Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 04 नये अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 04 नये अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । दिनांक 18.07.2025 को इन 04 नये अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा ।  1. राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 18.07.2025 को गाड़ी सं. 03261 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली उद्घाटन स्पेशल के रूप में राजेन्द्रनगर से किया जाएगा । यह स्पेशल राजेन्द्रनगर से 11.45 बजे खुलकर पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी एवं गाजियाबाद रूकते हुए अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । 2. दरभंगा-गोमतीनगर अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 18.07.2025 को गाड़ी सं. 05561 दरभंगा-गोमतीनगर उद्घाटन स्पेशल के रूप में दरभंगा से किया जाएगा । यह स्पेशल दरभंगा से 11.45 बजे खुलकर कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोड़ासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी । 3. बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 18.07.2025 को गाड़ी सं. 05599 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार उद्घाटन स्पेशल के रूप में बापूधाम मोतिहारी से किया जाएगा । यह स्पेशल मोतिहारी से 11.45 बजे खुलकर सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसबा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 4. मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 18.07.2025 को गाड़ी सं. 03435 भागलपुर-गोमतीनगर उद्घाटन स्पेशल के रूप में भागलपुर से किया जाएगा । यह स्पेशल भागलपुर से 11.45 बजे खुलकर सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, मानपुर, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अध्योध्याधाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 08.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी ।

समस्तीपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ₹7,204 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं 4 अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – दिनांक 18 जुलाई, 2025 को गांधी मैदान, मोतिहारी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रेलवे, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास एवं मत्स्य पालन मंत्रालयों के अंतर्गत कुल ₹7,204 करोड़ की लागत से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्तीपुर मंडल अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं और यात्री सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। रेलवे की प्रमुख परियोजनाएं 🔷 रेल मंत्रालय (कुल ₹5,385 करोड़) दरभंगा – नरकटियागंज (256 किमी) रेलखंड के दोहरीकरण का शिलान्यास – ₹4,079 करोड़ दरभंगा – थलवारा एवं समस्तीपुर – रामभद्रपुर (26 किमी) के दोहरीकरण का उद्घाटन – ₹585 करोड़ छपरा-   छपरा ग्रामीण रेल खंड (114 किमी) में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य का शिलान्यास – ₹153 करोड़ भटनी – छपरा खंड में ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य – ₹232 करोड़ समस्तीपुर – बछवाड़ा रेल खंड (34 किमी) में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का उद्घाटन – ₹53 करोड़ वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों के अनुरक्षण हेतु पटना में रख-रखाव ढांचा – ₹283 करोड़ अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेनों का झंडी दिखाकर रवाना करना: 1. पटना – नई दिल्ली 2. बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार (दिल्ली) 2. दरभंगा – लखनऊ (गोमतीनगर) 3. मालदा टाउन – लखनऊ (गोमतीनगर) 🔷 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – ₹63 करोड़ STPI, पटना की अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन – ₹53 करोड़ दरभंगा में आईटी/ITES/ESDM स्टार्टअप हेतु नया STPI सेंटर – ₹10 करोड़ 🔷 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय – ₹1,173 करोड़ NH-319 (पुराना NH-30) के आरा बायपास (असनी से बावनपली) का शिलान्यास – ₹138 करोड़ NH-319 के पररिया से मोहनिया खंड का उद्घाटन – ₹828 करोड़ NH-333C में सरवन से चकाई तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन – ₹110 करोड़ NH-31 में मनिया से लाभा तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन – ₹97 करोड़ 🔷 ग्रामीण विकास मंत्रालय – ₹562 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 40,000 लाभार्थियों को ₹162 करोड़ की राशि का वितरण दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ की कम्युनिटी फंडिंग 🔷 मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय – ₹21 करोड़ बिहार राज्य में PMMSY के अंतर्गत मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन।

