Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, मिडिल स्कूल में थे हेडमास्टर

नया विचार समस्तीपुर– राजद के पूर्व उजियारपुर विधायक एवं वर्तमान बीजेपी नेता दुर्गा प्रसाद सिंह के शिक्षक पुत्र संदीप कुमार की हार्ट अटैक से हुई मौत ।स्कूल से लौटने के बाद देर शाम अचानक बिगड़ी थी तबीयत ।पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की ।मृतक पुत्र पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद सिंह के द्वितीय पुत्र संदीप कुमार 49 वर्ष के थे।वो उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देसुआ पतैली में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत थे । मृतक शिक्षक का बड़ा भाई रजनीश कुमार बताते हैं कि रोज दिन स्कूल से आने के समय वो आज भी घर उजियारपुर वार्ड 3 में लौटे थे ।लेकिन अचानक लगभग 8 बजे सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गए लेकिन उनकी तबियत बिगड़ता देख 9 बजे हमलोगों ने उजियारपुर स्थित पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल ले जाने को कहा यंहा लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मेरे भाई के दो शिशु हैं जिसमे एक लड़का और एक लडक़ी हैं जो पटना में रहकर पढ़ाई करता हैं ।उजियारपुर के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता के शिक्षक पुत्र की मौत सुनकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में देंखने वालो का आना जाना शुरू हो गया था ।हालांकि इस घटना के दौरान पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह किसी निजी कार्य से पटना गए हुए हैं ।घटना की जानकारी उनके बड़े पुत्र ने दिया हैं । स्थानीय ग्रामीण वार्ड सदस्य उपेंद्र सहनी बताते हैं कि हम लोग दरवाजे पर थे तभी सूचना मिली कि विधायक जी के दूसरे लड़के की तबीयत खराब हो गई है हम लोगों ने उसे इलाज के लिए उजियारपुर पीएचसी ले गए लेकिन वंहा कार्यरत डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया जब समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे तो 10 से 15 मिनट तक कोई कर्मी मौजूद नहीं था उसके बाद डॉक्टर और कभी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया । आपातकालीन वार्ड में कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहना यह लापरवाही दिखलाता है । मौत की सूचना पर पहुंचे स्कूल की शिक्षिका तरन्नुम परवीन बताती है कि वह लगभग 10 वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय देसुआ पतैली में लगभग दस वर्षों से प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दे रहें थे ।वो एक नेक दिल इंसान थे ।तैनाद डॉक्टर राजेश कुमार बताते हैं कि उजियारपुर पीएससी से संदीप कुमार जिसका उम्र 49 वर्ष बताया गया है ।उनके परिजनो के द्वारा जब उन्हें भर्ती कराया गया तभी उसकी मौत हो चुकी थी ।

समस्तीपुर

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल) के प्रदेश सचिव ने किया एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की मांग

नया विचार समस्तीपुर– बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल) के प्रदेश सचिव-जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,(स्थापना)समस्तीपुर को जिले में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन एवं अंतर वेतन भुगतान करने के संबंध में उप सचिव,शिक्षा विभाग,बिहार,पटना का ज्ञापांक-02,दिनांक-08/04/2025 पत्र के संदर्भ में आवेदन देकर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत जिले में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन एवं अंतरवेतन का भुगतान नियमानुसार एक सप्ताह के अंदर करने का आदेश प्राप्त है,उक्त परिपेक्ष्य में संबंधित सभी शिक्षकों का मार्च 2025तक वेतन एवं अंतर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने कृपा की जाए।आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी ,समस्तीपुर को भी दिया गया है।                              

समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में मनाया गया महावीर जंयती समारोह

