Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

बाबा केवल स्थान में पुलिस कर्मी को घायल किया 

नया विचार मोरवा । हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम में एक दूकान ने ईंट चला कर एक पुलिस कर्मी को घायल कर दिया है। घायल पुलिस कर्मी की पहचान बी एम पी के जवान अजय कुमार के रूप में की गई है। विदित हो कि मेला में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्ति का निर्देश दिया था।दिन में भी अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया था।शाम में फिर नये दूकान दारों ने सड़क किनारे दूकान लगाना शुरू कर दिया था। हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार,एस आई उमेश कुमार आदि के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था। सड़क पर से दूकान हटाने से आक्रोशित दूकादार उक्त पुलिस कर्मी को घायल कर दिया है। घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए भेजा गया है।इस घटना को लेकर कल मेला समिति एवं अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई है। विदित हो कि कई साल पूर्व राजकीय मेला क्षेत्र में शराबबंदी के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पटोरी पुलिस अधिकारी सहित कई जवान भी घायल हो चुके थे। घटना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

समस्तीपुर

WAQF Bill- वक्फ संशोधन बिल पर राजद के विधायक ने नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला , कहा सम्प्रदायिक सोच वाली पार्टी जदयू को भाजपा में कर लेना चाहिए विलय 

नया विचार समस्तीपुर :वक़्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है ।इस बीच लालू यादव की पार्टी राजद के विपक्षी दल के मुख्य सचेतक सह राजद से समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने वफ्फ संसोधन बिल को काला कानून बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ने का दिखावा करने वाला बताया ।समस्तीपुर से राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा आज जो कानून लोकसभा में पेश किया जा रहा है ।वह एक काला कानून है । देश की तमाम धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध किया जा रहा है । तमाम धार्मिक संस्थाएं भी इसका विरोध करने का काम कर रही है । स्पष्ट रूप से मानना है कि यह मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने की साजिश है साथ ही हिंदुस्तान के संविधान पर भी यह हमला है। समानता पर हमला है और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है यह पूरी तरह से काला कानून है ।आज बिहार प्रशासन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे लोग भी बेनकाब हुए हैं ।जो धर्मनिरपेक्ष का चोला पहने हुए थे आज उतर गया है। पूरी तरह से भाजपा मय हो चुके हैं ।शुरू से लगा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे लोग इस बिल का विरोध करेंगे लेकिन यह लोग भी आज धर्मनिरपेक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है ।यह लोग सत्ता के लालच में धर्मनिरपेक्षता की छवि को खराब कर यह साबित किया कि ये लोग भी भाजपा के सम्प्रदायिक सोच के साथ हैं । इसलिए इन लोगों को अलग पार्टी बनाए रखने का कोई औचित्य है ।जनता दल यूनाइटेड और चिराग पासवान की पार्टी को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी में विलय कर लेना चाहिए जब आपकी विचारधारा उससे अलग नहीं है तो अलग पार्टी का कोई औचित्य नहीं है ।वैसे नेता जो इनलोगों के पार्टी में शामिल है उन्हें भी छोड़ देना चाहिए । साथ ही वक्फ संसोधन बिल के सवाल पर राजद विधायक ने कहा कि कानून लाना विवादस्पद कुछ भी नहीं है। इसके लिए पहले से ही एक व्यवस्था बनी हुई है जो हर धर्म के प्रॉपर्टी के देखरेख के लिए एक बोर्ड बना हुआ ।हिन्दुओ के लिए न्यास बोर्ड बना हुआ है इसमें छेड़छाड़ करने की जरूरत ही नहीं थी यह एक सूची समझी आपस में लड़ाने की साजिश है ।

बिहार, समस्तीपुर

Railway News- सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार

नया विचार समस्तीपुर- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 01.04.2025 से 09.04.2025 तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 03.04.2025 से 11.04.2025 तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी ।

समस्तीपुर

Samastipur Railway – वित्त वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और प्रगति, माल ढुलाई में ऐतिहासिक वृद्धि

