Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग में सम्मानित किए गए बाल वैज्ञानिक रामजी राज

नया विचार न्यूज सरायरंजन: अमेरिका स्थित दुनिया के सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष केन्द्र नासा में व्याप्त खामी को दी।ढूंढकर उसे ठीक करने वाले बाल वैज्ञानिक एवं समस्तीपुर की धरती के गौरव रामजी राज का गुरुवार को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ज्ञातव्य हो कि रामजी राज ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को चमत्कृत कर दिया है। नासा ने रामजी राज को अपने “हॉल आफ फेम” में शामिल कर इनकी प्रतिभा को सम्मानित किया है।समारोह की अध्यक्षता करते हुये विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदुस्तान वर्ष में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी मेहनत और लगन से लोग सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। रामजी राज द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धि छोटे शहरों के युवाओं के लिये प्रेरणा का कार्य करेगा। इस अवसर पर रामजी राज ने बच्चों को साइबर क्राइम के विविध रूपों एवं उससे बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं कहा कि किसी के लिये कुछ भी कर पाना असंभव नहीं है। यदि हम किसी कार्य हेतु दृढ़ संकल्पित होकर मनोयोग से प्रयास करें तो उसे प्राप्त किया जा सकता है। समारोह को शिक्षक विश्वनाथ राम, रवीन्द्र मोहन कंठ,संजीव कुमार, रतन कुमार, समीरचंद्र गौरख, चम्पिका ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामजी राज की लीना श्रीवास्तव, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सरोज कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, रणधीर कुमार, शशिकला, शारदा कुमारी, संजना कुमारी, सुस्मिता शुभम आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन विकास कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ .रेणु कुमारी ने किया। प्रधानाध्यापक ने रामजी राज को मिथिलांचल की परम्परा के अनुसार पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

समस्तीपुर

प्रधानाध्यापकों की बैठक में गणितीय दक्षता हेतु वर्ग संचालन का दिया गया निर्देश 

नया विचार न्यूज सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में बुधवार को प्रधानाध्यापकों की एक मासिक गोष्टी दो चरणों में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से वर्ग 5 एवं 6 में अध्यनरत गणित में कमजोर छात्र-छात्राओं का बेसलाइन टेस्ट लेकर 10 से 15 छात्र-छात्राओं पर एक स्वयं सेवक का चयन करते हुए पोषक क्षेत्र के विद्यालय परिसर में 2 जून से 21 जून तक सुबह या शाम में 2 घंटे प्रतिदिन गणितीय दक्षता हेतु वर्ग संचालन करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में सलाहकार शिक्षक मिथिलेश कुमार एवं सुनील कुमार ने विस्तृत जानकारी प्रधानाध्यापकों के साथ साझा किया। वहीं प्रखंड लेखापाल वीरेंद्र कुमार ने 31 मई को आयोजित किए जाने वाले पीटीएम के बारे में जानकारी दी एवं वित्तीय वर्ष 2024 –25 का उपयोगिता प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजने के संबंध में जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता बीईओ निर्मला कुमारी ने की। मौके चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर, मध्याह्न भोजन साधनसेवी गांधी राय, प्रधानाध्यापक विजय कुमार झा,ओम प्रसाद, संजय राय, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह,मिथिलेश कुमार, अभिराम झा, अभिषेक कुमार झा, अविनाश कुमार रंजन, राजेश कुमार दत्त ,आशुतोष झा, रवींद्र कुमार चौधरी,पंकज कुमार चौधरी, ललित कुमार,कमलेश कुमार राय, बेबी कुमारी, रीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी थाना में 5674 लीटर शराब का हुआ विनष्टीकरण 

नया विचार न्यूज सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना परिसर में आठ कांडों में जब्त की गई 5 हजार 674 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण एक नियमित प्रक्रिया है यह प्रक्रिया न्यायालय के आदेश पर की जाती है और इसमें शराब को नष्ट करने के लिए विभिन्न तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं,जैसे कि जलाना या गड्ढा खोदकर दबा देना। मौके पर उत्पाद निरीक्षक समीर कुमार, मोरवा के बीडीओ अरुण कुमार निराला, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, एसआई सिकंदर कुमार, एएसआई रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Rail News- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी 4669 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 37.96 लाख रूपये

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 27.05.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 4669 मामलों से ₹ 37.96 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।इस अभियान मे 250 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है. इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।   