नया विचार समस्तीपुर-  वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महावीर जंयती समारोह का आयोजन किया गया। 10 अप्रैल को अवकाश रहने 11 अप्रैल को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन , पुष्पांजलि तथा सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्वागत भाषण करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुमन कुमारी ने महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने शब्दों से किसी को हानि नहीं पहुंचना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने सफलता के बुनियादी मूल्य – अहिंसा, आत्मसंयम और करुणा को अपनाने पर बल दिया।प्रोफेसर अरुण कुमार कर्ण ने कहा की जीवन मे किसी को क्षति न पहुंचाएं। डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जैन धर्म के 24वे तीर्थकर जिन्होंने जैन धर्म का पुनरुत्थान किया और पूर्व वैदिक काल के अध्यामिक दार्शनिक और नैतिक शिक्षाओं का विस्तार किया वे आज भी प्रासंगिक हैं। सोनी सलोनी ने महावीर की शिक्षाएं – अहिंसा, सत्य और अस्तेय आत्मकल्याण आदि को सभी धर्मों के लोगों से अपनाने की अपील की । डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि महावीर जी का उपदेश कर्म प्रधान है। दिव्या गुप्ता ने कविता के माध्यम से महावीर जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा गूंजा ने भाषण के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम – श्रुति, द्वितीय – दीपा और राजनंदनी तृतीय – रुचिका ,गुंजन और वर्षा। पोस्टर मे राजनंदनी, दिव्या, गुंजन और वर्षा को पुरस्कार दिया गया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनु कुमारी ने दिया। कार्यक्रम में डॉ अपूर्वा मूले, डॉ कविता वर्मा, डॉ मीना कुमारी ब्रम्हाणी, डॉ रिंकी, डॉ स्वाती, डॉ सुरेश साह, डॉ मृत्युंजय, डॉ आभा, डॉ लालिमा, डॉ सोनी, डॉ स्वीटी डॉ पूनम, डॉ फरहत,डॉ स्मिता डॉ बबली, डॉ नीतिका सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने भाग लिया।

समस्तीपुर

चापाकल को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश 

नया विचार समस्तीपुर। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में हीट वेव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया .इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हिट वेव की तैयारी के संबंध में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेयजल एवं चापाकल को दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिया गया ताकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना रहे. इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन को सभी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सभी जिला अंतर्गत अस्पतालों में रखने का निर्देश दिया गया .विशेष कर ओ आर एस को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूलों में उपलब्ध कराने की निर्देश दिया गया .साथ ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर इसको अनिवार्य रूप से पिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पशुपालन अधिकारी को पशुओं के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया .जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को हिट वेव से बचने हेतु आपदा प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार प्रसार मटेरियल के माध्यम से प्रसारित करने हेतु निर्देश दिया गया. इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी को दोपहर में सार्वजनिक परिवहन को उचित प्रबंधन के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के मजदूरों को यथासंभव 11:30 बजे पूर्वाह्न से 3:30 बजे अपराह्न तक कार्य नहीं लेने का निर्देश दिया गया .मीटिंग में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सभागार में जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

समस्तीपुर

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना सिखाता है मीना मंच, मध्य विद्यालय गंगापुर में मीना मंच गठित

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शुक्रवार को 20 सदस्यीय मीना मंच का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय मीना मंच का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी लीडरशिप और अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाना तथा उन्हें सामाजिक बुराइयों से बचाना है। वहीं सुगमकर्ता शिक्षिका रूबी कुमारी ने कहा कि मीना मंच के जरिए बालिकाओं को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और साहसी बनाना सिखाया जाता है। नवगठित मीना मंच में अन्नू कुमारी मीना मंत्री, साक्षी प्रिया मीना उप मंत्री एवं ज्योति कुमारी मीना प्रेरक बनाई गई है। मीना मंच की सदस्याओं में निधि राज, खुशबू कुमारी, लाडली राज, वर्षा रानी,तनवी,कुमकुम कुमारी, राधा कुमारी, प्रीति कुमारी,जुली कुमारी,साक्षी कुमारी,प्रिया कुमारी,सोनाली कुमारी,प्रियांशु कुमारी, अंशु कुमारी,नेहा कुमारी,साक्षी कुमारी एवं मनीषा कुमारी के नाम शामिल हैं। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार,नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावपूर्ण विदाई

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में शुक्रवार को विद्यालय के माध्यमिक उर्दू शिक्षक मो .कमरूल होदा की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सुमन ने की। श्री सुमन ने मोहम्मद होदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम में मंच संचालन जीवविज्ञान शिक्षक विकास कुमार ने किया। शिक्षक विश्वनाथ राम ने उनके सेवाकाल को चित्रित किया। उनकी सहजता और उनके कुशल व्यक्तित्व पर वरीय शिक्षक रवींद्र मोहन कंठ ने विस्तृत प्रकाश डाला । शिक्षिका चंपिका ने कहा कि मोहम्मद होदा का हिंदी और उर्दू पर समान रूप से पकड़ थी। छात्र –छात्राओं में सर्वेश,मोनू आदि ने स्वागत गान गाया।शिक्षक समीर चन्द्र गौरव, संजीव , सत्येंद्र,रणधीर, संजना,शशिकला, सदरी, रेणु ,शारदा आदि ने भी मो .होदा के कार्यकाल पर अपने –अपने विचार रखे।