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (31मार्च,2025 तक) में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो रेल सेवाओं की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाती हैं। माल ढुलाई, यात्री प्रबंधन, विशेष आयोजनों के लिए भीड़ नियंत्रण/प्रबंधन, टिकट जांच और राजस्व अर्जन के विभिन्न क्षेत्रों में मंडल ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। माल ढुलाई में ऐतिहासिक वृद्धि समस्तीपुर मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 0.97 मिलियन टन माल लोड किया, जो कि निर्धारित लक्ष्य 0.77 मिलियन टन से अधिक रहा और पिछले वर्ष की तुलना में 34.59% अधिक है।  इस अवधि के दौरान माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व ₹212.88 करोड़ रहा, जो निर्धारित ₹172.71 करोड़ के लक्ष्य से अधिक और पिछले वर्ष के ₹156.29 करोड़ की तुलना में 36.21% अधिक है। माल ढुलाई में वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान मंडल में मक्के की लोडिंग 208 रेक्स हुई जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 70.49% अधिक है। इस अवधि के दौरान गेहूं की लोडिंग 17 रेक्स रही, जो पिछले वर्ष के केवल 2 रेक्स की तुलना में 750% अधिक है। चावल की लोडिंग भी 17 रेक्स रही, जो पिछले वर्ष 15 रेक्स की तुलना में 13.33% अधिक है। यात्री सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन आलोच्य वित्त वर्ष में मंडल में कुल 50.55 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो निर्धारित लक्ष्य 44.98 मिलियन से अधिक और पिछले वर्ष के 40.55 मिलियन यात्रियों की तुलना में 24.66% अधिक है। इस अवधि के दौरान यात्री राजस्व ₹1004.86 करोड़ रहा, जो पिछले समान वर्ष के ₹831.84 करोड़ से 20.80% अधिक है। इससे कुल राजस्व भी ₹1256.15 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹1030.25 करोड़ की तुलना में 21.93% की वृद्धि को दर्शाता है। पार्सल सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार समस्तीपुर मंडल ने पार्सल सेवाओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है जिसमें ₹5.32 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष के ₹4.40 करोड़ की तुलना में 21% अधिक है। विभिन्न फेस्टिवल्स के दौरान यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था का सफलतापूर्वक संचालन मंडल द्वारा छठ पूजा के बाद 5 से 15 नवंबर 2024 के दौरान 45.56 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया गया, जो पिछले वर्ष के 16.73 लाख यात्रियों की तुलना में 172.32% अधिक है। महाकुंभ 2025 और होली 2025 में भीड़ प्रबंधन उल्लेखनीय है कि महाकुंभ 2025 के दौरान 08 जनवरी से 27 फरवरी तक मंडल ने 139.22 लाख यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान की, जिससे ₹115.1करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।  इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 37 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अलावा, मोबाइल UTS बुकिंग के माध्यम से 2,660 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे ₹5.51 लाख का राजस्व अर्जित हुआ। भीड़ प्रबंधन के लिए 720 स्वयंसेवकों के साथ RPF/SDRF को तैनात किया गया था और 8 प्रमुख स्टेशनों की निगरानी के लिए 24/7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी।इस वर्ष कुल 1.8 करोड़ यात्रियों ने मंडल से यात्रा की जिससे 198 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ ।  टिकट जांच अभियान में सख्ती टिकट जांच अभियान में भी समस्तीपुर मंडल ने कड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 6.11 लाख मामलों में टिकट रहित या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया और ₹41.34 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।समस्तीपुर मंडल के भंडार विभाग द्वारा भी आलोच्य वित्त वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गई । इस वर्ष विभाग द्वारा कुल 70.65 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री की गई जो कि पिछले वर्ष 2023 -24 की 19.07 करोड़ की तुलना में 370% प्रतिशत अधिक है। जो कि अब तक का सबसे अधिक है।मंडल किसी एक दिन में सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री में भी पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में सबसे आगे रहा । इसने एक दिन में 12.11 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।मंडल में पिछले वर्ष की 3580 स्पेशल ट्रेनों की तुलना में इस वर्ष कुल 6500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई और पिछले वर्ष के 159 स्पेशल ट्रेनों की तुलना में इस वर्ष कुल 563 ओरिजिनेटिंग स्पेशल ट्रेनें चलाई गई । मंडल में वित्त वर्ष के दौरान 430 किलोमीटर ट्रैक की जांच कर स्पीड बढ़ाई गई जिससे अब इन ट्रैक पर 100 की स्थान पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी। मंडल ने 1200 किलोमीटर कुल ट्रैक में से अब तक लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा की स्क्रीनिंग कर ली है । बाकी बचे हुए ट्रैक की भी स्क्रीनिंग जल्द ही कर ली जाएगी।मंडल में इस वर्ष कुल 11000 किमी ट्रैक की जांच की गई।इसी तरह मंडल में 180 किलोमीटर ट्रैक की ड्रिप स्क्रीनिंग की गई है ।मंडल में इस वर्ष यात्री सुविधा पर इस वर्ष 105 करोड रुपए खर्च किए गए। समस्तीपुर मंडल की इन उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि यात्रियों और माल परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। मरेप्र ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “रेलवे प्रशासन भविष्य में भी बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और यात्रियों की सुविधाओं को और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन उपलब्धियों के पीछे मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों और सभी संबंधित विभागों का सामूहिक प्रयास है।”

समस्तीपुर

जिलाधिकारी एवं एसपी ने संयुक्त रूप से रामनवमी चैती छठ को लेकर किया बैठक दिए कई निर्देश 

