Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Samastipur News-क्रिकेट मैच देखने चला गया पति, जलावन को लेकर हुआ था दिन में विवाद; मां ने पांच बच्चों को छोड़ लगाई फांसी

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पूर्वी पट्टी तरसपुर वार्ड-2 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय स्त्री ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहम्मद रिजवान की पत्नी इशरत खातून के रूप में हुई है। वह पांच बच्चों की मां थीं और बीते कई वर्षों से परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर जलावन काटने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। पति मोहम्मद रिजवान रोज की तरह काम पर नहीं गए थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। शाम होते-होते मोहम्मद रिजवान पड़ोसी के घर इंडिया का क्रिकेट मैच देखने चले गए। इधर, घर पर इशरत अंदर ही अंदर टूटती रहीं।रात करीब 10 बजे जब मोहम्मद रिजवान लौटे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। यह देख उनका बेटा मोहम्मद फैजान उठा और दरवाजा खोला। भीतर का नजारा देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया। इशरत ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। मोहम्मद रिजवान ही घर में एकमात्र कमाने वाले थे। ऐसे में पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो जाता था। पड़ोसी भी बताते हैं कि इशरत काफी शांत स्वभाव की स्त्री थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से बेहद तनाव में दिखाई दे रही थीं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूरे इलाके में घटना के बाद मातम पसरा है।

समस्तीपुर

BIHAR CHUNAV- समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में आगामी चुनाव को लेकर बैठक 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। अनुमंडल कार्यालय, समस्तीपुर के कार्यालय प्रकोष्ट में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में सभी अनुमंडल स्तरीय सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छ मतदान हेतु प्रकाशति मतदाता सूची पर काफी जोड़ दिया गया, एवं सभी से अनुरोध किया कि वे प्रकाशित मतदाता सूची को चेक कर ले कि किसी गणमान्य व्यक्ति का नाम तो नहीं छुटा है। एवं विषयों पर चर्चा की गयी।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में की बैठक, दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा विज्ञापन संख्या 1/2025 के द्वारा गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु समस्तीपुर जिला के लिए की जा रही तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक पुलिस लाइन समस्तीपुर में दिनांक 2 में 2025 को की गई। बैठक में जिला समादेष्टा द्वारा चयन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में सभी पदाधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दिए गए दिशा निदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों की दौड़ने हेतु ट्रैक एवं अन्य व्यवस्था हेतु स्थल निरीक्षण किया गया ।विदित हो कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुल 731 पदों के लिए चयन किया जाना है इसके विरुद्ध कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्न प्रकार है- पुरुष आवेदनों की संख्या 19290, स्त्री अभ्यर्थियों की संख्या 6078 तथा एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किया गया है. इस प्रकार कुल 25639 आवेदन प्राप्त हैं. शारीरिक दक्षता हेतु चयन प्रक्रिया की तिथि 10 मार्च 2025 से 3. 6 2025 तक निर्धारित किए जाने की संभावना है. बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस लाइन, सिविल सर्जन समस्तीपुर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी ने नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 4 मई 2025 को आयोजित नीट परीक्षा से संबंधित की जा रही तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। समस्तीपुर जिला अंतर्गत NTA द्वारा आयोजित नीट परीक्षा हेतु कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं .संबंधित परीक्षा केंद्रो पर कुल 14 दंडाधिकारी तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक चार सशस्त्र पुरुष पुलिस बल एवं एक चार सशस्त्र स्त्री बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा का समय 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है जबकि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11:00 पूर्वाह्न से 1:30 अपराह्न तक रखा गया है. परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र की गतिविधियों की निगरानी रखने हेतु समाहरणालय समस्तीपुर स्थित एनआईसी के बगल में स्थित वीडियों कान्फ्रेंसिंग रूम को जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दुरभाष संख्या 06274 -222 300 है। जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए एवं दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण तरीके से नीट परीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे .बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम सहित सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ,केंद्र अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी गण तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

समस्तीपुर

भ्रूण हत्या या सिस्टम की साजिश? कचरे में मिला नवजात शव, अवैध नर्सिंग होम और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने खड़े किए बड़े सवाल, जांच के आदेश के बाद भी कार्रवाई अब तक नदारद

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर शहर के काशीपुर वार्ड-34 में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाईकर्मी पहुंचे और शव को पन्नी में डालकर ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला भ्रूण हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना को लेकर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने नाराजगी जताते हुए कहा, “इलाके में कई अवैध अस्पताल बिना किसी निगरानी के चल रहे हैं। मेडिकल वेस्ट को खुलेआम फेंका जा रहा है। कभी नवजात का शव तो कभी इंसानी अंग कचरे में मिल रहे हैं। यह बेहद अमानवीय और खतरनाक है। प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।”विजय कुशवाहा ने आगे कहा, “यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी यहां नवजात शव और भ्रूण मिल चुके हैं। अब यह रोज की घटना बनती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर प्रशासन की लापरवाही इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।”जिले में 30 निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र और 105 निबंधित नर्सिंग होम हैं, जबकि 2000 से अधिक ऐसे नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनमें से केवल 65 संस्थानों ने ही मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए अनुबंध किया है, शेष संस्थानों से निकलने वाला खतरनाक कचरा शहर में जगह-जगह फेंका जा रहा है।डॉ. नागमणि राज बताते हैं कि खून से सनी सिरिंज, ग्लव्स और पट्टियां खुले में फेंकना गंभीर खतरा है। यदि मेडिकल कचरा 1150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर नहीं जलाया जाता, तो यह ऑर्गेनिक प्रदूषण फैलाता है, जिससे कैंसर, प्रजनन संबंधी रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और डायरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि समस्तीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई हो और मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

