Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

गैस सिलेंडर से लगी आग में युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर-  रोसड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान में ज्वेलरी साफ करने के लिए रखे गए गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के दौरान माचिस जलाने पर आग लग गई, जिससे 25 वर्षीय युवक शुभम कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम दुकान में मौजूद था और गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था। इसी दौरान जब उसने माचिस जलाई तो गैस ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से शुभम को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुभम की पहचान ढाव मोहल्ला, रजिस्ट्री ऑफिस के पास, नगर परिषद क्षेत्र निवासी के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में गैस सिलेंडर खुले में रखा गया था और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।इस घटना ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से दुकान की जांच कराने और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

समस्तीपुर

पंचगामा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, विधायक ने किया भूमि पूजन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत के पंचगामा गांव में शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। स्थानीय विधायक बीरेन्द्र कुमार ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। यह स्वास्थ्य केंद्र रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक ने बताया कि उनके प्रयास से रोसड़ा प्रखंड में कुल पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही। इस अवसर पर हरिपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश यादव, पंचायत सरपंच लाली पासवान, पंचायत समिति सदस्य पंकज झा एवं राम प्रकाश महतो, भाजपा नेता घनश्याम राय, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष नुनु प्रसाद झा, मुरारी चौधरी व नवनीश झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, तथा लोक जनशक्ति पार्टी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक बीरेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से पचगामा समेत आसपास के गांवों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को अब छोटे-छोटे इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक को धन्यवाद दिया और जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की।

समस्तीपुर

प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार आयोजित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक खुशबू राय एवं शिव शंकर प्रसाद ने वज्रपात यानी ठनका से होने वाले खतरे एवं नुकसान से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठनका गिरने से जानमाल को होने वाली क्षति से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बढ़ती जाए। इस अवसर शिक्षक ने बाल प्रेरक के सहयोग से मॉक ड्रिल किया और कहा कि ठनका गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चुक-मुक्कू बैठ जाना चाहिए । किसी बिजली तार के नीचे, बड़े पेड़ के नीचे, नहीं बैठना चाहिए और न ही तालाब में उस समय स्नान करना चाहिए,घर के सभी बिजली उपकरणों को बंद कर देना चाहिए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इन बातों को अपने परिवार एवं समाज में प्रचारित करने की आवश्यकता है, ताकि जान माल की क्षति कम किया जा सके। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्र एवं छात्राओं ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

समस्तीपुर

प्रधान शिक्षिका ने किया योगदान 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उदापट्टी पूर्व टोल में गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवलाल महतो ने नितिन चंदना को प्रधान शिक्षिका के पद पर योगदान कराया। मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, मधुमिता कुमारी, अंशु कुमारी,हरेराम सिंह,प्रवीण सिंह राठौर रोशन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : हिंदी साहित्य के यशस्वी रचनाकार हैं प्रो.अवधेश कुमार झा। उनकी रचनाओं में राष्ट्रीयता, देशभक्ति,त्याग, अहिंसा आदि की झलक मिलती है। यह बात शिक्षाविद अनंत कुमार राय ने प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के सभागार में शुक्रवार को “एक विलक्षण रचनाकार: प्रो. अवधेश कुमार झा” पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रो.झा ने एक साथ साहित्यकार, पत्रकार के साथ-साथ कुशल प्राध्यापक की माहिती भूमिका का निर्वहन किया है। साहित्य रचना के अतिरिक्त अनेक प्रांतीय और अखिल हिंदुस्तानीय स्तर की साहित्यिक संस्थाओं से संबद्ध रहकर उन्होंने हिंदी की यथेष्ट सेवा की है। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने कहा कि समाज में पाई जाने वाली सभी विसंगतियों का बेबाक चित्रण उनकी साहित्यिक विशेषता है। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए अरुण कुमार मालपुरी ने कहा की प्रो. अवधेश कुमार झा आधुनिक युग के चर्चित और संवेदनशील रचनाकार हैं। उनकी रचनाओं में वर्तमान परिवेश में जी रहे मानव के विविध रूपों का मार्मिक चित्रण हुआ है। प्रो .शेखर प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रो. अवधेश कुमार झा की रचनाएं समग्र रूप से ऐतिहासिक, नेतृत्वक और सामाजिक यथार्थ के सही चित्र प्रस्तुत करती है। विमोचित ग्रंथ के रचनाकार कुमोद प्रसाद गिरि ने कहा कि धर्म, आध्यात्म, नेतृत्व, सामाजिक जीवन, व्यक्तिगत आचरण कुछ भी प्रो. झा की पैनी नजर से नहीं बच पाया है। वहीं समारोह का संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रो. झा की भाषा अत्यंत सरल और सहज है। मुहावरों और हास्य –परिहास का हल्का स्पर्श देकर इन्होंने अपनी रचनाओं को और अधिक सशक्त बनाया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से आगत अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत गान विद्यालय की संगीत शिक्षिका सोनाली कुमारी सिन्हा ने प्रस्तुत किया। मौके पर शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, रवि शंकर कुमार, दीपक कुमार,राकेश कुमार, कल्पना कुमारी, शकुंतला कुमारी, अमित कुमार,सुबोध कुमार पासवान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

