Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया । उनके द्वारा जिन योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया उनमें प्रमुख रूप से वीर सिंहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में पक्की सड़क से ब्रह्म स्थान जाने वाली सड़क में वॉटरवेज बांध तक पीसीसी कार्य, कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के झहुरी ग्राम वार्ड 13 में पक्की सड़क से कुर्मी टाल होते हुए वाला जी नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के गेट तक पीसीसी कार्य ,कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के झुहरी ग्राम में वार्ड नंबर 13 में अवस्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य, कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा पंचायत में मदनपुर ग्राम के वार्ड नंबर 3 में नवल सिंह पोखर की तरफ से सड़क पर सुरक्षा का दीवार का निर्माण कार्य, हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर ग्राम में श्री तपेश्वर राय के घर से उपेंद्र ठाकुर के घर तक पीसीसी कार्य , हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर ग्राम में उपेंद्र ठाकुर के घर से उच्च मध्य विद्यालय तक पीसीसी कार्य, माली नगर पंचायत के बरगामा ग्राम वार्ड नंबर 9 मौजे ठाकुर के बथान से अवधेश ठाकुर के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, माली नगर पंचायत के बरगामा वार्ड नंबर 5 में अवधेश ठाकुर के घर से तातारी ठाकुर के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, गौरायी पंचायत अंतर्गत गौरी ग्राम वार्ड नंबर 3 में शिव मंदिर से राम जानकी मंदिर तक पीसीसी कार्य प्रमुख शामिल हैं।

समस्तीपुर

भारत और भारतीयता के गौरव शिखर थे गोस्वामी तुलसीदास और प्रेमचंद 

महाविद्यालय में जयंती समारोह  नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : हिंदुस्तान और हिंदुस्तानीयता के गौरव शिखर थे गोस्वामी तुलसीदास और प्रेमचंद। उक्त बातें प्रखंड स्थित केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन में गुरुवार को आयोजित गोस्वामी तुलसीदास एवं प्रेमचंद जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा,प्रो.अवधेश कुमार झा,प्रो. जनार्दन चौधरी, डॉ. गगनदेव चौधरी, डॉ. उषा कुमारी, प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार झा ने स्पष्ट किया कि यदि आज भी हिंदुस्तान के युवा और युवती दशरथ और कौशल्या बन जायें तो आछ भी घर घर में राम और कृष्ण का अवतार हो सकता है। उन्होंने रामचरितमानस को हिंदुस्तान की आत्मा बताया। प्रो. झा ने स्पष्ट किया कि जब तक न्यायालय में पति-पत्नी के तलाक का मामला और भाइयों के बीच मुकदमेबाजी चलती रहेगी तथा देश में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार व्याप्त रहेगा, तब तक गोस्वामी तुलसीदास और प्रेमचंद प्रासंगिक बने रहेंगे। मंगलाचरण प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी ने किया।हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा की अध्यक्षता तथा प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी एवं प्रो.हरेकृष्ण चौधरी के संचालन में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो .जनार्दन चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रो .अवधेश कुमार झा एवं डॉ. गगनदेव चौधरी, विभागाध्यक्ष डॉ. उषा कुमारी,डॉ.शर्देनन्दु कुमार झा, डॉ.एस.एन. झा,डॉ. भरत राय,डॉ.सुवंश कुमार चौधरी,प्रो. पवन कुमार चौधरी, कांति कुमारी, पूजा कुमारी, कामिनी कुमारी आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने तुलसी दास और प्रेमचंद के महान आदर्श को जीवन में उतारने का आह्वान किया।मौके पर प्रो.नीलमणि झा,प्रो.अभय नाथ ठाकुर,प्रो अनिल कुमार झा, मनोज कुमार झा,डॉ चंद्रशेखर झा, डॉ. शोभा कांत झा,प्रो.सतीश कुमार झा,प्रो.रंजन कुमार राय, डॉ .मुन्नी कुमारी, डॉ. किरण कुमारी,प्रो. विभा कुमारी,प्रो .आभा कुमारी,प्रो. सुधीर कुमार सिंह, अमरकांत ईश्वर, मुकुंद कुमार, बबलू कुमार, राम विनय झा सहित अधिकांश महाविद्यालयकर्मी तथा छात्र –छात्राएं मौजूद थीं।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में डीवाईडर से टकराईं थाड़ गाड़ी,बाल बाल बचे चालक 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । मुसरीघरारी चौराहा से पश्चिम बस स्टैंड के निकट गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित होकर थाड़ गाड़ी डीभाइडर से जा टकराईं।डीभाइडर से टकराने के बाद गाड़ी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों ने बताया की उक्त थाड़ चालक एन एच 28 पर पश्चिम की ओर से आ रहा था इसी दौरान एक ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने के बाद थाड़ चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर बने डीभाइडर से टकरा गया। जिससे गाड़ी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल देखा गया। घटना के बाद वाहन को सड़क पर से हटाया गया तब जाकर सड़क पर यातायात शुरू हुआ।

