Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मध्य विद्यालय गंगापुर में इको क्लब गठित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को इको क्लब का गठन किया गया। क्लब का सुगमकर्ता शिक्षक राजकुमार को बनाया गया है। इको क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय इको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। वहीं शिक्षाविद के.पी.गिरि ने कहा कि इको क्लब एक शैक्षिक समूह है जो छात्रों को उनके पर्यावरण के बारे में सीखने और उसे बेहतर बनाने में भागीदारी को बढ़ावा देता है। नवगठित इको क्लब के सदस्यों में रूपाली कुमारी, अनु कुमारी, रेणु कुमारी,मनीषा कुमारी,स्तुति कुमारी,अनन्या कुमारी, साक्षी प्रिया,ज्योति कुमारी,निधि कुमारी,मिथिलेश कुमार, रुद्र कुमार, साकेत कुमार, रवि किशन पटेल, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार, गोलू कुमार, मयंक कुमार, शिवम कुमार,कृष कुमार आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

DINKAR JAYANTI-राष्ट्र के गौरव थे राष्ट्रकवि दिनकर

नया विचार सरायरंजन: राष्ट्र के गौरव थे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर। उक्त बातें गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्र कवि दिनकर के पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि दिनकर जी को देशभक्ति की महान कविताओं के लिए उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी गई। वक्ताओं में स्पष्ट किया कि दिनकरजी राष्ट्रीयता एवं राष्ट्र वाद के प्रबल समर्थक थे। दिनकर जी की रश्मिरथी में भगवान के विराट रूप का जैसा सुंदर वर्णन है, वह विश्व साहित्य की धरोहर है। उर्वशी प्रबंध काव्य के द्वारा दिनकरजी ने स्वर्ग पर धरती की विजय स्थापना कराई है। फलस्वरूप उर्वशी महाकाव्य पर उन्हें ज्ञान पीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। वास्तव में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर क्रांतदर्शी कवि थे। इसके पूर्व दिनकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार कुमार झा की उपस्थिति में डॉ. सुवंश कुमार चौधरी, डॉ. उषा कुमारी, डॉ .ललिता झा, डॉ .शोभा कांत झा,प्रो .रंजन कुमार राय,प्रो.मनोज कुमार झा,प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी, प्रो.हरेकृष्ण चौधरी,प्रो.पवन कुमार चौधरी,प्रो.रामप्रवेश सिंह ,प्रो.अंकेश कुमार झा,छात्रा मुन्नी कुमारी आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर अधिकांश महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को ले नुक्कड़ नाटक का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्होंने पर्यावरण को बचाने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। नाटक में प्लास्टिक का उपयोग न करने, पौधे लगाने और कूड़ा नहीं जलाने जैसे संदेश दिए गए। वहीं पानी बर्बाद न करने,बारिश का पानी इकट्ठा करने और पानी की बचत करने के तरीकों को दर्शाया गया। इस अवसर पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका आरती कुमारी ने कहा कि इस नाटक का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि आज नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन हुआ,जिसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

समस्तीपुर

सॉट सक्रिट से लगी आग सात घर जले 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 11 के कंकालीपुर टोला में गुरुवार की दोपहर बिजली के सॉटसर्किट से भीषण आग लग गया।आग लगने से सात लोगों के घर और घर में रखे सामान जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद आसपास के लोगों एवं दमकल की गाड़ी से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका । बताया गया है की यह आग उपेन्द्र पासवान के घर से सॉट सक्रिट हुआ जिससे आग लग गया।इसके बाद जबतक लोग जुटते तब-तब छह और घर में आग पकड़ ली। इसके बाद सभी सातों घर में रखे अंग वस्त्र, खाने पीने बाले सामान एवं बर्तन जलकर राख होना बताया गया है।इस अगलगी में सुखाई पासवान, राजनिति पासवान,राजू पासवान, उपेन्द्र पासवान, रामधनी पासवान, राजू पासवान, एवं राजन पासवान के नाम सामिल है।इस अगलगी में करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है।इस आग से घर को लेकर सीओ आदि को दे दी गई है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में बिजली की शॉटर्स सर्किट की चिंगारी ने छीन ली गांव की खुशियां, चार दर्जन घर जलकर राख गांव में आज रात आने वाली है बारात