नया विचार समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी चैती छठ ,दुर्गा पूजा एवं रामनवमी से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने एवं छोटी-छोटी घटनाओं, पूर्व के इतिहास एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा हाल ही में चकमेहसी ,कर्पूरी ग्राम एवं दरभंगा में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व से सभी तैयारियां कर लेने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि यदि कोई भी छोटी बड़ी घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल प्रभाव से सीनियर ऑफिसर्स /अधिकारियों को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा मूर्तियों की स्थापना /विसर्जन /लाइसेंस /रूट लाइनिंग सब ससमय पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। उनके द्वारा बताया गया कि रामनवमी में प्रायः जुलूस/ शोभा यात्रा एवं विराट शोभा यात्रा नाम से विभिन्न प्रकार के जुलूस निकाले जाते हैं, इनका लाइसेंस निर्गत कर लेना है, रूट वेरिफिकेशन कर लेना है और साथ ही लाइसेंस धारी से उसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों का आधार कार्ड कम से कम 10-15 व्यक्तियों का आधार कार्ड ले लेना है जो जुलूस में शामिल रहेंगे। इसके अलावा जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद /कब्रिस्तान एवं अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों/ विवादित स्थलों का भी वेरिफिकेशन कर लेना है । साथ ही डीजे एवं अन्य प्रकार के प्रतिबंध यंत्रों/ डी जे का प्रयोग वर्जित है, इसे सुनिश्चित करना है। इसका उल्लंघन करने वाले पर डीजे को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना है। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया की निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वारंटी की गिरफ्तारी करनी है ।साथ ही जितने भी निर्देश दिए गए हैं उनका कठोरता से पालन करना है। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया की प्रति नियुक्ति स्थल से यदि कोई मजिस्ट्रेट या पुलिस पदाधिकारी गायब पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनके द्वारा सभी अंचल अधिकारी / थाना प्रभारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी को संयुक्त रूप से रूट का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न प्रकार के बैनर/ धार्मिक झंडा तथा ऐसे आर्टिकल्स जो सद्भाव को बिगाड़ सकते हैं ,पर नजर रखते हुए उनको जुलूस के रास्ते से हटाने का निर्देश दिया गया ।इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले लूज इलेक्ट्रिसिटी वायर को ध्यान में रखते हुए संयुक्त भ्रमण के दौरान कनीय अभियंता विद्युत विभाग को भी साथ में रखेंगे ।साथ ही प्रत्येक जुलूस के लिए नोडल ऑफिसर सिविल एवं पुलिस दोनों साइड से सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी एवं अनिवार्य रूप से ड्रोन का भी प्रयोग किया जाएगा ।इसे सभी अनुमंडल पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । उनके द्वारा बताया गया कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि एक जुलुस विभिन्न थाना क्षेत्र से होकर गुजरता है ऐसे में सभी संबंधित थाना से समन्वय बना कर रखना है ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि को पर नजर रखा जा सके। इसके अलावा मेला एवं आसपास के क्षेत्र में क्योंकि वर्तमान में आग लगी की घटनाएं बढ़ रही है इसलिए फायर ब्रिगेड को भी चिन्हित करके आसपास के क्षेत्र में रखना है जिसे आवश्यकतानुसार उसका उपयोग किया जा सके। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ थाना प्रभारी /प्रखंड विकास अधिकारी /अंचल अधिकारी को लाइसेंस निर्गत करने से लेकर सभी तैयारियां 48 घंटे के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया और उनके द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा अनिवार्य रूप से विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर दिए गए नहीं निदेश के अनुरूप कार्य किया गया अथवा नहीं इसकी जांच की जाएगी एवं किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनिवार्य रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, नगर एक समस्तीपुर श्री के डी प्रोज्ज्वल,सिविल सर्जन समस्तीपुर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं अंचलों से जुड़े हुए थे।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग का समीक्षात्मक बैठक की 

