Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

शिव मंदिर के निर्माण का किया गया शिलान्यास 

नया विचार न्यूज सरायरंजन : प्रखंड के उदापट्टी स्थित ब्रह्मस्थान में गुरुवार को शिव मंदिर के निर्माण का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मबाना बिरजपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। इस दौरान पंडित सीताराम झा एवं शिव कुमार झा के द्वारा वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया गया है। वहीं मुख्य यजमान कीर्तन झा ने कहा कि यहां के ग्रामीण बहुत दिनों से आशान्वित थे कि गांव में एक शिव मंदिर का निर्माण हो। आज हम लोगों का सोचा हुआ कार्य संपन्न हो रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं भक्ति का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण कार्य एक वर्ष के अंदर पूरा हो जाएगा। मौके पर डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, राज कुमार मिश्र,दीपक कुमार झा, विभूतिनाथ झा, राधाकांत झा, भरत सिंह,शत्रुघ्न झा,हरिश्चंद्र झा,नवीन कुमार झा, विमल कुमार झा, विनोद चौधरी,संतोष कुमार चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, दिनकर झा, नागराज झा,सुनील कुमार झा सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जलसंसाधन मंत्री ने चार दर्जन लोगों को दिलाई जदयू सदस्यता 

नया विचार न्यूज सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को जदयू के सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ है, वह सबके नजर के सामने है। बिहार में 20 वर्ष पहले की स्थिति क्या थी,वह भी सब लोग जान रहे हैं। अपने प्रखंड को ही लीजिए,सरायरंजन में भी विकास की झड़ी लग गई है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। इसके अलावा जगह– जगह फोर लेन एवं सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। आज से 20 वर्ष पूर्व लोग घर से बाहर निकलने में अपने को असुरक्षित महसूस करते थे।आज स्थितियां बदल गई हैं।इससे पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के लगमा, अरमौली,गुढमा, बथुआ बुजुर्ग, बी. एलौथ, हरिपुर बरहेता, मनिका, गंगसारा, किशनपुर युसूफ आदि गांवों में जाकर लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों को माला और जदयू की पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में सरपंच मनीष कुमार झा, विद्याकर झा, शाकिर रजा, मो. साजू, नागराज झा, विमल कुमार झा,होरील साह,जवाहरलाल महतो, लालटुन ईश्वर, रामशंकर राय, वीरेंद्र कुमार ईश्वर, कन्हैया कुमार सिंह, दानिश कमाल, तनवीर अहमद, राम प्रसाद सिंह, अरसद अली रजा, मो. इजहार अशरफ, अजय कुमार राय, मो. सरवर आलम, दिनेश महतो, आदि ने संबोधित किया। मौके पर दिनेश कुमार झा,अजय राय, ईश्वर राय, गणेश गिरि,हारून रशीद, बजरंगी सहनी, शिवचंद्र राय, आदित्य राज, राज कुमार राय, विंदेश्वर राय, कन्हैया कुमार, मो. सरवर आलम, रंजीत सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार, समस्तीपुर

