Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

किशनपुर में करंट लगने से युवक की हुई मौत 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड 13 में बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जागवली महतो के पुत्र बतोही महतो (33) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है की उक्त युवक बिजली के ताड़ ठीक कर रहा था इसी दौरान ताड़ में अचानक करंट आ गया। करंट लगने से मौत हो गई। युवक के मौत से परिजनों एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के मौत पर पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा ने निजी कोष से तत्काल चार हजार रूपया दिया है।

समस्तीपुर

विभूतिपुर में ठनका गिरने से वृद्ध की मौत 

नया विचार विभूतिपुर-  थाना क्षेत्र पतैलिया वार्ड 5 निवासी उदगार चौरसिया (65) का मौत ठनका गिरने से हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मुखिया राजकुमार महतो ने बताया कि वह खेत वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज ब्रजपात के साथ बारिश शुरू हुई। इसी के चपेट में आने से रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा घर लाया गया है

समस्तीपुर

दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर 

नया विचार सरायरंजन : समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल में 5 एवं 7 मई को सरायरंजन प्रखंड के लाभार्थियों के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन है। इस शिविर में 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जांच कर उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आधार एवं फोटो साथ में लाने होंगे। इस संबंध में विशेष जानकारी समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधनसेवी सुशील कुमार यादव से प्राप्त की जा सकती है।

समस्तीपुर

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में 38 रोगियों की हुई जांच

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में डॉ. मुरारी कुमार के द्वारा 38 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें आठ रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। मोतियाबिंद के रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन आगामी सात मई को कराने की सलाह दी गई। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह,चिकित्सक सलाहकार लालबाबू सिंह, डॉ.रंजीत कुमार, राम किशोर गिरि,राकेश कुमार, भूषण सिंह,अजय कुमार,अश्वमेघ देवी, नंदा देवी, रेणु देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

Samastipur News-क्रिकेट मैच देखने चला गया पति, जलावन को लेकर हुआ था दिन में विवाद; मां ने पांच बच्चों को छोड़ लगाई फांसी

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पूर्वी पट्टी तरसपुर वार्ड-2 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय स्त्री ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहम्मद रिजवान की पत्नी इशरत खातून के रूप में हुई है। वह पांच बच्चों की मां थीं और बीते कई वर्षों से परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर जलावन काटने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। पति मोहम्मद रिजवान रोज की तरह काम पर नहीं गए थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। शाम होते-होते मोहम्मद रिजवान पड़ोसी के घर इंडिया का क्रिकेट मैच देखने चले गए। इधर, घर पर इशरत अंदर ही अंदर टूटती रहीं।रात करीब 10 बजे जब मोहम्मद रिजवान लौटे और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। यह देख उनका बेटा मोहम्मद फैजान उठा और दरवाजा खोला। भीतर का नजारा देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया। इशरत ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। मोहम्मद रिजवान ही घर में एकमात्र कमाने वाले थे। ऐसे में पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो जाता था। पड़ोसी भी बताते हैं कि इशरत काफी शांत स्वभाव की स्त्री थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से बेहद तनाव में दिखाई दे रही थीं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूरे इलाके में घटना के बाद मातम पसरा है।