समस्तीपुर

तीन बेटे मजदूरी के लिए रहता है प्रदेश ,बेटी के ससुराल सब्जी लेकर साइकिल से जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर रौंदा , भतीजा देगा मुखाग्नि

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-88 पर पांड गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सलखन्नी पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी रामचंद्र पासवान साइकिल से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पुरव गांव स्थित अपनी विवाहित बेटी के घर सब्जी लेकर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर दलसिंहसराय की ओर से तेज गति में आ रहा था और ओवरटेक करने की कोशिश में साइकिल सवार रामचंद्र पासवान को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की समाचार जैसे ही गांव में फैली, परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।रामचंद्र पासवान के तीनों बेटे हरियाणा में मजदूरी करते हैं। पिता की मृत्यु की समाचार सुनकर वे सदमे में हैं, परंतु दूरी के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।उनके भतीजे राकेश पासवान द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर एक घंटे तक एसएच-88 को जाम कर दिया। वे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने प्रशासनी मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आस्था, समस्तीपुर

तिसवारा में बाबा ब्रह्म व बाबा डिहवार की हुई पिंडी स्थापित 

  नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के तिसवारा गांव स्थित ब्रह्म बाबा एवं डीहवार स्थान में बाबा डिहवार एवं बाबा ब्रह्म की पिंडी स्थापित किया गया। पिंडी स्थापित के बाद अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।इस अष्टयाम महायज्ञ में हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के महामंत्र से गुंजायमान हो रहा है । अष्टयाम महायज्ञ शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। इस कलशयात्रा 51 कुंवारी कन्याओं के अलावे दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस अष्टयाम महायज्ञ को पंडीत डाक बाबू एवं इंद्रकांत झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू कराया गया।इस अष्टयाम महायज्ञ में अनिल कुमार मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, घनश्याम ठाकुर, पंडित मिश्र, बम-बम कुमार ठाकुर , मुन्ना मिश्र, सरोज पाठक आदि दर्जनों श्रद्धालु ग्रामिण मौजूद थे

समस्तीपुर

TEACHER NEWS- शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगसारा में बुधवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई दी गई। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। राज्य सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रशासनी एवं निजी क्षेत्र के हर कर्मियों को एक दिन सेवा से मुक्त होना ही पड़ता है। सबके बीच हमारा व्यवहार और व्यक्तित्व ही रह जाता है। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि शिक्षक समाज सुधारक होते हैं। वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश के भविष्य निर्माण में गुजार देते हैं। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षक के रूप में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। हमें सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इसके पूर्व सेवानिवृत होने वाले शिक्षक को विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र समेत उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंस सदस्य बृजभूषण सिंह ने की। संचालन अभिराम झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के नए प्रधानाध्यापक नीरज झा ने किया। समारोह को प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय,प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, सुनील कुमार झा, रमण कुमार, राजा महतो,अभिषेक झा, अमरेंद्र द्विवेदी, प्रियंका कुमारी, निरंजन कुमार कंठ, दयानंद दास आदि ने संबोधित किया।

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग एवं विशेष लालगाडी द्वारा टिकट चेकिंग

नया विचार समस्तीपुर– पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग कार्यक्रम के अनुसार, प्रधान मुख्य वणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में दि. 29.04.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, पूर्णियाँ कोर्ट, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 3997 मामलों से ₹ 31.63 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान मे 230 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी. इसी क्रम मे यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से विशेष लालगाडी से बुधवार को समस्तीपुर -खगड़िया रेल खंड पर रुसेरा घाट एवं हसनपुर रोड स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग का आयोजन किया गया। जिसमे 15 टीटीई एवं 05 आरपीएफ कर्मचारियों को लगाया गया था। विशेष लालगाड़ी द्वारा ट्रेन सं. 15284, 63350, 15532, एवं 63343 को चेक किया गया एवं कुल 250 मामलों से ₹24505/- राजस्व की प्राप्ति हुयी।

खेल, समस्तीपुर

Shooting Championship – केएसएस शूटिंग कंपटीशन 2025 में संजीव को मिला गोल्ड 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव कुमार गिरि ने भोपाल में आयोजित केएसएस शूटिंग कंपटीशन 2025 में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर 50 मीटर पिस्टल पैराशूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर सहित बिहार का नाम रोशन किया है। बता दें कि विगत माह स्पोर्ट्सो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के तहत करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में छह दिवसीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय चैंपियन बने रहे इस युवा पैराशूटर को 0.2 अंक से पिछड़ कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। यह प्रतियोगिता भी 50 मीटर फायर पिस्टल की थी। इसके पूर्व इस युवा पैराशूटर ने विगत वर्ष साउथ कोरिया के चांगवों शहर में आयोजित इंटरनेशनल पैराशूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था। उसका अगला लक्ष्य एशियाड एवं कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाना है,जिसके लिए वह अथक परिश्रम कर रहा है। फिलहाल वह 11वर्षों से चेन्नई स्थित हिंदुस्तानीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है। युवा पैराशूटर की इस सफलता पर राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पैराशूटर संजीव कुमार गिरि एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं । मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी कई और मेडल जीतकर अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top