैलेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ अपने कार्य और अपने साथी और सहयोगियों की बदौलत हूँ । अंत में डॉ० शैलेश कुमार सिंह ने YSS Foundation के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी व उपस्थित सभी सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए देश के कोने-कोने से समाज सेवा व अन्य भिन्न क्षेत्रों में चुनकर आये 100 गौरव रत्नों ( प्रतिभागियों ) और कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना प्रेषित करने के साथ अपना संबोधन समाप्त किया ।  

समस्तीपुर

सरायरंजन के आनंद को मिली नार्थ ईस्ट एसएलईटी 2025 में सफलता 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत बथुआ बुज़ुर्ग निवासी सेवानिवृत शिक्षक अवध किशोर गिरि एवं गृहिणी गिरि रेणुबाला के पुत्र आनंद कुमार प्रभाकर ने नार्थ ईस्ट एसएलईटी 2025 में 99.00 पर्सेंटाइल लाकर पर्यावरण विज्ञान में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए योग्यता हासिल की है। वे पूर्व में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) -2025 में भी 96.67 पर्सेंटाइल प्राप्त कर आपदा प्रबंधक विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता हासिल कर चुके हैं । बता दें कि आनंद ने सिविल इंजीनियरिंग में बी. टेक के उपरान्त छह अलग –अलग विषयों में मास्टर डिग्री की है,जिनमे गणित, पर्यावरण विज्ञान, आपदा प्रबंदन, इतिहास, हिन्दू स्टडीज एवं मार्केटिंग मैनेजमेंट से एमबीए शामिल है। वे आईआईटी गुवाहाटी के आपदा प्रबंदन विभाग में एक शोधार्थी के रूप में अगले माह प्रवेश लेंगे। इस सफल छात्र को ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, हसनपुर में जनसभा को किया संबोधित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा अंतर्गत बिथान के गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।  जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर गुजरात और महाराष्ट्र में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके शिशु इंटर, ग्रेजुएशन पास कर या तो बेरोजगार बैठे हैं या फिर गुजरात और महाराष्ट्र में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके शिशु मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। प्रशांत किशोर का समस्तीपुर की जनता से बड़ा वादा, कहा-छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार, बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन और बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देंगे प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि नवंबर में अगर जन सुराज की व्यवस्था वाली प्रशासन बनी तो छठ के बाद समस्तीपुर के युवाओं को मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और स्त्री को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक प्रशासनी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस प्रशासन भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

समस्तीपुर

सरायरंजन में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर प्रखंड मुख्यालय तथा पंचायत समिति भवन पर प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, सरायरंजन नगर पंचायत भवन पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी,मनरेगा कार्यालय पर पीओ राहुल कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ पुष्पराज हिमांशु,सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ .अमित कुमार, श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज पर अधीक्षक डॉ. जी. सी.कर्ण,राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पर प्राचार्य डॉ. राजकिशोर दुगनायत, केएसआर कॉलेज सरायरंजन पर प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा पर प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय, ग्लोबल विजन स्कूल मुसरीघरारी पर निदेशक शाकिर रजा,सरायरंजन पश्चिमी पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष नीतू देवी,सरायरंजन भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बबलू झा,सरायरंजन भाजपा उत्तरी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष जय कुमार सिंह, प्रखंड जदयू कार्यालय पर रामाश्रय प्रसाद, सरायरंजन थाना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुसरीघरारी थाना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं घटहो थाना पर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top