समस्तीपुर

मतदाता सूची में सुधार को ले बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह – जिला भू -अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद दावा –आपत्ति 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक लिया जाएगा। साथ ही बीएलओ को 10 अगस्त तक 11 प्रकार के दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया। अगर किन्ही मतदाता का नाम 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है तो उनको किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं देने होंगे। ऐसे मतदाता को 2003 के मतदाता सूची के पन्ने का फोटो कॉपी लगाने मात्र से काम चल जाएगा। प्रशिक्षण में बीडीओ सुनील कुमार,अंचलाधिकारी निशांत कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुसरीघरारी राकेश कुमार रंजन , नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरायरंजन जयराम प्रसाद, सीडीपीओ हिमांशु कुमार,प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार शुभम सहित प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

समस्तीपुर

माय भारत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  माय हिंदुस्तान समस्तीपुर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 30 जुलाई 2025 को समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुश्री अंजली कुमारी उप समाहर्ता समस्तीपुर, माय हिंदुस्तान के जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, माय हिंदुस्तान के कार्यक्रम पर्यवेक्षक केदार नाथ सिंह, प्रशिक्षक मनोज मोहन ने सभी प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण कीट देकर सम्मानित किया।उप समाहर्ता द्वारा सभी युवाओं के उनके नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने को लेकर जोर डाला साथ ही देश के सर्वांगीण विकास के युवाओं की सहभागिता को अहम माना।सभी प्रशिक्षु ने अपना अनुभव प्रशिक्षण उपरांत साझा किया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लीडरशिप डेवलपमेंट, पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट, यूथ पार्लियामेंट, फाइनेंशियल लिटरेसी, साइबर सिक्योरिटी, इनवायरमेंटल एक्शन,स्किल्स डेवलपमेंट, योग सत्र,सिविक अवेयरनेस इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण में मो . अली,एजाज़,राम,रजनीश,सिंटू,अजय, संजीत,मनोज, शिवम्,मुस्कान,निशि, शाहीन इत्यादि ने अपना अहम योगदान दिया।

समस्तीपुर

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की जांच की

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-:विभागीय SoP के अनुसार चयनित राहत शिविर, पॉलीथिन शीट की उपलब्धता, निजी नाव की उपलब्धता, आपदा संपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित परिवारों की सूची की अध्ययन प्रक्रिया की जांच की गई। अंचलाधिकारी की संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के तहत आवश्यक निर्देश दिए गए। तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, जल निस्सरण भी मौजूद थे। आपदा से पहले तैयारी सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें – मो०- +91 9470090940 लैंडलाइन – +91 6274225065

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

Samastipur News:मुजफ्फरपुर समेत 10 स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल

समस्तीपुर रेल मंडल के गठन के बाद 29 जुलाई समस्तीपुर रेल मंडल के लिए ऐतिहासिक बन गया. नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के गठन के बाद 29 जुलाई समस्तीपुर रेल मंडल के लिए ऐतिहासिक बन गया. रेलवे ने निर्णय लेते हुए रामदयालु के 50 किलोमीटर के पास से रेलखंड को समस्तीपुर रेल मंडल में ट्रांसफर कर दिया है. ऐसे में मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित 10 स्टेशन अब समस्तीपुर रेल मंडल के हिस्से में चले आये हैं. आगामी 1 सितंबर से नई व्यवस्था प्रभावी होगी. जिसके बाद इस रेलखंड का पूरा कंट्रोल सोनपुर की जगह समस्तीपुर रेल मंडल करेगा. रेलमंत्री ने कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन को समस्तीपुर रेल मंडल में घोषित करने का फैसला किया था. इसके बाद यह निर्णय अब लागू होगा. रेलवे ने 28 जुलाई को इसके लिये गजट का प्रकाशन भी कर दिया है. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50 पर होगी. इसके फलस्वरूप मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित हो जायेंगे. सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के बीच मुजफ्फरपुर-कपरपुरा स्टेशनों पर किलोमीटर 92.800 पर, मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी स्टेशनों पर किलोमीटर 0.744 पर और समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर किलोमीटर 36.820 पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त समझी जायेगी. क्योंकि यह सीमा समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ही आयेगी. परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र प्रशासन ने पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. यह 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा. इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है. सरस्वती चंद्र सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

