Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Rail News-ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा हेतु दोराई (अजमेर) – समस्तीपुर – दोराई (अजमेर) के बीच विशेष साप्ताहिक रेलसेवा का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।ग्रीष्मावकाश के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा दोराई (अजमेर) – समस्तीपुर – दोराई (अजमेर) के बीच विशेष साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।यह विशेष रेलगाड़ी (09617/09618) दो ट्रिप में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 09617 दोराई (अजमेर) से दिनांक 20.06.2025 एवं 27.06.2025 को प्रत्येक शुक्रवार को रात 20.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को रात्रि 23.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09618 समस्तीपुर से दिनांक 22.06.2025 एवं 29.06.2025 को प्रत्येक रविवार को रात्रि 01.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को सुबह 06.15 बजे दोराई (अजमेर) पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09617 (दोराई → समस्तीपुर) की समय-सारणी (शुक्रवार): स्टेशन आगमन प्रस्थान दोराई – 20:45 अजमेर- 21:00/ 21:10 किशनगढ़- 21:27/ 21:29 जयपुर- 23:00/ 23:10 गांधी नगर जयपुर- 23:21 /23:23 दौसा- 00:53/ 00:55 बांदीकुई- 01:48/ 01:50 भरतपुर- 03:20/ 03:22 ईटावा- 05:28/ 05:30 गोविंदपुरी- 07:35/ 07:40 प्रयागराज- 10:35/ 10:40 निजामपुर- 12:10/ 12:15 पं. दीनदयाल उपाध्याय- 15:00/ 15:10 बक्सर- 16:26/ 16:28 आरा- 17:13/ 17:15 दानापुर- 18:20/ 18:22 पाटलिपुत्र- 19:40/ 19:50 सोनपुर- 20:15/ 20:17 हाजीपुर- 20:27/ 20:32 मुजफ्फरपुर- 21:28/ 21:33 समस्तीपुर- 23:15 – गाड़ी संख्या 09618 (समस्तीपुर → दोराई) की समय-सारणी (रविवार): स्टेशन आगमन प्रस्थान समस्तीपुर – 01:00 मुजफ्फरपुर- 02:00/ 02:05 हाजीपुर- 03:00/ 03:05 सोनपुर- 03:15/ 03:17 पाटलिपुत्र- 04:10/ 04:20 दानापुर- 04:45/ 04:47 आरा- 05:18/ 05:20 बक्सर- 06:25/ 06:27 पं. दीनदयाल उपाध्याय- 10:20/ 10:30 निजामपुर- 12:18/ 12:20 प्रयागराज- 15:50/ 15:55 गोविंदपुरी- 18:20/ 18:25 ईटावा- 20:35/ 20:37 भरतपुर- 23:25/ 23:27 बांदीकुई- 01:00/ 01:02 दौसा- 02:00/ 02:02 गांधी नगर जयपुर- 02:48/ 02:50 जयपुर- 03:15/ 03:25 किशनगढ़- 04:40/ 04:42 अजमेर -05:35/ 05:40 दोराई 06:15- कोच संरचना: इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें शामिल होंगे: 02 सेकंड एसी 02 थर्ड एसी 10 स्लीपर श्रेणी 04 सामान्य श्रेणी 02 गार्ड/लॉग्गेज कोच

समस्तीपुर

Rail News- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, दि. 17.06.25 को एक दिन में 6579 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 53.09 लाख रूपये

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जून तक समस्तीपुर मंडल द्वारा कुल 1.84 लाख मामलों से कुल रु. 13.33 करोड़ जुर्माने के रूप में वसूला गया. नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6579 मामलों से ₹.53.09 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।इस अभियान मे 215 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।मंडल के 11 ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है. उनके नाम हैं- 1. श्री जयंत कुमार, समस्तीपुर 2. श्री सतवीर, दरभंगा 3. श्री विवेक पोद्दार, रक्सौल 4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर 5. श्री अब्दुल हन्नान अंसारी, नरकटियागंज 6. मो. दाऊद, नरकटियागंज. 7. श्री दीपक कुमार, सीतामढ़ी 8. मो. सरफराज़ अहमद, बापूधाम मोतिहारी. 9. श्री प्रमोद कुमार, बापूधाम मोतिहारी. 10. श्री अविनाश कुमार, नरकटियागंज. 11. श्री दिवाकांत भास्कर, दरभंगा