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड 10 में दोपहर 12:00 बजे आगलगी की भीषण हादसा हो गया ।जंहा बिजली की शॉर्ट्स सर्किट से लगी आग ने चार दर्जन घर को जलाकर राख कर दिया ।मिर्जापुर वार्ड 10 के निवासी विश्वनाथ सहनी के घर से उठी बिजली की चिंगारी ने पूरा वार्ड को अपने आगोश में ले लिया ।बताया जाता है कि पछुआ हवा की बजह से आग ने देखते ही देखते व्यावह रूप धारण कर लिया ।सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों की मदद से ग्रामीण और फ़ायरविग्रेड कि टीम ने करीब चार घण्टो के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तबतक सब कुछ जलकर राख हो गया । घटना के समय अधिकतर लोग गांव में आज आने वाली बारात की तैयारी में जुटे हुए थे । इस आगजनी की घटना में में लगभग दस लाख रुपया से अधिक का नुकसान हुआ है ।जिसमे घरों में रखा गैस सिलेंडर फटने की बजह से आग की लपटें और रौद्र रूप ले लिया । अनाज ,कपड़े ,फर्नीचर और आभूषण सब जल गया । ग्रामीण मोचन साह की पुत्री की शादी के लिए रात में बराती आने वाली हैं ।मोचन साह बताते हैं कि आज हमारी बेटी की शादी है बरात अंगारघाट से आने वाली है । बिजली की शॉर्ट्स सर्किट से आग लगी है और पूरा तैयारी किया हुआ समान जलकर राख हो गया है ।शादी के लिए बना पंडाल ,बारात के लिए तैयारी की जा रही भोजन ,शादी का मंडप सब गया हैं ।मुझे मेरी बेटी की शादी कैसे होगी आज उसकी चिंता सता रही हैं । वही राज नंदन सहनी के दो भैंस झुलस गया वही एक दर्जन बकरी की झुलसकर मौत हो गई । इस आगलगी की घटना में मोचन शाह, सुनील साहनी, राहुल देव सहनी ,संजय सहनी, मीना देवी ,राजू सहनी , मनोज सहनी ,विनोद सहनी और मनजीत कुमार के घर जलकर राख हो गया है । वही अग्नीशमन जिला सहायक पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि करीब 1 बजे के आसपास फ़ायरविग्रेड को सूचना मिली थी अगलगी की घटना की जंहा सूचना पर पहुंचीं टीम ने चार घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान कुल 40 से अधिक घर जल कर रख हो गया हैं गांव में एक पीड़ित की बेटी की शादी भी थी ।लगभग 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है हालांकि इस दौरान कोई हताहत नही हुआ । वही कल्याणपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी शशि रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है ।हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