आस्था, समस्तीपुर

अष्टयाम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ उदापट्टी गांव

नया विचार न्यूज सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी गांव के पछियारी टोला स्थित काली स्थान में शुक्रवार को दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। अष्टयाम महायज्ञ को लेकर पंडित सीताराम मिश्र एवं श्रीराम मिश्र के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। किसके पश्चात काली दुर्गे राधे श्याम,गौरी शंकर सीताराम के महामंत्र के साथ पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। महामंत्र के जाप से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अष्टयाम महायज्ञ के यजमान कीर्तन झा,योगमाया देवी, मनोज झा एवं प्रेमलता देवी के द्वारा संकल्प कर हवन किया जा रहा है। अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने में राधा कांत झा, गणेश झा, विभूति झा, विनोद चौधरी, दीपक झा, अजय झा, विजय झा आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

गाड़ी सं. 09031 उधना-जयनगर स्पेशल के परिचालन ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –   1. गाड़ी सं. 09031 उधना-जयनगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे उधना से 03.08.2025 से 28.09.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 09032 जयनगर-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे जयनगर से 04.08.2025 से 29.09.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी ।

समस्तीपुर

कृषि रोड मैप बिहार को “कृषि नवाचार राज्य” के रूप में प्रतिष्ठित कर रहा है – अशोक चौधरी