समस्तीपुर

शीघ्र पूरा होगा श्रीराम जानकी मंदिर के भवन का निर्माण कार्य 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में बने रहे भवन की ढलाई का काम मंगलवार को पूरा हो गया। इस संबंध में निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि कॉरपोरेट सोशल रिफॉर्म फंड से इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण में करीब 60 लाख की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। भवन के ढलाई के अवसर पर विधि –विधान के साथ पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंदिर के महंत शिवराम दास, मंदिर न्यास समिति के सचिव नंद कुमार झा, श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक डॉ .जी. सी. कर्ण, बबलू चौधरी, शिवनाथ झा,महेंद्र झा, अभिराम झा सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

समस्तीपुर

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एनडीए प्रत्याशी को जीताने पर की गई चर्चा

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के सरायरंजन दक्षिणी एवं सरायरंजन नगर की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को रामचंद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जय कृष्ण झा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। इस कार्य समिति बैठक में हर एक बुथ को सशक्त करने और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताने पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और राज्य प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर हर एक परिवार तक पहुंचाने की बात की गई। इस कार्यसमिति बैठक में प्रस्तावना को ध्वनि मत पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरायरंजन दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की एवं संचालन महेश रजक जी ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता जय कृष्ण झा, हरेराम झा, रामयाद शांडिल्य, वीणा साह,चंदेश्वर प्रसाद राय, राज कुमार दास , दुर्गा सिंह, कुंदन सिंह,हरि प्रसाद, संजीत सिंह, रविंद्र सिंह ,सुमन देवी, रुपेश चौधरी, बिरजू राय,सरोज कुमार सिंह, अरविंद महतो,रामजी महतो, सुधा पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग में शिक्षा समिति गठित 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बखरी बुजुर्ग वार्ड 02 स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल समन्वयक सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना, विद्यालय के विकास में सहायता करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। नवगठित शिक्षा समिति में सर्वसम्मति से राम सागर साह अध्यक्ष,मीना देवी सचिव के अलावा सदस्य के रूप में किरण देवी, पूजा कुमारी,पुष्पा कुमारी, सविता देवी,रेणु देवी, काजल कुमारी, सुरुचि कुमारी, विकास प्रभाकर, दीपक कुमार यादव, वर्षा रानी, अजय कुमार झा, रामाकांत झा, रूपम देवी, राजाराम झा, रीमा देवी,गया देवी, रूपम देवी, समतोला देवी आदि चुने गए।

समस्तीपुर

राजद पंचायत अध्यक्ष का हुआ चुनाव 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के भगवतपुर पंचायत में राजद कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें भगवतपुर गांव निवासी राम प्रसाद राय उर्फ पच्चु को पंचायत अध्यक्ष चुना गया । पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद बैठक में लोगों ने पंचायत से लेकर प्रखंड में संगठन की मजबूती दिलाने का भी संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार पासवान ने की। बैठक को राजन सिंह, राजू सिंह, मुकेश राम, हीरा राम,लालबाबू राम, बबलू कुमार, बहादुर राम आदि ने संबोधित किया। मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा की गई विभिन्न विभागों की समीक्षा

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –   जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 26 मई 2025 को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन में अनुसरण के क्रम में एक्सपेंडिचर सेंसिटिव कांस्टीट्यूएंसी निर्धारण हेतु विचार विमर्श की बैठक की गई । इसके अतिरिक्त मंदिर चहारदीवारी/कब्रिस्तान घेराबंदी की योजनाओं के चयन / प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई तथा लंबित कब्रिस्तान की घेराबंदी तथा मंदिर के चहारदीवारी के मामलों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण /जिला योजना पदाधिकारी तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सभी थानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से कार्यरत है की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निदेश दिया गया। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को ब्लैक हॉटस्पॉट स्थलों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ हिट एवं रन के मामलों का ससमय निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया। भूमि विवाद की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को पाक्षिक बैठक में थाना एवं अंचल स्तर पर होने वाली भूमि विवाद की बैठकों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा उन्हें भू- समाधान पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित खनिज विकास पदाधिकारी को घाटों की वंदोवस्ती तथा खनन विभाग द्वारा गया की गई छापेमारी एवं कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर /रोसरा एवं पटोरी ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग लगातार जारी, आज हुई टिकट चेकिंग में 96805 रुपये का जुर्माना वसुला गया

नया विचार समस्तीपुर–  महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 23.05.25 को पुनः समस्तीपुर मण्डल के चकिया, मोतिहारी एवं सगौली स्टेशनों पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 18 TTE एवं 05 RPF स्टाफ को लगाया गया था। चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 63311/12557/15215/75213/19038/15216/15274/,63314/12558 को चेक किया गया एवं कुल 268 मामलों से ₹90805/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष लालगाडी से टिकट चेकिंग करायी जा रही है. 

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top