Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समस्तीपुर मंडल में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (मरेप्र) श्री विनय श्रीवास्तव ने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। श्री विनय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। इस प्रकार के आयोजनों से जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन होता है।”कार्यक्रम में मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा रेलवे परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए यह प्रेरित किया गया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

समस्तीपुर

आस्था के साथ साथ पर्यावरण व नदी संरक्षण हेतु जन भागीदारी भी जरूरी-डीपीओ

गंगा दशहरा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एस डी आर एफ के टीम की की गई तैनाती नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को लेकर मोहनपुर स्थित रसलपुर गंगा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार कर रहे थे। डीपीओ द्वारा सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाया गया और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”को ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के बीच “कपड़े के थैले” का वितरण किया गया। प्लास्टिक के थैले पर “सिंगल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार कर स्वच्छ हिंदुस्तान की ओर बढ़े”, ” हम गंगा एवं सहायक नदियों तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में कूड़ा कचरा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करेंगे” इत्यादि संदेश लिखा था। जहां गंगा में स्नान को लेकर आएं श्रद्धालु अपने घर का कूड़ा कचरा भी नदी में प्रवाहित को लेकर आएं थे मौके पर डीपीओ द्वारा नदी में कचरा नहीं डालने व कूडादान में कचरे डालने का आग्रह करते देखा गया इसके निपटान के लिए जिला गंगा समिति के सौजन्य से दो कचरा का डब्बा भी उपलब्ध कराया गया था। पर्यावरण को लेकर नदी के तट पर पौधा रोपण भी किया गया और एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार,गंगा सेवी भाई रणधीर,बिपुल कुमार सिंह,रजनीश कुमार,आदर्श, मुस्कान,अन्नू,ईशा, पिंकी, के साथ साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्तीपुर

तीन बच्चे भटके

नया विचार न्यूज –   एक लड़का काली सैंडो गंजी पहने है,वह अपना नाम सुशांत, पिता का नाम दीपक और बाबा का नाम जय जय राम बतला रहा है, एक लड़की ब्लू रंग की फ्राक पहने हुए है,वह अपना नाम राखी बतलाती है,दूसरा लड़का चेक की कमीज पहने है,उसका नाम आयुष है।वह भटकते हुए बिक्रम पुर चौर खरहौरी से कल शाम में मिला है।हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के बिक्रम पुर गांव में शंकर राय के यहां रखा गया है।वह घर का नाम नहीं बतला रहा है।जो भी सज्जन पहचान करें, तो कृपया सुरक्षित इसके माता पिता को जानकारी देकर, घर पहुंचाने में सहायता करें।