RAIL NEWS-यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :हिंदुस्तानीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान एवं पाकिस्तान- अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए सफल वायु हमलों के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनज़र समस्तीपुर मंडल द्वारा भी स्टेशनों, रेल प्रतिष्ठानों तथा ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए समस्तीपुर मंडल ने अपने सभी प्रमुख और संवेदनशील स्टेशनों पर उच्चस्तरीय सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित किए हैं।पिछले कुछ वर्षों में हिंदुस्तान ने आतंकी गतिविधियों और सीमापार से होने वाले खतरों को लेकर एक सक्रिय और सशक्त नीति अपनाई है। हिंदुस्तानीय वायु सेना द्वारा की गई हालिया कार्यवाही हिंदुस्तान की आतंक के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रमाण है। ऐसी स्थिति में देश की सार्वजनिक सेवाएं और परिवहन नेटवर्क, विशेष रूप से रेलवे, संभावित निशाने पर हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर समस्तीपुर मंडल ने त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं। 24×7 निगरानी एवं गश्त रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। स्टेशनों पर दिन-रात गश्त, प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग, तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। यात्रियों और सामान की सघन जांच प्रमुख स्टेशनों जैसे दरभंगा, रक्सौल, समस्तीपुर, सहरसा, जयनगर, नरकटियागंज आदि पर यात्रियों के प्रवेश द्वारों पर ही सामान की जांच हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। चेकिंग में आधुनिक उपकरणों और मेटल डिटेक्टर की सहायता ली जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती भीड़भाड़ वाले स्टेशन, ब्रिज, यार्ड, और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। CCTV और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर CCTV कैमरे कार्यरत हैं। जहां पर कंट्रोल रूम से इन कैमरों की लाइव निगरानी की जा रही है जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। स्थानीय पुलिस एवं इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ समन्वय रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त सुरक्षा रणनीति तैयार की है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा जागरूकता अभियान यात्रियों को जागरूक करने हेतु उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर, और स्टाफ के माध्यम से नियमित रूप से अलर्ट किया जा रहा है। किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत RPF या GRP को देने की अपील की जा रही है। मॉक ड्रिल और आपातकालीन तैयारी समस्तीपुर मंडल के मरेप्र श्री विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में समय-समय पर मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन अभ्यास किए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें।रेलवे प्रशासन आम नागरिकों एवं यात्रियों से अपील करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी नजदीकी सुरक्षा अधिकारी को दें, और रेलवे द्वारा लागू की गई सुरक्षा प्रक्रियाओं में पूर्ण सहयोग करें।

समस्तीपुर

ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर बिफरे मंत्री, दिया जांच का आदेश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- माननीय मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री महेश्वर हजारी द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल पूसा का निरीक्षण किया गया .निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछ डॉक्टर एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे जिस पर माननीय मंत्री द्वारा नाराजगी जाहिर की गई एवं सिविल सर्जन को उन पर जांच करने हेतु निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री द्वारा बताया गया कि और अनुमंडलीय अस्पताल के भवन मरम्मती के विषय में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उनके द्वारा उपस्थित सभी डॉक्टर एवं कर्मियों अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक करने एवं लोकहित में कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया।

समस्तीपुर

10 में से प्रारंभ होगी गृह रक्षको की शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– दिनांक 10 मई से प्रारंभ होने वाली गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग पुलिस लाइन समस्तीपुर में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बताया गया की कुल प्राप्त आवेदन 25369 है जिसमें 19290 पुरुष, 6078 स्त्री तथा एक ट्रांसजेंडर का आवेदन प्राप्त है ।इसके विरुद्ध पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 15 दिन निर्धारित है जो दिनांक 10 मई, 13 मई, 14 मई ,15 मई ,16 मई, 17 मई, 19 मई ,20 मई ,21 मई, 22 मई ,23 मई ,24 मई ,26 मई, 27 मई एवं 28 मई है जबकि स्त्री अभ्यर्थियों एवं ट्रांसजेंडर के लिए कुल 5 दिन निर्धारित हैं जो 29 मई, 30 मई, 31 मई, 2 जून एवं 3 जून है ।इस प्रकार कुल 20 दिनों में इस दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा को पूर्ण किया जाना है ।इसके लिए बैच वाइज शेड्यूल बना दिया गया है जिसमें कुल चार बैच हैं फर्स्ट बैच का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:00 बजे है, जबकि दूसरे बैच का सुबह 4:30 बजे, तीसरे बैच का सुबह 5:00 बजे एवं चौथे बैच का 5:30 बजे पूर्वाह्न है ।तीन बैच क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तृतीय में 90-90 अभ्यर्थी हैं जबकि चौथे बैच में ग्रुप डी में 80 कैंडिडेट है। सक्षमता जांच हेतु पूरी प्रक्रिया के वरीय प्रभारी के रूप में श्री राजेश सिंह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को बनाया गया है जिनके दिशा-निर्देश में सभी पदाधिकारी कार्य करेंगे. मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, सिविल सर्जन समस्तीपुर, जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी गण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

