Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

Earth Day- मध्य विद्यालय गंगापुर में मनाया गया पृथ्वी दिवस

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को समारोहपूर्वक पृथ्वी दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 1970 से दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। अमेरिका समेत कई देशों में बिगड़ते पर्यावरण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का संतुलन बिगड़ना सभी के लिए बड़ी समस्या है। हर किसी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। आयोजित समारोह को शिक्षक राज कुमार,संजीत कुमार, रूबी कुमारी, नूतन कुमारी,अंबिका कुमारी आदि ने संबोधित किया।

समस्तीपुर

SAMASTIPUR NEWS- लाटबसेपुरा के उप मुखिया की संदेहास्पद स्थिति में मौत 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत परिहत्था निवासी पंचायत के उप मुखिया धर्मजीत कुमार राय (45) की इलाज के दौरान सोमवार के देर शाम संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त उपमुखिया को 18 अप्रैल की रात करीब 11:00 किसी ने फोन कर बाहर बुलाया था। वह घर वालों को बताकर निकला कि जल्द ही वापस लौट रहे हैं। काफी देर बीतने पर जब वह घर नहीं लौटे तो उनके घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब उप मुखिया के स्वजनों ने उनके मोबाइल का नंबर लगाया तो किसी ने बताया कि वह मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं। जानकारी मिलने पर उनके परिवार के लोग बदहवास होकर मुसरीघरारी की ओर  भागे। यहां के चिकित्सक ने बताया कि वह गंगापुर पंचायत के मुबारकपुर स्थित ग्रामीण सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सुबह चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीआईएमएस पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान सोमवार के देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतक को एक पुत्री तथा तीन पुत्रियां हैं। मृतक के पुत्र रोशन कुमार ने पटना के शास्त्री नगर स्थित नगर थाने में एक फर्द बयान दिया है,जिसमें उसने मोबाइल फोन कर बुलाने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

ROAD ACCIDENT – मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित योगी स्थान के समीप एनएच 28 पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत चैनपुर निवासी शंभू साह के पुत्र दीपक साह (40) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक के पिता मुसरीघरारी चौक पर कपड़ा की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह अपने पिता का खाना पहुंचाने घर से पैदल ही जा रहा था। इसी बीच थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित योगी स्थान के समेत एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतक के पिता शंभू साह,मां ललिता देवी,भाई संजीव साह, पत्नी रितु देवी,पुत्री रोशनी कुमारी एवं पुत्र उज्जवल कुमार सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था।

समस्तीपुर

HAJ 2025- मुसरीघरारी में हज यात्रियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी में हज 2025 के लिए चयनित हाजियों के प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाजियों को आवश्यक टीकाकरण प्रदान करना तथा हज यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य से चयनित स्टेट हज इंस्पेक्टर फैसल आलम ने किया । श्री आलम ने कार्यक्रम के सभी चरणों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए उपस्थित हाजियों को प्रशिक्षण प्रदान और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से हाजियों को आवश्यक टीके जैसे मेनिनजाइटिस, फ्लू आदि के टीके लगाए गए ताकि हज यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके। इसके अलावा हाजियों को हज की रीतियों, अनिवार्य प्रक्रियाओं, स्वास्थ्य से संबंधित सावधानियों, यात्रा प्रबंधन तथा सऊदी अरब के नियमों और हज के दौरान अपनाई जाने वाली व्यवहारिक जानकारियों के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सभी हाजियों के यात्रा दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन भी इस शिविर के दौरान किया गया। कार्यक्रम के संचालक द्वारा प्रशिक्षण सत्र में हाजियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे उपस्थित सभी हाजी अत्यंत संतुष्ट एवं प्रेरित दिखे। उन्होंने हज यात्रा के प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया तथा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जटिल प्रक्रियाओं को भी सरल भाषा में प्रस्तुत किया।

बिहार, समस्तीपुर

NAMO BHARAT-  समस्तीपुर मंडल और मिथिला क्षेत्र को मिलने जा रहा है पूर्वी भारत का पहला नमो भारत ट्रेन