समस्तीपुर

BIHAR CHUNAV- समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में आगामी चुनाव को लेकर बैठक 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। अनुमंडल कार्यालय, समस्तीपुर के कार्यालय प्रकोष्ट में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में सभी अनुमंडल स्तरीय सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छ मतदान हेतु प्रकाशति मतदाता सूची पर काफी जोड़ दिया गया, एवं सभी से अनुरोध किया कि वे प्रकाशित मतदाता सूची को चेक कर ले कि किसी गणमान्य व्यक्ति का नाम तो नहीं छुटा है। एवं विषयों पर चर्चा की गयी।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में की बैठक, दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा विज्ञापन संख्या 1/2025 के द्वारा गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु समस्तीपुर जिला के लिए की जा रही तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक पुलिस लाइन समस्तीपुर में दिनांक 2 में 2025 को की गई। बैठक में जिला समादेष्टा द्वारा चयन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में सभी पदाधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दिए गए दिशा निदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों की दौड़ने हेतु ट्रैक एवं अन्य व्यवस्था हेतु स्थल निरीक्षण किया गया ।विदित हो कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुल 731 पदों के लिए चयन किया जाना है इसके विरुद्ध कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्न प्रकार है- पुरुष आवेदनों की संख्या 19290, स्त्री अभ्यर्थियों की संख्या 6078 तथा एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किया गया है. इस प्रकार कुल 25639 आवेदन प्राप्त हैं. शारीरिक दक्षता हेतु चयन प्रक्रिया की तिथि 10 मार्च 2025 से 3. 6 2025 तक निर्धारित किए जाने की संभावना है. बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस लाइन, सिविल सर्जन समस्तीपुर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी ने नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 4 मई 2025 को आयोजित नीट परीक्षा से संबंधित की जा रही तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। समस्तीपुर जिला अंतर्गत NTA द्वारा आयोजित नीट परीक्षा हेतु कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं .संबंधित परीक्षा केंद्रो पर कुल 14 दंडाधिकारी तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक चार सशस्त्र पुरुष पुलिस बल एवं एक चार सशस्त्र स्त्री बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा का समय 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है जबकि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11:00 पूर्वाह्न से 1:30 अपराह्न तक रखा गया है. परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र की गतिविधियों की निगरानी रखने हेतु समाहरणालय समस्तीपुर स्थित एनआईसी के बगल में स्थित वीडियों कान्फ्रेंसिंग रूम को जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दुरभाष संख्या 06274 -222 300 है। जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए एवं दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण तरीके से नीट परीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे .बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम सहित सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ,केंद्र अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी गण तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

समस्तीपुर

भ्रूण हत्या या सिस्टम की साजिश? कचरे में मिला नवजात शव, अवैध नर्सिंग होम और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने खड़े किए बड़े सवाल, जांच के आदेश के बाद भी कार्रवाई अब तक नदारद

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर शहर के काशीपुर वार्ड-34 में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाईकर्मी पहुंचे और शव को पन्नी में डालकर ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला भ्रूण हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना को लेकर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने नाराजगी जताते हुए कहा, “इलाके में कई अवैध अस्पताल बिना किसी निगरानी के चल रहे हैं। मेडिकल वेस्ट को खुलेआम फेंका जा रहा है। कभी नवजात का शव तो कभी इंसानी अंग कचरे में मिल रहे हैं। यह बेहद अमानवीय और खतरनाक है। प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।”विजय कुशवाहा ने आगे कहा, “यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी यहां नवजात शव और भ्रूण मिल चुके हैं। अब यह रोज की घटना बनती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर प्रशासन की लापरवाही इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।”जिले में 30 निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र और 105 निबंधित नर्सिंग होम हैं, जबकि 2000 से अधिक ऐसे नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनमें से केवल 65 संस्थानों ने ही मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए अनुबंध किया है, शेष संस्थानों से निकलने वाला खतरनाक कचरा शहर में जगह-जगह फेंका जा रहा है।डॉ. नागमणि राज बताते हैं कि खून से सनी सिरिंज, ग्लव्स और पट्टियां खुले में फेंकना गंभीर खतरा है। यदि मेडिकल कचरा 1150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर नहीं जलाया जाता, तो यह ऑर्गेनिक प्रदूषण फैलाता है, जिससे कैंसर, प्रजनन संबंधी रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और डायरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि समस्तीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई हो और मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

समस्तीपुर

तीन बेटे मजदूरी के लिए रहता है प्रदेश ,बेटी के ससुराल सब्जी लेकर साइकिल से जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर रौंदा , भतीजा देगा मुखाग्नि

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-88 पर पांड गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सलखन्नी पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी रामचंद्र पासवान साइकिल से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पुरव गांव स्थित अपनी विवाहित बेटी के घर सब्जी लेकर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर दलसिंहसराय की ओर से तेज गति में आ रहा था और ओवरटेक करने की कोशिश में साइकिल सवार रामचंद्र पासवान को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की समाचार जैसे ही गांव में फैली, परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।रामचंद्र पासवान के तीनों बेटे हरियाणा में मजदूरी करते हैं। पिता की मृत्यु की समाचार सुनकर वे सदमे में हैं, परंतु दूरी के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।उनके भतीजे राकेश पासवान द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर एक घंटे तक एसएच-88 को जाम कर दिया। वे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने प्रशासनी मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top