नया विचार न्यूज़ पटना– बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कहा है कि कृषि में वर्ष 2005 के बाद जो व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है, वह न केवल राज्य के लिए एक विकास गाथा है, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है। यह अद्भुत परिवर्तन संभव हो सका है बिहार के ओजस्वी, दूरदर्शी एवं जन-जन के प्रति संवेदनशील नेतृत्वकर्ता, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन से। उन्होंने आरंभ से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि बिहार का समावेशी विकास, कृषि के सतत और संरचनात्मक विकास से ही संभव है।  श्री चौधरी ने कहा कि विगत डेढ़ दशकों में बिहार प्रशासन द्वारा संचालित चारों कृषि रोड मैप (2008–2028) ने राज्य में कृषि के क्षेत्र में क्रमिक, समेकित और दूरदर्शी विकास की मजबूत आधारशिला रखी है। प्रथम कृषि रोड मैप (2008–2012) ने बीज गुणवत्ता, यांत्रिकरण और जैविक खेती को प्रोत्साहित कर कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की, जिससे राज्य को ‘कृषि कर्मण पुरस्कार’ जैसी प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। इसके पश्चात द्वितीय रोड मैप (2012–2017) ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आधारभूत संरचना, विद्युत आपूर्ति, भंडारण तथा ग्रामीण सड़कों के माध्यम से बाज़ार तक पहुँच को सुदृढ़ किया।   उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तृतीय रोड मैप (2017–2022) में जैविक खेती के लिए विशेष कॉरिडोर्स, 1500 मेगावाट कृषि विद्युत फीडर, मछली पालन को बढ़ावा और कृषि आधारित पोषण जैसे नवाचारों को समाहित किया गया, जिससे आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम सिद्ध हुआ। अब चतुर्थ रोड मैप (2023–2028) ने समावेशी कृषि, स्त्री एवं भूमिहीन कृषकों की भागीदारी, डिजिटलीकरण (जैसे – मृदा मानचित्रण), जलवायु-संवेदनशीलता तथा पशुपालन संरचनाओं पर बल देकर कृषि को सतत, वैज्ञानिक और समावेशी स्वरूप देने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया है।  श्री चौधरी ने बताया कि इन चारों चरणों की तुलना से स्पष्ट है कि बिहार की कृषि नीति अब पारंपरिक उत्पादन से हटकर टिकाऊ, प्रौद्योगिकी-सक्षम और किसान केंद्रित मॉडल की ओर अग्रसर हो चुकी है। यही क्रमिक दृष्टिकोण बिहार को “कृषि नवाचार राज्य” के रूप में प्रतिष्ठित कर रहा है। श्री चौधरी ने बताया कि वर्ष 2008 से आरंभ किए गए कृषि रोड मैपों की चार श्रृंखलाओं के माध्यम से राज्य में न केवल फसल उत्पादन में क्रांतिकारी वृद्धि हुई है, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में भी अभूतपूर्व सुधार आया है। वर्ष 2005-06 में जहाँ चावल की उत्पादकता मात्र 11.41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी, वह 2019-20 में बढ़कर 20.96 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई – अर्थात 83% की वृद्धि। गेहूं की उत्पादकता में 86% तथा मक्का में 34% की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में सभी प्रमुख खाद्यान्न फसलों की सम्मिलित उत्पादकता में 130% की वृद्धि बिहार को कृषि समृद्ध राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करती है।श्री चौधरी ने बताया कि राज्य को चावल, गेहूं और मक्का उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा अब तक कुल पाँच कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो बिहार की कृषि नीति की सफलता का राष्ट्रीय प्रमाण है। इसके अतिरिक्त बिहार के किसानों ने आलू और धान की उत्पादकता में विश्व रिकॉर्ड तक कायम किया है, जो न केवल राज्य का गौरव है, बल्कि हिंदुस्तानीय कृषि विज्ञान के लिए एक उदाहरण भी है। कृषि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में व्यापक कार्य हुए हैं – प्रमंडलीय और जिला स्तरीय संयुक्त कृषि भवनों का निर्माण, ई-कृषि भवन, डिजिटल कृषि प्लेटफ़ॉर्म, ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली, ‘ई-नाम पोर्टल’, सीधा लाभ अंतरण (DBT), और घर-घर बीज एवं उन्नत यंत्रों की आपूर्ति जैसी योजनाओं ने बिहार के किसानों को तकनीक से जोड़ने और उनकी सुविधाओं को उनके गाँव तक पहुँचाने का कार्य किया है।श्री चौधरी ने कहा कि ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड’, ‘ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण’, ‘क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर’, ‘जलवायु अनुकूल कृषि मॉडल’, ‘फसल अवशेष प्रबंधन’, तथा ‘डिजिटल एग्री-इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम’ जैसी योजनाओं ने राज्य में वैज्ञानिक और सतत कृषि को बढ़ावा दिया है। स्त्री कृषकों के सशक्तिकरण के लिए जीविका समूहों के माध्यम से उन्हें कृषि आधारित उद्यमों से जोड़ने का जो अभिनव प्रयास हुआ है, वह आत्मनिर्भर ग्रामीण बिहार की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र किसान को अनुदान, बीमा, प्रशिक्षण और विपणन की पारदर्शी सुविधा मिले – इसके लिए ऑनलाइन आवेदनों से लेकर अनुदान की राशि सीधे आधार-संलग्न खातों में भेजी जा रही है। कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत कृषक समूहों को यंत्र बैंक से जोड़ा गया है और किसानों को हर स्तर पर डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है।इन सभी प्रयासों के मूल में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की यह दृढ़ आस्था रही है कि कृषि केवल आजीविका नहीं, बल्कि सम्मान, समृद्धि और सामाजिक न्याय का आधार है। बिहार प्रशासन की यह प्रतिबद्धता रही है कि राज्य का हर किसान सशक्त हो, सक्षम हो और आधुनिक तकनीकों से युक्त हो।श्री चौधरी ने अंत में कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागी बनते हुए पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आने वाला समय कृषि, ग्रामीण विकास और जनकल्याण की नई ऊँचाइयाँ छुएगा। बिहार की धरती अब केवल अन्नदाता नहीं, नवाचार, समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी है।