समस्तीपुर

तीन महीने से जलापूर्ति ठप रहने से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर एवं साहिट पंचायत में गत तीन महीने से नल जल योजना का ठप जलापूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह आठ बजे से बजरंगी चौक- दलसिंहसराय मुख्य पथ को स्मारक चौक के समीप जाम कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक इस पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई ,इस दौरान एक एंबुलेंस जो मरीज को विद्यापति पीएचसी ले जाने के दौरान जाम में फंस गया हालांकि आक्रोशित और स्थानीय लोगों की काफी प्रयास के बाद 15 मिनट बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला गया । एंबुलेंस कर्मी अपना नाम मनोज कुमार बताया कि एक विद्यापति के वाजीतपुर से प्रसव पीड़ा से कराह रही स्त्री को अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान जाम में एंबुलेंस फंस गया था लेकिन लोगों की सहायता से लगी लंबी जाम को खाली करा निकलवाया गया । प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पंचायत की करीब दस हजार की आबादी भीषण जल संकट का सामना कर रही है, लेकिन विभाग के द्वारा पिछले तीन महीनों से पानी के नाम पर महज आश्वासन दिया जा रहा है । प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर एवं साहिट पंचायत में पीएचईडी द्वारा होने वाला पानी सप्लाई तीन महीने से भी अधिक समय से बंद हैं, जिससे आम लोगों के समक्ष पेयजल को लेकर भारी समस्या उत्पन हो गई है। एक महीने पूर्व ही विभाग द्वारा नया बोरिंग लगा कर शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अबतक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुआ । दूसरी तरफ प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचईडी का वाटर पंप दो महीने से खराब पड़ा है, इस वजह से पंचायत के करीब दस हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही हैं। ग्रामीण मुकेश गिरी बताते है कि बिहार प्रशासन में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का विधानसभा क्षेत्र है सिर्फ वोट लेना जानते हैं जनता का समस्या उन्हें नहीं देता ।उधर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता सुशांत कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा नया बोरिंग कराया गया है, कुछ तकनीकी खराबी को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी कुमार हर्ष एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

बिहार, समस्तीपुर

RAIL NEWS- समस्तीपुर मंडल में पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल में पहली बार विशेष टिकट चेकिंग अभियान हेतु लाल गाड़ी का उपयोग किया गया| विदित हो कि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष टिकट जाँच अभियान चलती रहती है। इस उद्देश्य से एक विशेष गाड़ी तैयार की गयी है जिसे लाल गाड़ी का नाम दिया गया है। विशेष टिकट जाँच अभियान के दौरान टिकट जाँच कर्मचारियों एवं आरपीएफ की टीम को इस विशेष गाड़ी में प्रतिनियुक्त किया गया है जो मंडल के किसी भी रेल खंड के छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाकर उस रेल खंड से गुजरने वाले मेल एक्सप्रेस/ सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करते हैं।इसी क्रम में आज बुधवार को मंडल के दरभंगा – जयनगर रेल खंड के काकरघट्टी स्टेशन पर लाल गाड़ी के प्रयोग से विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान उस रेलखंड से गुजरने वाले मेल/एक्सपेस एवं सवारी गाड़ी में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से निर्धारित प्रभार की वसूली की गयी। इसके परिणामस्वरूप कुल बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार 209 मामले प्रभारित किये गये जिनसे ₹42025/- रेल राजस्व के रूप में अर्जित हुये ।

समस्तीपुर

बी ई ओ रितेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंडाधीन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई।

नया विचार समस्तीपुर– स्थानीय आर एस बी प्लस टू विद्यालय के सभाकक्ष में बी ई ओ रितेश कुमार की अध्यक्षता में नए शैक्षणिक सत्र में प्रधानाध्यापक की प्रखंड स्तरीय प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक निलेश कुमार के द्वारा आगत अतिथियों के स्वागत से किया गया। बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया । बी ईओ रितेश कुमार ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि हमें दो तरफा संप्रेषण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से जिले में प्रथम स्थान लाना है।जिसमें सबों के सहयोग की आवश्यकता है।उन्होंने बैठक के दौरान जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अनिल कुमार के द्वारा उठाए गए शिक्षकों व विद्यालयों की अनेक समस्याओं का समाधान किया और जटिल समस्याओं के समाधान करने का आश्वाशन दिया।बैठक के एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापक सौरव कुमार ने डॉ. अम्बेडकर समग्र शिक्षा अभियान,ई शिक्षाकोश पर नया नामांकन प्रविष्टि,प्रोग्रेशन, यू डाइस अपग्रेडेशन,स्त्री संवाद कार्यक्रम में सहयोग,यूथ क्लब,इको क्लब गठन,पुस्तक, एफ एल एन कीट वितरण, पाठ टीका संधारण, विद्यालय शिक्षा समिति ,मशाल -2025 आयोजन,उम्र सापेक्ष नामांकन,क्यू आर कोड व प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के छात्रों के नामांकन,उपयोगिता प्रमाण पत्र आदि बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार,पवन कुमार यादव,श्रीकांत ठाकुर,अनुपम कुमार सिंह,अरुण कुमार सहित प्रखंडधिन सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक,लेखापाल प्रतीक कुमार और अन्य थे।