समस्तीपुर

शेरपुर नरसारी में राजमिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत

नया विचार न्यूज सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी में सोमवार की रात ससुराल में एक साल से रह रहे एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के एकशिल्ला निवासी स्व. रामवृक्ष पासवान के पुत्र चंदन पासवान (35 )के रूप में की गई है। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि झगड़े के बाद शराब में जहर मिलाकर पीने से उसके पति की मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि चंदन राज मिस्त्री का काम करता था। उसके घर में कोई नहीं था। वह अकेला था। इसलिए ज्यादा ससुराल में ही रहता था। उसके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते थे। मौत की समाचार मिलने के बाद वे अपने भाई की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। ससुराल के लोगों द्वारा बचने के लिए इस हत्या को खुदकुशी का एंगल दिया जा रहा है। इधर, मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि सोमवार की शाम में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। घर में झगड़ा कर वे सरायरंजन बाजार चले गए। वहां से चूहा मारने वाली दवा लेकर आए और उसके सामने में ही पीने लगे। इस पर उसकी पत्नी ने रोका और थप्पड़ मारकर दवा जमीन पर गिरा दिया।   कुछ देर बाद वे फिर बाजार चले गए। वहीं शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर पी गए। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जहर खाने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की छानबीन चल रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जिला मोटर व्यावसायी संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा एस एफ सी में चलने वाली ट्रकों का बकाया पिछले 6 महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके द्वारा घोषित 1 जून से एस एफ सी के उठाव का बहिष्कार करने की बात कही गई। जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीने से एस एफ सी के अभिकर्ताओं द्वारा प्रशासनी खाद्यान्न उठाव में चलने वाली ट्रकों के माल भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण ट्रक मालिक एवं चालकों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है ऐसी स्थिति में ट्रक मालिक अगले 1 जून से प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बकाए का शीघ्र भुगतान की मांग की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा संघ की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसे अपने स्तर से इसका निदान निकलने का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव को जारी रखने की बात कही । बैठक में उपस्थिति बी एस एफ सी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस समस्या से संबंधित बातों पर संज्ञान लेते हुए अविलंब इस दिशा में आवश्यक कारवाई करें। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन देने के उपरांत जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए प्रशासनी खाद्यान्न का उठाव जारी रखने का भरोसा दिया।बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन एवं सचिव राजबाला राय भी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज एएनएम स्कूल, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products” थी, जिसका उद्देश्य तंबाकू उद्योग की युवाओं को लुभाने वाली रणनीतियों का पर्दाफाश करना था।कार्यक्रम में DMO डॉ. विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, DPC डॉ. आदित्यनाथ झा, DM&E आलोक कुमार एवं पिरामल स्वास्थ्य की टीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।वक्ताओं ने तंबाकू के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों, विशेषकर कैंसर पर विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, वहीं खैनी-गुटखा से मुंह और गले का कैंसर होता है। इसके अतिरिक्त, तंबाकू अग्नाशय, मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर का भी कारण बनता है।डॉ. विजय कुमार ने कहा कि युवाओं को तंबाकू उद्योग की मार्केटिंग चालों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। DPC डॉ. आदित्यनाथ झा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से पूरे समाज को तंबाकू मुक्त किया जा सकता है। आलोक कुमार ने विभिन्न प्रकार के तंबाकू और उनके घातक प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण बताया। सभी प्रशिक्षु A.N.M ने कार्यक्रम से मिली जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

समस्तीपुर

परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा दिनांक 29 मई 2025 को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा जो दिनांक 31 मई 2025 शनिवार तथा 1 जून 2025 रविवार को आयोजित है से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक की गई ।यह परीक्षा जिला मुख्यालय के कुल 19 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित है ।दिनांक 31 5.2025 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1:15 अपराह्न तक तथा दिनांक 1 जून 2025 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1. 15 बजे अपराह्न तक, दिनांक 1 जून 2025 को 2:00 बजे अपराह्न से 4:15 बजे अपराह्न तक आयोजित होने वाली परीक्षा समस्तीपुर जिला के किसी भी परीक्षा केंद्र पर संचालित नहीं होगी। इस परीक्षा के जोनल कोऑर्डिनेटर के रूप में श्री महमूद आलम विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष एवं एक स्त्री दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जबकि 6 गश्ती डंडाधिकारियों की प्रति नियुक्ति की गई है । उड़न दस्ता के रूप में श्री कुमार देवेंद्र प्रोज्ज्वल नगर आयुक्त नगर निगम ,श्री अजय कुमार तिवारी अपर समाहर्ता समस्तीपुर, श्री शशिकांत पासवान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर ,श्री विष्णु देव मंडल जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समस्तीपुर तथा श्री विवेक चंद्र पटेल जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर को बनाया गया है ।जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को पर्षद द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण एवं शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने हेतु तथा पर्षद द्वारा दिए गए निदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सभी संबंधित दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे ।क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग में सम्मानित किए गए बाल वैज्ञानिक रामजी राज