Tagore Jayanti-समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में मनाई गई रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती

 नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।वीमेस कालेज समस्तीपुर में अंग्रेजी एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती दीप प्रज्वलित और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी और संगीत विभाग की छात्राओं ने कला और संस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रविन्द्र नाथ की रचना ‘मृणाल की चिट्ठी’ कहानी का नाटक मंचन किया, जिसमें मृणाल के पति, परिवार और उसके स्वाभिमान का मार्मिक दृश्य दिखाया गया। प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने जिसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर एक सम्पूर्ण विश्व के एक महान कवि, दार्शनिक और दूर दृष्टा थे जो सांस्कृतिक मूल्य, अपनी जड़ों और परंपरा पर गर्व करते थे। डॉ वंदना ने कहा कि गुरुदेव के विचार और कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। संगीत विभाग के डा. पुष्कर कुमार झा ने रविन्द्र नाथ टैगोर के संगीत में योगदान पर प्रकाश डाला। डा. सालेहीन अहमद ने टैगोर जी को मां हिंदुस्तानी के शिखर पुत्रों में से एक बताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शीतल, चित्रा, सृष्टि, प्रज्ञा पुष्प, तनिष्का, नेहा, आस्था नीतू श्रीति खुशनुमा मेहनाज, अनुष्का, पिंकी आदि ने संगीत और शास्त्रीय नृत्य पर शमा बांध दिया । डा. विजय कुमार गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर डा. अरुण कुमार कर्ण, प्रो. सोनी सलोनी, डा. मधुलिका मिश्रा, डा. नेहा जयसवाल, डा. नीतिका सिंह, डॉ सुरेश साह, डॉ कुमारी अनु, डा. रिंकी, डा. मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ शालिनी, डॉ मोना शर्मा, डा. संगीता, डा. स्मिता, डॉ रेखा कुमारी, डा. आभा, डा कुमारी शबनम, डॉ नीरज प्रसाद, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ बबली, डॉ सोनल कुमारी आदि सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

समस्तीपुर

Tagore Jayanti- शिक्षा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में टैगोर का योगदान अविस्मरणीय ,रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर विद्यालय पत्रिका का विमोचन 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक महान कवि,साहित्यकार,दार्शनिक और चित्रकार थे। उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शिक्षा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वहीं शिक्षक राजीव रंजन ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने बांग्ला गद्य और काव्य को नया रूप दिया। उनकी कविताओं एवं गीतों में प्रकृति,प्रेम और हिंदुस्तानीय संस्कृति के प्रति गहरी भावना है। समारोह के दौरान विद्यालय पत्रिका नवसृजन के नवीन अंक का भी विमोचन किया गया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में राज कुमार, संजीव कुमार झा, संजीत कुमार, राजीव रंजन, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी,रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी के अलावा इको क्लब एवं यूथ क्लब के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Rojgar Mela – रोजगार मेला के प्रचार वाहन को किया गया रवाना 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड के केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय, सरायरंजन केे प्रागंण में रोजगार मेला का आयोजन आगामी 10 मई 2025 को 11 बजे से होने जा रहा है। इस रोजगार मेला के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ . विपिन कुमार झा के द्वारा रवाना किया गया। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने बताया कि इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स, मारुति, सुजुकी मोटर्स, मदरसन, इंडो मीम, पैसिफिक साइबर, वेस्टर्न रेफ्रिजरेटर, विस्ट्रॉन, फॉक्सकॉन उत्कर्ष माइक्रोफाइनेंस, एसबीआई कार्ड, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस इत्यादि 20 से अधिक कंपनिया भाग लेंगी, जिसमें 2024 से 5 वर्ष पूर्व तक उत्तीर्ण छात्र एवं छात्रा भाग लेकर मौके पर ही साक्षात्कार देकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। प्रचार वाहन के रवाना करते समय महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के शिक्षक और युवा जंक्शन के केंद्रीय प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समस्तीपुर