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में मंगलवार दिनांक 1 अप्रैल 2025 को एईएस/ जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षात्मक बैठक के प्रारंभ में सिविल सर्जन समस्तीपुर द्वारा एईएस एवं जापानी इंसेफेलाइटिस के महत्वपूर्ण लक्षणों पर प्रकाश डाला गया एवं इसके अनुरूप की जाए जा रही तैयारी से जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी को अवगत कराया गया। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इसके लिए 50 हेल्थ ऑफिशियल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कराया गया है। साथ ही आशा एवं अन्य हेल्थ वर्कर की भी ट्रेनिंग की जा रही है। इसकी अतिरिक्त एम्स पटना में भी कुछ हेल्थ वर्कर्स की ट्रेनिंग होनी है जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हेतु सभी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है ।इसके अलावा एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस को भी चिन्हित करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जिसमें समाज कल्याण विभाग आईसीडीएस/ ग्रामीण विकास विभाग/ पंचायती राज विभाग/ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन/ शिक्षा विभाग /एससी /एस टी वेलफेयर विभाग /खाद एवं आपूर्ति विभाग /परिवहन विभाग/ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है इसलिए सबसे इसके व्यापक प्रचार – प्रचार हेतु अनुरोध किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं वी सी के माध्यम से जुड़े हुए पदाधिकारीगण को निर्देश दिया गया की विशेष कर मुजफ्फरपुर वैशाली की सीमावर्ती क्षेत्रों वाले प्रखंडो /अंचलों को विशेष सतर्कता एवं सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही इसमें जागरूकता एवं क्रिटिकल टाइम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी है ।वर्ष 2024 में एईएस एवं जे ई से किसी भी मृत्यु की घटना संज्ञान में नहीं आई है इस वर्ष भी पूरी तरह से तैयारी रखनी है ताकि किसी प्रकार की घटना घटित ना हो सके एवं उसका बचाव समय रहते किया जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय लोगों से निजी वाहन की टैगिंग एंबुलेंस के रूप में करना सुनिश्चित करेंगे जिसे आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रयोग किया जा सके। साथ ही सिविल सर्जन समस्तीपुर को सभी प्राथमिक दवाइयां की उपलब्धता सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुनिश्चित करने इसके अलावा ओआरएस एवं अन्य महत्वपूर्ण बेसिक मेडिसिंस को आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों पर भी उपलब्ध कराने में निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन समस्तीपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समस्तीपुर, डीपीओ आईसीडीएस समस्तीपुर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार से जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड एवं अंचलों से जुड़े हुए थे।

समस्तीपुर

स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर। जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा मोहनपुर प्रखंड बरियारपुर उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एन एस एस के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। युवाओं द्वारा पेटिंग के माध्यम से नदी को स्वच्छ, अविरल बनाने एवं संरक्षण करने का संदेश दिया गया।नीरजेश कुमार डीपीओ नमामि गंगे ने सभी छात्र छात्राओं को नदियों को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई।कार्यक्रम का नेतृत्व एन एन एस नोडल पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

समस्तीपुर

Bihar Board- आशीष कुमार ने बढ़ाया मान

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी विजय कुमार साह के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा में 459 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और समाज का नाम रोशन किया है। इनके पिताजी बाहर में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। आशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन का छात्र है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। वह बताता है कि उसकी तैयारी में माता-पिता,गुरुजनों एवं सहपाठियों का अत्यधिक योगदान रहा है। उसने बताया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।परिश्रम के माध्यम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर, मदन कुमार भगत, शरत कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

समस्तीपुर

जल संसाधन मंत्री ने देश प्रदेश में अमन और शांति के लिए खुदा से मांगी दुआ

नया विचार सरायरंजन : राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे ईद मिलन समारोहों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश –प्रदेश में अमन और शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र सहित देश की जनता को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। इस पर्व को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख शांति और बरकत के लिए दुआएं मांगते हैं। कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करने से जाने अनजाने में किए गए सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। इसलिए पूरे विश्व में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मंत्री ने प्रखंड के मुसरीघरारी, चौसीमा,बरबट्टा, सलहा, बखरी बुजुर्ग,सरायरंजन, नौआचक,भगवतपुर, किशनपुर युसूफ, नरघोघी आदि क्षेत्रों में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत की। मौके पर अनिल सिंह बाबा, रंजीत पटेल, संतोष राम, अमर कुमार,अब्दुल सलाम आजाद,शहादत हुसैन,नसीम अब्दुल्ला,मो .फिरोज, मो. नौशाद, मो. कैशर, मो .नसीरुद्दीन, बिंदेश्वर राय, विद्याकर झा, नागराज झा, विकास कुमार ठाकुर,संजय कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर ईदगाह में लगी भीषण आग ,नमाज पढ़कर लौटे थे नामजी, कोई हताहत नही 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर ईदगाह में लगी भीषण आग सूचना पर पहुंचे स्थानीय और दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर एक घण्टे में पाया गया काबू । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के वार्ड संख्या एक अंतर्गत मलकलीपुर इदगाह में सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बढ़ती देख हल्ला मचाया तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग बुझने की बजाय और तेज हो गई। आग पर काबू पाने को लेकर ग्रामीणों ने घर से पलटी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच गांव के लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग के कर्मी को फोन किया। तब कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल लेकर पहुंचे ओर आग बुझाना शुरू किया। लगभग आधे घंटे में कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच ईदगाह में फैले झाड़ी एवं शीशम के हरे पेड़ जल गए। इस घटना पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित सशस्त्र बल के जवान व ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफ़ी मदद की। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वही विधापति थाना प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी पहुंचे हैं कोई नुकसान नही हैं ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top