समस्तीपुर

अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र अमन का आईटी कंपनी क्योंग्निजेंट में हुआ चयन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार प्रशासन के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के सत्र 2021-25 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमन कुमार का चयन विश्व प्रख्यात आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में हुआ है। इस चयन पर प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत का कहना है कि इस चयन से महाविद्यालय में ख़ुशी का माहौल हैं। प्राचार्य ने आगे कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय महाविद्यालय के सारे सहायक प्राध्यापक एवं नियोजन सह प्रशिक्षण पदाधिकारी तन्मय कुमार को जाता है। इस चयन से पूरे महाविद्यालय में सकारात्मक माहौल है । ज्ञात हो की प्राचार्य डॉ. राजकिशोर एवं प्रो.तन्मय कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही महाविद्यालय में कई नए प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की पढ़ाई प्रारंभ करने तथा छात्र-छात्राओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए देश के कई नामचीन कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं तो दूसरी ओर कैंपस प्लेसमेंट का भी निकट भविष्य में आयोजन होने जा रहा है। अंत में प्राचार्य राजकिशोर एवं तन्मय कुमार ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस सत्र में भी महाविद्यालय के प्लेसमेंट 80 प्रतिशत से ऊपर शानदार रहा है। ज्ञात हो कि इस साल महाविद्यालय से एमआरएफ जैसी नामचीन कंपनी में भी छात्रों का चयन हुआ है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में 347 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना अंतर्गत महादेव होटल के पास एनएच 28 से बुधवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डस्टर कार से 347 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी राम प्रताप महतो के पुत्र संतोष महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बुधवार की दोपहर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के महादेव होटल के पास एनएच 28 से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ उक्त होटल के पास सघन वाहन जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में एक डस्टर कार (बीआर 1 बीएक्स 4865) की तलाशी ली गई,जिसमें विभिन्न ब्रांडों की 347 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं मुख्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाहन जांच में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, एसआई सिकंदर कुमार, एएसआई रिंकू सिंह आदि शामिल थे।

समस्तीपुर

चार दिनों से लापता दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।सरायरंजन पुलिस द्वारा चार दिनों से लापता बच्चों को बरामद कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के सुरमार मेयारी निवासी टुनटुन महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं रामबली महतो के 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार 14 जून से लापता था। लापता बच्चों के स्वजनों ने शिशु के लापता होने की सूचना सरायरंजन थाना को दी थी। बुधवार की दोपहर सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने लापता बच्चों को बरामद कर उनके स्वजनों को सौंप दिया है। इससे उक्त बच्चों के स्वजनों में खुशी देखी जा रही है।