नया विचार समस्तीपुर– पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल एवं ऐतिहासिक मिथिला क्षेत्र के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब उन्हें देश की तीसरी और पूर्वी हिंदुस्तान की पहली नमो हिंदुस्तान ट्रेन के रूप में एक विशेष उपहार मिलने जा रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रेन न केवल इस क्षेत्र की राजधानी पटना से कनेक्टिविटी को नई गति देगी, बल्कि यात्रियों को एक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगी। मुख्य विशेषताएं जो नमो हिंदुस्तान ट्रेन को बनाती हैं विशेष: 1. उच्च गति और कुशल संचालन: नमो हिंदुस्तान ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 160 किमी/घंटा है। यह इसे हिंदुस्तान की अर्ध-उच्च गति ट्रेन सेवा बनाती है, जो लंबी दूरी को बहुत कम समय में तय कर सकती है। 2. आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव: इस ट्रेन में यात्रियों के लिए हल्के, गद्देदार सीटें, ऑटोमैटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, और ‘कवच’ टक्कर रोधी प्रणाली जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। 3. आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाएं: •एल्यूमीनियम लगेज रैक •एलसीडी डिस्प्ले सूचना प्रणाली •मोबाइल चार्जिंग सॉकेट •डिफ्यूज एलईडी लाइटिंग •वातानुकूलित कोच 4. आसान आवागमन: सीलबंद गैंगवे यात्रियों को एक कोच से दूसरे में सुगमता से आवागमन करने में सहायता करते हैं, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक बनती है। 5. पर्यावरण के प्रति सजग पहल: यह ट्रेन सड़क यातायात पर दबाव कम करके प्रदूषण और दुर्घटनाओं की संभावना को घटाएगी, जिससे यह एक हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान के रूप में उभरती है। 6. स्त्रीओं के लिए विशेष कोच: नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम, नमो हिंदुस्तान ट्रेन में स्त्रीओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु एक विशेष कोच की व्यवस्था की गई है। 7. मल्टीमोडल कनेक्टिविटी यात्री नमो हिंदुस्तान स्टेशन से बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे संपूर्ण यात्रा और भी सहज बनती है। यह ट्रेन न केवल एक नया ट्रांसपोर्टेशन विकल्प है, बल्कि यह मिथिला और समस्तीपुर क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व और समृद्धि का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

पटना, बिहार, समस्तीपुर

थाना के दलालों पर होगी कार्रवाई बिहार के डीजीपी ने दिए निर्देश 

नया विचार पटना। किसी-किसी थाना में एक ही व्यक्ति का बार-बार आना-जाना देखा जाता है और इन लोगों का थाना में आने का कोई उद्देश्य नहीं होता है. ये व्यक्ति अक्सर थाना के दलाल के रूप में पहचाने जाते हैं. ऐसे व्यक्तियों का थाना में आना-जाना पुलिस की छवि को खराब करता है और पुलिस प्रशासन की प्रभावशीलता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. जानकारी छिपाया नहीं गया इसे लेकर भी होगी जांच सीनियर पुलिस अधिकारी जैसे एसएसपी, एसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, और अंचल पुलिस निरीक्षक को थाना का निरीक्षण करते वक्त विजिटर रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच करनी होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी की जानकारी को छिपाया तो नहीं गया है। Nodal अधिकारी होंगे नियुक्त नए आदेश के मुताबिक थाना में एक Nodal अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो इन सभी कामों को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगा. थानाध्यक्ष को Nodal अधिकारी से इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट प्राप्त होगी. बार-बार रजिस्टर में नाम दर्ज होने पर क्या होगा यदि किसी व्यक्ति का नाम बार-बार रजिस्टर में दर्ज हो, तो अंचल पुलिस निरीक्षक या एसपी के स्तर पर उसकी पूरी जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी प्रकार की अनियमिता पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. क्या है DGP का फरमान DGP के आदेश के मुताबिक अब प्रत्येक थाना में एक आगंतुक कक्ष बनाना और आगंतुक पंजी रखना जरूरी होगा. इसमें थाना में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, आने का उद्देश्य और मोबाइल नंबर पंजी में अंकित किया जाएगा

समस्तीपुर

प्रभारी प्रधानाध्यापक,रा०मध्य विद्यालय महुली,रोसड़ा पर मनमानी एवं अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की मांग