Samastipur News:मुजफ्फरपुर समेत 10 स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल

समस्तीपुर रेल मंडल के गठन के बाद 29 जुलाई समस्तीपुर रेल मंडल के लिए ऐतिहासिक बन गया. नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के गठन के बाद 29 जुलाई समस्तीपुर रेल मंडल के लिए ऐतिहासिक बन गया. रेलवे ने निर्णय लेते हुए रामदयालु के 50 किलोमीटर के पास से रेलखंड को समस्तीपुर रेल मंडल में ट्रांसफर कर दिया है. ऐसे में मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित 10 स्टेशन अब समस्तीपुर रेल मंडल के हिस्से में चले आये हैं. आगामी 1 सितंबर से नई व्यवस्था प्रभावी होगी. जिसके बाद इस रेलखंड का पूरा कंट्रोल सोनपुर की जगह समस्तीपुर रेल मंडल करेगा. रेलमंत्री ने कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन को समस्तीपुर रेल मंडल में घोषित करने का फैसला किया था. इसके बाद यह निर्णय अब लागू होगा. रेलवे ने 28 जुलाई को इसके लिये गजट का प्रकाशन भी कर दिया है. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50 पर होगी. इसके फलस्वरूप मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित हो जायेंगे. सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के बीच मुजफ्फरपुर-कपरपुरा स्टेशनों पर किलोमीटर 92.800 पर, मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी स्टेशनों पर किलोमीटर 0.744 पर और समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम स्टेशनों पर किलोमीटर 36.820 पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त समझी जायेगी. क्योंकि यह सीमा समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ही आयेगी. परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र प्रशासन ने पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. यह 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा. इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है. सरस्वती चंद्र सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे

समस्तीपुर

आइडियाज के विकसित होने से बिहार में रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: रोशन कुशवाहा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :बिहार के युवाओं को अपने आइडियाज को विकसित करने की आवश्यकता है। आइडियाज के विकसित होने पर ही बिहार में रोजगार के अवसर को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बिहार से पलायन को भी रोका जा सकेगा। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित बिहार स्टार्टअप पॉलिसी एवं आइडियाज फेस्टिवल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के आइडियाज को विकसित करने के लिए प्रोफेशनल एडवाइस एवं पैसे की जरूरत को उपलब्ध कराना है। कहा कि छोटे-छोटे आइडियाज बड़े आइडियाज में बदलते हैं। जिससे की समाज में बदलाव आता है। इसी को देखते हुए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। बिहार प्रशासन द्वारा हर जिले में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्टार्टअप में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है। साथ ही इस आइडियाज कंपटीशन में जो अच्छे निकलेंगे, उन्हें स्टेट लेवल तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के आइडियाज आने वाले समय में पूरे बिहार में आगे रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी सुश्री शैलजा ने कहा कि यहां के युवाओं को जॉब क्रिएटर बनने की आवश्यकता है। प्रशासन युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस प्रयास के माध्यम से बिहार से पलायन रुक सकता है। वहीं डीपीआरओ रजनीश कुमार राय ने कहा कि रोजगार का मतलब नौकरी करना ही नहीं, बल्कि रोजगार उत्पन्न भी करना होता है। इस आइडियाज के माध्यम से बिहार में रोजगार के अवसर को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए केंद्र प्रशासन एवं राज्य प्रशासन युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना चल रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर .एम .तुगनायत ने कहा कि हमारा बिहार अभी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों से से काफी पीछे हैं। जबकि बिहार के लोग हर राज्य में मिल जाते हैं, साथ ही बिहार के लोग काफी मेहनती भी होते हैं। उसके बाद भी हमारा राज्य रोजगार के क्षेत्र में पीछे है। इसका मुख्य कारण है टेक्निकल शिक्षा एवं आइडियाज विकसित करने के लिए सही दिशा नहीं मिल पाती है। जिस कारण से हमारा राज्य पीछे है। लेकिन प्रशासन जिस तरीके से युवाओं को उद्यमी बनाने के प्रयास में है। अगर यहां के युवा अपने आइडियाज को विकसित करते हैं तो हमारा बिहार भी आने वाला समय में विकसित राज्य बनेगा। इधर, जिला उद्योग केंद्र समस्तीपुर के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि यह फेस्टिवल पूरे राज्य में चल रहे “बिहार आइडिया फेस्टिवल अभियान ” का अभिन्न हिस्सा है, जिसके तहत बिहार के 38 जिलों से 10,000 से अधिक व्यावसायिक और नवाचार आधारित विचारों (बिजनेस आइडिया) को आमंत्रित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बिहार के युवा वर्ग, स्त्रीओं, अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों में छिपी हुई उद्यमशीलता क्षमता को सामने लाना है। चुने गए विचारों को न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उन्हें 10 लाख तक की ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता, मेंटरिंग, प्रशिक्षण और प्रशासनी योजनाओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया जायेगा। मौके पर उपसमाहर्ता रजनीश, एडीएम सुश्री अनुष्का,स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर तन्मय कुमार, जिला उद्योग केंद्र समस्तीपुर के प्रबंधक सुनील कुमार के अलावा जीविका दीदियां, जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं तथा कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहित 500 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नाला में गिरकर फल वेंडर, स्कूली बच्चा, रोगी समेत 5 घायल, बार-बार सूचना देने के बाबजूद नाले का टूटा स्लैब नहीं बना-सुरेंद्र

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– सोमवार को वर्षा का जलजमाव शहर के विवेक-विहार मुहल्ला की सड़क पर हो जाने के कारण टूटा स्लैब दिखाई नहीं देने से नाले में गिरकर स्कूली बच्चा, रोगी, फल भेंडर समेत 5 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोग, दुकानदार आदि के सहयोग से नाले में गिरे लोगों को बाहर निकाले जाने की बात बताई गई है। जानकारी हो कि शहर के विवेक-विहार मुहल्ला के नाले का उड़ाही निर्माण के 5-6 साल बाद भी नहीं किया गया है। नाला गंदगी से पूरी तरह भरा पड़ा है। नाले का तीन-चार स्थानों पर स्लैब टूटा हुआ है। सोमवार को वर्षा बाद सड़क पर घूंटनेभर पानी लग गया। इसके कारण टूटा स्लैब दिखाई नहीं दिया और एक बाद एक करके 5 से अधिक लोग नाले में गिरते चले गये। हालांकि स्थानीय लोग, भाकपा माले कार्यकर्ता, दुकानदार आदि ने सहयोग कर गिरे लोगों को बाहर निकाला। उनके बिखरे सामानों को ईकट्ठा कर उन्हें सौंपा। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने टूटा स्लैब में लकड़ी एवं झंडे लगा दिए थे लेकिन वाहनों का आवाजाही के कारण वह उखड़ता रहा। इस बाबत स्थानीय नागरिक सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद, आयुक्त, महापौर, उपमहापौर आदि को टूटे स्लैब, टूटे एवं गंदगी से भरे नाला, टूटे सड़क आदि की जानकारी की बार दी जा चुका है। ये समस्याएं मीडिया में प्रमुखता से छापा है। आयुक्त, महापौर का ब्यान भी छपा लेकिन टूटे स्लैब, नाला, सड़क आदि को ठीक नहीं किया गया जो खेदजनक है। माले नेता ने कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को सिर्फ विकास योजनाओं में लूट-हिस्सेदारी से मतलब है, कार्यों को कराने में नहीं। उन्होंने कहा कि नकारा नगर निगम को जनता ने सही नामाकरण “समस्तीपुर नरक निगम” रखा है।माले नेता ने कहा का यदि के टूटे स्लैब, नाले, सड़क आदि को अविलंब ठीक नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भाकपा माले आयुक्त, महापौर एवं उपमहापौर का पूतला दहन आंदोलन शुरू करेगी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top