समस्तीपुर

मोरवा में पेयजल के लिए लोगों ने किया एनएच 322 जाम

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पुर पश्चिमी पंचायत में भीषण रूप से पेयजल के लिए मचे हाहाकार को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रम पुर चौक एन एच तीन सौ बाईस सड़क को जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया। फलस्वरूप सात घंटे से अधिक सड़क जाम हो जाने के कारण बुरी तरह अफरातफरी मची रही। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक , प्रतिनिधियों,जिला प्रशासन,पी एच डी विभाग के विरुद्ध अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति के लिए नारेबाजी की जाने लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के लोग पेयजल के अभाव में मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। बगल के सराय रंजन प्रखंड में मंत्री विजय कुमार चौधरी की पहल से आर ओ की पानी टंकी से सहायता शुरू की गई है। जबकि मोरवा प्रखंड के लोगों को बिहार प्रशासन के द्वारा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। रोते हुए पुरुष स्त्रीओं ने बताया कि दो किलोमीटर दूर जाकर खरीद कर पानी लाकर, किसी प्रकार से परिवार की जान बचा रहे हैं।कई पशु पानी के बिना मर चुके हैं, और कई पशु प्यास के कारण बुरी तरह बीमार हैं। आक्रोशितों के अनुसार सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सहित संपूर्ण मोरवा प्रखंड में पेयजल के लिए भीषण रूप से हाहाकार मचा हुआ है। प्रखंड के सभी पंचायतों में पचास प्रतिशत से अधिक नल जल योजना पूरी तरह ठप हो चुकी है। सभी पंचायतों में केवल पचास प्रतिशत गरो नल जल योजना लगाई गई।पचास प्रतिशत लोगों के घरों में आपूर्ति नहीं हुई। जहां पेयजल चालू हुआ, वहां भी मनमानी के बंद कर दिया गया है। अधिकांश जगहों पर पाईप फट गये हैं,जिनका मरम्मत नहीं किया जा रहा है।लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि अपने पंचायत में पानी नहीं मिलने के बाद कई किलोमीटर दूर जाकर दूसरे पंचायत एवं दूसरे प्रखंड से पानी लाकर किसी प्रकार से गुजारा कर रहे हैं। पानी के अभाव में लोग चकसिकंदर और सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में विगत 8 दिनों से लोग स्नान करने से वंचित हो गए हैं। नहीं नहाने के कारण शरीर में चर्म रोग होने लगे हैं। सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 एवं 11 में पानी के बिना दो गायों की मौत हो गई है, जबकि एक गाय बीमार हो गई है। पानी के अभाव में राजेंद्र राय की गाय की मौत हो गई है वहीं स्वदेश पासवान के बछड़े की मौत हो गई है जबकि सूर्य चढ़ाई की गए पानी के बिना प्यास से बीमार पड़ी हुई है। चारों ओर पानी नहीं मिलने से व्याकुल होकर सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 एवं 11 के आक्रोशित सैकड़ों पुरुष एवं स्त्रीओं ने विक्रमपुर चौक पर एन एच 322 सड़क जाम कर याता यात पूरी तरह ठप कर दिया। लोग खाली बाल्टी लेकर, बिहार प्रशासन, जिला प्रशासन, पीएचडी विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। दर्जनों प्रशासन के वाहनों, एवं इलाज के लिए जा रहे बीमार लोगों को भी यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि 112 पुलिस वाहनों को भी आक्रोशित ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करते हुए गंतव्य तक गये बिना वापस लौट जाना पड़ा। सुबह छः बजे से एक वजे दिन तक लगभग सात घंटे तक सड़क जाम के कारण अफरा तफरी मची रही। मुखिया सुनील कुमार राय ने बताया कि जब से नल जल योजना पीएचडी विभाग के हाथों में गई है, तब से विभागीय लापरवाही के कारण रोज शिकायत सुनने को मिल रही है। बीस सूत्री अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार के अनुसार मोरवा प्रखंड के सभी पंचायतों में पेयजल की शिकायत की यदि विभाग से किए जाने के बावजूद विभागीय इन लोगों की लापरवाही से संपूर्ण प्रखंड में पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। लेकिन विभागीय लोगों की लापरवाही के कारण शिकायत दूर नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे जदयू जिला महासचिव रामकुमार झा एवं पूर्व जिला पार्षद हरे राम सहनी तथा अशोक दास के द्वारा विभागीय एक्जीक्यूटिव को जानकारी देकर सड़क जाम हटाने की मांग की गई । इसके बावजूद कई घंटे तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं होने के बाद नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम की सूचना विधायक रण विजय साहू, पीएचडी विभाग के एक्जीक्यूटिव, एसडीओ , मोरवा बीडीओ अरुण कुमार निराला एवं हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार को दी गई। हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा दारोगा जनार्दन पासवान एवं पुलिस बलों को सड़क जाम हटाने के लिए भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीण पी एच डी विभाग के एक्जीक्यूटिव तथा डीएम एवं एसपी के आने के बाद ही सड़क जाम हटाने पर अड़े हुए थे। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि डीएम,एसडीओ, बीडीओ , पीएचडी विभाग के अधिकारियों को विगत 2 साल से आवेदन देते देते सभी लोग हताश-निराश हो चुके हैं। कहीं से कोई न्याय नहीं मिलने के बाद विवश होकर सड़क जाम करना पड़ा।बी डी ओ अरुण कुमार निराला द्वारा जे ई सुशांत कुमार ने पुलिस बलों के संरक्षण में आज से ही गड़बड़ी की सुधारने तथा बीस जून तक सारी गड़बड़ी ठीक करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए वार्ड संख्या दस एवं ग्यारह में गड़बड़ी दूर करने वाले मिस्त्री को लेकर गड़बड़ी ठीक करना शुरू करने के बाद सड़क जाम हटाया गया।

समस्तीपुर

मंत्री ने अग्निपीड़ितों को दिया चेक एवं सहायता सामग्री

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। माननीय मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर में वार्ड नंबर 4 में अगलगी से हुई घटनाओं के पीड़ितों को चेक एवं सहायता सामग्री प्रदान किया गया। लाभुकों में शिव शंकर ठाकुर पिता स्वर्गीय बुधन ठाकुर ,पंचायत माली नगर, ग्राम माली नगर, नंदकिशोर ठाकुर पिता स्वर्गीय भूटन ठाकुर, माली नगर ,रविंद्र ठाकुर पिता स्वर्गीय त्रिवेणी ठाकुर, माली नगर ,कृष्ण कुमार पिता रविंद्र ठाकुर ,माली नगर वीरेंद्र ठाकुर पिता स्वर्गीय त्रिवेणी ठाकुर माली नगर शामिल है। उक्त अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण तथा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

देश की आशा के केंद्र हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशील चौधरी, मोरवा में स्वागत एवं सम्मान समारोह