नया विचार न्यूज सरायरंजन: अमेरिका स्थित दुनिया के सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष केन्द्र नासा में व्याप्त खामी को दी।ढूंढकर उसे ठीक करने वाले बाल वैज्ञानिक एवं समस्तीपुर की धरती के गौरव रामजी राज का गुरुवार को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ज्ञातव्य हो कि रामजी राज ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को चमत्कृत कर दिया है। नासा ने रामजी राज को अपने “हॉल आफ फेम” में शामिल कर इनकी प्रतिभा को सम्मानित किया है।समारोह की अध्यक्षता करते हुये विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदुस्तान वर्ष में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी मेहनत और लगन से लोग सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। रामजी राज द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धि छोटे शहरों के युवाओं के लिये प्रेरणा का कार्य करेगा। इस अवसर पर रामजी राज ने बच्चों को साइबर क्राइम के विविध रूपों एवं उससे बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं कहा कि किसी के लिये कुछ भी कर पाना असंभव नहीं है। यदि हम किसी कार्य हेतु दृढ़ संकल्पित होकर मनोयोग से प्रयास करें तो उसे प्राप्त किया जा सकता है। समारोह को शिक्षक विश्वनाथ राम, रवीन्द्र मोहन कंठ,संजीव कुमार, रतन कुमार, समीरचंद्र गौरख, चम्पिका ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामजी राज की लीना श्रीवास्तव, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सरोज कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, रणधीर कुमार, शशिकला, शारदा कुमारी, संजना कुमारी, सुस्मिता शुभम आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन विकास कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ .रेणु कुमारी ने किया। प्रधानाध्यापक ने रामजी राज को मिथिलांचल की परम्परा के अनुसार पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

समस्तीपुर

प्रधानाध्यापकों की बैठक में गणितीय दक्षता हेतु वर्ग संचालन का दिया गया निर्देश 

नया विचार न्यूज सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में बुधवार को प्रधानाध्यापकों की एक मासिक गोष्टी दो चरणों में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से वर्ग 5 एवं 6 में अध्यनरत गणित में कमजोर छात्र-छात्राओं का बेसलाइन टेस्ट लेकर 10 से 15 छात्र-छात्राओं पर एक स्वयं सेवक का चयन करते हुए पोषक क्षेत्र के विद्यालय परिसर में 2 जून से 21 जून तक सुबह या शाम में 2 घंटे प्रतिदिन गणितीय दक्षता हेतु वर्ग संचालन करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में सलाहकार शिक्षक मिथिलेश कुमार एवं सुनील कुमार ने विस्तृत जानकारी प्रधानाध्यापकों के साथ साझा किया। वहीं प्रखंड लेखापाल वीरेंद्र कुमार ने 31 मई को आयोजित किए जाने वाले पीटीएम के बारे में जानकारी दी एवं वित्तीय वर्ष 2024 –25 का उपयोगिता प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजने के संबंध में जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता बीईओ निर्मला कुमारी ने की। मौके चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, मध्याह्न भोजन साधनसेवी गांधी राय, प्रधानाध्यापक विजय कुमार झा,ओम प्रसाद, संजय राय, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह,मिथिलेश कुमार, अभिराम झा, अभिषेक कुमार झा, अविनाश कुमार रंजन, राजेश कुमार दत्त ,आशुतोष झा, रवींद्र कुमार चौधरी,पंकज कुमार चौधरी, ललित कुमार,कमलेश कुमार राय, बेबी कुमारी, रीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी थाना में 5674 लीटर शराब का हुआ विनष्टीकरण 

नया विचार न्यूज सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना परिसर में आठ कांडों में जब्त की गई 5 हजार 674 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण एक नियमित प्रक्रिया है यह प्रक्रिया न्यायालय के आदेश पर की जाती है और इसमें शराब को नष्ट करने के लिए विभिन्न तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं,जैसे कि जलाना या गड्ढा खोदकर दबा देना। मौके पर उत्पाद निरीक्षक समीर कुमार, मोरवा के बीडीओ अरुण कुमार निराला, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, एसआई सिकंदर कुमार, एएसआई रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top