Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

SAFE SATURDAY- विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित शनिवार में दी गई जानकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित सागर शनिवार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नोडल शिक्षक कंचन कुमारी और बीवी शकीला रहमान ने आपदा प्रबंधन के तहत लू से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं बाल प्रेरक की मदद से गतिविधि आयोजित कर उसके बचाव के बारे में जागरूकता पैदा की। मौके पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को अत्यधिक धूप में घर के बाहर नहीं निकलने, पानी पीने और कुछ ना कुछ खाकर ही धूप में चलने की सलाह दी।आज बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉपी का वितरण बच्चों में किया गया। कॉपी मिलने से बच्चों में काफी खुशी देखी गई।इसके साथ ही बाल संसद की साप्ताहिक बैठक संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें इको क्लब के शिक्षक शत्रुघन कुमार,विमल कुमार साह एवं सभी 14 मंत्रियों व इको क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

ROAD ACCIDENT- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल 

नया विचार सिंघिया।  सिंघिया थाना क्षेत्र के मसानखोन सड़क पर लहारगछिया चौक के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित थी। टक्कर के बाद बाइक चालक भी सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान मोना गांव के उपेंद्र दास, सिंघिया वार्ड नंबर 16 के दिलदार सिंह और अभिनंदन सिंह के रूप में हुई। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उपेंद्र दास की हालत गंभीर बताई। उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

समस्तीपुर

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना द्वारा आयोजित कार्यालय परिचारी पद हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 11 5.2025 से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया। परीक्षा के नोडल पदाधिकारी श्री राजेश सिंह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा परीक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। विदित हो कि इस परीक्षा हेतु समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं ।परीक्षा की अवधि मध्याह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है जिसमें परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश का समय 9:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 अपराह्न तक निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा हेतु कुल 8 गश्ती दल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष और एक स्त्री स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है ।इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रो पर दो-दो प्रेक्षकों की प्रति नियुक्ति की गई है ।साथ ही समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में श्री अजय कुमार तिवारी अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी उप विकास आयुक्त समस्तीपुर तथा रोसडा अनुमंडल अंतर्गत उड़नदस्ता दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोसड़ा जबकि दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत श्री शशिकांत पासवान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर को उड़न दस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है।

समस्तीपुर

कल्याणपुर में मंत्री ने अग्नि पीड़ितों को दिया सहायता राशि

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।माननीय मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अग्निकांड से पीड़ित विभिन्न व्यक्तियों को ₹8000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। अग्निकांड से पीड़ित परिवार निम्न प्रकार है -रामवृक्ष राम, मुक्तापुर पंचायत- परतापुर ग्राम ,कौशल्या देवी मुक्तापुर पंचायत परतापुर ग्राम, सीमा कुमारी संगीता कुमारी मुक्तापुर पंचायत परतापुर ग्राम, सरिता देवी ,गायत्री देवी, रीना राय गायत्री देवी ,भागीरथपुर पंचायत मुक्तापुर ग्राम।

समस्तीपुर

MAHARANA PRATAP JAYANTI- महाराणा प्रताप की मनी जयंती

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह डॉ विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आदर्श विद्या निकेतन, काशीपुर समस्तीपुर में दीप प्रज्वलित और उनके चित्रों पर  माल्यार्पण कर मनाया गया । मुख्य अतिथि प्रो राजेंद्र भगत ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मातृभूमि की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। संयोजक  जितेंद्र प्रसाद सिंह चंदेल ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के साहस और वीरता ने हमें यह सिखाया है कि हमारी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। अध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप घास की रोटी खाना मंजूर किया लेकिन अकबर की अधीनता नही।  उनकी वीर गाथा पीढियो को प्रेरित करते रहेंगे । श्री नरेंद्र कुमार सिंह त्यागी ने स्वरचित कविता से कहा कि महाराणा प्रताप जी के साहस और वीरता की कहानियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं। लेखक विनय कृष्ण ने कहा कि आज के युवा को महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और वीरता से प्रेरणा लेना चाहिए। अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के सेना में सभी जाति, धर्म के लोग सम्मलित थे।डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भामाशाह की दानशीलता देश की रक्षा के लिए था। कौशल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप विदेशी आक्रांता के खिलाफ थे। राम विनोद पासवान ने कहा कि बाबर के वंशज को महाराणा प्रताप ने धूल चटाई।प्रो जितेंद्र सिंह ने कहा कि भामा शाह के बिना महाराणा प्रताप अधूरे थे। उनकी दोस्ती की मिशाल अद्वितीय है।राम संजीवन पाण्डेय ने कहा कि देश को तपस्वी जीवन जीने वाला, घास रोटी खाने वाले योद्धा की आवश्यकता है।के के सिंह ने कहा कि देश के छल कपटी दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। महाराणा प्रताप अपने परिवार के लिए नही बल्कि देश के लिए बलिदान दिए। हरे राम सिंह ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, अस्मिता रक्षा के प्रतीक थे महाराणा प्रताप और भामा शाह। प्रो मेघनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे एक योद्धा ही काफी है देश की साख बचाने के लिए। जयंती समारोह को  नरेंद्र सिंह, गौतम सिंह , प्रियंका कुमारी, राम किशोर राय, विक्रांत सिंह, पंकज रजक आदि ने संबोधित किया। मौके पर आसपास के क्षेत्र से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