समस्तीपुर

समस्तीपुर-उर्दू सेमिनार को संबोधित करते जिला अधिकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। उर्दू प्रेम की भाषा है। यह गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है। बिहार प्रशासन और जिला प्रशासन लगातार उर्दू की उन्नति के लिए कोशिश कर रहा है। उक्त बातें जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग उर्दू निदेशालय के तत्वाधान में जिला उर्दू भाषा कोषांग समाहरणालय समस्तीपुर के द्वारा आयोजित करोगे उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला कार्यक्रम में शहर के कर्पूरी सभागार में कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा आम बोलचाल में प्रयोग होने पर ही जीवित रहती है अर्थात उन्नति करती है इसलिए हम अपनी दैनिक भाषा में उर्दू शब्दों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। जिला अधिकारी ने आगे कहा कि पिछले 8-10 सालों से मैं उर्दू भाषा की पुस्तकों को पढ़ और समझ रहा हूं इस भाषा की मिठास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है ।उर्दू के शब्दों का प्रयोग करके हम अपने विचारों को मजबूती के साथ व्यक्त करते हैं। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि उर्दू राज्य की दूसरी प्रशासनी भाषा है इसे हर किसी को सीखने की कोशिश करनी चाहिए। नई शिक्षा नीति के अनुसार मातृभाषा में ही बच्चों को प्राइमरी शिक्षा देने का प्रावधान है। आप सभी उर्दू शिक्षक यहां जिले के विभिन्न प्राइमरी स्कूलों से आए हैं हम आशा करते हैं आप अपने विद्यालय में उर्दू की शिक्षा को और भी मजबूती के साथ बच्चों को दें ताकि उर्दू की तरक्की की कोशिश को मजबूत किया जाए । उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रजनीश कुमार राय लगातार उर्दू की उन्नति के लिए जमीनी सतह पर कोशिश कर रहे हैं इनका यह कार्य सराहनीय है। उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने इस अवसर पर कहा कि उर्दू एक सुंदर भाषा है। उर्दू शायरी के माध्यम से हम अपने अंदर की भावनाओं को अच्छी तरह से व्यक्त करते हैं। इस भाषा की खूबसूरती यह है कि हम अपने साधारण बात को भी मजबूती के साथ प्रभावी बना देते हैं इसलिए उर्दू की उन्नति के लिए हम सबको मिलजील कर कोशिश करनी है। जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ,उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ,अपर समाहर्ता बृजेश कुमार ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, उपनिदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण रजनीश कुमार राय, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू कोषांग मोहम्मद खालिद अनवर जिलानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रजनीश कुमार राय ने सभी मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारी का शाल पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा और संचालन उर्दू अनुवादक आलम सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सेशन में डॉक्टर बिस्मिल आरिफ़ी की अध्यक्षता और मुकीम दानिश के संचालन में मुशायरा आयोजित हुआ । जिसमें असरार दानिश, आसिफ वकील ,अयूब अंसार, काविश जमाली ,डॉक्टर बिस्मिल आरिफ़ी ,मुकीम दानिश ,प्रवीण कुमार चुन्नू , नकी समस्तीपुरी, आफताब समस्तीपुर, रंजन लता ने कविता पाठ किया। प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग मोहम्मद खालिद अनवर जिलानी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर तारीक जमा, निम्न वर्गीय लिपिक उर्दू रहमत अली, उर्दू अनुवादक शाजिया तमकीन, और मोहम्मद शारिक रहमान लवली, मौलाना इजहार अशरफ सरफराज फाजिलपुरी इतियादी उपस्थि थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में मुख्यमंत्री के आगमन को ले सभी तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे 364.38 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंगलवार को प्रखंड के मुसापुर एवं मणिका गांव में आगमन है। जहां वे 364 .38 करोड़ की लागत वाली दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि पहले मुख्यमंत्री 14 जुलाई को आने वाले थे , लेकिन बाद में उनकी यात्रा का संशोधित कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री 15 जुलाई को आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड के खजुरी गांव में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। जहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मणिका गांव में जाकर सड़क निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुसापुर जाकर बलान एवं जमुआरी नदी के गाद उड़ाही कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिलान्यास स्थल के आसपास सड़क निर्माण से लेकर रंग रोगन और अन्य सभी तरह के विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगातार जिले भर के तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को भी जिले के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। शिलान्यास स्थल के आसपास के इलाके को बेरिकेडिंग कर दी गई है। दो विकास योजनाओं को की मिलेगी सौगात: बताया जा रहा है कि पहले मुख्यमंत्री प्रखंड के मणिका गांव जाकर 42.31 करोड़ की लागत से मणिका एसएच 88 से विक्रमपुर एनएच 322 वाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी बायपास पथ के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात 322.07 करोड़ की लागत से बलान एवं जमुआरी नदी के गाद उड़ाही कार्य का शिलान्यास करेंगे। समारोह में शामिल होंगे कई मंत्री एवं सांसद : मुख्यमंत्री के शिलान्यास समारोह में कई मंत्रियों एवं सांसद के शामिल होने की संभावना है। इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, लोजपा सांसद शांभवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा,केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्य के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी,एमएलसी मदन मोहन झा, तरुण कुमार एवं सर्वेश कुमार के नाम शामिल हैं। नदी उड़ाही शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। वहीं सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन करेंगे।