नया विचार समस्तीपुर–  रंजू देवी ,अध्यक्ष,विद्यालय शिक्षा समिति,मध्य विद्यालय महुली,रोसड़ा ने जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर ज्ञानरंजन,प्रभारी प्रधानाध्यापक,रा०मध्य विद्यालय महुली,रोसड़ा द्वारा किए गए मनमानी एवं अनियमितता की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया है।इस संबंध में उनका कहना है कि ज्ञानरंजन,विशिष्ट शिक्षक,रा० मध्य विद्यालय महुली,रोसड़ा द्वारा विद्यालय में काफी अनियमितता वर्ष 2023 से की जा रही है।वे उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनके द्वारा विद्यालय में मनमानी और लापरवाही हमेशा किया जाता रहा है।जो विभाग के संज्ञान में वर्षों पूर्व से है।उनके द्वारा विद्यालय में 01जनवरी एवं 27 जनवरी 2025 तथा 04 फरवरी एवं 27 फरवरी 2025 को MDM में काफी धांधली किया गया था।जिसकी जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(मध्याह्न भोजन योजना)समस्तीपुर ने अपने स्तर से कारवाई है। जांच में धांधली को सत्य पाया गया है। विद्यालय में ज्ञानरंजन,प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने चेहते कुछ शिक्षकों की मिलीभगत से उक्त तिथि को अनुपस्थित छात्रों की कटे हुए हाजरी पर फर्जी उपस्थिति बनाकर विभाग के साथ धोखाधड़ी किया है।जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी को है। ज्ञानरंजन,विशिष्ट शिक्षक, रा०मध्य विद्यालय महुली,रोसड़ा के प्रलोभन में आकर जांच करने वाले स्थानीय पदाधिकारी व कार्यालय कर्मी उन्हें वर्ष 2023 से मदद कर बचाव करते आ रहें हैं।जो खेदजनक है।नववर्ष 2025 यानि 01जनवरी 2025 एवं 04 फरवरी व 27फरवरी 2025 को ज्ञानरंजन,विशिष्ट शिक्षक द्वारा विद्यालय में‌ बच्चों के लिए खाना नहीं बनवाया गया।उक्त तिथि को छात्रोंपस्थिति पंजी में फर्जी उपस्थिति बनाकर प्रशासनी राशि और चावल गबन किया गया है। जो दिनांक 27/01/2025 एवं 02/04/2025 को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में अनियमितता सत्य पाई गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(एमडीएम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की है।अध्यक्ष ने डीएम व डीईओ से अनुरोध किया है कि छात्रहित एवं विद्यालय हित को देखते हुए ज्ञानरंजन (विशिष्ट शिक्षक)प्रभारी प्रधानाध्यापक, रा०म०वि०महुली,रोसड़ा पर MDM में दिनांक 01/01/2025, 04/02/2025 एवं 27/02/2025 को अनुपस्थित छात्रों का फर्जी रिपोर्ट करने,प्रत्येक कार्य दिवस को विद्यालय में छात्रों की भौतिक उपस्थिति से ज्यादा उपस्थिति बनाने ,प्रशासनी राशि व चावल गबन करने एवं विभाग के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।जिसकी प्रतिलिपि निदेशक,मध्याह्न भोजन योजना,बिहार ,पटना और अपर मुख्य सचिव,शिक्षा विभाग,बिहार,पटना को भी भेज दी गई है।

समस्तीपुर

Mahila Samwad- महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सदर प्रखंड के मोर्दिवा पंचायत के मोर्दिवा गाँव में प्रगति ग्राम संगठन के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक तथा जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा स्त्री संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गयाl स्त्री संवाद कार्यक्रम के दौरान स्त्री सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता हेतु एल.ई.डी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से स्त्री सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान स्त्रीओं को जागरुक करने हेतु स्त्री सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य प्रशासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी वितरित किया गया l इस कार्यक्रम में 300 से अधिक स्त्रीओं ने भाग लिया l स्त्रीओं के द्वारा अपनी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को साझा किया गया l इस संवाद का मुख्या उद्देश्य बिहार प्रशासन के द्वारा स्त्रीओं के विकास सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देना है l

समस्तीपुर

उ०म०वि०भटोतर,रोसड़ा में कार्यरत प्रखंड शिक्षक राजा राम का गुरुवार की सुबह असामयिक निधन

नया विचार समस्तीपुर–  रोसड़ा प्रखंड के सहियार निवासी शिवलाल राम के पुत्र उ०म०वि०भटोतर,रोसड़ा में वर्ष 2010 से कार्यरत प्रखंड शिक्षक राजा राम का गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने से इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया है।उनके दो पुत्री का उम्र 15 वर्ष एवं 17 वर्ष और एक 03 वर्ष का पुत्र है।उनके परिवार के सभी लोग काफी रो-रो के बुरी हालत में है।बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने मृतक शिक्षक के घर सहियार जाकर सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। सुबह से मृत शिक्षक के घर सैकड़ों शिक्षक एवं उनके शुभचिंतक का तांता लगा रहा।मृत शिक्षक के घर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शशिवाला कुमारी,राजू कुमार,सुधीर कुमार,आलोक कुमार,नागेश्वर महतो ,संजीव कुमार,मदन पासवान आदि ने उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार के सभी लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।संघ के नेता कुमार रजनीश एवं शशिवाला कुमारी मृत परिजन के सदस्यों को विभाग द्वारा मिलने वाली सारी सुविधा यथाशीघ्र मुहैया करवाने की सांत्वना दिया।   

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के मद्देनजर 05 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

नया विचार समस्तीपुर-  रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही- गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.- डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और 05 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15655 कामाख्या- श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस बरौनी-मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा- कामाख्या एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 3. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 4. दिनांक 02 मई, 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 5. दिनांक 25 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top