समस्तीपुर

Earth Day- वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में मनाया गया पृथ्वी दिवस

नया विचार समस्तीपुर– वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और अर्थशास्त्र विभाग के डा विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया। वर्ष 2024 में इसकी थीम है- आवर प्लैनेट आवर अर्थ यानी हमारा ग्रह हमारी पृथ्वी  । इस थीम का उद्देश्य लोगों, संगठनों और देशों की प्रशासन को क्षय होने वाले ऊर्जा स्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोतों में बदलने और एक टिकाऊ भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है। थीम के माध्यम से यह लक्ष्य निर्धारित करना है कि 2030 तक दुनिया भर में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की मात्रा को तीन गुना करना है जिसमें भूतापीय जल विद्युत, ज्वारीय, पवन और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने की जरूरत है।  हम मानव को ऐसा कोई काम नही करना चाहिए जिसे पृथ्वी को नुकसान हो। डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह जहां जीवन यापन है।   डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने कहा कि पृथ्वी हम सब की माता और हम सब लोग उसके पुत्र समान है। इसकी रक्षा करना हम सबका परम कर्त्तव्य है।  डॉ स्मिता कुमारी ने कहा कि रिसाइकिल, रियुज की भी एक सीमा है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। डॉ कुमारी अनु ने पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अपूर्वा मुले ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से जागरूक किया। मौके पर डॉ रिंकी कुमारी, डॉ सुमन कुमारी,  डॉ  संगीता, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ मोनी शर्मा, डॉ सुरेश साह आदि सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

समस्तीपुर

कोर्ट में तैनात होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत इलाज के दौरान हुई मौत

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय में तैनात होमगार्ड जवान का इलाज के दौरान हुई मौत ।19 अप्रैल को डियुटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत ।प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती । आज सुबह में हुई मौत ।मृतक होमगार्ड जवान की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय राजेस्वर ठाकुर के पुत्र के रूप में हुई है ।मृतक होमगार्ड जवान दिलीप ठाकुर की बहाली 1989 में हुई थी ।तव से वो 36 वर्षों से जबान के पद पर तैनात रहें ।वही मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।  गृह रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि 19 तारीख को व्यवहार न्यायालय में डियूटी के दौरान तबियत खराब हुआ था जिससे इलाज मुजफ्फरपुर में इलाज कराया जा रहा था ।जंहा उसकी तीन दिन बाद मौत हो गई है । इनका उम्र 55 वर्ष है इनके मौत के बाद उनके पीछे पत्नी और दो बेटे को छोड़ गया । संगठन के सदस्यों का बताना है कि प्रशासनी के द्वारा जो कुछ भी मुआवजा मिले उन्हें दिया जाए । विभाग के द्वारा इनके बेटे को अनुकंपा पर नौकरी दिया जाए क्योंकि इन्होंने 36 वर्ष अपने जीवन का विभाग को सेवा दिया है । दौरान उनकी मौत हो गई है । समस्तीपुर गृह रक्षा वाहिनी के जिला कमांडेंट मोहम्मद एहतशाम अली का बताना है कि होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई है । उनके कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा साथ ही कार्यालय के तहत जो त्वरित राशि 15 हजार रुपए दी जाती है वो दिया जाएगा ।ईपीएफ का लाभ दिया जाएग । गृह रक्षा वाहिनी संगठन के द्वारा अनुकंपा पर नौकरी की मांग की जा रही है वह भी दी जाएगी ।जो भी विभागीय मदद होगा दी जाएगी.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top