समस्तीपुर

बोरिया डीह में साइड मांगने को लेकर हुई विवाद में अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड चलाई गोली

एक युवक को गलफड़ा में लगी गोली, एक को सिर में टचकर निकला, एक रेफर नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के भुसवर डीह वार्ड 7 में एक पान दुकान के समीप एक डीजे लदा पीअकप चालक द्वारा साइड मांगने पर बाइक सवार अपराधियों ने पहले पहले मारपीट किया इसके बाद कई राउंड गोली चला दी। जिससे बोरिया डीह वार्ड 10 निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र पंकज कुमार और रामबिलास पासवान के पुत्र राम लगन पासवान जख्मी हो गए। वहीं पंकज के भाई राजीव कुमार भी चोटिल हुए हैं। गोली पंकज के गलफड़ा में लगी है। वहीं राम लगन के सिर में संपर्क करते हुए निकल जाना राम लगन ने बताया है। वहीं पिस्टल के बट से राम लग्न के सिर में मारकर जख्मी कर दिया गया है। दोनों का इलाज विभूतिपुर सीएचसी में कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुशांत ने बताया कि पंकज के गलफड़ा में गोली लगी हुई है। उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं रामलगन के सिर फुटा हुआ है जिसका इलाज किया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी से घटना की सारी जानकारी हासिल की है ।

समस्तीपुर

सरायरंजन में मुख्यमंत्री का आगमन 15 जुलाई को, करेंगे विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरायरंजन आगमन को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री का सरायरंजन आगमन 15 जुलाई को है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को भी डीएम सहित विभागीय अधिकारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव देवेंद्र प्रोज्ज्वल,सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं पटोरी एसडीओ विकास कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिया। बताते चलें कि सरायरंजन से गुजरने वाली जमुआरी एवं बलान नदी की उड़ाही,गाद सफाई कर दोनों नदियों के जीर्णोद्धार कार्यक्रम ,मणिका एसएच 88 से श्रीराम-जानकी चिकित्सा महाविद्यालय नरघोघी सड़क चौड़ी करण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को उद्घाटन किया जाना है। इसके लिए मुसापुर भुषणी मठ पर मुख्यमंत्री के लिए मंच और पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मणिका एसएच 88 के निकट रंग रोगन कार्य कराया जा रहा है। रविवार को जल संसाधन विभाग अपर सचिव देवेन्द्र प्रोज्ज्वल, एसडीओ दिलीप कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार , सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अधिकारियों के अलावा एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़  सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना अंतर्गत विश्वंभरपुर एलौथ से वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने शनिवार की शाम में एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी मो .फारूक के पुत्र मो. नवाब के रूप में की गई है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक की तलाशी ली गई,जिसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना कांड सं.110 /25 दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

सदर एसडीओ ने इंजीनियरिंग के छात्रों व ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रखने को लेकर की बैठक

नया विचार न्यूज़  सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज प्रशासन और ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले दिनों छात्रों और ग्रामीण के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त कर आपसी समन्वय बनाने पर जोड़ दिया गया। छात्रों को कॉलेज के बाहर ग्रामीण को अभिभावक के साथ अच्छे व्यवहार बनाए रखने की अपील की गई। वहीं छात्रों को हिदायत दी गई कि अगर आगे से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई तो उसे दंडित किया जाएगा।बैठक में प्राचार्य डॉ .राजकिशोर तुगनायत, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, अजीत कुमार झा, डॉ .राम किशोर चौधरी, सरोज कुमार झा के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के तीन मामले एवं नया एक मामले कुल चार मामले की सुनवाई किया गया। एक मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही तीन मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के दो ,नए मामले तीन कुल पांच मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने किया। दो मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया ।वहीं तीन मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । तीन मामले में फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार सहित कई फरियादी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में सीएम के आगमन को ले अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में आगामी 14 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन है। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रखंड के मुसापुर से गुजरने वाली जमुआरी एवं बलान नदी की उड़ाही कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रखंड के मणिका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी होते हुए विक्रमपुर स्थित एनएच 322 तक बनने वाली बाईपास सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ताजपुर –बख्तियारपुर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। शनिवार की दोपहर जल संसाधन विभाग के अपर सचिव के .डी. प्रौज्ज्वल के साथ डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया। वहीं विधि –व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को कई निर्देश दिए। मौके पर राज्य पुल निगम लिमिटेड के एमडी जितेंद्र कुमार, सदर एसडीओ दिलीप कुमार,सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार के अलावा जल संसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, बिहार राज्य उर्दू शिक्षा बोर्ड के सदस्य मो.इजहार अशरफ,विद्याकर झा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top