समस्तीपुर

शिक्षक सम्मान सह काव्य गोष्ठी का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुल्तानपुर घटहो में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान सह काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत होकर स्थानांतरित होने वाले पांच शिक्षक–शिक्षिकाओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक– शिक्षिकाओं में नवल किशोर, मनोज कुमार साह,मीरा कुमारी, राजनंदन प्रसाद विद्यार्थी एवं दुर्गेश यादव के नाम शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।काव्य गोष्ठी का आरंभ लब्ध प्रतिष्ठित कवि डॉ.सच्चिदानंद पाठक की रचना, “है राष्ट्र हमारी शान सुनो दुनिया वालों, हम वीरों की संतान सुनो दुनिया वालों…, ने लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। विद्यासागर ब्रह्मचारी ने अपनी रचना,”भाव ऐसे जिगर में जगाएंगे हम, होलिका नफरतों की जलाएंगे हम…, सुना कर लोगों में प्रेम सद्भावना का पाठ पढ़ाया। अरुण कुमार मालपुरी की रचना,”हिंदुस्तानीय नारी का श्रृंगार है सिंदूर, आदर्श परिवार का संस्कार है सिंदूर…,ने हिंदुस्तानीय नारी के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की। अचल पुत्रा की रचना, “करोगे याद तो हर बात याद आएगी,गुजरते वक्त की हर मौज ठहर जाएगी…, ने श्रोताओं को साथ-साथ गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। कुमोद प्रसाद गिरि की रचना,”शिक्षक सिर्फ शिक्षक नहीं है एक मिशन है, सोच बदलने का उनका अपना ही विजन है…,शिक्षकों के महत्व को रेखांकित किया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि चंद मुसाफिर की रचना,”यह शिक्षक हैं इनको इनका अधिकार चाहिए,यह रक्षक हैं मानवता का इन्हें मानवता सा व्यवहार चाहिए…, ने शिक्षकों के प्रति प्रशासन की उदासीनता पर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में शामिल सभी कवियों को अंग –वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद् अचल पुत्रा ने किया। समारोह में कवयित्री रेखा पोद्दार, रूप नारायण झा, सियाराम महतो, नंदकिशोर झा, सतीश कुमार गिरि सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

समस्तीपुर

रोसड़ा नगर परिषद वार्ड 7 के नवनिर्वाचित पार्षद रवि ओम सुमन ने ली शपथ,एडीएम बृजेश कुमार ने दिलाई शपथ

नया विचार रोसड़ा / समस्तीपुर–  बुधवार को रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 से उपचुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रवि ओम सुमन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह का नेतृत्व अपर समाहर्ता (एडीएम) बृजेश कुमार ने किया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, नगर परिषद की मुख्य पार्षद मीरा सिंह, वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में भाजपा नेता ललन सिंह, नीरज सिंह, फुलेंद्र कुमार आशू, सुरेश सहनी, मनीष रजक, मनोज कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक मौजूद थे। सभी ने रवि ओम सुमन को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शपथ लेने के बाद रवि ओम सुमन ने कहा कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के विश्वास को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य पार्षद मीरा सिंह ने भी नव निर्वाचित पार्षद को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यों के जरिए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।गौरतलब है कि वार्ड संख्या 7 में हाल ही में उपचुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें रवि ओम सुमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात देकर जीत हासिल की थी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top