समस्तीपुर

जलसंसाधन मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में सुनी जनसमस्याएं 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित जलसंसाधन भवन में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने क्षेत्र में बन रहे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर उनको अपनी चिंताओं से अवगत कराया। सभी मुद्दों का संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में सदर एसडीओ दिलीप कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज कुमार झा, बीडीओ सुनील कुमार,मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, प्राचार्य विपिन कुमार झा, विशाल कुमार, रामाश्रय प्रसाद, इजहार असरफ, सरोज कुमार झा, अजय राय, राम प्रसाद झा, मोहन झा, रोहित कुमार झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

भीषण अगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के सरायरंजन नोनफर स्थित वार्ड 07 में शुक्रवार की दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । इस अगलगी में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। वहीं अगलगी में करीब छह लाख की संपत्ति के जल जाने का अनुमान है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि किसान चंद्रशेखर महतो के फूस के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस अगलगी की चपेट में आए नंदलाल महतो,पप्पू महतो,धनराज महतो,जामुन महतो, महेश महतो, शंभू महतो आदि के घर भी पूरी तरह से जल गए। इस अगलगी में अग्नि पीड़ितों के घर में रखे अन्न, वस्त्र,उपस्कर एवं नकदी सहित करीब छह लाख मूल्य के सामान जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की सूचना पर आए अग्निशमन दस्ता ने भी बची आग को बुझाया। अगलगी के बाद सरायरंजन नगर पंचायत की अध्यक्ष पूजा कुमारी, प्रखंड राजद अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, युवा जदयू के नगर अध्यक्ष अशोक पासवान,भाजपा नेता दीपक महाराज,दिनेश्वर झा आदि ने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन से समुचित मुआवजा देने की मांग की।

समस्तीपुर

पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजितपुर मेयारी पंचायत के वार्ड 13 में गुरुवार की रात घर में एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है । मृतक युवक की पहचान नन्हकी राय के पुत्र अमरजीत राय (28) के रूप में कि गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक की बहन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह टेलीफोन के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जब वह मायके आई तो उसके भाई का शव घर पर पड़ा हुआ था। इस घटना को लेकर को सरायरंजन थाना में एक आवेदन दिया है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मृतक की पत्नी की भी फांसी लगाने से ही मौत हुई थी। जिसमें उसके मायके वालों ने मृतक अमरजीत राय समेत घर के सभी सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था। उक्त घटना के बाद अमरजीत राय समेत घर के सभी सदस्य फरार चल रहे थे। ग्रामीणों को आशंका है कि गुरुवार की देर रात्रि को उक्त युवक ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।इधर, थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के संबंध में आवेदन दिया गया है। इस घटना की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

दहेज की लालच में 8 माह की गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार ,तीन साल पहले हुई थी शादी

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज की लालच में एक 8 माह की गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी (30) के रूप में हुई है, जो मथुरापुर निवासी सूरज कुमार साह की पत्नी थी। चांदनी मूल रूप से मुजफ्फरपुर निवासी भइयालाल साह की पुत्री थीं। उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी।घटना की जानकारी मृतका की बहन पम्मी देवी ने मथुरापुर थाने को सुबह 11 बजे दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बरामदे में स्त्री का शव पाया गया। मृतका गर्भवती थी । घर के सभी सदस्य मौके से फरार था स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पिता और पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतका की बहन पम्मी देवी ने बताया कि कल रात्रि में ही इन लोगों ने मेरी बहन की गला दवा कर हत्या कर दिया जिसकी जानकारी मुझे पड़ोसियों से मिला तब हमलोग आज पहुंचे है पुलिस को जानकारी दिए है “मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। वह मुझे फोन पर बताती थी कि उसका पति सूरज, उसकी सास और अन्य ससुराल वाले पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे हैं। जब हमने यह सब देने से मना किया तो उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमने शादी में छह लाख रुपये नकद, छह लाख के आभूषण और फर्नीचर दिया था, लेकिन उनकी लालच खत्म नहीं हुई।”थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया, “हमें सुबह 11 बजे सूचना मिली कि मथुरापुर वार्ड-13 में एक स्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर मृतका के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सूरज कुमार साह और उसके पिता राजेन्द्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।”पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

मालिक के बेटे की शादी में जा रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा पासवान टोला के पास गुरुवार 08 मई की रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां मालिक के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवक किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान कापन गांव वार्ड संख्या-02 निवासी राजकुमार दास निराला के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार आजाद के रूप में हुई है। मृतक के चाचा रामलखन ने बताया कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दाहुचौक स्थित श्यामजी पेट्रोल पंप पर हॉकर के रूप में कार्यरत था। वह अपने साथी नीतीश कुमार (25), जो कि आलमपुर कोदरिया गांव का निवासी है, के साथ समस्तीपुर पेट्रोल पंप के मालिक श्यामजी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों जख्मी हो गया जिसमे मेरे भतीजे की मौत हो गई ।अजय कुमार आजाद शादीशुदा था और उसके तीन छोटे-छोटे शिशु हैं। दुर्घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि “मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई विधिसम्मत रूप से की जाएगी।”

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top