डेढ़ माह से बंद पड़ा है उदापट्टी का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड अंतर्गत उदापट्टी स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कर्मियों की लापरवाही की वजह से विगत डेढ़ माह से ताला लटका पड़ा है। यह सेंटर पहले भी महीना में एक-दो दिन ही खुला मिलता था। यह केंद्र खुलता भी था,तब भी पहुंचने वाले मरीजों को किसी तरह की दवा या कोई अन्य सुविधा नहीं दी जाती थी। कहा जाता कि यहां कोई भी दवा यहां उपलब्ध नहीं है। कारण यह है कि इस उप केंद्र में कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचते थे। इसका परिणाम है कि यहां के लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर, सीएचसी सरायरंजन या मेडिकल कॉलेज नरघोघी जाना पड़ता है। यहां पर जितनी सुविधायें दीवार पर विभाग के द्वारा लिखी गई हैं, वही मानें तो सीएचओ ,एक एनएनएम को प्रत्येक दिन ओपीडी संचालित करना है। जिसमें दावा का वितरण करना है ।बीपी ,शुगर की जांच एवं कैंसर का स्कैनिंग करना है। एनसीडी प्रोग्राम चलाना है। स्त्रीओं का एएनसी एवं पीएनसी और बच्चों को नियमित टीकाकरण करना है। यह सारी सुविधायें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र उदापट्टी में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मिलनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्यकर्मी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करना है । जबकि एक भी सुविधा नहीं मिल रही है। आखिर दवा आती है तो कहां चली जाती है। यह तो जांच का विषय है। पंचायत के लोगों के अनुसार यहां बराबर ताला ही लटका रहता है। इसमें कार्यरत ड्यूटी पर तभी पहुंचते हैं जब कोई पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलती है या कहीं कोई आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम होता है। बता दें कि 2013 में यहां भवन का निर्माण करवाया गया। यहां के स्थानीय लोगों ने जमीन दान कर अपने जमीन में अस्पताल बनवाया ।लेकिन इससे ग्रामीणों का कोई लाभ नहीं हो रहा है। समुचित इलाज के लिए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है। इस केंद्र के उद्घाटन के बाद से आज तक अधिकांशत: बंद ही देखा जाता है। इससे गांव के लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ .सूरज कुमार ने बताया कि छुट्टी के दिन छोड़कर प्रत्येक दिन स्वास्थ्य उपकेंद्र को खोलना है। ऐसा नहीं किया जा रहा है तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

अपना किसान पार्टी की बैठक में हुई किसान की समस्याओं पर चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर में उमेश पंडित के आवास पर बुधवार को अपना किसान पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निवास मिश्रा ने की । बैठक में मुख्य अतिथि रंजीत कुमार की उपस्थिति में कोर कमिटी बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों व आम अवाम के बेहतर व्यवस्था के लिए अपना किसान पार्टी का गठन किया है। किसान भाईयों को अपना किसान पार्टी की विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। अब तक हिन्दुस्तान में पशुपालक व किसानों की कोई नेतृत्वक पार्टी नहीं थी। अब पशुपालक व किसानों के लिए अपना किसान पार्टी सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए बचन बद्ध है। अब पशुपालक व किसानों को दूसरी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। अब तक प्रशासन के द्वारा लगातार वादाखिलाफी कार्य पशुपालक व किसानों के लिए। जब पशुपालक व किसान सत्ता में जायेगी तब सभी व्यवस्थायें दुरूस्थ होंगी। वर्तमान में देश के 70% लोग किसान हैं। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। किसानों के लिए कृषि कानून बनाकर उनका हक अपना किसान पार्टी दिलायेगी। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मजबूती से तैयारी में लगी हुई है। कार्यक्रम का संचालन राम सागर राय ने किया।मौके पर उमेश पंडित,दया शंकर उर्फ पिंटू,नरेश राय,मनोज राय,सुरेन्द्र कुमार महतो आदि थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top