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में “नेक्सस 25” इंटर कॉलेज टेक्निकल फेस्ट का भव्य उद्घाटन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को “नेक्सस 25” नामक एक भव्य इंटर कॉलेज टेक्निकल फेस्ट का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ “मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नैनोटेक्नोलॉजी में बहुविषयक अनुसंधान पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भी उद्घाटन  मुख्य अतिथि डॉ .संदीप कुमार तिवारी द्वारा किया गया। प्रशासनी इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर से संबंधित यह तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा। इस फेस्ट में 13 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और 6 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों ने तकनीकी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह तकनीकी कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , पटना, बिहार के तत्वावधान में एसिमो द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर का तकनीकी क्लब है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ .आर. एम. युगनायक और मुख्य अतिथि डस्टेड पटना के निदेशक डॉ. सरित कुमार दास और डॉ. सुमन चक्रवर्ती द्वारा किया गया। “नेक्सस 25” का आयोजन एसिमो के मुख्य समन्वयक कुमार सागर के नेतृत्व में उनके चयनित वरिष्ठ समन्वयकों और समन्वयकों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी तकनीकी प्रतिभा दिखाने और नए कौशल सीखने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है और उनके व्यक्तित्व को भी उभरने में मदद करेगा। साथ ही प्राचार्य के द्वारा इस तरह के तकनीकी इवेंट आफ आयोजन करने को प्रोत्साहित किया।

बिहार, समस्तीपुर

Railway News-बिलासपुर मंडल के रायगढ-झारसुगुड़ा रेलखंड पऱ स्थित कोटारलिया स्टेशन पर चौथी लाइन के कमीशनिंग के मद्देनजर एनआई कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार समस्तीपुर– यात्री सुविधा के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा रेलखंड पर स्थित कोटारलिया स्टेशन पर चौथी लाईन के कमीशनिंग हेतु 11.04.2025 से 18.04.2025 तक प्रीएनआई तथा 19.04.2025 से 23.04.2025 तक एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण 01 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें 1. गाड़ी सं. 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 11, 15, 18, 22 एवं 25 अप्रैल, 2025 को। 2. गाड़ी सं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस – 12, 15, 19 एवं 22 अप्रैल, 2025 को।