एनटीपीसी के डायरेक्टर एवं समान आयोग के सदस्य का हुआ भव्य स्वागत नया विचार न्यूज समस्तीपुर । देश की आशा के केंद्र हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उक्त बातें कहीं एनटीपीसी के डायरेक्टर एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने मोरवा प्रमुख के आवास पर आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए। प्रमुख सान्या नेहा, गौरव कुमार शर्मा बबलू जी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सौरव कुमार शर्मा मुन्ना जी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में एन टी पी सी के निदेशक सह पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी एवं सवर्ण आयोग के सदस्य पंडित जयकृष्ण झा को समारोह पूर्वक स्वागत एवं सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री तथा वर्तमान में एनटीपीसी के डायरेक्टर सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान में पार्टी के द्वारा मुझे कोई भी संगठन का दायित्व नहीं दिया गया है। एनटीपीसी का डायरेक्टर बनाया जाना भी एक झुनझुना के समान है। इसके बावजूद भी मैं विश्व की सबसे बड़ी महान पार्टी हिंदुस्तानीय जनता पार्टी का सदा से सच्चा सिपाही रहा हूं और रहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए किये गये देश एवं प्रदेश के अभूतपूर्व विकास के लिए आगमी विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिला से सभी दस सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। सवर्ण आयोग के सदस्य पंडित जयकृष्ण झा ने हिंदुस्तानीय जनता पार्टी को ही एकमात्र गरीबों के कल्याण की पार्टी बताते हुए देश एवं प्रदेश में समरस समाज की स्थापना करने वाली एक मात्र पार्टी बताया। सवर्ण आयोग के सदस्य पंडित झा ने स्पष्ट किया की 10% आरक्षण दिए जाने के बावजूद सवर्ण युवाओं को उम्र में छूट की सीमा को नहीं बढ़ाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण साबित हो रहा है। पंडित झा ने स्पष्ट किया के सवर्ण में भी ऐसे गरीब और दरिद्र लोग हैं , जिनसे कहीं अधिक अमीर सभी जातियों के लोग हैं। इन दीन हीन सवर्ण गरीबों के कल्याण के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आयोग का गठन किया जाना सराहनीय प्रयास है। भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं नीलम सहनी ने भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की विस्तार से बताया। मोरवा प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल वक्ताओं ने सुशील कुमार चौधरी को एनटीपीसी का डायरेक्टर एवं पंडित जय कृष्ण झा को सवर्ण आयोग का सदस्य बनाए जाने के लिए बिहार प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके पूर्व प्रमुख सान्या नेहा के द्वारा एनटीपीसी के डायरेक्टर सुशीलकुमार चौधरी ,सवर्ण आयोग के सदस्य जय कृष्ण झा, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला पार्षद श्वेता यादव सहित सभी अतिथियों को चादर , माला, पाग एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जबकि एन टी पी सी के निदेशक सुशील कुमार चौधरी के द्वारा, मोरवा प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा,वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह, आर एस एस अजय कुमार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दोनों सम्मानित अतिथियों को गौरव कुमार शर्मा, सौरव कुमार शर्मा, नरेंद्र चौधरी,मनोरंजन मोदीन , मुखिया अरमान अली,चंदेश्वर राय, बिरिया देवी, मनोहर प्रसाद सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष उदय कुमार चौधरी,प्रमोद सहनी, दिलीप कुमार सिंह ,हरि पोद्दार , मनोज कुमार शर्मा , दीपक कुमार आदि के द्वारा भी सम्मानित किया गया। स्थानीय ग्रामीण श्याम कुमार शर्मा के द्वारा अंग्रेजी भाषा में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।समारोह को बाबा खुदने श्वर मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा , प्रमुख सान्या नेहा, गौरव कुमार शर्मा, सौरव कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर दीपक कुमार,रवीन्द्र कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, निशीथ कुमार शर्मा,अतीश कुमार शर्मा, सहित संपूर्ण प्रखंड के अधिकांश जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी में समारोहपूर्वक मनी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जयंती

नया विचार न्यूज सरायरंजन: राष्ट्रीय जनता दल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की 78वीं जयंती बुधवार को नगर पंचायत मुसरीघरारी में पार्टी के नगर अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इसका नेतृत्व सरायरंजन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी ने किया। इस अवसर पर दलित बच्चों के बीच कलम,कॉपी एवं मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर नसीम अब्दुल्लाह, कैफ़ी आजमी नैयर,प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, गौतम पासवान, राजू सिंह, मोहम्मद जावेद, राजेश राय, बबीता देवी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, 6383 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 52.47 लाख रूपये

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर  : महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 10.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6383 मामलों से ₹.52.47 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान मे 218 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी। मंडल के चार ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें वाणिज्य विभाग द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. उनके नाम हैं- 1. श्री सतवीर कुमार, डीआरएम/स्क्वायड/दरभंगा, (114 मामलों से राजस्व रु. 101550 अर्जित) 2. श्री राजेश कुमार, रक्सौल स्लीपर बेस (108 मामलों से राजस्व रु. 67840 अर्जित) 3. श्री ललन पासवान टीसी/स्क्वायड/दरभंगा (104 मामलों से राजस्व रु.73660 अर्जित) 4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर (104 मामलों से राजस्व रु. 67030 अर्जित) विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है. 

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top