बिहार, समस्तीपुर

Railway News- गोरखपुर-गोरखपुर कैण्ट तीसरी*लाइन के कमीशनिंग के मद्देनजर एनआई कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार समस्तीपुर- यात्री सुविधा के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर कैण्ट-कुसम्ही तीसरी लाइन परियोजना के तहत गोरखपुर-गोरखपुर कैण्ट तीसरी लाईन के कमीशनिंग हेतु 12.04.2025 से 26.04.2025 तक प्री एनआई तथा 27.04.2025 से 03.05.2025 तक एनआई कार्य किया जाना है। तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप और अधिक ट्रेनों का परिचालन किया जा सकेगा तथा ट्रेनों के समय पालन में सुधार होगा। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें- 1. गाड़ी सं. 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर – 16 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक 2. गाड़ी सं. 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर – 18 अप्रैल से 08 मई, 2025 तक 3. गाड़ी सं. 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर – 16 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक 4. गाड़ी सं. 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर – 18 अप्रैल से 08 मई, 2025 तक 5. गाड़ी सं. 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर – 17 अप्रैल से 07 मई, 2025 तक 6. गाड़ी सं. 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर – 17 अप्रैल से 06 मई, 2025 तक 7. गाड़ी सं. 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर – 17 अप्रैल से 07 मई, 2025 तक 8. गाड़ी सं. 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर – 17 अप्रैल से 07 मई, 2025 तक 9. गाड़ी सं. 15211/15212 दरभंगा- अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस – 16 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक 10. गाड़ी सं. 15273 रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस – 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक 11. गाड़ी सं. 15274 आनन्द विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस – 13 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक 12. गाड़ी सं. 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 13 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक 13. गाड़ी सं. 15047 कोलकाता- गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 14 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक 14. गाड़ी सं. 15050 गोरखपुर- कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 16 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक 15. गाड़ी सं. 15049 कोलकाता- गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 16 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक 16. गाड़ी सं. 15052 गोरखपुर- कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 17 अप्रैल से 01 मई, 2025 तक 17. गाड़ी सं. 15051 कोलकाता- गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 18 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक 18. गाड़ी सं. 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस – 18 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक 19. गाड़ी सं. 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस – 19 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक 20. गाड़ी सं. 14010 आनन्द विहार- बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस – 19 से 30 अप्रैल, 2025 तक 21. गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस – 20 अप्रैल से 01 मई, 2025 तक 22. गाड़ी सं. 15022 गोरखपुर- शालीमार एक्सप्रेस – 21 से 28 अप्रैल से 2025 तक 23. गाड़ी सं. 15021 शालीमार- गोरखपुर एक्सप्रेस – 22 से 29 अप्रैल से 2025 तक 24. गाड़ी सं. 15028 गोरखपुर- संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस – 24 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक 25. गाड़ी सं. 15027 संबलपुर- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस – 26 अप्रैल से 05 मई, 2025 तक 26. गाड़ी सं. 13507 आसनसोल- गोरखपुर एक्सप्रेस – 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को 27. गाड़ी सं. 13508 गोरखपुर- आसनसोल एक्सप्रेस – 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को 28. गाड़ी सं. 14618 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 19 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक 29. गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 20 अप्रैल से 04 मई, 2025 तक 30. गाड़ी सं 15531 सहरसा- अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस – 27 अप्रैल, 2025 को 31. गाड़ी सं 15532 अमृतसर- सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस – 28 अप्रैल, 2025 को 32. गाड़ी सं. 15705 कटिहार- दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस – 28 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को 33. गाड़ी सं. 15706 दिल्ली- कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस – 29 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को 34. गाड़ी सं 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस – 30 अप्रैल, 2025 को 35. गाड़ी सं 04653 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर एक्सप्रेस – 02 मई, 2025 को 36. गाड़ी सं 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस – 03 मई, 2025 को 37. गाड़ी सं 22552 जलंधर सिटी- दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस – 04 मई, 2025 को 38. गाड़ी सं. 15001 मुजफ्फरपुर- देहरादून एक्सप्रेस – 21 एवं 28 अप्रैल तथा 05 मई, 2025 को 39. गाड़ी सं. 15002 देहरादून- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई, 2025 को पुनर्निर्धारित/नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. पोरबंदर से 10, 11, 24 अप्रैल तथा 01 मई, 2025 को खुलने वाली 19269 पोरबंदर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पोरबंदर से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 2. दरभंगा से 12 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी एक्सप्रेस दरभंगा से 04 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 3. कामाख्या से 20 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 15655 कामाख्या- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस कामाख्या से 03 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 4. दरभंगा से 22, 25, 26, 27 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा से 03 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 5. सहरसा से 26 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से 03 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 6. गुवाहाटी से 28 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 15651 गुवाहाटी- जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस गुवाहाटी से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 7. गुवाहाटी से 30 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 15653 गुवाहाटी- जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. कटिहार से 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.- बनारस- प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। 2. दरभंगा से 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा- औंड़िहार- वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। 3. नई दिल्ली से 13 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक खुलने वाली 02570 नई दिल्ली- दरभंगा क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल- प्रयागराज- बनारस-वाराणसी- औंड़िहार- छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। 4. अमृतसर से 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 14674 अमृतसर- जयनगर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-

समस्तीपुर

दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर में गुरुवार को दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वयोवृद्ध समाजसेवी बनवारी गिरि ने कहा कि मनोज कुमार के गीत सुनकर लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाते थे। आज वे हमारे बीच नहीं है। उनके निधन ने करोड़ों प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। भगवान से प्रार्थना है कि वे उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।सेवानिवृत्त रेलकर्मी राम कृपाल गिरि ने कहा कि देशभक्ति फिल्मों में उनके बेजोड़ अभिनय ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनके जैसे अभिनेता की भरपाई शायद ही कभी हो पाएगी। वहीं कार्यक्रम संयोजक बब्बन गिरि ने कहा कि मनोज कुमार फिल्मों में देशभक्ति के पर्याय बन गए थे। उन्हें पर्दे पर देखते ही लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना हिलोरें मारने लगती थी। उन्हें हिंदुस्तान रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए। मौके पर के.पी.गिरि,राज कुमार गिरि,चंदेश्वर गिरि,चांद रतन गिरि, विश्वजीत गिरि,अवधेश गिरि,राहुल कुमार गिरि,अशोक गिरि,मनीषचंद्र गिरि,राजीव कुमार गिरि समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top